284002
झांसी में रेलवे कर्मचारियों ने मनमानी रिपोर्ट के खिलाफ किया विरोध
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी एआईआरएफ नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन के आह्वान पर 'मल्टी डिसिप्लनरी कमेटी की रिपोर्ट को मनमाने ढंग से लागू किये जाने के विरोध मे 'अखिल भारतीय विरोध दिवस' मनाया गया. जिसमें सरकार से मांग की गई कि कमेटी की रिपोर्ट को तुरंत रद्द किया जाये एवं AIRP की प्रमुख भांगे जैसे कि रनिंग स्टाफ को 46 घण्टे का रेस्ट और उनके किलोमीटर एलाउंस को DA के अनुसार अविलम्ब बढाया जाये एवं CVVRS को लोको से हटाया जाये l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट मंदिर परिसर में सुरक्षा और शिकायत सुविधा शुरू
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला, 11 अक्टूबर। हरियाणा पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का उद्घाटन किया। आधुनिक निगरानी प्रणाली, विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों और श्रद्धालु-केंद्रित सुविधाओं से सुसज्जित यह पोस्ट धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल तथा पंचकूला के पुलिस कमिश्नर श्री पंकज नैन, आईपीएस ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और भाषाई पृष्ठभूमियों से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही सुरक्षा, मार्गदर्शन, शिकायत निवारण और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों या पुलिस थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस अधिकारियों से टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि माता मनसा देवी मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी भाषा, आवश्यकताओं और परिस्थितियों को समझते हुए उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध करवाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। टूरिस्ट पुलिस पोस्ट इस दिशा में प्रभावी माध्यम बनेगी और श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में अधिक सुरक्षित, सहज एवं बेहतर अनुभव प्रदान करेगी। 20 विशेष प्रशिक्षित जवान रहेंगे तैनात, अलग वर्दी और बेहतर संवाद पर विशेष जोर टूरिस्ट पुलिस पोस्ट पर 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की चौबीसों घंटे तैनाती की गई है। इन जवानों को सामान्य पुलिस वर्दी से अलग विशिष्ट टूरिस्ट पुलिस वर्दी प्रदान की गई है, जिससे श्रद्धालु जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से पहचान सकेंगे। जवानों को विनम्र व्यवहार, प्रभावी संवाद, सॉफ्ट स्किल और विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की जरूरतों को समझने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में उन्हें सहजता से सहायता उपलब्ध करवाना है। दर्शन से लेकर पार्किंग और परिवहन तक, श्रद्धालुओं को मिलेगा एक ही स्थान पर मार्गदर्शन टूरिस्ट पुलिस पोस्ट को एकीकृत सहायता एवं सूचना केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन की कतार, वीआईपी दर्शन व्यवस्था, जूता घर, प्रसाद, लंगर और मंदिर परिसर से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो एवं ई-रिक्शा स्टैंड और पार्किंग स्थलों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। पंचकूला आने वाले श्रद्धालुओं को कालका स्थित श्री काली माता मंदिर और श्री चंडी माता मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की जानकारी तथा वहां पहुंचने के मार्ग के बारे में भी बताया जाएगा। इससे धार्मिक यात्रियों को आवश्यक सूचनाएं और सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए मंदिर परिसर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग टूरिस्ट पुलिस पोस्ट में स्थापित नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। सक्रिय अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों से संबंधित उपलब्ध जानकारी के आधार पर निगरानी को प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि जेबकतरी, चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से आवश्यक घोषणाएं कर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपातस्थिति में पुलिसकर्मी तत्काल समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाएंगे। अब शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं, मंदिर परिसर में ही मिलेगी सुविधा टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा है। पहले गुमशुदगी, सामान खोने अथवा अन्य संबंधित शिकायतों के लिए श्रद्धालुओं को लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित माता मनसा देवी थाने जाना पड़ता था। अब मंदिर परिसर में ही स्थापित इस पोस्ट पर एफआईआर और रोजनामचा