झांसी में कलकत्ता में महिला डॉक्टर की जान लेने और दुष्कर्म के चलते (जूडा) में प्रदर्शन जारी
Jhansi, Uttar Pradesh:कलकत्ता में एक महिला चिकित्सक की दुष्कर्म और जान लेने के विरोध में झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) का प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी डॉक्टर पीड़िता को न्याय, उसके परिवार को सुरक्षा और देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने घटना की जांच पर सवाल उठाए और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
