284001
झांसी में राई लोक नृत्य कार्यशाला का समापन, मुख्य अतिथि अपर आयुक्त प्रियंका रहीं मौजूद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय और उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राई लोक नृत्य प्रस्तुति कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन महाकुंभ प्रयागराज 2025 और मिशन शक्ति के तहत हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर आयुक्त (न्याय) प्रियंका उपस्थित रहीं, जबकि समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने अध्यक्षता की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरादनगर: एसी आउटडोर यूनिट चोरी का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:मुरादनगर में एसी के आउटडोर यूनिट चोरी करने का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी चोर दुकान के बाहर रखा एसी का आउटडोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 2 चोर एसी के आउटडोर यूनिट को चोरी करते हुए नजर आ रहा है। चोर ने पहले आसपास की स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद मौका पाकर एसी के आउटडोर को अपने साथ ले गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर चोर की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
दीनदयाल स्पर्श योजना: हरियाणा के 40 विद्यार्थियों को 6 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति
Ambala, Haryana:विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह यानी फिलेटली से जोड़ने और देश के इतिहास से रूबरू कराने के लिए डाक विभाग की ओर से ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’ चलाई जा रही है। योजना के तहत छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। हरियाणा से चयनित 40 विद्यार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है। जीपीओ अंबाला छावनी के प्रवर डाकपाल प्रभात गोयल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों का फिलेटलिक क्लब का सदस्य होना जरूरी है। विद्यार्थी महज 200 रुपये में फिलेटलिक अकाउंट खुलवा सकते हैं। चयन के लिए एमसीक्यू आधारित परीक्षा होगी, जिसमें पूरे हरियाणा से टॉप 40 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। फिलेटली के जरिए बच्चों को देश के इतिहास, महापुरुषों और महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी जानकारी मिलती है। डाक विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दे रही हैं। अब तक करीब एक हजार विद्यार्थी फिलेटली से जुड़ चुके हैं। पिछले वर्ष अंबाला से 65 बच्चे जुड़े थे, जिनमें से 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। डाक विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने की अपील की है।0
0
Report
नालंदा नदी उफान: बैरिकेडिंग के बावजूद लोग नदी के पास न जाएं
Pariaunna, Bihar:पंचाने नदी में उफान आने के बाद सोहसराय थाना क्षेत्र के अड्डा पर बने छिलका के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी का बहाव हो रहा है। पानी की तेज धार को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छिलका पर आवागमन पर रोक लगा दी है और दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके बावजूद स्थानीय लोग लापरवाही बरतते हुए पानी की तेज धार के बीच नहाते नजर आए। इसी दौरान एक बालक तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बहने लगा। हालांकि, समय रहते उसे बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। पंचाने नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बैरिकेडिंग के बावजूद नदी के तेज बहाव के पास न जाएं और बच्चों को भी पानी के आसपास जाने से रोकें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।अगर इसी तरह से जलस्तर में बढ़ोतरी हुई तो लोगों के घरों तक पानी पहुंच सकता है।लोगो को बस इसी बात की चिंता है कही पचाने नदी ने रौद्र रूप लिया तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जैसे हर साल झेलना पड़ता है।वही मंत्री श्रवण कुमार लगातार नदियों के बढ़ते जलस्तर को किसानों के लिए वरदान बताया है।पेयजल का संकट भी दूर होगा। कुछ जगहों पर क्षति पहुंची है जिसको लेकर जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग कार्य कर रहा है।नालन्दा के अस्थावां में दो जगहों पर तटबंध का कटाव हुआ है जिसका मरम्त्ती का काम चल रहा है। प्रशासन लगातार माईकिंग के सहारे लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील कर रही है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: सीएम मोहन यादव का बयान और भूमिपूजन-शुभकामनाओं पर केंद्रित घोषणा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव का बयान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की दी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएँ हम सभी को श्रीकृष्ण के जीवन से घटनाक्रम से सीखना चाहिए आज हम पूरे प्रदेशभर में भव्य आयोजन कर रहे है जनापाव में आज हम भूमिपूजन करेंगे सीलिंग कार्रवाई को लेकर सीएम डॉक्टर मोहन यादव का बयान सुप्रीम कोर्ट के सामने हम भोपाल की कठनाई को रख रहे है सुप्रीम कोर्ट के डायरेक्शन में जो बेहतर हो सकेगा हम वह करने के लिए कटिबद्ध है शासन प्रशासन से चर्चा करके जो भी बेहतर हो सकेगा वो करेंगे सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष भी बेहतर से बेहतर तरीके से रखेंगे बाइट सीएम डॉ मोहन यादव0
