Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झांसी स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए QR कोड से भुगतान सुविधा शुरू

Jul 29, 2024 15:12:05
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी मंडल रेलवे ने यात्री सुविधाओं में डिजिटलीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर अनारक्षित टिकट खिड़की पर QR कोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में यह सुविधा लागू की गई है। इससे यात्रियों को खुले पैसे की समस्या से निजात मिलेगी और टिकट खरीदने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkhilesh Sharma
Mar 21, 2026 07:05:45
Dungarpur, Rajasthan:चौरासी थाना हेड कांस्टेबल हजारीलाल ने बताया कि विकासनगर फला रमैय्या निवासी हरीश ननोमा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके पिता शंकर ननोमा अपने भतीजे राजेश ननोमा के साथ मोटरसाइकिल से महुड़ी में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय लालू ननोमा के घर के पास राजेश ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए राहगीर दिनेश ननोमा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक, पीछे बैठे पिता शंकर ननोमा और राहगीर दिनेश तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में शंकर ननोमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। जबकि दिनेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से डूंगरपुर के जिला अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान शंकर ननोमा की मौत हो गई। जबकि दिनेश का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 21, 2026 07:05:25
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में शिया जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ के दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिली। नमाज़ियों ने बाजू में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ अदा की, और शिया धर्म गुरु सैयद अली ख़ामेनेई साहब की शहादत और ईरान व फिलिस्तीन मे शाहिद हुए बच्चो को याद किया। नमाज़ के बाद लोगों ने अमन-चैन और इंसानियत की सलामती की दुआ की। जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित शिया जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नमाज़ के दौरान नमाज़ियों ने अपनी बाजू में काली पट्टी बांध रखी थी। बताया जा रहा है कि यह काली पट्टी एक तरह का प्रतीकात्मक विरोध और दुख जताने के लिए बांधी गई थी। नमाज़ के बाद मौलाना ने अपने खुतबे में दुनिया में अमन और भाईचारे की अपील की। काली पट्टी बांधकर यह संदेश देना चाहते हैं कि दुनिया में हो रही ज्यादतियों और बेगुनाह लोगों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ हम अपनी आवाज उठा रहे हैं। साथ ही हम सभी से अमन और इंसाफ की दुआ भी कर रहे हैं।
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Mar 21, 2026 07:04:47
Mansurwal Dona, Punjab:ईद पर पूर्व सीएम और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे ईदगाह, दी मुबारकबाद मुस्लिम समुदाय के साथ बैठे चन्नी, शांति-समृद्धि की दुआ ईद उल फितर के त्योहार पर शाही जामा मस्जिद गुलाब देवी रोड ईदगाह ग्राउंड में पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब व सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ईद की मुबारकबाद देने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ एक साथ बैठकर नमाज पढ़ी, वहीं मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की और सभी के लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, जिला प्रधान राजिंदर बेरी और हलका इंचार्ज इकबाल सिंह ढिंडसा मुस्लिम भाइचारे से मिलने पहुंचे, जहां चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि ने सभी को रमजान के महीने खत्म होने पर मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा यह अपने देश में पंजाब की खूबसूरती है, जो जहां सभी धर्मों के त्योहार को मनाते है। सासंद चन्नी ने कहा कि आज से ईद-उल-फितर की शुरुआत हुई है।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 21, 2026 07:03:51
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री के बजट प्रस्तुत करने से पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने विरोध प्रदर्शन किया. भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार से हाल ही में बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को वापस लेने की मांग उठायी है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ जाएगा. इसके साथ ही कमर्शियल गाड़ियों का इंट्री टैक्स बढ़ने से भी विभिन्न प्रोडक्ट के दाम बढ़ जाएंगे. पंजाब की सरकार भी हिमाचल प्रदेश की गाड़ियों पर टैक्स लगाने की बात कर रही है. इसका नकारात्मक असर हिमाचल प्रदेश की जनता पर पड़ेगा. उन्होंने मांग उठाई है कि राज्य सरकार इस बढ़ाएगा टैक्स को जल्द से जल्द वापस ले.
