284001
झांसी में महिला उद्यमिता को बढ़ावा, राइज इंक्यूबेशन सेंटर में नई पहल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित और संचालित राइज इंक्यूबेशन सेंटर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए "महिला उद्यमिता डेवलपमेंट सेल" का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ झांसी नगर की महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्मार्ट सिटीजन की थीम पर आधारित झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मोबाइल ऐप्लीकेशन का भी प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें समस्त जानकारियां और सेवाएं एक क्लिक पर उपलब्ध हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दौसा में एंटी वेनम ऑपरेशन: 293.5 ग्राम स्मैक के साथ 6 गिरफ्तार
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई 293.5 ग्राम स्मैक के साथ छह आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लग्जरी कार भी जब्त आरोपी कोटा से नशे की खेप देने आए थे दौसा उस दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपियों को जब्त स्मैक की बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रूपये जयपुर रेंज आईजी की साइबर सेल टीम की कार्रवाई सदर थाना दौसा ओर डीएसटी टीम भी रही कार्रवाई में शामिल दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दिया कार्रवाई को अंजाम जयपुर रेंज की स्पेशल साइबर टीम ने दौसा के सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 293.5 ग्राम स्मैक के साथ आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है कार्रवाई में दौसा सदर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम भी शामिल रही पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब डेढ़ करोड रुपए बताई जा रही है पकड़े गए सभी आरोपी कोटा निवासी हैं अहसान अली,शोएल अली,शाहनवाज खान,मुकीम,शाहरुख खान ओर मोहम्मद शोएल शामिल है । पुलिस की माने तो आरोपी दौसा जिले के निवासी लक्ष्मण सैनी , दिनेश सैनी ओर केदार सैनी को नशे की खेप सप्लाई करने आए थे जिसकी जयपुर रेंज की स्पेशल साइबर टीम को भनक लगी तो आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया और आरोपियों को दौसा के सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पर भांडारेज पुलिया के समीप दौसा सदर थाना पुलिस और डीएसटी के सहयोग से दबोच लिया उस दौरान नशे की खेप की सप्लाई लेने वाले दौसा जिले के निवासी लक्ष्मण , केदार और दिनेश सैनी पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है आरोपी दौसा सहित प्रदेश के जयपुर ,अजमेर ,चित्तौड़गढ़, उदयपुर जैसे जिलों सहित अन्य राज्यों में भी स्मैक की सप्लाई करते हैं और इस स्मैक तस्करी के खेल में मुख्य आरोपी अहसान अली की पत्नी शिवानी कंवर भी शामिल है शिवानी स्मैक कारोबार से जुड़े लोगों से डील कर वित्तीय लेनदेन करती थी और डील पूरी होने पर अपने पति अहसान अली और शोएल को स्मैक सप्लाई के लिए भेजती थी आरोपियों के खिलाफ दौसा सदर थाने में एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज कर बसवा थाना अधिकारी को प्रकरण की जांच सौंपी गई है0
0
Report
नाकाबंदी के दौरान जीजा-साला ने पुलिस से भिड़ंत, मारपीट की कोशिश, गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कुआं थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों से उलझने और मारपीट की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी जब्त कर दी है। दोनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से मारपीट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। कुंआ थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर को शाम करीब 8 बजे पुलिसकर्मी कुआं-ढूंढी, सेंडाला तिराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर दो युवक आए। बाइक चालक का पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे कौन होते हैं उन्हें चेक करने वाले। इसके बाद बाइक चालक और पीछे बैठे युवक ने पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को पकड़कर नाम-पता पूछा। बाइक चालक ने अपनी पहचान जितेंद्र कटारा निवासी कटारापाड़ा और पीछे बैठे युवक ने सुशील भगोरा निवासी मानपाड़ा, थाना कुआं के रूप में बताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। कुआं थाने में राजकार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनकी बाइक को जब्त कर लिया है。0
0
Report
ओरछा-पृथ्वीपुर हाईवे पर मूंगफली से भरे ट्रक में भीषण आग, चालक- क्लीनर ने जान बचाई
