icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow14 Jun 2024, 10:46 am

पुलिया नंबर 9 सिंगल वाले बाबा 104 वां उर्स शरीफ मनाया समाज सेवी डॉ० संदीप सरावगी

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी के हजरत करामत अली शाह सिंगल वाले बाबा समिति के तत्वाधान में 104वां उर्स शरीफ एवं हिंदू मुस्लिम विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिया नंबर 9 स्थित सिंगल वाले बाबा की दरगाह के समीप संपन्न हुआ। दो दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉक्टर संदीप सरावगी को आमंत्रित किया गया। जहां माला एवं पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कव्वाली के शानदार मुकाबले का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य कब्बाल के रूप में अनीस नवाब एवं अलीम आरिफ साबरी उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top