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 21, 2026 07:02:37
Bareilly, Uttar Pradesh:अमेरिका और ईरान में चल रही वर्चस्व के युद्ध को लेकर कई संगठनों ने ईद उल फितर की नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की बात कही लेकिन बरेली में सुन्नी मसलक से जुड़ी बरेली की बाकरगंज ईदगाह में इसका असर बिल्कुल भी दिखाई नहीं दिया हजारों की तादाद में नमाजियों ने इस मौके पर ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की लेकिन किसी भी नमाजी के हाथ पर काली पट्टी नहीं बांधी थी जी मीडिया से खास बातचीत में नमाजियों ने कहा कि जो काली पट्टी बांधने के बाद को बोल रहे हैं वह गलत बोल रहे हैं नमाजियों ने कहा कि वह अमन पसंद है और ईद उल फितर का त्यौहार एक खुशियों भरा तोहार है तो इसमें काली पट्टी बांधने की कोई भी जरूरत नहीं है
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 21, 2026 07:02:21
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 21, 2026 07:01:31
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले की महू तहसील के दातोदा और मेमंदी गांव में दिए गए सर्वे नंबरों की जमीनों के बारे में जानकारी जुटाई गई. काफी मशक्कत के बाद दातोदा गांव से जुड़े जंगल के रास्ते से निकलने वाले राहगीर से एक जगह का पता चला जिसमें बताया गया कि यह जगह बाहर वालों की है, उनके द्वारा बताया गया कि लेकिन इसमें भी शायद कई अलग-अलग टुकड़े हैं. वहीं मौखिक रूप से यह बताया गया कि दातोदा और पास में मेमंदी गांव में जो जमीनें हैं उन पर किसी तरह का कोई निर्माण नहीं है, ओर मिली जानकारी अनुसार यह पता चला है कि कुछ जमीनें खाली ओर बंजर पड़ी हुई है तो कुछ पर किसान द्वारा खेती की जा रही है। इन दोनो गावों की जमीनों की जानकारी।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 21, 2026 07:01:11
Baghpat, Uttar Pradesh:बड़ौत ईदगाह में नमाज के बाद धोबी समाज के कुछ लोगों के बीच कब्रिस्तान में मारपीट हो गई। इस दौरान अरफा तरफी मच गई। लोगों ने बीच-बीच बचाव कर झगड़े को शांत कराया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। शहर में छपरौली चुंगी पर ईदगाह में नमाज के बाद चंद कदम दूरी पर धोबी समाज के लोग अपने कब्रिस्तान में दुआ करने गए थे। पट्टी चौधरान हाशिम ने बताया कि उन्होंने कब्रिस्तान में अपने परिवार के कुछ लोगों के फोटो और नाम के साथ बैनर लगाया था। वह जब कब्रिस्तान में दुआ के लिए पहुंचे तो उनके ही समाज के 10-15 लोग भी वहां पर आए और उन्होंने यह ताना मारते हुए कहा कि बैनर पर जो फोटो लगे हैं वह मर गए हैं क्या? इसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया और आरोपितों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 21, 2026 07:00:58
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 21, 2026 07:00:38
Agra, Uttar Pradesh:देश भर में मनाया जा रहा है ईद का त्यौहार आगरा में मनाई गई ईद उल फितर एक साथ खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर ईदगाह, जामा मस्जिद और ताजमहल पर हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने नमाज की अदा सुबह 7:00 बजे ईदगाह,8 बजे जामा मस्जिद और 9 बजे ताज महल पर की गई नमाज अदा मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले लगा कर ईद की दी मुबारकबाद अमन चैन शांति की मुस्लिम भाइयों ने नमाज के दौरान मांगी दुआ सुरक्षा व्यवस्था के किए गए खास इंतजाम जगह-जगह पुलिस बल रहा तैनात मुस्लिम भाइयों में ईद को लेकर दिखाई दिया उत्साह कड़ी सुरक्षा के बीच की गई नमाज अदा मुस्लिम भाइयों ने विश्व में चल रहा है युद्ध को लेकर अमन चैन शांति की मांगी दुआ युद्ध की जल्द समाप्ति को लेकर मुस्लिम भाइयों ने मांगी दुआ आगरा के ईदगाह मस्जिद पर शांतिपूर्वा खत्म हुई नमाज
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Mar 21, 2026 07:00:21
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top