icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिजनौर में कार सवारों ने युवक का अपहरण, होटल में बंधक बनाकर मारपीट

Moradabad, Uttar Pradesh:एंकर बिजनौर में कार सवारों ने जबरन अपहरण कर युवक को कार में बैठाया। कार सवारों के द्वारा किए गए अपहरण का वीडियो वायरल। मनोज कुमार नाम के युवक के अपहरण का वीडियो वायरल। अपहरण के बाद धामपुर के एक होटल में बंधक बनाकर मारपीट। पीड़ित द्वारा प्लॉट बेचने के बाद अवैध रूप से रुपए वसूली को लेकर किया गया अपहरण बना बंधक। पीड़ित मनोज होटल रूम की खिड़की तोड़कर घर पहुंचा। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी। थाना बढ़ापुर के भगवानवाला की घटना। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान-डेल्ही क्षेत्र में मानसून ट्रफ से बारिश की संभावना तेज

Noida, Uttar Pradesh:• दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र आज, 24 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे (IST) भी उसी इलाके में बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) समुद्र तल से 9.4 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।• समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ (monsoon trough) अब जैसलमेर, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आस-पास के कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, कोटा, गुना, सीधी, डाल्टनगंज और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है।• यह ट्रफ अब दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आस-पास के कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से जम्मू डिवीजन तक, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब से होते हुए समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर गुजर रहा है।• मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर लगभग 70°E देशांतर के साथ 30°N अक्षांश के उत्तर में स्थित है।Weather Report• अगले 7 दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।बीते मौसम की स्थिति• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-27°C और अधिकतम तापमान 33-35°C के दायरे में रहा।• दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C), कुछ जगहों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5 से 1.5) रहा।• दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5 से 1.5) रहा। • दिल्ली में 15-20 किमी/घंटा की रफ़्तार से पूर्वी हवाएँ चलीं; पालम में रात 12:30 बजे हवा की गति के झोंके 37 किमी/घंटा तक पहुँच गए।
0
0
Report

नीमकाथाना में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा ने भक्तों में उत्साह मचा दिया

Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई. रथ यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर सामाजिक धार्मिक व्यापारिक सहित अन्य संगठन के लोगों ने किया स्वागत. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद. सीकर जिले के नीमकाथाना में भगवान जगन्नाथ की भक्ति रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हरें कृष्ण संकीर्तन और भक्ति नृत्य के साथ पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा संकटमोचन बालाजी मंदिर से शुरू होकर श्याम मंदिर भूदोली रोड, खेतड़ी मोड़, कपिल हॉस्पिटल, कपिल मंडी और सुभाष मंडी होते हुए पुनः संकटमोचन बालाजी मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ रथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा मार्ग में सामाजिक, धार्मिक और महिला संगठनों सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर रथ का भव्य स्वागत किया। रथ यात्रा में इस्कॉन मुंबई, कोटा, हनुमानगढ़, चौमू, सीकर, श्रीमाधोपुर, वृंदावन और जयपुर से आए वैष्णव भक्त शामिल हुए। श्रद्धालु \"हरे कृष्ण\" संकीर्तन और भजन-कीर्तन पर नृत्य करते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा महारानी और उनके भाई बलभद्र 24 फीट ऊंचे आकर्षक रथ पर विराजमान रहे। रथ को रंग-बिरंगे फूलों और नवीन वस्त्रों से विशेष रूप से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.
0
0
Report
Advertisement

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर बहस: बैकग्राउंड जानना जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम, हरियाणा | अपनी भूख हड़ताल खत्म करने पर YouTube पर एक बयान जारी करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक कहते हैं, "छात्रों के लिए 26 दिनों तक उपवास रखने, शरीर का 11 किलोग्राम वज़न कम होने (जिसमें मेरी मांसपेशियों का द्रव्यमान भी कम हुआ और मेरे अंग और मस्तिष्क अपूरणीय क्षति की कगार पर पहुँच गए थे), और लद्दाख की कड़ाके की ठंड से आकर दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में यह सब करने के बाद, क्या मुझे किसी से इस बात का चरित्र प्रमाण पत्र लेने की ज़रूरत हैं? कि मेरा उपवास कितना पवित्र था, मैंने इसे किसके हाथों तोड़ा, या मैंने कोई समझौता किया या नहीं?... ऐसे लोगों को पैदा करने वाले देश पर शर्म आती है, जिनसे ऐसे घटिया विचार निकलते हैं। मैं किसी को दोष नहीं देता क्योंकि आप में से अधिकांश को इस बात की जानकारी नहीं हैं? कि मैं किन परिस्थितियों से गुज़रा हूँ, पिछले एक या दो हफ़्तों में मेरा परिवार किन परिस्थितियों से गुज़रा है... इसलिए किसी की बात सुनने से पहले, उनके बैकग्राउंड को ज़रूर देखें। क्या वे कोई द्वेष रखते हैं? क्या वे किसी ऐसी राजनीतिक पार्टी से हैं? जो किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी के प्रति द्वेष रखती है, या वे एक निष्पक्ष व्यक्ति हैं? यदि वे निष्पक्ष हैं, तो निश्चित रूप से उनकी बात सुनें..."
0
0
Report