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के ओरछा पृथ्वीपुर हाईवे मार्ग पर मूंगफली से भरे चलते ट्रक में अचान लगी भीषण आग, ट्रक में आग की लपटें देख चाॅलक और क्लीनर ने कूदकर बचाई अपनी जान, आग इतनी भीषण थी की ट्रक के साथ उसमें भरी मूंगफली भी धू-धू कर जलने लगी, आग लगने से ट्रक में लदी मूंगफली पूरी तरह जलकर हुई खाक लाखों रुपये का हुआ नुकसान, आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
सर सैयद खान की जयंती पर शिक्षा और मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प
Mumbai, Maharashtra:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती के अवसर पर देशभर में सर सैयद डे मनाया गया। इसी कड़ी में मुंबई के इस्लाम जिमखाना में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में सर सैयद अहमद खान के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और मिशन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुंबई के इस्लाम जिमखाना में सर सैयद अहमद खान की जयंती के अवसर पर सर सैयद डे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर फैजान मुस्तफा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए。 कार्यक्रम में विधायक अबू आसिम आजमी और इस्लाम जिमखाना के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यूसुफ अबरानी समेत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कई पूर्व छात्र भी मौजूद रहे。 इस मौके पर सर सैयद अहमद खान के शैक्षणिक और सामाजिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सर सैयद ने शिक्षा को समाज की तरक्की का मजबूत आधार बनाया था। उनके विचारों, दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति समर्पण से आज भी प्रेरणा लेने की जरूरत है। साथ ही, सर सैयद अहमद खान के शैक्षणिक मिशन को आगे बढ़ाने और उनके प्रयासों से प्रेरणा लेकर एक और विश्वविद्यालय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि सर सैयद अहमद खान की विरासत को केवल याद करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि शिक्षा के प्रसार और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके विचारों को आगे बढ़ाया जाए।0
0
Report
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर हमला और जांच तेज
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले में रविवार को एक 45 वर्षीय पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और आनन-फानन में तीन थानों की फोर्स अस्पताल व मौके पर पहुंच गई. मृतक के साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने विज्ञापन मांगने को लेकर दबंगों द्वारा मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. हापुड़ के कोठी गेट निवासी 45 वर्षीय पत्रकार नसीम रविवार को जरौठी रोड पर गए थे. साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सलाउद्दीन के अनुसार, वे लोग दीपावली के विज्ञापन के सिलसिले में जरौठी रोड स्थित अशोक कुमार तोड़ी वालों के यहां गए हुए थे. गाड़ी में नसीम अहमद और ड्राइवर बैठे थे, जबकि सलाउद्दीन के साथ दो महिलाएं भी मौजूद थीं. सलाउद्दीन का आरोप है कि विज्ञापन मांगने की बात पर वहां विवाद शुरू हो गया. आरोपियों ने उन्हें फर्जी पत्रकार बताते हुए वहां से भगाने की कोशिश की और देखते ही देखते 8 से 10 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई. इसके बाद पत्रकार नसीम की अचानक तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में नसीम को हापुड़ की गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई तथा परिवार में कोहराम मच गया. हालात की गंभीरता को देखते हुए हापुड़ एसपी सहित हापुड़ देहात, हापुड़ कोतवाली और बाबूगढ़ थाने की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच गई. एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामला थाना हापुड़ देहात का है. नसीम पुत्र शमीम जनवाणी दैनिक के पत्रकार हैं और यहां पर एक फ्लोर मिल पर दिवाली का विज्ञापन लेने के लिए आए थे. बताया गया कि इनके साथ यहां पर मारपीट हुई है और अस्पताल ले जाते समय, अस्पताल में इनकी मृत्यु हो गई है. इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सही है. जो भी तथ्य आएंगे जांच से, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तीन थानों की पुलिस 팀 अस्पताल में डेरा डाले हुए है और पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है और मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. बाइट - मृतक के परिजन बाइट - मधुबन कुमार सिंह, एसपी हापुड़0
0
Report
देवलोंद में अवैध रेत ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सरकारी वाहन को टक्कर, दो गिरफ्तार
