284003
महाकुंभ 2025 के तहत झांसी में राई लोकनृत्य कार्यशाला का शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:महाकुंभ प्रयागराज 2025 के आयोजनों की श्रृंखला में झांसी के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को 15 दिवसीय राई लोकनृत्य कार्यशाला की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी थे। यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग और आर्य कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 14 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाकुंभ की परंपरा, राई नृत्य की विशेषता और कार्यशाला के उद्देश्य पर चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देहरादून में उग्र प्रदर्शन: 12 नामजद के खिलाफ FIR, 30-40 अज्ञात भी गिरफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:हिंदू संगठन के लोग कर रहे हैं उग्र प्रदर्शन के वीडियो और पूरे मामले को लेकर एस.एस.पी देहरादून का बयान। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया जबकि 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है अभी तक की कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसएसपी के मुताबिक किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
कोंडली विधायक के बिगड़े बोल: सांसद को धमकी, पैर पकड़ना-तोड़ना की चेतावनी
Delhi, Delhi:कोंडली विधानसभा से आप पार्टी के विधयाक कुलदीप कुमार के बिगड़े बोल सांसद को भरी सभा से दी धमकी कहा पैर पकड़ना जानते है तो उखाड़ना भी जानते है पुर्वी दिल्ली के गाजीपुर पेपर मार्किट मे बनने वाले vaste to एनर्जी प्लांट का विरोध करता हुए प्रदर्शन किया और कहा की किसी भी हालत मे प्लांट बनने नहीं दिया जाएगा चाहे कुछ भी हो जाए प्रदर्शन मे सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया और जमकर नारेबाजी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शर्म करो के नारे के साथ ही सांसद के खिलाफ भी नारेबाजी की लोगो को सम्बोधित करते हुए कोंडली विधयाक की जबान फिसली और धमकी भरे अंदाज मे पुर्वी दिल्ली से सांसद और प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को कह दिया की हम सांसद के पैर पकड़ने को तैयार अगर वो इस प्लांट को बनने से रुकवा सकते है तो लेकिन सांसद साहब याद रखे यदि हम पैर पकड़ना जानते है तो पैर तोडना भी जानते है0
0
Report
जळगाव महायुती मेळावे में रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी, प्रचार तेज
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव में विधानपरिषद निवडणुकीतील महायुतीच्या उमेदवाराच्या प्रचारार्थ भाजप प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण यांच्या उपस्थितीत महायुतीचा मेळावा. महायुतीच्या मेळाव्याला जिल्हाभरातून येणाऱ्या प्रत्येक नगराध्यक्ष व नगरसेवकाची मेळाव्याला उपस्थिती असल्याची प्रवेशद्वारावरच घेतली जात आहे. नोंद. महायुतीचा नगरसेवक तसेच नगराध्यक्ष फुटू नये तसेच प्रत्येकाची नोंद राहावी यासाठी भाजपकडून घेतली जात आहे खबरदारी. प्रवेशद्वारावरच कार्यकर्त्यांकडून मेळाव्याला आलेल्या प्रत्येक नगराध्यक्ष तसेच नगराध्यक्षाची रजिस्टरमध्ये स्वाक्षरीसह नोंद घेतली जात आहे. महायुतीमध्ये पक्षांमध्ये असलेली अंतर नाराजी यामुळे मतदार फुटू नये यासाठी भाजपच्या वतीने प्रत्येकाची नोंद घेत खबरदारी घेत जात असल्याचे चित्र.0
0
Report
Advertisement
बहेड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में बाइक और मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बहेड़ी पुलिस 13 जून की रात देवीपुरा बाजार के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुड़िया नवी बख्श की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में करन मौर्य के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी ओमकार बाइक गिरने से घायल हो गया। दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 4 जून 2026 को ग्राम मिन्तरपुर के पास वीरपाल नामक युवक से उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने बाइक की नंबर प्लेट भी हटा दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन मौर्य (22 वर्ष) पुत्र खमानी लाल तथा ओमकार (23 वर्ष) पुत्र चेतराम, निवासी ग्राम पतरासी, थाना बहेड़ी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट, पुलिस पर फायरिंग तथा आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।0
0
Report
IMA प्रतिनिधिन्मडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई
Begun, Rajasthan:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.. ज्ञापन में रेजिडेंट डॉक्टरों और इंटर्नशिप कर रहे चिकित्सा विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया.. एसोशिएशन के उपाध्यक्ष चैतन्य गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना है और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.. एसोशिएशन ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की.. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा, जिससे प्रदेश के चिकित्सा विद्यार्थियों और रेजिडेंट डॉक्टरों को राहत मिलेगी..0
0
Report
दमोह के पटेरा में दो महीने से राशन नहीं मिलने पर चक्का जाम
Damoh, Madhya Pradesh:गरीब सड़कों पर दो महीने से नहीं मिला राशन तो कर दिया चक्का जाम... एंकर/ दमोह से खबर है जहां बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोग सड़क पर आकर जाम लगाए हुए है और इस जाम की वजह राशन है। जिले के पटेरा ब्लॉक के कोटा में दमोह को पन्ना से जोड़ने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया हुआ है। दरअसल कोटा और आसपास के गांवों के लोगों को पिछले दो महीने से राशन नहीं मिला है। इस इलाके एक अधिकांश दलित और पिछड़े वर्ग के लोग है और अधिकांश गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोग है, इन परिवारों को पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत मिलने वाला राशन ही सहारा है और जब दो महीनों से राशन का एक दाना भी नसीब नहीं हुआ तो गरीब आंदोलन की राह पर है। जाम की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं रविवार होने की वजह से जिम्मेदार अधिकारी यहां नहीं पहुंचे है जबकि पटेरा पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है लेकिन लोग जब तक राशन नहीं मिलता तब तक जाम किए रहने की बात कह रहे है। बाइट/ प्रदर्शनकारी ग्रामीण जन0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में पंचायत-नगरीय चुनाव अक्टूबर-दिसंबर 2026 के बीच होंगे: चतुर्वेदी का दावा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी जारी है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी में है, लेकिन आरक्षण प्रक्रिया अभी भी सबसे बड़ा मुद्दा बनी हुई है। इसी बीच राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि অক্টোবর से दिसंबर 2026 के बीच हर हाल में पंचायत और निकाय चुनाव कराए जाएंगे। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। हाईकोर्ट के 31 जुलाई तक चुनाव कराने के निर्देशों के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव तैयारी में जुट गया, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण चुनाव समय पर होने में संशय है। विपक्षी दल खासकर कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राज्य की भाजपा सरकार संभावित हार के डर और 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' के बहाने जानबूझकर चुनाव टाल रही है। कांग्रेस का कहना है कि चुनावों में देरी से जमीनी स्तर पर लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और ग्रामीण और शहरी विकास पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है इधर राज्य सरकार का कहना है कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी किए बिना चुनाव कराना संभव नहीं है। खासतौर पर ओबीसी आरक्षण को लेकर कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया अभी जारी है। इसी बीच भीलवाड़ा में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने साफ कहा कि सरकार और ओबीसी आयोग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आरक्षण से जुड़े सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएंगे और अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच पंचायत और निकाय चुनाव हर हाल में संपन्न होंगे। हालांकि बाद में चतुर्वेदी ने कहा कि चुनाव तारीख की घोषणा करना हमारा काम नहीं है, लेकिन एक प्रदेश एक चुनाव के तहत चुनाव नवम्बर से दिसम्बर के बीच कराए जाने की बात कही है। चतुर्वेदी ने विपक्ष के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लंबे समय तक टाले गए थे। इसलिए भाजपा सरकार पर चुनाव टालने के आरोप निराधार हैं। इधर राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि न्यायालय के निर्देशों के अनुसार यदि ओबीसी आरक्षण पर अंतिम निर्णय लंबित भी रहता हो, तब भी चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए एससी, एसटी और महिला आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आरक्षण