284001
झांसी में रेलवे सुरक्षा सेमिनार हुआ आयोजित
Jhansi, Uttar Pradesh:वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मंडल के डीजल ट्रेनिंग सेंटर में रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया था। जिसके चलते सहायक मंडल मेकेनिकल अभियंता सुनील कुमार शर्मा की उपस्थिति में, प्रशिक्षुओं को ट्रेन संचालन से संबंधित सुरक्षा बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं संरक्षा सलाहकार ने स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली और असामान्य परिस्थितियों में कार्य निर्वहन पर चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना है।0
0
Report
बोकारो स्टील प्लांट में खतरनाक सांप निकले; रसल वायपर व कोबरा बरामद
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो स्टील प्लांट में खतरनाक सांप निकले; रसल वायपर व कोबरा बरामद BSL के HRCF एरिया में मिला रसल वायपर सांप, मचा हड़कंप बोकारो स्टील प्लांट के हॉट रोलिंग कोइल फिनिशिंग (HRCF) सेक्शन में रसल वायपर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक रसल वायपर को देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जहां तुरंत CISF को इसकी सूचना दी गई। BPSCL पावर प्लांट से निकला रसल वाइपर, दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू वहीं BPSCL पावर प्लांट परिसर से कोबरा सांप बरामद हुआ। कोबरा सांप भी बेहद जहरीला होता है और इसके काटने से कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है। CISF की क्विक रिस्पांस टीम ने दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बाद में वन विभाग की टीम को सौंपकर जंगल में छोड़ दिया गया। बारिश के बाद प्लांट एरिया में बढ़ रहे स्नेक केस CISF अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में प्लांट के अंदर सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कर्मचारियों को अलर्ट रहने और सांप दिखने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देने को कहा गया है। खुद से पकड़ने की कोशिश न करें। साथ ही लोगो से अपील किया गया कि सांपों को मारे नहीं ये वन्य इकोसिस्टम का एक अंग है।0
0
Report
बाढ़ थाना रणाबीघा में डायन के आरोप पर महिला व परिवार पर लाठी-डंडों हमला
Barh, Bihar:बाढ़ थाना अंतर्गत राणाबीघा गांव में कुछ दबंग लोगों ने डायन बिसाही के आरोप में एक महिला और उसके परिजनों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। महिला मधु देवी का प्राथमिक उपचार बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। मधु देवी के पड़ोस में एक महिला की कुछ दिनों पहले किसी बीमारी से मौत हो गई थी। उसके पति मनोरंजन ने मधु देवी पर उसकी पत्नी पर टोना टोटका कर मार देने का आरोप लगाया। मनोरंजन सिंह सरकारी विभाग में नौकरी करते हैं। महिला गांव में मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रही थी, तभी आरोप है कि लाठी डंडों से लैस नागो सिंह, गणेश सिंह समेत कुछ लोगों ने उसपर हमला बोल दिया। महिला को पिटते देख उसकी बेटी गुड़िया और घर के अन्य लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन आक्रोशित लोगों ने लोहे के रॉड और डंडों से मंदिर के पास ही मधु देवी, उसके पति मिथिलेश सिंह, बेटी और दामाद को जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।। मधु देवी ने बताया कि उसके जमीन पर भी नागो सिंह ने कुछ साल पहले कब्जा कर लिया था और बराबर उनके परिजनों के साथ किसी न किसी बहाने मारपीट करते थे। मधु देवी ने डायन बिसाही के आरोप में जानलेवा हमला करने का केस बाढ़ थाने में दर्ज किया है। -बाइट मधु देवी, पीड़ित महिला -गुड़िया, महिला की बेटी - Mitchилेश सिंह, पीड़ित महिला का पति0
0
Report
Advertisement
लखीसराय के ग्रामीण सड़क परियोजना में 0.95 किमी निर्माण 12 माह में नहीं शुरू