संबंधी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी और शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनेगी। मेडिकल इमरजेंसी, भगदड़ जैसी स्थिति और वीआईपी मूवमेंट में बेहतर समन्वय मंदिर परिसर में किसी भी चिकित्सा आपातस्थिति, भगदड़ जैसी परिस्थिति अथवा वीआईपी मूवमेंट के दौरान टूरिस्ट पुलिस के जवान मंदिर बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। डीजीपी अजय सिंघल बोले—श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के प्रति हरियाणा पुलिस प्रतिबद्ध उन्होंने कहा कि प्रदेश की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की स्थापना श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर पुलिसिंग के प्रति हरियाणा पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्हें विश्वास है कि विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों, आधुनिक निगरानी व्यवस्था और प्रभावी संवाद के माध्यम से माता मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित, सुगम और यादगार बनेगी| उन्होंने कहा कि इस पहल से श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर मार्गदर्शन, शिकायत निवारण और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। साथ ही, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। ये रहे उपस्थित उद्घाटन समारोह में जिला उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विवेक आर्या, पुलिस आयुक्त पंकज नैन, डीसीपी पंचकूला श्रीमती अदिति सिंह, आईपीएस, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक श्री अमरिंदर सिंह, आईपीएस, मेयर श्री शाम लाल बंसल, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति, मीडिया संपर्क प्रमुख श्री प्रवीण अत्रे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।0
0
Report
यूपी में बाढ़ से प्रभावित किसानों को 493 करोड़ का कृषि अनुदान आज जारी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात से फसलों को हुई क्षति से प्रभावित 9 लाख से अधिक किसानों को आज शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि गोरखपुर से डीबीटी के माध्यम से ₹493 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा। इस सहायता से अन्नदाता किसान बंधुओं को राहत, कृषि निवेश की व्यवस्था करने में सहयोग तथा खेती को पुनः गति मिलेगी। संकट में अन्नदाता किसान को सहारा मिले, उसकी खेती फिर संवरे और खेतों में खुशहाली लौटे, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है。0
0
Report
अमरावती में भाजपा के बंडखोरों पर सर्जिकल स्ट्राइक; छह साल का निष्कासन
Amravati, Maharashtra:अमरावती में भाजपा के बंडखोरों पर सीधे सर्जिकल स्ट्राइक; भाजपा के जिल्हाध्यक्ष प्रताप अडसड ने उनकी कार्रवाई की. चंद्रशेखर भोयर, संगीता शिंदे और समीत पवार को भाजपा ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया. अमरावती में भाजपा के भीतर बड़ी राजनीतिक खलबली मच गई है; शिक्षक मतदार संघ की सीट महायुती के पास चली जाने के बाद भाजपा में बड़े पैमाने पर बंडखोरी हो गई है. इसके कारण भाजपा ने बंडखोरों के खिलाफ सीधे कार्रवाई करते हुए चंद्रशेखर भोयर, संगीता शिंदे और समीत पवार को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है。0
0
Report
Advertisement
रेयर बीमारी से ग्रसित रिमोन टंडन को मिली सीएम से सहायता,,12 लाख रुपए की मदद से अब होगा इलाज,
Upani, Chhattisgarh:सीएम विष्णु देव सहाय ने विशेष सहायता योजना के तहत सक्ती जिले के धुरकोट ग्राम निवासी रिमोट टंडन को 12 लाख रुपए के इलाज के लिए स्वीकृति दी है,, इस स्वीकृति के पश्चात रिमोन और उसके परिवार के चेहरे में खुशी देखी जा सकती है,, क्योंकि जिस तरह से उनका परिवार पिछले कई वर्षों से रिमोन के इलाज के लिए पाई पाई जोड़कर इलाज कर रहा था,,उसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय की सहायता ने बहुत बड़ी राहत दी है,, रिमोट टंडन जो की ग्रोथ हार्मोन डिफेशियंसी नामक रेयर बीमारी से ग्रसित है माना जाता है कि करोड़ो में किशी एक को यह बीमारी होती है,, जिसमें उसका दिमाग और शरीर उम्र के अनुसार विकसित नहीं हुआ,, जिससे उसकी हाइट कम है ,, ग्रोथ हार्मोन नहीं बनने के इलाज के कारण वर्षों से उसके परिवार के लोग दर-दर भटकने को मजबूर थे,, विष्णु देव सहाय के सहारा मिलने के पश्चात उनकी समस्या का अब समाधान हुआ है,, विशेष सहायता योजना के तहत 12 लख रुपए की स्वीकृति दिए जाने जिससे अब उनके चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है,,,0
0
Report
भरूच में विशाल अजगर दिखने से लोगों में हलचल, सड़क पर अफरा-तफरी