संबंधी लॉटरी प्रक्रिया आयोजित करने का अधिकार राज्य सरकार के पास है। फिलहाल चुनावों को लेकर प्रशासनिक मशीनरी भी सक्रिय हो गई है, वहीं राजनीतिक दलों को चुनाव की तारीखों का इंतजार है। ऐसे में आने वाले कुछ सप्ताह राजस्थान की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में बजरंग दल की गाली वीडियो केस: आरोपी आकिल पलड़ी गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, बजरंग दल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई पुलिस ने आरोपी आकिल पलड़ी किया गिरफ्तार बजरंग दल को भद्दी भद्दी गाली देने की वीडियो हुई थी वायरल, बस 2 साल और रुकने की बात कहता नजर आया था आरोपी, पुलिस के कंधो पर चलता दिखाई दिया आरोपी आकिल हाथ जोड़कर भविष्य में गलती न करने की माफी मांगता आरोपी, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में आरोपी के खिलाफ दी थी तहरीर, मुजफ्फरनगर की शाहपुर थाना क्षेत्र का था मामला।0
0
Report
प्रेमी से मिलने की जिद पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों ड्रामा
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- यूपी के बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर स्थित एमएमडी पब्लिक स्कूल के बगल में लगे मोबाइल टावर पर रविवार सुबह एक युवती के चढ़ जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। युवती उभांव थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जाता है कि वह अपने प्रेमी से मिलने व शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग युवती को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के प्रेमी को मौके पर बुलवाया। प्रेमी के पहुंचने और बातचीत के बाद युवती शांत हुई तथा टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा। उभांव पुलिस की ओर से कथित प्रेमी और प्रेमिका को थाने लेकर चली गई है। वही बताया जा रहा है कि प्रेमिका नाबालिग थी लिहाजा पुलिस ने उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में अवैध कंस्ट्रक्शन गिराने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - अवैध कंस्ट्रक्शन, गिराने पहुंचा जिला प्रशासन, विशेष धर्म के लोग करते थे क्रियाकलाप। एंकर : खबर उन्नाव से है, यहां जिला प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया गांव पहुँचा। इसुनिया गांव में लगभग 2018 में एक अवैध निर्माण कराया गया था, बताया जाता है कि एनुअल हक नाम के व्यक्ति ने अवैध निर्माण कराया था, इस निर्माण में विशेष धर्म के बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ, नमाज भी अदा की जाती थी, जिस गाटा संख्या 122 में ये अवैध निर्माण है वो खेल के मैदान के रूप में दर्ज है। इसकी शिकायत गांव वालों ने की थी, मामला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने बेदखली का आदेश जारी कर दिया, इसके बाद तहसील सदर उन्नाव ने अवैध कंस्ट्रक्शन हटाने का नोटिस दिया था, शनिवार बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ, जिला प्रशासन में रविवार को बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच गया, इस दौरान एसडीएम क्षितिज द्विवेदी क़े नेतृत्व में बड़ी तादात में पुलिस फोर्स मौजूद रहा और अवैध कंस्ट्रक्शन गिराने की कार्रवाई की गई।0
0
Report
अमरोहा देहात में किरायेदार ने नकली लूट की साजिश रची, पुलिस ने खुलासा किया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा देहात थाना पुलिस ने एस ओ जी टीम के साथ मिलकर सुबोध नगर कालोनी में रहने वाली शहीद फौजी की पत्नी कविता के घर चोरी कर लूट की झूठी कहानी बनाने वाले किरायेदार दंपत्ति की साजिश का भंडाफोड़ किया है, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात क्षेत्र के सुबोध नगर में किरायेदार द्वारा रची गई चोरी और झूठी लूट की साजिश का अमरोहा देहात थाना पुलिस और एस ओ जी टीम ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सुबोध नगर निवासी कविता, पत्नी शहीद फौजी सुधीश कुमार के घर से सोने-चांदी के आभूषण और 91 हजार रुपये नकद चोरी होने के मामले में अमरोहा देहात थाना पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के मुताबिक कविता के घर में किराये पर रहने वाली दुर्गा, पत्नी रोहताश ने आर्थिक तंगी के चलते अपने पति रोहताश के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। मकान मालिक के गांव जाने के दौरान दोनों ने अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। बाद में घटना को लूट का रूप देने के लिए दुर्गा ने घर का सामान बिखेर दिया और लूट की झूठी कहानी गढ़कर परिजनों व पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। चोरी किया गया सामान दुर्गा ने अपनी परिचित कान्ता, पत्नी सर्वेश कुमार कश्यप के पास छिपा दिया था। अमरोहा देहात पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए दुर्गा और कान्ता को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये कीमत के आभूषण और नकदी बरामद कर ली है। मामले का मुख्य आरोपी रोहताश फरार है, जिसकी तलाश जारी है।0
