icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जखौरा क्षेत्र अंतर्गत मंदिर में चोरी के मामले में हुई गिरफ्तारी के संबंध में सीओ ने दी जानकारी

AKAshok KumarFollow1m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थनवारा जनपद ललितपुर में तहरीर के आधार पर दिनांक- 26/27.10.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा बालाजी सरकार मंदिर ग्राम थनवारा का ताला तोड़कर पीतल के छोटे-बडे कई घंटे, बालाजी सरकार का मुकुट छत्र आदि चोरी कर ले जाना जिसके संवंध मे थाना जखौरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 03 टीमें गठित की गई थी । गठित टीमों के अथक प्रयास से अभियुक्तगण रामसजीवन व एलन्सी उपरोक्त प्रकाश में आये, जिनको गिरफ्तार कर चोरी का सामान उनके कब्जे से बरामद किया गया ।
0
0
Report
Advertisement

छठ पूजा पर लेहरा कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में फरुवाही डांस बना आकर्षण का केंद्र

Baisar, Uttar Pradesh:*छठ पूजा पर लेहरा कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में फरुवाही डांस बना आकर्षण का केंद्र* *महराजगंज / बृजमनगंज।* जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा कस्बे में श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखर में छठ पूजा पर विशेष आयोजन हुआ। छठ पूजा पर फरुवाही डांस आकर्षण का केंद्र बना रहा। छोटू डीजे इवेंट करमैनी, कैंपियरगंज के द्वारा फरुवाही डांस का कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। छठ व्रतियों के लिए गाना भी गाया गया। छठ मइया के भक्ति गीतों पर लोगों ने खूब आनंद लिया। कुल मिलाकर फरुवाही डांस और छठ गीतों का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा, लोगों में काफी उत्साह रहा। वहीं छठ पूजा पर महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ घाट पर पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। कमर भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छठ पूजा को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। बृजमनगंज पुलिस द्वारा घाटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें उप निरीक्षक आलोक यादव सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए बृजमनगंज पुलिस के कई कांस्टेबल मौजूद रहे
0
0
Report

नवाबाद में 20 लीटर पेंट बाल्टी चोरी: आकाश गिरफ्तार

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मॉडर्न पेंट स्टोर की दुकान के बाहर सामने रखी पेंट की 20 लीटर की बाल्टी एक युवक चुराकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद वह लगभग 2 किलोमीटर दूर दूसरी दुकान पर बाल्टी बेचने पहुंच गया। इस दौरान ढूंढ़ते हुए दुकानदार भी वहां पहुंच गया। उसने आरोपी को पहचान लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आकाश निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है। वहीं पेंट से भरी बाल्टी की चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि एक युवक दुकान के बाहर रखी 20 लीटर पेंट की बाल्टी को उठाकर आराम से चला गया। दुकानदार को जब बाहर रखी पेंट की एक बाल्टी गायब दिखी तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान आरोपी दूसरी दुकान पर बाल्टी बेचने पहुंचा था, जहां दुकानदार ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके उसे न्यायालय में पेश किया है।
0
0
Report
Advertisement

खंडवा के पंधाना में जनजातीय गौरव दिवस: महाकाल लोक जैसी आदिवी लोक विकास मांग

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के पंधाना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य आयोजन हुआ, जिसमें जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल हुए। मांदल की थाप और पारंपरिक उत्साह के बीच विधायक छाया मोरे भी खुद को रोक नहीं पाईं और जनजातीय लोकनृत्य में शामिल हुई। इस दौरान विधायक छाया मोरे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों और वीरांगनाओं के सम्मान का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान उनसे महाकाल लोक की तर्ज पर खंडवा में आदिवासी लोक विकसित करने की मांग की जाएगी, ताकि जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली विरासत को नई पहचान मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