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ બ્રેકિંગ ભરૂચના આમોદ - હિરાકોઈ માર્ગ પર વિશાળકાય મગર દેખાતાં લોકોમાં ફફડાટ રસ્તા નજીક ઝાડી-ઝાંખરામાં અંદાજે 20 ફૂટ લાંબો મગર દેખાયાની ચર્ચા મગર દેખાઉની વાત વાયુવેગે સમગ્ર વિસ્તારમાં પ્રસરી વિશાળકાય મગરને જોવા લોકોનાં ટોળેટોળાં ઉમટ્યાં રસ્તા નજીક મગરની હાજરીથી લોકોમાં કુતૂહલ સાથે ચિંતા મગરની હાજરીને પગલે સ્થાનિક વિસ્તારમાં ઘટનાની ચર્ચા તેજ થઈ0
0
Report
बारिश से शहर जलमग्न, शीतला माता मंदिर समेत कई जगह जलभराव जारी
Gurugram, Haryana:सुबह आई हल्की बारिश ने ही शहर को जलमग्न कर दिया शीतला माता मंदिर पर बारी जलभराव, लोगों को उठानी पड़ रही है परेशानी बारिश कई वाहन बंद हुए स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी शीतला माता मंदिर में चल रहा है मेला बड़ी संख्या में पहुंचे लोग लेकिन जलभराव से परेशान सड़क पर कई फिट पानी भरा,माता मंदिर में आने वाले श्रद्धांलू परेशान0
0
Report
Advertisement
रायपुर: लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर 30 लाख की ठगी, दो आरोपी फरार
Begun, Rajasthan:रायपुर लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर 30 लाख की ठगी भाई के इलाज के लिए जुटाई रकम लेकर आरोपी फरार यशोदा अस्पताल हैदराबाद में ट्रांसप্লांट कराने का दिया था झांसा 40-45 लाख के इलाज को 30 लाख में कराने का किया था दावा अस्पताल में रकम जमा कराने के नाम पर नकद 30 लाख लिये समता कॉलोनी में पीड़ित के भांजे से आरोपी ने लिए पैसे रकम लेने के बाद दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बंद संजय और अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत आजाद चौक थाना पुलिस ने धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत दर्ज किया मामला0
0
Report
रायपुर में 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी: पति-पत्नी के खिलाफ FIR
Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर में 2.34 करोड़ की ठगी! शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में मोटे मुनाफे का झांसा प्राइवेट कंपनी खोलकर पति-पत्नी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप अमित कुमार और कल्याणी दुबे के खिलाफ FIR दर्ज निवेशकों से पैसे लेकर मकान में ताला लगाकर फरार होने का आरोप मकान गिरवी रखकर और पर्सनल लोन लेकर महिला ने लगाए 1.20 करोड़ रिश्तेदारों और परिचितों के भी करोड़ों रुपये फंसे कंपनी खाते से पति के निजी खाते में रकम ट्रांसफर करने का आरोप निवेशकों के पैसों से अपने नाम पर FD बनवाने की शिकायत 7 जुलाई को हिसाब करने का वादा, फिर गायब हुआ आरोपी दंपती झारखंड-बिहार कनेक्शन की भी चर्चा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
सोर्सन के ब्रह्माणी माता मंदिर में पीठ पूजा और अखंड ज्योत नवरात्र मेले
Baran, Rajasthan:सोरसन का अनोखा धाम विश्व का एकमात्र मंदिर जहां होती है ब्रह्माणी माता की पीठ की पूजा,नवरात्रा में आते हैं दूर दूर से श्रद्धालु बारां जिले के अंता तहसील से 20 किमी दूर सोरसन गांव में स्थित ब्रह्माणी माता का मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह दुनिया का पहला और एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां देवी की मूर्ति के सामने वाले भाग की नहीं, बल्कि पीठ की पूजा होती है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यह मंदिर करीब 700 साल पुराना है। यहाँ गर्भगृह में स्थापित देवी की प्रतिमा का मुख दीवार की ओर है, इसलिए भक्तों को केवल माता की पीठ के ही दर्शन होते हैं। इसी पीठ का श्रृंगार किया जाता है, पीठ पर ही प्रसाद और भोग चढ़ाया जाता है। स्थानीय भाषा में इसे 'पीठ पूजन' कहा जाता है। मंदिर की एक और विशेषता यहां 400 सालों से लगातार जल रही अखंड ज्योत है, जो भक्तों के लिए शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। पुजारी के अनुसार प्रतिदिन देवी की पीठ पर सिंदूर लगाया जाता है और कनेर के पत्तों से विशेष श्रृंगार किया जाता है। माता को दाल-बाटी का भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि जब ब्रह्माणी माता का प्राकट्य हुआ, तब वे सोरसन के खोखर गौड़ ब्राह्मण पर प्रसन्न हुई थीं, तभी से նույն उनके वंशज इस मंदिर में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। नवरात्रा के दिनों में यह श्रद्धालु की जमकर भीड़ रहती है सोरसन गोडावण अभयारण्य के पास स्थित होने से यहां श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों की भी आवाजाही बनी रहती है। नवरात्र में यहां विशाल मेला भरता है, जहां दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु मन्नत मांगने आते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद माता की पीठ के दर्शन से पूरी होती है।0
0
Report
Advertisement
