284003
झांसी में C&W विभाग की जन अदालत हुए आयोजित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में C&W यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों के लिए जन अदालत का आयोजन ROH यार्ड में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 64 कर्मचारियों की शिकायतें सुनी गईं और 12 कर्मचारियों के उम्मीद कार्ड जनरेट किए गए। मुख्य कल्याण निरीक्षक श्री एस.के. श्रीवास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पति-पत्नी के कब्जे से 326 ग्राम चरस, NDPS के तहत मामला दर्ज
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में 326 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है. हैरत की बात ये कि दोनों नशा तस्कर पति-पत्नी हैं और नशे के कारोबार में लिप्त हैं. चेकिंग के दौरान आसन बैराज से कुंजा ग्रांट जाने वाले रास्ते में पुलिस ने 35 वर्षीय नूर बेगम को 190 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया... जबकि नूर बेगम के पति 37 वर्षीय नशा तस्कर काबुल को 136 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दोनों पति-पत्नी हैं और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बंदूकची मोहल्ले के रहने वाले हैं. आरोपीयों ने बताया कि मजदूरी से घर का खर्च नहीं चलता था,तो उन्होंने नशे के कारोबार में कदम रखा और मिर्जापुर के स्थानीय लोगों से कम दामों पर चरस खरीदकर विकासनगर के ढकरानी क्षेत्र में बेचने आए थे... लेकिन अपने मंसूबो को पूरा करने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये... पुलिस ने दोनों नशा तस्करों के खिलाफ NDPS Act में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।0
0
Report
प्रधानमंत्री की अपील पर बाराबंकी के सर्राफा बाजार में सन्नाटा, खरीदारी घटी
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशहित में सोने के आभूषणों की खरीदारी को लेकर की गई अपील का असर अब बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। बाराबंकी शहर के घंटाघर स्थित सर्राफा बाजार में इन दिनों ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि पीएम की अपील के बाद लोगों ने सोने की खरीदारी टालनी शुरू कर दी है, जिससे बाजार में सन्नाटा जैसा माहौल बन गया है। घंटाघर क्षेत्र के एक सर्राफा व्यवसायी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देशहित को ध्यान में रखते हुए लोगों से एक साल तक सोने के आभूषणों की खरीद से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को गंभीरता से लेती है और उनकी अपील का पालन भी करती है। यही वजह है कि अपील के बाद से बाजार में ग्राहकों की संख्या अचानक कम हो गई है। व्यवसायी ने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया फैसला निश्चित रूप से राष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया होगा, लेकिन इसका असर छोटे और मध्यम सर्राफा कारोबारियों पर साफ दिखाई देने लगा है। दुकानों पर पहले जैसी रौनक नहीं है और बिक्री लगभग ठहर सी गई है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सर्राफा कारोबार से जुड़े लोगों के सामने अब आर्थिक चुनौती खड़ी हो रही है। दुकान का किराया, कर्मचारियों का वेतन, बिजली बिल और अन्य खर्च लगातार जारी हैं, जबकि व्यापार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में आने वाले समय में कारोबारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर यही स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो इसका असर स्थानीय व्यापार और रोजगार पर भी पड़ सकता है। हालांकि अधिकांश व्यापारी ने यह भी कहा कि वे देशहित में प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हैं और जनता भी उसी भावना के साथ निर्णय ले रही है। ग्रहणी महिला ने बताया कि प्रधानमंत्री की बात हम लोग मान रहे हैं लेकिन जो जरूरी होता है बस वही खरीद रहे हैं उनका फैसला देश हित में है हम लोग उनके साथ हैं।0
0
Report
हमीरपुर में दलित युवक की बेरहमी: दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई की
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- दलित युवक को घर बुलाकर दबंगों ने बरपाया कहर, लाठी, डंडों और बेल्ट से पीट-पीटकर युवक को किया अधमरा, मरणासन्न हालत में युवक को घर के बाहर छोड़कर फरार हुए आरोपी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती, दबंगों ने बहाने से बुलाकर युवक की बेरहमी से की पिटाई, गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल किया गया रेफर, मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
महोबा में नीट छात्रा का अपहरण-गैंगरेप: 16 दिन बाद बरामद