0
Report
नमोनगर में भारी बारिश से सैलाब, निकासी व्यवस्था सवालों के घेरे में
Shivpuri, Madhya Pradesh:नाली नहीं, इसलिए कॉलोनी में सैलाब नमोनगर में बारिश ने फिर खोली निकासी व्यवस्था की पोल शिवपुरी। जिले में गुरुवार दोपहर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर से देर शाम तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। इधर, शहर के नमोनगर में बारिश के बाद एक बार फिर सैलाब जैसे हालात नजर आए। हर साल बारिश के दौरान यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। नमोनगर की मुख्य सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी कॉलोनी में भर जाता है। इसके बाद यही पानी कॉलोनी की छोटी-छोटी सड़कों से होकर बाहर निकलता है। जलभराव के दौरान रहवासियों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। बच्चों को भी कई बार गहरे पानी से होकर निकलना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी के पास खेतों की ओर से बारिश का पानी बहकर नमोनगर में पहुंचता है। यदि उस दिशा में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कर दी जाए, तो बारिश का पानी कॉलोनी में आने से रोका जा सकता है। साथ ही मुख्य सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण होने से पानी की निकासी भी बेहतर हो सकेगी। हालांकि, जिले में अब तक हुई बारिश सामान्य औसत से करीब 115 मिमी कम है। 1 जून से 3 सितंबर 2026 तक शिवपुरी जिले में 701.52 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी है। यानी अब तक जिले में सामान्य औसत की तुलना में करीब 114.78 मिमी कम बारिश दर्ज हुई है।0
0
Report
गांदरबल में जन्माष्टमी समारोह: शोभा यात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal, September 4: Janmashtami was celebrated with religious fervor and gaiety in Ganderbal. On the occasion, an impressive Shobha Yatra, as part of the traditional celebrations, was taken out by local Pandit devotees from the historic Temple at Nunnar, which culminated peacefully at the Devraj Temple in Chapergund, Wayil. A large number of devotees, including men, women and children, participated in the procession and chanted religious prayers throughout the journey. Both temples wore a festive look and were beautifully decorated with flowers and lights. The Pandit community expressed gratitude to the district administration and the local community for their support in ensuring the smooth conduct of the celebrations. Meanwhile, foolproof security and other necessary arrangements were put in place by the district administration and police for the successful celebration of Janmashtami and the Shobha Yatra.0
0
Report
Advertisement
भूधंसाव से किमाणा खाटली में मकानों पर दरारें, ग्रामीणों में दहशत
Routhiya, Uttarakhand:स्लग: किमाणा खाटली में भूधंसाव से मकानों में दरारें, दहशत में ग्रामीण स्थान: बसुकेदार, 04 सितंबर रुद्रप्रयाग के बसुकेदार तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा किमाणा खाटली में लगातार बारिश के बाद शुरू हुआ भूधंसाव अब ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गया है। खेतों में दिखाई दी दरारें अब आबादी तक पहुंच गई हैं और कई मकानों की दीवारों और नींव में दरारें बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण रातभर दहशत के साये में रहने को मजबूर हैं। कुछ परिवारों के सामने मकान खाली करने का खतरा भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्थलीय निरीक्षण और ठोस कार्रवाई की मांग की है。 कुछ दिन पहले तक गांव की कृषि भूमि में दिखाई दे रही दरारें अब धीरे-धीरे आवासीय क्षेत्र तक पहुंच गई हैं। कई मकानों की दीवारों और नींव में दरारें दिखाई दे रही हैं, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि समय के साथ इन दरारों का दायरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक उनके पुश्तैनी मकानों में भी दरारें पड़ चुकी हैं। मकानों में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए परिवारों में डर का माहौल है और लोग रात में भी चैन से सो नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर हालात बिगड़े और विस्थापन की नौबत आई तो उन्हें कहां बसाया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र का जल्द से जल्द विशेषज्ञों की टीम से सर्वे कराया जाए और भूधंसाव के कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाए। जिला अधिकारी ने कहा कि प्रकरण प्रशासन के संज्ञान में है। तहसील स्तर की टीम पूर्व में मौके का निरीक्षण कर चुकी है, लेकिन तकनीकी स्थिति को समझने के लिए विषय विशेषज्ञों का निरीक्षण जरूरी है, जिलाधिकारी के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम मौके का निरीक्षण करेगी। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि भूधंसाव का कारण पानी का रिसाव है, जमीन के भीतर कोई अस्थिर चट्टान है या फिर इसके पीछे कोई अन्य भूगर्भीय वजह है। प्रशासन का कहना है कि तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और आवश्यकता पड़ने पर विस्थापन समेत सभी विकल्पों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग फाइनल : फिलहाल किमाणा खाटली के ग्रामीणों की नजर अब विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर टिकी है... क्योंकि उनके लिए ये दरारें सिर्फ मकानों की दीवारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके घर, जमीन और भविष्य की चिंता बन चुकी हैं।0
0
Report
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भाजपा नेता नितिन नवीन ने इस्कॉन मंदिर में मंगल कामना की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "भगवान श्रीकृष्ण इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े कर्मयोगी हुए हैं। आज उनके जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस्कॉन मंदिर में प्रार्थना की है। सभी की खुशहाली की प्रार्थना की है। मैं सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देता हूं और प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सबका मंगल हो, सबके परिवार में सुख हो..."0
0
Report
दिल्ली: तरुण चुघ कहते हैं कृष्ण जन्म पाप के विनाश और धर्म स्थापना के लिए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इस धरती से पाप के विनाश के लिए और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण का पूरा जीवन हम सबका मार्गदर्शन करता है...उन्होंने जो हमारे सामने उदाहरण रखे, वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
जयपुर के वांटेड अपराधी कमल सिंधी दुबई से गिरफ्तार, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
Jaipur, Rajasthan:वांटेड अपराधी कमल सिंधी को दुबई से किया गिरफ्तार कमल सिंधी के खिलाफ कई गंभीर अपराध है दर्ज खो नागोरियान थाने में अपहरण फिरौती के मामले में हुई है गिरफ्तारी कमल सिंधी जयपुर से फरार होकर दुबई भाग गया था एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजी दिनेश एम एन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई AGTF ने इंटरपोल से कमल सिंधी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस निकलवाया था इसके बाद दुबई पुलिस ने कमल सिंधी को हिरासत में लिया था सूचना के बाद AGTF की टीम ने दुबई पहुंचकर कमल सिंधी को गिरफ्तार किया फिलहाल कमल सिंधी को खोह नागोरियान थाने में बंद किया गया है0
0
Report
चीनी दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, रायपुर राजीव चौक
Raipur, Chhattisgarh:एंकर कांग्रेस आज सभी जिलों के मुख्यालयों में चीनी के दाम बढ़ने के विरोध में चीनी सत्याग्रह कर रही है। रायपुर में राजीव चौक पर कांग्रेसी जमा हुए और इन लोगों ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की मांग है कि चीनी के दाम कम किए जाएं。0
0
Report
करारी नदी पार करते समय लापता चचेरे भाइयों में से एक का शव बरामद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले में करारी नदी पार करते समय बाइक समेत लापता हुए दो चचेरे भाइयों में से एक युवक का शव 36 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर दिनपुरा गांव के पास नदी से मिला। वहीं दूसरे युवक की तलाश अब भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी गांव निवासी राजकुमार लोधी और पुष्पेंद्र लोधी बुधवार शाम अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पिपरी कलां जा रहे थे। ग्राम पंचायत मतरी पतौरा के पास भरहुत मार्ग पर स्थित करारी रपटा पार करते समय तेज बहाव में दोनों बाइक समेत नदी में बह गए और लापता हो गए। घटना के बाद से ही दोनों युवकों की तलाश में स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाया। करीब 36 घंटे बाद पुष्पेंद्र लोधी का शव दिनपुरा गांव के पास नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।वहीं राजकुमार लोधी की तलाश अभी जारी है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी की निजी बस में क्षमता से अधिक सवारियां, वीडियो वायरल
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में निजी यात्री बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने का वीडियो वायरल डिंडोरी में एक निजी यात्री बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई हैं और यह बस डिंडोरी से भोपाल के लिए गुरुवार की शाम रवाना हुई है यह वीडियो कांग्रेस नेता महेंद्र परस्ते ने सोशल मीडिया में वायरल करते हुए बस में करीब दो सौ यात्रियों के होने का दावा किया है ।कांग्रेस नेता ने प्रशासन से यात्रियों की जानजोखिम में डालने पर कार्रवाई की मांग भी की है।हालाकि zee मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।0
0
Report
सीधी हत्या: फरार पति 1300 किमी दूर से गिरफ्तार, भेष बदली पुलिस की चाल