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में ग्रामीण कार्य विभाग का कारनामा, बोर्ड और सड़क बनाना भूला, समय सीमा समाप्त, विभाग बेखबर... तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार के शिलान्यास वाली सड़क पर काम ठप, सिर्फ बोर्ड लगाकर छोड़ दिया गया... लखीसराय में खोखले साबित हो रहे सड़क निर्माण के दावे, समय सीमा (12 माह) समाप्त, तकरीबन एक किलोमीटर (0.950 कि.मी.) रोड का नहीं शुरू हुआ निर्माण ... बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में यातायात सुलभ व सरल बनाने को लेकर कई योजनाओं के तहत सड़क निर्माण कराने की दावे कर रही है। सरकार की दावे धरातल पर फ्लॉप एवं खोखले साबित हो रहा हैं। लखीसराय प्रखंड में शिलान्यास हुए एक साल बीत गया लेकिन महज एक किलोमीटर से भी कम सड़क निर्माण कार्य आज तक शुरू भी नहीं हो सका। पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से ग्रामीणों ने शिकायत की थी; उसी समय सड़क निर्माण कराने की घोषणा किये थे। पूर्व डिप्टी सीएम की पहल पर साबिकपुर से दामोदरपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत साबिकपुर से दामोदरपुर गांव तक 0.950 किलोमीटर सड़क का निर्माण हेतु कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल लखीसराय द्वारा संवेदक राजीव कुमार द्वारा प्राक्कलित राशि- 42.47 लाख की लागत से 09 मई 2025 को शिलान्यास किया गया। कार्य शिलान्यास के 12 माह के समय सीमा समाप्ति के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका। सिर्फ बोर्ड लगाकर छोड़ दिया गया। इसको लेकर विभागीय की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संवेदक बोर्ड लगाकर लोगों को सड़क निर्माण का सपना दिखा रहा है। ग्रामीणों में असंतोष। समय सीमा के अंदर सड़क निर्माण कार्य नहीं हो रहा है।0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस: यूपी में एक पेड़ माँ के नाम महाभियान से हरित पहल
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' महाभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ होगा. लखनऊ में 'महर्षि चरक औषधि वन' की स्थापना, उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना की लॉन्चिंग, वृक्षारोपण महाभियान-2026 के 'लोगो' का अनावरण तथा प्रदेश में 100 आर्द्रभूमियों की अधिसूचना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के संकल्प को नई गति मिलेगी. इसके उपरांत माँ पाटेश्वरी की पावन धरा बलरामपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के माध्यम से जनकल्याण और विकास की यात्रा को नई दिशा प्राप्त होगी. आइए, एक पौधा रोपकर मातृभूमि, मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें और हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।0
0
Report
भोपाल के हलालपुर होटल-रेस्टोरेंट पर प्रशासनिक कार्रवाई: 12 गैस सिलेंडर ज़ब्त
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल होटल और रेस्टोरेंट में गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई भोपाल के हलालपुर के होटल-रेस्टोरेंट की जांच जांच के दौरान 12 गैस सिलेंडर जब्त किए गए फायर सेफ्टी को लेकर नोटिस भी जारी किए कार्रवाई के दौरान होटल सिटी वॉक प्रबंधन ने गैस सिलेंडरों से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न कमियां पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए निरीक्षण में फायर सेफ्टी सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों में भी कमियां पाई गईं0
0
Report
Advertisement
मध्यप्रदेश को ई-गवर्नेंस के दो राष्ट्रीय पुरस्कार; AI निगरानी प्रणाली स्वर्ण, नगर पालिका रजत
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश को ई-गवर्नेंस के दो राष्ट्रीय पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान मिलने पर दी बधाई... मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट कर लिखा - यह उपलब्धि ई-गवर्नेंस, नवाचार और तकनीक आधारित जनसेवा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है。 त्रिनेत्र-महाकालेश्वर मंदिर एवं महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र (MRIDA) की एआई आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली को स्वर्ण पुरस्कार (श्रेणी-6) मिला。 शहरी विकास एवं आवास विभाग की ई-नगर पालिका में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया。 राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है और इसमें योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई。0
0
Report
छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण महाअभियान से ग्रामीण आय और रोजगार में बड़ी पहल