Mahoba, Uttar Pradesh:महوبا में नीट की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोचिंग से घर लौटते समय अगवा हुई छात्रा को पुलिस ने 16 दिन बाद बरामद किया है। पीड़िता ने कार सवार दबंगों पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने, नशीले इंजेक्शन देने और सिगरेट से दागने का रोंगटें खड़े करने वाला आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को परिजनों को हवाले कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। वी/ओ- महोबा में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मध्य प्रदेश की रहने वाली एक छात्रा महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। बीती 30 अप्रैल को जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी car सवार दबंगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। पुलिस ने पूरे 16 दिन बाद छात्रा को बरामद तो कर लिया, लेकिन पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई, वह रूह कंपा देने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के मोहित श्रीवास ने अपने साथी अंकित श्रीवास और हल्लू राजपूत सहित करीब आधा दर्जन आरोपियों ने उसे प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए गए और उसके साथ मोहित ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दरिंदों ने उसे सिगरेट से दागा और चाकू से वार किए। भाई की फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन मोहित ने शादी भी रचाई। अब पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। इस वीभत्स घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता दहशत से कांप रही है। बाईट- पीड़िता वी/ओ-अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला निवासी एक महिला ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री के गुमसुदा होने के साथ कुछ नामजद लोगो के खिलाफ तहरीर दी थी । तहरीर में आधार per मुकदमा दर्ज करते हुए अपहर्ता के बरामदगी के लिए चार टीमो का गठन किया गया था जिसमे अपहर्ता की बरामदगी करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है इस मामले में अभी तक तीन को हिरासत में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । बाईट -बन्दना सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक )0
0
Report
डार्क वेब से जुड़े अवैध क्रिप्टो नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गुजरात पुलिस ने ड्रग्स तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग से जुड़े डार्क वेब-लिंक्ड अवैध क्रिप्टो नेटवर्क का किया भंडाफोड़ मामले में 8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार साइबर क्राइम और राष्ट्रविरोधी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश गिरफ्तार आरोपियों के नाम: 1. मोहसीन मालानी - सरखेज, अहमदाबाद 2. फैज़ अहमद नास्सुरीदीन - रायखड, अहमदाबाद 3. एज़ाज़ पठान - ग्यासपुर, अहमदाबाद 4. ज़ीशान मोतीवाला - ग्रांट रोड, मुंबई 5. ज़ैद अब्दुलकादर - जमालपुर, अहमदाबाद 6. सलमान खान हबीबखान पठान - jमालपुर, अहमदाबाद 7. नावेद अयूबखान पठान - जमालपुर, अहमदाबाद 8. लवप्रीत दर्शन सिंह - करनाल, हरियाणा0
0
Report
प्रेम के दबाव में युवक ने बिजली पोल पर चढ़कर खुदकुशी की कोशिश की
Sitamarhi, Bihar:बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के रामरूप ठाकुर के पुत्र विकास कुमार बिजली के ऊंचे टावर पोल पर चढ़ गया चढ़ते समय उसे किसी ने नहीं देखा लेकिन जब उसे देखा गया तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते हैं पुलिस भी वहां पहुंची और मामले की जांच में यह सामने आया कि युवक अपने गांव के ही लड़की से प्रेम करता है जिसकी जानकारी वह घर में दे चुका था लड़की वाले के घर में भी इसकी सूचना थी लेकिन इसकी शादी उस लड़की से नहीं कराया जा रहा था और परिवार वालो का दवाब था कि गांव से बाहर चले जाने के लिए। इसी बात को लेकर खुदकुशी की नीयत से बिजली पोल के टावर पर चढ़ गया ग्रामीण और पुलिस द्वारा समझा बुझा कर युवक को नीचे उतारा गया।0
0
Report
Advertisement
PM मोदी की नसीहत के मुताबिक बैतूल में मंत्री पटेल ने सादगी से स्वागत किया
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - पीएम मोदी की नसीहत का पालन करते हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सादगी भरे अंदाज में नजर आए। वंदे भारत ट्रेन से भोपाल से बैतूल पहुंचे मंत्री का स्वागत करने सिर्फ एसडीएम और एसडीओपी ही मौजूद रहे। न कोई भीड़,न कोई तामझाम। मंत्री ने कहा मोदी जी की अपील का पालन करना सुखद रहा,ट्रेन में लोगों से बातचीत कर अच्छा अनुभव मिला। उन्होंने अधिकारियों से भी ईंधन बचाने की अपील की। आज बैतूल में जन सुनवाई और अधिकारियों के साथ करेंगे अहम बैठक। बाइट - नरेंद्र शिवाजी पटेल,प्रभारी मंत्री बैतूल0
0
Report
आर्थिक तूफान की आशंका: युवाओं और किसानों पर बढ़ेगा बोझ
Noida, Uttar Pradesh:नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश की इकॉनमी का ढांचा बदला है, वह आने वाले आर्थिक तूफान में टिक नहीं पाएगा。 दुख की बात यह है कि इस आर्थिक तूफान का खामियाज़ा देश के युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा। इसका असर अडानी-अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे अपने महलों में बैठे रहेंगे। यह झटका बहुत बुरा होगा, आने वाला समय बहुत कठिन होगा। कोई ठोस कदम उठाने के बजाय नरेंद्र मोदी देश के लोगों से कह रहे हैं कि कोई भी विदेश यात्रा न करे, जबकि वे खुद दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं।0
0
Report
होटवार जेल कांड: JLKM ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष जांच की मांग