नोहर में बाइक चोरी: आरोपी अनमोल सिंह गिरफ्तार, CCTV से बरामद मोटरसाइकिल
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर में बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल भी की बरामद,घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई थी चोरी,सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर नोहर पुलिस ने की कार्रवाई,ढाणी अराइयावाली निवासी अनमोल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार,7 अक्टूबर को चोरी हुई थी बाइक,मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस कर रही थी चोर की तलाश0
0
Report
ग्रामीण कोयल में नवरात्रि की धूम: दुर्गा आरती से भक्ति माहौल
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के ग्राम कोयल में शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। घट स्थापना के पहले दिन दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा। वहीं, देर शाम मां दुर्गा की आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर गांव में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष शीश नवाकर परिवार और गांव के मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की। ग्राम कोयल में नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही भक्ति संध्याओं का भी आयोजन होगा, जिनमें श्रद्धालु मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करेंगे। नवरात्रि को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आ रहा है।0
0
Report
दिल्ली संसद मार्ग पर सुरक्षा बल तेज, 12 अक्टूबर तक अतिरिक्त बल जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के संसद मार्ग से सुरक्षा बल को दिखाते हुए MHA से जो अतिरिक्त बल मांगा गया था वे 12 अक्टूबर तक था जिसकी वजह से आज भी जगह जगह पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा बरकरार हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्सन भी जारी किए और 6 मेट्रो स्टेशंस बंद रखे हैं।0
0
Report
Advertisement
सूखा और युद्ध ने राज्य के शक्कर उद्योग पर डबल संकट मचा दिया
Barav, Maharashtra:राज्यातल्या साखर उद्योगावर सध्या दुहेरी संकट ओढवलं आहे! एकीकडे आखाती देशांतील युद्धाचा मोठा फटका साखर निर्यातीला बसला होता, तर आता राज्यात निर्माण झालेल्या भीषण दुष्काळामुळे साखर कारखानदारी पूर्णपणे संकटात सापडली आहे. पाऊस न पडल्यामुळे ऊसाचे क्षेत्र कमालक 차 घटले असून येत्या गाळप हंगामावरच नव्हे, तर पुढच्या काही वर्षांवर दुष्काळाचे सावट पसरले आहे. यामुळे शेतकरी आणि साखर कारखाने दोघांचेही मोठे नुकसान होणार असून या संकटावर तातडीने तोडगा काढण्याची मागणी विघ्नहर सहकारी साखर कारखान्याचे चेअरमन सत्यशील शेरकर यांनी व्यक्त केलीय.0
0
Report
टिब्बी में युवक की हत्या: तीन आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : टिब्बी में युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी सहित तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजविंद्र सिंह को घर से ले जाकर कमरे में बंद करने और मारपीट करने का था आरोप, डंडों और कापे से हमले में गंभीर घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई थी मौत, राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, पत्नी राजविंद्र कौर और गगन सिंह को पुलिस ने पकड़ा, तीनों से वारदात के संबध में पूछताछ में जुटी पुलिस0
0
Report
करजू के 2.71 लाख के नाले से निकासी विवाद, मतदान बहिष्कार की चेतावनी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के करजू गांव में गंदे पानी की निकासी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सार्वजनिक राशि से बने नाले का उपयोग करने को लेकर विवाद के चलते नाराज मोहल्लेवासियों ने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, वे मतदान नहीं करेंगे। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत करजू में चीरा बावजी से मेरु बावजी तक 15 मई 2018 को 2 लाख 71 हजार 424 रुपए की लागत से नाले का निर्माण करवाया गया था। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि सुरेश रेगर और प्रेमबाई रेगर की ओर से घरों का गंदा पानी नाले में डालने से रोका जा रहा है, जिससे निकासी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, मामले में ग्राम पंचायत की ओर से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन अब तक विवाद का समाधान नहीं हो पाया है। किशनलाल शर्मा, डालचंद जोशी, देवराम जोशी, चम्पालाल जोशी, माधुलाल जोशी और भेरूलाल शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही परेशानी दूर नहीं हुई तो वे चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।0
0
Report
Advertisement