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण का महाअभियान ‘मोर गांव-मोर पानी’ से बदल रही गांवों की तस्वीर मनरेगा के तहत प्रतिदिन 11 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार रोजगार पाने वालों में 57% महिलाएं शामिल 1610 करोड़ रुपये की लागत से 1 लाख से अधिक जल संरक्षण कार्य 13,065 आजीविका डबरियों का निर्माण, बढ़ रही ग्रामीण आय ‘नवा तरिया-आय के जरिया’ योजना के तहत 624 सामुदायिक तालाब विकसित 1.50 लाख से अधिक ग्रामीण आवासों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित GIS तकनीक और जलदूत प्रणाली से जल संरक्षण कार्यों की निगरानी ग्राम पंचायतों में QR कोड से मिलेगी विकास कार्यों की पूरी जानकारी0
0
Report
जोशीमठ के पास पैनी में दर्दनाक हादसे में गाजियाबाद निवासी आरती की मौत, 16 घायल
Noida, Uttar Pradesh:अपडेट इस दर्दनाक हादसे में गाजियाबाद की रहने वाली महिला यात्री आरती कि हादसे में मौत हो गई है 16 लोगों को छोटे आई हैं जिनका इलाज जारी है चमोली। एंकर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के सुबह जोशीमठ के पास 'पैनी नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाजियाबाद से बद्रीनाथ धाम आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 और अन्य एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।0
0
Report
Advertisement
श्योपुर के बीच बाजार में चाकूबाजी: युवक घायल, आरोपी की तलाश जारी
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर में बीच बाजार चाकू बाजी, युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल कराया भर्ती, आपसी विवाद में चाकुओं से हमला, श्योपुर शहर के मेला ग्राउंड के बाहर बीच सड़क पर चाकुबाजी, विवाद में खूनी खेल चाकुओं से हमला, सिटी कोतवाली पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में ,0
0
Report
आगरा में योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन मुस्लिम युवाओं ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुस्लिम समाज के युवाओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया। शहर के सेल्फी पॉइंट पर मुस्लिम युवाओं ने एकत्र होकर केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ भी की। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ka कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। अपराध और माफियाओं पर की गई कार्रवाई से प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना है, जिससे आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। युवाओं ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों और प्रशासनिक रणनीति से प्रभावित होकर उन्होंने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाने का फैसला किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने “योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” के नारे भी लगाए और प्रदेश में शांति एवं विकास की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवा मौजूद रहे और सभी ने मिलकर भाईचारे का संदेश दिया。0
0
Report
सागर के जिला अस्पताल में रात में दो भाइयों के टकराने से हड़कम्प
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के जिला अस्पताल में रात के वक्त हंगामा, दो भाई आपस में भिड़े मची अफरातफरी.. एंकर/ सागर के जिला अस्पताल में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे है और यहां भर्ती मरीज और उनके तीमारदार डरे है। दरअसल जिला अस्पताल में बीती रात जमकर हंगामा हुआ जब दो भाइयों की आपस की लड़ाई ने अस्पताल को अखाड़ा बना दिया, लंबे समय तक चली इस लड़ाई के बाद भी अस्पताल का कोई भी सुरक्षा कर्मी या स्टाफ यहां नजर नहीं आया। दरअसल जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक महिला एडमिट है और उसके साथ उसका छोटा बेटा देखरेख के लिए रह रहा है, रात को अचानक महिला का बड़ा बेटा आया और मां के साथ बदलूकी करने लगा जिसे देखकर छोटे बेटे से रहा नहीं गया उसने विरोध किया और फिर कहासुनी मारपीट में बदल गई। वार्ड के भीतर ही दे दनादन शुरू हुआ तो दोनों ने जमकर बबाल काटा। ये सारा घटनाक्रम अस्पताल के वार्ड में मौजूद दूसरे मरीजों के परिजनों ने कैमरे में कैद कर किया और इस तरह से ये सारा घटनाक्रम सामने आया है। दो भाइयों के बीच हुई इस मारपीट की वजह से अस्पताल में अफरातफरी मच गई लेकिन पूरे समय कोई भी सुरक्षा कर्मी यहां नजर नहीं आया और लड़ते भिड़ते दोनों युवक अस्पताल से चले गए और बीमार मां अपने पलंग पर इलाज कराती रही।