Ranchi, Jharkhand:होटवार जेल कांड पर JLKM ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार में महिला कैदी के कथित यौन शोषण मामले को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। मामले के सामने आने के बाद आज JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar से लोकभवन में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार में महिला कैदी के साथ यौन शोषण का मामला झारखंड के लिए बेहद गंभीर और संवेदनशील विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले को दबाने और लिपापोती करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह मामला सत्य है, तो यह राज्य की कानून व्यवस्था और जेल प्रशासन की बड़ी विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जेल को एक सुरक्षित स्थान माना जाता है, लेकिन अगर वहीं महिला कैदी के साथ यौन शोषण और गर्भवती होने जैसी बातें सामने आ रही हैं, तो यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जिन अधिकारियों व कर्मचारियों पर आरोप हैं, उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि जब वह स्वयं जेल में थे, तब उन्होंने वहां का माहौल करीब से देखा था। उनके अनुसार जेल के अंदर भय और दबाव का वातावरण है तथा कुछ प्रभावशाली लोगों को विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कैदियों के साथ शोषण और नियमों की अनदेखी आम बात बन चुकी है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 39A के तहत हर व्यक्ति को समानता, गरिमापूर्ण जीवन और न्याय का अधिकार प्राप्त है। जेल में बंद व्यक्ति भी अपने मौलिक अधिकारों से वंचित नहीं होता। उन्होंने कहा कि कारा अधिनियम 1894 और मॉडल प्रिजन मैनुअल 2016 के तहत राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि कैदियों को सुरक्षित वातावरण, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। JLKM नेता ने मांग की कि मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए, जेल प्रशासन की जवाबदेही तय हो, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, सीसीटीवी निगरानी को सुदृढ़ किया जाए और स्वतंत्र शिकायत तंत्र बनाया जाए। साथ ही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से लिया है और भरोसा दिलाया है कि सरकार से पूरी जानकारी ली जाएगी तथा निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट: देवेंद्रनाथ महतो (JLKM नेता)0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार संजय सिंह के आवास पर पहुंचे, दोनों नेताओं की मुलाकात
Bikram, Bihar:पटना- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JDU MLC संजय सिंह के घर पहुंचे। काफी देर आवास पर रुके, दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।0
0
Report
जेल से उपचुनाव: हत्या के आरोपी ने पर्चा दाखिल किया, कोरबा से चर्चा
Korba, Chhattisgarh:हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी ने उपचुनाव के लिए भरा पर्चा कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 बिंझरा में जनपद सदस्य पद के लिए नामांकन किया गया। क्षेत्र के भाजपा नेता अक्षय गर्ग 23 दिसंबर की सुबह सड़क निर्माण के सिलसिले में कटघोरा थानांतर्गत ग्राम केशलपुर गए थे और कार में सवार बदमाशों ने उन पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को राजनैतिक रंजिश बताकर मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद व उसके साथियों को गिरफ्तार किया, जिसे बिलासपुर जेल में निरूद्ध किया गया। उपचुनाव 11 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी और मुश्ताक अहमद ने नामांकन दाखिल कर दिया। इस बीच यह चर्चा बनी है कि लोफर फिल्म जैसी जेल से चुनाव जीतने की घटना क्या सच में संभव हो पाएगी। कोरबा जिले में जेल में रहते हुए पहले भी कुछ लोगों ने चुनाव जीते थे, जिससे क्षेत्र में चर्चा तेज है।0
0
Report
कैलाश चौधरी बोले— तेल कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय, मोदी ने महंगाई नियंत्रित की
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर तेल की बढ़ी कीमतों और महंगाई पर कैलाश चौधरी का बयान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री है कैलाश चौधरी चौधरी बोले— अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय होते हैं तेल के दाम कहा— मोदी सरकार ने महंगाई को काफी हद तक कंट्रोल किया झुंझुनूं में भाजपा किसान मोर्चा बैठक में पहुंचे थे कैलाश चौधरी युवा सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश सोनी की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश और हल भेंट कर किया स्वागत ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया समेत अन्य नेता रहे मौजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी और महंगाई को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बयान दिया है। झुंझुनूं दौरे पर पहुंचे चौधरी ने कहा कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय होती हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कीमतों को काफी हद तक नियंत्रित किया हुआ है। ताकि देश की जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रहित में ईंधन की बचत करने का आह्वान किया। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में हिस्सा लेने झुंझुनूं पहुंचे कैलाश चौधरी का हवाई पट्टी के पास युवा सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश सोनी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और कैलाश चौधरी के समर्थक मौजूद रहे। चौधरी के स्वागत में फूलों की बारिश की गई और जमकर नारेबाजी हुई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें हल भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद वे पूरे राजस्थान का दौरा कर रहे हैं और हर जिले में जाकर किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों को उन्नत और विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से सरकार योजनाओं को जमीन तक पहुंचा रही है। कार्यक्रम में राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया, भाजपा नेता विनोद पूनियां, प्रसिद्ध ज्वैलरी व्यवसायी विजय सोनी चिड़ावा, विकास भालोठिया, विकास पायल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट : कैलाश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में भीषण गर्मी, लोग नींबू पानी व ठंडे पेय पर निर्भर
Delhi, Delhi:दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोग जगह-जगह रुककर नींबू पानी और ठंडे पेय का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने भी बढ़ते तापमान को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में गर्मी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को राजधानी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया, जिसके चलते दोपहर के वक्त सड़कें तपती नजर आईं। प्रचंड धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए जगह-जगह रुककर नींबू पानी, शिकंजी और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते दिखाई दिए। कई इलाकों में लोग सिर पर कपड़ा बांधकर और चेहरे को ढककर सफर करने को मजबूर नजर आएं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। शरीर में पानी की कमी होने पर घबराहट, बेचैनी, चक्कर आना और उल्टी जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, धूप में कम निकलने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजर्गों को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई जा रही है। मौसम विभाग ने भी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों का कहना है कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि बाइक चलाना तक मुश्किल हो गया है। ठंडी हवा की जगह चेहरे पर गर्म हवाओं के थपेड़े महसूस हो रहे हैं। दोपहर के समय बाजार और सड़कें भी सामान्य दिनों की तुलना में खाली नजर आने लगी हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।0
0
Report
लाडनूं में पानी की कमी से महिलाओं का आक्रोश, सड़क पर मटका फोड़ प्रदर्शन
Nagaur, Rajasthan:लाडनूं में पानी संकट गहराया, महिलाओं का फूटा गुस्सा चार खंभा तिराहे पर रास्ता जाम कर मटका फोड़ प्रदर्शन किया लाडनूं, डीडवाना लाडनूं के हदीरा पोल, सेवग चौक और चार खंभा क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि क्षेत्र की मस्जिद का होद भी पूरी तरह खाली हो गया, जबकि घरों में पीने तक का पानी भी उपलब्ध नहीं है। लगातर बनी इस समस्या से परेशान महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं ने चार खंभा तिराहे पर एकत्रित होकर रास्ता जाम कर दिया और मटका फोड़ प्रदर्शन करते हुए जलदाय विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। क्षेत्रवासी मजबूरी में दूर-दराज इलाकों से पानी लाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कियदि जल्द नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।0
0
Report
राजौली के जीविका कार्यालय से सात सिलाई मशीन चोरी, लाखों रुपए मूल्य का नुकसान
Nawada, Bihar:नवदा के राजौली में जीविका कार्यालय से अज्ञात चोरों ने सात सिलाई मशीन समेत अन्य सामग्री चोरी कर ली है। घटना की जानकारी जीविका दीदी को मंगलवार को मिली। प्रतिमा कुमारी ने बताई कि वे 24 जीविका दीदियों के साथ किराए के मकान में सिलाई का काम करती हैं। कार्यालय में सभी दीदियों के लिए अलग अलग सिलाई मशीन है, जिसके द्वारा कपड़ा सिलाई का कार्य किया जाता है। जीविका दीदी बीते सात वर्षों से भवन में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सिलाई का काम करती है। जीविका दीदी जब मंगलवार की सुबह काम पर लौटी, तो देखें की सिलाई मशीन के साथ जो भी महत्वपूर्ण सामान थे उसकी चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि चोर मकान के छत से सीढ़ी के रास्ते प्रवेश कर चोरी किया है। चोर ने सीढ़ी में लगे दरवाजे में रहे जाली को तोड़कर अंदर प्रवेश किया है और चोरी की घटना को अंजाम दिया। जीविका दीदियों ने कहा कि अज्ञात चोरों द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली गई है। वहीं मकान मालिक उदय सिंह ने बताया कि बीते कई वर्षों से जीविका दीदी मकान में रहकर सिलाई का काम कर रही हैं। आजतक किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन आज इस घटना से वे चकित हैं। चोरी की घटना को लेकर जीविका के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया जाएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि जीविका दीदी द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