दिल्ली के नबी करीम थाने पर हमला: ASI हिमेंद्र राठी समेत कई घायल

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के नाबी करीम पुलिस स्टेशन में तैनात ASI हिमेंद्र राठी कहते हैं, "20 जुलाई को मैं सुबह 4 बजे से ACP सुनील भारद्वाज के साथ ड्यूटी पर था। पुलिस स्टेशन के बगल वाली एक बिल्डिंग में हममें से करीब 20-25 लोग रिज़र्व में तैनात थे... सुबह करीब 11 बजे, सात-आठ सौ लोग पिछले गेट से बिल्डिंग में घुस आए... उनके पास पत्थर और टाइल के टुकड़ों से भरे बैग थे। उन्होंने हमें चारों तरफ से घेर लिया, छत पर चढ़ गए और अचानक पत्थर फेंकने लगे। उनमें से एक बड़ा पत्थर, जिसका वज़न करीब दो किलो था, मेरे चेहरे पर लगा और एक स्लैब मेरी कमर पर लगा जिससे फ्रैक्चर हो गया; मेरे चेहरे पर भी तीन फ्रैक्चर हुए। मुझे करीब तीन घंटे बाद लेडी हार्डिंग अस्पताल में होश आया... उस रात करीब 9-10 बजे मेरे परिवार और पत्नी को पता चला, तो वे मुझे नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल ले गए... मैंने देखा कि आस-पास (लेडी हार्डिंग में) करीब 15-20 अन्य अधिकारी भी घायल पड़े थे... जो लोग वहां थे, वे मुझे छात्र नहीं लगे, क्योंकि छात्र कभी भी अपने बैग में इस तरह पत्थर, कंकड़ और टाइल के टुकड़े नहीं रखते..." (24.07)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बैटरी-इनवर्टर बरामद

Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह (देवरिया) स्थानीय पुलिस ने चोरी के एक मामले बीएनएस) के संबंध में प्रकाश में आए आरोपी असगर (24) ग्राम अवरही, थाना महुआडीह को शुक्रवार को हेतिमपुर चौकी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैटरियां, एक इनवर्टर तथा एक चाकू बरामद - किया गया है। चाकू मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। महुआडीह थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 176/2026 के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैटरियां और एक इनवर्टर बरामद किया। तलाशी के दौरान एक चाकू भी मिला, जिसके आधार पर थाना महुआडीह में मुकदमा संख्या 177/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत अलग से फेस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय,हेतिमपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेश चौरसिया, कांस्टेबल रणजीत सिंह और कांस्टेबल मनीष चौहान शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

चाचा के तलवार हमले से भतीजे की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

Damoh, Madhya Pradesh:चाचा ने भतीजे पर किया तलवार से हमला गंभीर घायल जबलपुर रेफर. एंकर/ दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक चाचा ने अपने भतीजे पर तलवार से जानलेवा हमला किया है और गंभीर हालत में युवक को जबलपुर रेफर किया गया है। दरअसल मगरोन के 26 साल के सत्येंद्र राजपूत का अपने चाचा से पुराना विवाद है और बीती रात उसका चाचा शराब के नशे में चूर होकर आया और गालिया देने लगा , इस बात का विरोध किया तो बबलू ने सत्येन्द्र पर तलवार से हमला कर दिया, इस हमले में युवक को गंभीर चोट आई है जिसे जिला अस्पताल लाया गया और वहां से उसे जबलपुर रेफर किया गया है। घायल की मां सियारनी के मुताबिक उनका देवर उन्हें कई सालों से परेशान कर रहा है और इसी टेंशन में उनका एक बेटा दुनिया छोड़ चुका है और अब बबलू दूसरे बेटे को भी मारना चाहता है। आज फिर उसने ये वारदात की है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बाइट/ सियारानी (घायल युवक की मां) बाइट/ डॉ सुरेन्द्र विक्रम सिंह ( प्रबंधक जिलाअस्पताल दमोह)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top