0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ यात्रा में बीमार तीर्थयात्रियों का हेलीकॉप्टर बचाव, 72 लोग सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:Rudraprayag (Uttarakhand): Helicopter rescue operation for sick pilgrims during Kedarnath Yatra/ visuals/ Vishal Mishra (District Magistrate, Rudraprayag) s/bekin केदारनाथ यात्रा के दौरान बीमार तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा बचाव अभियान चलाया गया केदारनाथ यात्रा के दौरान बीमार तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा बचाव अभियान चलाया गया Vishal Mishra (District Magistrate, Rudraprayag) बाइट केदारनाथ धाम से लगभग 72 लोगों को स्ट्रेचर पर लादकर बचाया गया है। इन लोगों को सांस लेने में तकलीफ, संक्रमण और पैरों में चोट जैसी समस्याएं हैं। बचाव के बाद उन्हें इलाज के लिए फाटा या बाग ले जाया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग और केदारनाथ धाम में 13 से अधिक चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं और अस्पताल एवं चिकित्सा सुविधाएं कार्यरत हैं। चिकित्सा विभाग की टीम आवश्यक देखभाल प्रदान करने के लिए तत्परता से काम कर रही है।0
0
Report
Samraniya में मंडी के पास ट्रक के टायर चोरी: चोर फरार, पुलिस से शिकायत दर्ज
Baran, Rajasthan:समरानियां में मंडी के पास खड़े ट्रक से टायर चोरी बारां के समरानियां कस्बे में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला कृषि उपज मंडी के समीप का है, जहाँ अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के टायर चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए । कृषि उपज मंडी के व्यापारी भवानीशंकर मेहता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 8-10 दिन पहले उन्होंने मंडी से गेहूं भरकर एक ट्रक कोटा के लिए रवाना किया था। लेकिन रवाना होने के कुछ ही दूरी पर ट्रक मंडी के पास ही पलट गया था। इसके बाद ट्रक को खाली करवाकर सीधा किया गया और उसे वहीं मंडी के समीप खड़ा कर दिया गया था। ट्रक का ड्राइवर पास ही स्थित एक ढाबे पर रुका हुआ था, तभी सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ट्रक को निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी चालाकी से ट्रक के कीमती टायर निकाल लिए और रफूचक्कर हो गए। घटना का पता चलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। ट्रक मालिक सुनील मेहता ने बताया कि इस संबंध में केलवाड़ा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।0
0
Report
नवादा में जमीन पर भोजन बनाने के विवाद के बाद परिवार पर हमला, पांच घायल, हालत गंभीर
Nawada, Bihar:नवादा में अपनी जमीन पर भोजन बनाने के विवाद में जानलेवा हमला, एक ही परिवार के पांच सदस्य को लाठी-डंडों से बुरी तरह किया जख्मी, हालत नाजुक नवादा जिले के पकरीबरामा प्रखंड अंतर्गत अमन बाग मोहल्ले में अपनी ही जमीन पर भोजन बनाने को लेकर हुए छोटे से विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में मोहम्मद असगर इब्राहिम की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें 5-6 लोगों के झुंड द्वारा अचानक परिवार पर हमला करते देखा जा रहा है घटना के बाद मोहम्मद जमशेद व उनके परिवार के सदस्य घर के पास अपनी जमीन पर काम कर रहे थे, तभी अचानक पड़ोस के कुछ युवकों का समूह आ पहुंचा और लाठियों-डंडों से उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में मोहम्मद जमशेद, मोहम्मद असगर इब्राहिम, हसीना खातून, रेशमा खातून और शबाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गए सबसे ज्यादा जख्मी मोहम्मद असगर इब्राहिम है। उनके सिर पर गहरी चोट آئی है और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि हमलावरों का झुंड एक के बाद एक परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। घायल परिवार ने थाने में लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। हसीना खातून ने भी थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है। एसडीपीओ सुजय कुमार ने कहा कि वीडियो के आधार पर सभी हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।पीड़ित परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से अपील की है कि दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष परिवार के साथ ऐसी घटना न हो सके.0
0
Report
Advertisement