म mandla में बिरसा मुंडा जयंती: जनजातीय गौरव का जबरदस्त उत्साह

Mandla, Madhya Pradesh:1511ZMP_MANDLA_MUNDA_R मण्डला में गूंजा धरती आबा बिरसा मुंडा का जयघोष भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब किला परिसर से निकली भव्य रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत, कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कांग्रेस पर साधा निशाना एंकर - मण्डला में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव, उत्साह और उल्लास के साथ भव्य रूप में मनाई गई। किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके विशेष रूप से शामिल हुईं। आयोजन में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली एवं छात्रावासी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान निकली भव्य रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। वहीं, मंत्री संपतिया उइके ने जनजातीय समाज की अनदेखी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। वीओ - धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरा मण्डला जनजातीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। किला परिसर में आयोजित भव्य समारोह में पारंपरिक उत्साह और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। रैली में शामिल स्कूली और छात्रावासी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह रैली का स्वागत कर भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कांग्रेस पर जनजातीय समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनजातियों को केवल वोट बैंक समझा और देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जनजातीय वीर बलिदानियों के योगदान को लंबे समय तक आमजन तक नहीं पहुंचाया। मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनजातीय महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को सम्मान और इतिहास में उचित स्थान देने का काम किया है। आज नई पीढ़ी को इन महान नायकों के संघर्ष, शौर्य और बलिदान से परिचित कराया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली इतिहास और विरासत को जान सकें। वंही छत्राओं का भी कहना था कि आज से पहले हमारे जनजातीय जननायकों का इतिहास और बलिदान नही पढ़ाया या बताया गया लेकिन बीते कुछ वर्षों से हमे इनके इतिहास से रूबरू कराया गया । बाईट - सम्पतिया उइके - केबिनेट मंत्री बाईट - एकता वाड़ीवा - छात्रा आउट्रो – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश भी दे गया।
0
0
Report
Advertisement

रायसेन में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारम्भ स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कन्या पूजन, भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान का उल्लेख किया। मध्यप्रदेश की धरती को रानी दुर्गावती जी और टंट्या मामा जैसे महान जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत प्राप्त है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। समारोह में स्कूली छात्राओं द्वारा जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और लोक नृत्यों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा, लोककला और नृत्यों के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया
0
0
Report

गुरुग्राम: धर्मांतरण के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार, ट्यूशन के बहाने बच्चों को धोखा

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार निजी कम्पनी में HR महिला अपनी साथियों के साथ मिलकर बच्चों को धर्मांतरण के लिए करती थी प्रेरित सेक्टर 56 इलाके के स्लम एरिया में बच्चों को फ्री शिक्षा देने के बहाने करते धर्मांतरण के लिए प्रेरित बच्चों को खाने पीने के चीजे और पिकनिक घुमाने का देते थे लालच पुलिस थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा गांव घाटा में की गई रेड के दौरान चारों महिलाएं मौके से काबू。 मौके से CCTV कैमरा व एक मोबाइल फोन बरामद。 आरोपी महिलाओं में कोई कम्पनी में लीड एनालिस्ट तो अस्पताल में निजी नर्स के तौर पर करती है काम गुरुग्राम के घाटा इलाके में 7 महीनों से फ्री टयूशन के बहाने ईसाई धर्म मे धर्मांतरण कराने के लिए करती थी प्रेरित
0
0
Report

गढ़वा में छठ महापर्व की भव्य भीड़, मिथलेश ठाकुर ने घर पर अर्घ्य दिए

Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा छठ पूजा और अर्घ्य झारखण्ड के गढ़वा जिले मे धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, शहर के दानरो नदी छठ घाट पर उमड़ी छठवर्तियों की भीड़, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने भी दिया अपने आवास पर अर्घ्य。 छठ महापर्व मे आज छठ की छठा गढ़वा जिले मे देखने को मिल रही है आज शहर के दानरो नदी छठ घाट पर लाखो छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ी जहां छठव्रती नदी मे उत्तर कर डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिए। गौरतलब है की गढ़वा का छठ महापर्व कई मायने मे महत्व रखता है ऐसा मानना है की बिहार का पटना और झारखण्ड का गढ़वा जिला का छठ महापर्व देखने को मिलता है यंहा यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लोग आते है यही कारण है की झारखण्ड के पूर्व मंत्री सह जेएमएम के केंद्रीय महासचिव मिथलेश ठाकुर पिछले कई वर्षो से अपने पुरे परिवार के साथ गढ़वा मे छठ महापर्व मनाते आ रहे है अपने आवास पर आयोजित छठ पूजा का वह विधिवत पूजा पाठ करते है जिसमे हजारों की संख्या मे प्रसाद ग्रहण करने आज गढ़वा आ रहे है। आज पहला अर्घ्य के दिन अर्घ्य देते हुए उन्होंने कहा की छठ महापर्व केवल भारत मे ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मे यह पर्व मनाया जा रहा है ऐसा महान पर्व है की जो ढेरो सन्देश देता है जिसमे अध्यात्म और धर्म से जोड़ता है भगवान भास्कर से निवेदन है की यंहा सभी एकता और अखंडता बनी रहे। हर संप्रदाय के लोग एक दूसरे से मिलकर रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top