284002
अर्हम् ध्यान योग" शिविर झांसी में संपन्न
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी किला तलहटी स्थित मेजर विपिन रावत पार्क में आज सुबह 5 बजे "अर्हम् ध्यान योग" शिविर का आयोजन हुआ। परम पूज्य 108 मुनि श्री प्रणम्य सागरजी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में संपन्न इस शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और आश्रम के सभी सदस्य ने योग अभ्यास किया। "अर्हम् ध्यान योग" आपके शरीर और आत्मा दोनों को स्वस्थ करेगा जिससे तन स्वस्थ, मन प्रसन्न और चेतना निर्मल होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देहरी ऑन सोन दिवंगत अधिकारी के परिवार ने न्याय के लिए स्पीडी ट्रायल की मांग
Noida, Uttar Pradesh: देहरी ऑन सोन दिवंगत अधिकारी के परिवार ने न्याय के लिए स्पीडी ट्रायल की मांग0
0
Report
दिलिप घोष के सवालों पर नयी बहस: चुनावी मोड़ क्या होगा?
Salt Lake City, Utah:Dilip Ghosh answered several political questions while attending an event at the Biswa Bangla Convention Center in Newtown. নিউটাউনের বিশ্ববাংলা কনভেনশন সেন্টারে একটি অনুষ্ঠানে যোগ দিয়ে একাধিক রাজনৈতিক প্রশ্নের উত্তর দেন দিলীপ ঘোষ। তিনি যে প্রশ্নের উত্তর দেন সেগুলো হলো...... ১-অভিষেক বিদেশ যাওয়া বাতিল ২-মসজিদ এ মাইক খোলা নিয়ে ৩-কৃষ্ণা চক্রবর্তী তোলা বাজির অভিযোগ ৪-মমতা ব্যানার্জী বলছেন তিনি রয়েলেটি নিচ্ছেন না0
0
Report
Aimim प्रवक्ता शादाब चौहान: न्यायपालिका पर भरोसा, एसआईटी रिपोर्ट संभव निष्पक्षता
Moradabad, Uttar Pradesh:संभल हिंसा की न्यायिक रिपोर्ट पर Aimim प्रवक्ता शादाब चौहान का बयान, बोले हमें देश की न्यायपालिका पर भरोसा, बहुत सी एसआईटी के गठन होते है उसमे सरकार के ही लोग शामिल होते है......क्या रिपोर्ट आयी और किस आधार पर उन्होंने बनाई ये तो पूरी प्रक्रिया जाँच का विषय है। वहीँ सरकार पर लगाया भेदभाव करने का आरोप। संभल दंगों की एसआईटी रिपोर्ट पर बोलते हुए Aimim प्रवक्ता शादाब चौहान का कहना है की..... संभल के दंगों की एसआईटी की रिपोर्ट आयी, हमें विश्वास है जब ये मामला अदालत जायेगा तो न्याय पालिका न्याय करेंगी..... कोई भी बेगुनाह सजा नहीं पायेगा और कोई गुन्हेगार कोई बच नहीं पायेगा..... चाहे वो किसी भी स्तर का व्यक्ति हो, हमें अपने देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, न्यायपालिका ही सर्वोपरि है चाहे जो भी फैसला आये, बहुत सी एसआईटी के गठन होते है उसमे सरकार के ही लोग शामिल होते है, क्या रिपोर्ट आयी और किस आधार पर उन्होंने बनाई ये तो पूरी प्रक्रिया जाँच का विषय है, सरकारों का क्या क्या रवैया है ये तो सबके सामने जग जाहिर है, सरकार कैसे भेदभाव करती है सब जग जाहिर है, इस विषय के सम्बंध मे न्यायपालिका का जो भी फैसला आयेगा हम उसको स्वीकार करेंगे, न्यायिक प्रक्रिया मे जो भी संभव होगा वो कार्य किया जायेगा。0
0
Report
Advertisement
हेमंत सोरेन के कड़े निर्देश: मुख्यमंत्री आवास समेत सभी दोषियों पर जांच
Ranchi, Jharkhand:परीक्षाओं में हुई अनियमितता पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सख्त कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल का बड़ा बयान जांच एजेंसी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश अगर मुख्यमंत्री आवास को भी जांच के दायरे में लाना पड़े तो लायें अगर सीएम हाउस में रेड करने की जरूरत हो तो एजेंसी करेगी किसी भी कीमत में दोषियों को नहीं बक्शा जाएगा इंडिया गठबंधन के तमाम विधायकों का स्पष्ट संदेश जांच के दायरे से कोई नहीं बच सकता है0
0
Report
युवती से छेड़छाड़ के मामले में शख्स गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ ब्रेकिंग थाना गाजीपुर क्षेत्र मे युवती से छेड़छाड़ करने वाला शोहदा पकड़ा गया जबरन युवती से छेड़खानी करने का मामला पॉलिटेक्निक चौराहे पर युवती से छेड़छाड़ करने पर ट्रैफिक पुलिस ने युवक को दबोचा टैक्सी ड्राइवर ने युवती के साथ की छेड़छाड़ बीच चौराहे पर युवती से अश्लील हरकत करने पर युवती ने किया था विरोध युवक ने पूरी घटना की बनाई विडिओ0
0
Report
नूंह में कावड़ मार्ग सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़ा इंतजाम किया