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में महिला प्रधान आरक्षक सविता साकेत की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे कथित आरोपी पति वीरेन्द्र साकेत को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ऐसी रणनीति अपनाई, जिसकी उसे भनक तक नहीं लगी। पुलिसकर्मी भेष बदलकर पंचर की दुकान पर काम करते रहे और आरोपी के आने का इंतजार करते रहे। जैसे ही वह अपनी गाड़ी में हवा भराने के लिए दुकान पर पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब 1300 किलोमीटर दूर मुंबई-महाराष्ट्र में छिपकर रह रहा था। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक सभागार में किया। आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुलिस लाइन स्थित आवास में हुई थी महिला प्रधान आरक्षक की हत्या दरअसल, 15 सितंबर 2025 की रात थाना कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित आवास क्रमांक G-7 में महिला प्रधान आरक्षक सविता साकेत की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। मृतका की पुत्री की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि सविता साकेत और उनके पति वीरेन्द्र साकेत के बीच पिछले कुछ वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई। इसके बाद सविता अपने कमरे में मृत अवस्था में मिलीं। घटना के बाद से ही आरोपी पति वीरेन्द्र साकेत फरार हो गया था और लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता रहा। महाराष्ट्र में ड्राइवरी कर रहा था आरोपी फरार आरोपी की तलाश में पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र की मदद ले रही थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले के खिरखिनदीवाड़ी क्षेत्र में एक कंपनी में ड्राइवरी का काम कर रहा है। पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। उसकी दिनचर्या और आवाजाही की निगरानी के दौरान पता चला कि आरोपी नियमित रूप से अपनी गाड़ी की हवा चेक कराने और पंचर संबंधी काम के लिए एक दुकान पर पहुंचता है। भेष बदलकर पंचर की दुकान पर बैठी पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस ने स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक रणनीति तैयार की। पुलिस टीम ने भेष बदलकर पंचर और वाहन में हवा भरने वाली दुकान पर काम करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी दुकान पर आम लोगों की तरह मौजूद रहते और आरोपी के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान आरोपी को जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि जिस दुकान पर वह रोजाना गाड़ी की हवा चेक कराने आता है, वहीं पुलिस उसके इंतजार में बैठी है। जैसे ही आरोपी अपनी गाड़ी लेकर दुकान पर पहुंचा और हवा भराने लगा, पुलिस टीम ने मौके का फायदा उठाते हुए उसकी घेराबंदी कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। 1300 किलोमीटर दूर जाकर पुलिस ने पकड़ा इस कार्रवाई के बाद करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी वीरेन्द्र साकेत को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और पुलिस टीम की रणनीति की अहम भूमिका रही। आरोपी की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। महिला प्रधान आरक्षक की हत्या के मामले में करीब एक साल से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा अपनाई गई रणनीति अब चर्चा में है।0
0
Report
रामदास आठवले: JPSC/JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी रद्द करें, नई भर्ती नीति जरूरी
Ranchi, Jharkhand:केंद्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने रांची में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है. राज्य में हाईवे समेत कई विकास कार्य किए गए हैं। आठवले ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं. हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर पिछड़ी जातियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया. JPSC और JSSC के मुद्दे पर रामदास आठवले ने कहा कि जिन नौजवानों ने आंदोलन और अनशन किया, उनकी मांग थी कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है तो संबंधित परीक्षाओं को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। इस पूरे मामले के समाधान के लिए नई भर्ती नीति लागू की जानी चाहिए, जिससे पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां हो सकें. आरक्षण खत्म करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलाकर करीब 49 प्रतिशत आरक्षण मिलता है, जिसमें OBC के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण है। उन्होंने कहा कि शहरों में जातिगत भेदभाव उतना दिखाई नहीं देता, लेकिन आज भी कई गांवों में जाति के आधार पर भेदभाव किया जाता है. उन्होंने कहा कि अगर जाति व्यवस्था और जातिगत भेदभाव पूरी तरह खत्म कर दिया जाता है तो वे भी आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि आरक्षण दिया जाना है तो सभी जातियों की जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने पर विचार किया जाना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