0
Report
आगरा में प्रभारी मंत्री बोले: मोदी सरकार ने 12 साल में विकास के रिकॉर्ड
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा पहुंचे आगरा प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी मीडिया से बातचीत कर गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपल्बधियां मोदी नेतृत्व में देश को स्थिर, मजबूत सरकार मिली पिछले 12 वर्षों में विकास धरातल पर दिखाई दिया बिना गारंटी 57 करोड़ से अधिक लोगों को ऋण दिए गए पीएम विश्वकर्मा योजना से 30 लाख कारीगरों को लाभ मिला पीएम किसान सम्मान निधि से 11 करोड़ किसानों को फायदा मिला किसानों के खातों में 4.3 लाख करोड़ सीधे भेजे गए किसान क्रेडिट कार्ड से 7 करोड़ किसानों को सस्ता ऋण मिला KCC ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई लखपति दीदी योजना से 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिला सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.5 करोड़ से अधिक खाते खोले गए जनजातीय कल्याण के लिए 15 हजार करोड़ का बजट लाया गया ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 79 हजार करोड़ आवंटित हुए सूक्ष्म सिंचाई योजना से 1 करोड़ से अधिक हेक्टेयर भूमि कवर हुई किसानों की पैदावार और आय में वृद्धि हुई राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 91 हजार किमी से बढ़कर 1.46 लाख किमी हुई देश में प्रतिदिन 34 किमी हाईवे निर्माण का दावा चिनाब ब्रिज, पंबन ब्रिज और अटल टनल को विकास की पहचान बताया जम्मू से श्रीनगर रेल कनेक्टिविटी को ऐतिहासिक उपलब्धि बताय मोदी सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों तक विकास पहुंचाया सबका साथ, सबका विकास' को सरकार की कार्यशैली बताया विकास हमारे लिए 24×7 मिशन है देश की प्रगति और स्थिरता मोदी जी के नेतृत्व में सुनिश्चित जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी का एजेंडा सिर्फ नकारात्मक राजनीति करना है–भूपेंद्र चौधरी समाज में अनिश्चितता भ्रम फैलाना सपा की राजनीति का हिस्सा–भूपेंद्र चौधरी समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है सपा जनता अब सपा की राजनीति को समझ चुकी है0
0
Report
Advertisement
विश्व रक्तदाता दिवस: शेखपुरा अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 20 रक्तदाता सम्मानित
Sheikhpura, Bihar:विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शेखपुरा सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डीएम एसपी ने रक्तदान भी किया। आयोजित स्वैक्षिक रक्तदान शिविर में कुल बीस लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान डीएम एसपी ने रक्तदान करने वाले लोगों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने आम लोगो से वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने की अपील किया। जबकि एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कुछ दान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है ऐसे में आम लोगो को बढ़कर रक्तदान करना चाहिए जिससे दूसरे की जिंदगी बचाई जा सके। गौरतलब है कि ब्लड बैंक में हर वर्ष छह सौ से अधिक यूनिट का ब्लड लिया जाता है और जरूरत मंद को ब्लड दे जीवन बचा रहा है।0
0
Report
मोदी सरकार के 12 साल: रेलवे, मेट्रो और हवाई अड्डों में बड़ा कायाकल्प
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार के 12 साल के उपलब्धियों को गिनाते हुए बोकारो निवास में प्रेस वार्ता कहा कि 2014 से 2026 तक मोदी सरकार के नेतृत्व में बदला भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर जहां रेल से हवाई अड्डे तक का कायाकल्प के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधा जहां हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण सहित युवाओं को रोजगार से जोड़े जाने को लेकर उपलब्धियां गिनाई गई। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर इंफ्रास्ट्रक्चर का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि साल 2014 से पहले जहां रेलवे का विद्युतीकरण सपना था, वहीं आज 99.6% नेटवर्क बिजली से दौड़ रहा है। मेट्रो से लेकर एयरपोर्ट तक, आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले एक दशक में देश की रफ्तार कैसे बदली है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में कुल 91,287 किलोमीटर रेलवे ट्रैक था। आज ये नेटवर्क 1.46 लाख किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। तब सिर्फ 11.6 किमी प्रतिदिन ट्रैक बिछता था, अब हर दिन 34 किलोमीटर से ज्यादा नया ट्रैक बन रहा है। रेलवे का कायाकल्प यहीं नहीं रुका। 2014 तक रेल का विद्युतीकरण एक सपना था। आज 99.6% से ज्यादा नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। देशभर में 1337 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को 'अमृत भारत स्टेशन' के तहत विश्वस्तरीय بنایا जा रहा है। अमृत भारत 1337+ स्टेशन का कायाकल्प। पिछले 12 सालों में शहरी परिवहन की तस्वीर भी बदली है। 2014 में सिर्फ 5 शहरों में 248 किमी मेट्रो नेटवर्क था। आज 26 से ज्यादा शहरों में 1,095 किलोमीटर से ज्यादा मेट्रो दौड़ रही है। दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता शहरी मेट्रो सिस्टम अब भारत में है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, RRTS जैसी विश्वस्तरीय मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी शुरू हुई है। वंदे भारत ट्रेनों के जरिए देश के कोने-कोने को जोड़ा जा रहा है। आज भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सफलतापूर्वक दौड़ रही हैं जो भारतीय रेल की नई पहचान बन गई हैं। 2014 से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर की रफ्तार धीमी थी। आज हम दुनिया से मुकाबला कर रहे हैं। रेल, रोड, एयर - हर सेक्टर में अभूतपूर्व काम हुआ है। ये नया भारत है जो रुकता नहीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंकड़े गवाह हैं कि पिछले 12 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ी है। रेलवे के विद्युतीकरण से लेकर 164 हवाई अड्डों तक, भारत ने दुनिया को अपनी विकास यात्रा दिखाई है। वहीं युवाओं को रोजगार के साथ साथ स्वास्थ्य व्यवस्था, किसानों की हित की बात सहित भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव कोशिश किया गया है और आज यही वजह है कि विश्व के कई देश भारत से जुड़ने और व्यापार करने के लिए इच्छुक है। आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कई कदम उठाए गए है। वही विपक्ष के द्वारा युवाओं को रोजगार देने के फेल के सवाल पर कहा कि विपक्ष का काम है कहना लेकिन 2014 के बाद से भारत आर्थिक तौर पर मजबूती के तौर पर उभरा है। नीट परीक्षा पर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो दोषी है वो बक्सा नहीं जाएगा। बाइट: अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता。0
0
Report
फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार: प्रसूता मौत मामले में मोहनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Khajuria Khurd, Bihar:फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, प्रसूता मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में प्रसूता की मौत के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के डेलहुंआ गांव निवासी बबन सिंह के पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घरपसथुआ से गिरफ्तार किया。 प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव निवासी चंदन सिंह ने मोहनिया थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी गर्भवती पत्नी श्वेता कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर 19 अगस्त 2025 को दिन के करीब 2 बजे जय मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल, मोहनिया में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ। रात में स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल के चिकित्सक ने एक अन्य डॉक्टर को बुलाया और करीब 3 बजे ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाला गया。 परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से श्वेता कुमारी की मौत हो गई। मृतका के पति चंदन सिंह ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा था कि उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी पत्नी की जान गई。 इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार दोपहर फोन पर बताया कि प्रसूता मौत मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
