झांसी में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान का हुआ आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सूचना के अनुसार प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर ने 100 दिवसीय मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी, जो 21 जून से 4 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। साथ ही उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया, जो 1 अप्रैल 2019 से लागू है। वहीं डॉ. सेंगर ने लिंगानुपात सुधारने और कन्या भ्रूण जान लेने को रोकने पर जोर भी दिया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