Nuh, Haryana:नूंह में कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी डॉ. अर्पित जैन ने किया कावड़ रूट का निरीक्षण。 कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नूंह पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने स्वयं जिले से गुजरने वाले कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया और विभिन्न कावड़ शिविरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया, पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कावड़ियों के लिए लगाए गए शिविरों में पेयजल, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए。 पुलिस के अनुसार 30 जुलाई से 11 अगस्त तक कावड़ यात्रा के दौरान जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कावड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न पीसीआर, राइडर और करीब 250 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है。 ये जवान थाना रोजका मेव, नूंह सदर, नूंह शहर, आकेड़ा, नगीना, फिरोजपुर झिरका सदर व शहर, पिनगवां, पुनहाना शहर, पुनहाना सदर, तावडू शहर और तावडू सदर सहित प्रमुख चौराहों, डिवाइडिंग रोड और संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष पुलिस बल लगाया गया है。 पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी डीएसपी अभिमन्यु लोहान, डीएसपी सुरेंद्र कौर और डीएसपी हरदीप सिंह के नेतृत्व में की जा रही है。 पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और पुलिस टीम पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
54 फुट लंबी कांवड़ में 54 किलो चांदी, 600 शिवभक्त देवघर के लिए रवाना
Munger, Bihar:54 फीट लंबी और 54 किलो चांदी से सजी कांवड़... बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर निकला 600 शिवभक्तों का जत्था मुंगेर: श्रावणी मेले के अवसर पर असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर बाबा बैधनाथ की जय-जयकार करते हुए भक्त जा रहे हैं। पटना सिटी से विशाल शिव धारी कांवड़िया संघ के 600 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था 54 फीट की आकर्षक कांवड़ लेकर अजगैबीनाथ धाम से देवघर के लिए रवाना हुआ। भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ नाचते-गाते, ढोल-नगाड़ों की गूंज और बोल बम के नारों के साथ माहौल को भक्तिमय कर दिया है। कांवड़ की सबसे खास बात इसकी लंबाई और उसमें इस्तेमाल की गई चांदी है। कांवड़ 54 फीट लंबी है और इसमें 54 किलो चांदी का उपयोग किया गया है।इस कावड़ में बाबा बैधनाथ मंदिर और महागौरी मंदिर की खूबसूरत कलाकृति भी तैयार की गई है, जिसने देखने वालों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संघ के सदस्यों का कहना है कि बैधनाथ धाम में दोनों मंदिरों के बीच की दूरी 54 फीट है, इसीलिए कांवड़ भी 54 फीट लंबी बनाई गई है।विशाल शिवधारी संघ के सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि साल 2008 से वे हर साल इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। उनका मकसद है कि शिवभक्ति के इस उत्सव को न केवल भव्य बनाया जाए, बल्कि श्रद्धालुओं को एकजुट कर बाबा की आराधना की जाए। संघ के एक सदस्य ने बताया कि, "हम हर साल इसी श्रद्धा और उमंग से निकलते हैं। यह सिर्फ यात्रा नहीं, बाबा के प्रति हमारी आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन है।" श्रद्धालुओं का कहना है कि वे 54 घंटे में देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम पहुंच जाते हैं। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु नियम और अनुशासन का पालन करते हैं। भोजन, विश्राम और भजन-कीर्तन की पूरी व्यवस्था संघ की ओर से की जाती है। सुल्तानगंज अजगैबीनाथ धाम से यात्रा की शुरुआत हुई है। जहां श्रद्धालुओं ने पहले गंगाजल भरा और फिर सामूहिक रूप से जयकारे लगाते हुए कांवड़ उठाया। गंगाजल लेकर नंगे पांव, केसरिया वस्त्रों में, सिर पर रुद्राक्ष की माला और भस्म लगाए श्रद्धालुओं की टोली पूरे रास्ते में शिवभक्ति का रंग घोल रही है।0
0
Report
किसानों का जोरदार धरना, माधोटांडा बिजलीघर के जेई को हटाने की मांग।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले मंगलवार को पूरनपुर ब्लाक के किसानों ने विद्युत अभियन्ता कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान किसानों ने माधोटांडा विद्युत वितरण खण्ड में तैनात जेई गजेंद्र पाल को तत्काल हटाकर उनके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन सौंपा।धरनास्थल पर आयोजित किसान सभा को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि माधोटांडा बिजलीघर में तैनात जेई गजेंद्र पाल ट्यूबवेल कनेक्शन के आवेदन पर किसानों से सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। जिन किसानों द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है, उनकी फाइलें महीनों से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कई किसान छह माह से अधिक समय से ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन जेई अपनी हठधर्मिता के कारण फाइलें आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। इससे किसानों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है।