झांसी में चाइनीज लहसुन की छापेमारी, मंडी प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की नवीन सब्जी मंडी में चाइनीज लहसुन की बिक्री को रोकने के लिए मंडी प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। मंडी सचिव बीएल सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने चाइनीज लहसुन की जांच की और उसकी आमद को रोकने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया। यह कार्रवाई यूपी में चाइनीज लहसुन की बिक्री पर हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद की गई है। मंडी सचिव ने बताया कि इस मुद्दे पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