पवन वर्मा ने बताया कि पूर्व में भी किसानों ने जेई को माधोटांडा बिजलीघर से हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया था। उस समय उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया था और उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर किसानों में आक्रोश है।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल जेई को प्रभाव से हटाकर विभागीय कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस अवसर पर सर्वेश कुमार वर्मा, बालकराम वर्मा, बूटा सिंह, महिला प्रकोष्ठ की सदर तहसील अध्यक्ष रेश्मा वर्मा, बलजीत सिंह चीमा, निर्मल सिंह, सोनी सिंह, ब्रजेश कुमार पाल, आनंद कुमार, रामरतन लाल पासवान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त जेई को तुरंत हटाकर पारदर्शी तरीके से लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएं, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल सके।0
0
Report
रायबरेली के SDM के वायरल वीडियो पर वायरल चर्चा: पुलिस प्रशासन पर सवाल
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के लालगंज तहसील मे तैनात एसडीएम का एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना है। इसे आम लोग रीलबाज़ी की संज्ञा दे रहे हैं। दरअसल एसडीएम का प्रोटोकॉल यह नहीं कि पॉइंट टू पॉइंट पुलिस की तैनाती चेक करे और उस पर रील बनवाये। प्रोटोकॉल के मुताबिक इन्हे सीओ को बताना चाहिए था और वह पॉइंट चेक करते। एसडीएम साहब का यह एक्शन यह भी सन्देश दे रहा है कि पुलिस की इम्प्लीमेंटिंग बॉडी काम नहीं कर रही है, और यह मैसेज लॉ एंड आर्डर की स्थिती को प्रभावित कर सकता है。0
0
Report
Advertisement
बंध बरेठा सेंचुरी विस्तार के विरोध में महापंचायत, 12 अगस्त ताली में निर्णय
Karauli, Rajasthan:बंधन बरेठा सेंचुरी में वन खंडों को शामिल करने के विरोध में महापंचायत का आयोजन, जिला करौली एंकर इंट्रो- मासलपुर क्षेत्र के चार वन खंडों को बंध बरेठा सेंचुरी में शामिल किए जाने के विरोध में सागर की पाल पर आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त को ताली गांव में फिर महापंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के साथ बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सेंचुरी विस्तार से क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित होंगे और स्थानीय लोगों के सामने विस्थापन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों का मुद्दा है, इसलिए सभी समाजों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त को ताली गांव में करौली, धौलपुर और भरतपुर जिले के लोगों की महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर मासलपुर, करौली या जयपुर कूच की रणनीति बनाई जाएगी। आंदोलन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गांव में समितियां गठित करने और कानूनी व लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का भी निर्णय लिया गया। आंदोलन के संचालन की जिम्मेदारी ताली गांव के पंच-पटेलों को सौंपी गई। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 में भरतपुर की बंध बरेठा सेंचुरी के विस्तार के दौरान मासलपुर के जमूरा टमकोली, ताली पहाड़, बांसवाड़ी और मेवला वन खंडों को इसमें शामिल किया गया था। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया से पहले न तो ग्राम सभाओं से प्रस्ताव लिया गया और न ही स्थानीय लोगों से राय ली गई, जिसके कारण क्षेत्र में लगातार विरोध बना हुआ है। महापंचायत में सतवीर सिंह चंदीला, सुनीता बैसला, अशोक सिंह धावाई, प्रहलाद खटाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
संभल हिंसा पर विधानसभा में रिपोर्ट: नाम सामने, कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:संभल हिंसा रिपोर्ट विधानसभा में टेबल करने पर बाईट .. डा विशाल चौहान बीजेपी जिला उपाध्यक्ष यह सुनियोजित हमला था जब सर्वे हो रही थी तो एक बड़े ग्रुप ने हमला कर महौल खराब करने की कोशिश की और इसके पीछजोभीलोगथे जांच में उन लोगों के नाम सामने आ रहे है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए0
0
Report
अजमेर के सावर में बजरी माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार के विरोध में ज्ञापन सौंपा
Ajmer, Rajasthan:एंकर - अजमेर में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सावर कस्बे में कांग्रेस की ओर से निकाय पंचायत चुनाव से पूर्व शक्ति प्रदर्शन किया.. भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और जनसभा के बाद हजारों लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ....सावर के देवली रोड पर आयोजित जनसभा में केकडी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव ढाणी-ढाणी से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे । पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राज को जम्मकर कोसा.. अजमेर देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने दावा किया कि भाजपा के कुशासन से नाराज जनता कांग्रेस को आगामी पंचायत राज ओर नगर निकाय चुनाव में भारी बहुमत से सत्ता दिलवाएगी.. Youth नेता सागर शर्मा ने बदलाव के आगाज की बात कही.. जनसभा के पश्चात हजारों लोगों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को बजरी माफिया के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग का ज्ञापन सोपा ...इस दौरान पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व विधायक गोपाल बाहेती पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार जयपाल कांग्रेस नेता द्रोपदी कोली ,अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर , पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता सहित अजमेर जिले के कई पंच सरपंच और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.. इस दौरान कानून व्यवस्था के लिए केकड़ी शहर केकड़ी सदर सरवाड़ सराना नसीराबाद सिटी, बोराडा भिनाय एवं सावर थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
सिंधी कॉलोनी में वृद्धा से कुंडल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त वाहन बरामद
Kota, Rajasthan:सिंधी कॉलोनी में महिला से कुंडल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर नयापुरा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर पहले से दर्ज है लूट का मामला कोटा। शहर पुलिस ने 56 वर्षीय महिला के कान से कुंडल छीनकर भागने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को धर दबोचा है。 एसपी तेजस्वनी गौतम (IPS) ने बताया कि गत 3 अगस्त को सिंधी कॉलोनी में पैदल जा रही वृद्धा के कान से बदमाश कुंडल झपटकर फरार हो गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी सुभाष चन्द्र मिश्रा और सीओ मनीष शर्मा के सुपरविजन में नयापुरा थानाधिकारी चेतन शर्मा की टीम गठित की गई。 पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महेन्द्र उर्फ अनिल सरसिया (निवासी नयापुरा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ नयापुरा थाने में पहले से भी लूट का केस दर्ज है。0
0
Report
किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर जलभराव के स्थायी समाधान के कदम तेज
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ हनुमानगढ़ कालीडूंगरी मेगा हाईवे पर वर्षों से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन ने तेज़ी से कदम बढ़ा दिए हैं। रोजाना घंटों लगने वाले जाम जलभराव जैसी समस्याओं से वाहन चालक परेशान हो रहे है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुभाष चौधरी ने बुधवार को उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी, रिडकोर अधिकारियों मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। व्यापारियों ने बताया कि बारिश के दौरान जल निकासी की अपर्याप्त व्यवस्था के कारण सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस पर सुभाष चौधरी ने रिडकोर अधिकारियों को प्रभावी व स्थायी ड्रैनेज सिस्टम विकसित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं बनती, तब तक वैकल्पिक इंतज़ाम कर आमजन की आवाजाही सुचारु रखी जाए। चौधरी ने अधिकारियों को दो दिन में ज़मीनी स्तर पर असर दिखाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
जिला कलेक्टर बूंदी ने खड़ीपुर फॉलोअप शिविर और बायोगैस प्लांट-स्टोन क्लस्टर का निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:खड़ीपुर फॉलोअप शिविर पहुंचे जिला कलक्टर, डाबी में बायोगैस प्लांट व स्टोन क्लस्टर का निरीक्षण किया गया। बूंदी जिले के कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने विद्यमान ग्रामीण समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए और रोडवेज बस ठहराव, पेयजल, पेंशन, सड़क मरम्मत और अतिक्रमण हटाने जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डाबी में गौशाला स्थित बायोगैस प्लांट और सूतड़ा के स्टोन क्लस्टर का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने प्लास्टिक मुक्त बूंदी का संदेश दिया और हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अधिक पौधे लगाने तथा उनकी जियो टैगिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया.0
0
Report
Advertisement