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नायब तहसीलदार के शासकीय वाहन में टक्कर मारने के मामले में दो गिरफ्तार शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार के शासकीय वाहन में टक्कर मारने के मामले में पुलिस की कार्रवाई। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ग्राम समान में हुई थी घटना。 नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था मामला。 आरोप है कि रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने शासकीय वाहन में टक्कर मारकर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया。 घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था。 पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर दो विशेष टीमों का किया गया था गठन। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक प्रकाश उर्फ सत्यम बैस और वाहन मालिक कृष्णपाल बैस को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बुढ़वा-2, थाना देवलोंद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
जालौन में डीएम की पहल: वृद्धाश्रम में बच्चों से बुजुर्गों के अनुभव सीखेंगे
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में डीएम की अनूठी पहल: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को पढ़ाएंगे बच्चे, उनसे सीखेंगे जीवन के अनुभवों का पाठ, बच्चों ने खुद चुने अपने बाबा-दादी, साथ बैठकर की पढ़ाई और खेलकूद जालौन में बुजुर्गों को अपनों का साथ और बच्चों को बाबा-दादी का प्यार दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर ने एक संवेदनशील एवं अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत उरई के वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों और बच्चों के बीच आत्मीय रिश्ता विकसित किया जाएगा। बच्चे अपने चुने हुए बाबा-दादी को पढ़ाएंगे, उनके साथ पढ़ाई करेंगे और खेलकूद के माध्यम से जीवन के अनुभवों तथा संस्कारों की सीख भी प्राप्त करेंगे। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर ‘हमारी उम्मीद मिशन’ से जुड़े बच्चों ने वृद्धाश्रम में लीफ आर्ट यानी पत्तियों से कलाकृतियां बनाने की गतिविधि में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने अपनी पसंद से बुजुर्गों को दादा-दादी के रूप में चुना और उनके साथ बैठकर आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। गतिविधि के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के बीच स्नेह, अपनत्व और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। जिलाधिकारी समीर का विशेष जोर इस बात पर है कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को केवल देखभाल ही नहीं, बल्कि बच्चों के साथ समय बिताने, अपने अनुभव साझा करने और परिवार जैसा माहौल महसूस करने का अवसर भी मिले। वहीं, बच्चों को बुजुर्गों के जीवन संघर्ष, अनुभवों, संस्कारों और सीख से परिचित कराया जाएगा। इससे बच्चों में सामाजिक संवेदनशीलता, सेवा, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों की भावना विकसित होगी। ‘हमारी उम्मीद मिशन’ की संचालिका अवंतिका तिवारी जरूरतमंद, मजदूर एवं वंचित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और शैक्षणिक सहयोग प्रदान करती हैं। जिलाधिकारी की पहल से मिशन के बच्चों को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से जोड़कर शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यह पहल समाज को संदेश देती है कि बुजुर्गों को सम्मान और अपनत्व देना तथा बच्चों को संस्कारों से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस प्रयास से जहां बुजुर्गों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, वहीं बच्चों को अनुभवों से सीखने और दो पीढ़ियों के बीच प्रेम व विश्वास का मजबूत रिश्ता बनाने का अवसर मिलेगा।0
0
Report
जयस प्रदर्शन में हंगामा, महिला कर्मी पर थप्पड़ के आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जयस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान तोड़े नियम महिला कार्यकर्ता ने पुलिस कर्मी को जड़ा थप्पड़ वीडियो वायरल प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की उड़ाई धज्जियां पुलिस के रोकने पर जयस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा महिला कार्यकर्ता पर पुलिस आरक्षक को थप्पड़ मारने का आरोप महिला पुलिस अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों से भी झूमाझटकी टीआई रतन सिंह परिहार पर FIR की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने पर हुआ विवाद0
0
Report
हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार के घर से चार लाख चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर में वरिष्ठ पत्रकार के घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एस.एस.पी. हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए दविंदर निवासी सांबा, जम्मू-कश्मीर को दबोच लिया। आरोपी स्मैक और नशे का आदी है। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की रकम से उसने दिल्ली और हिमाचल में नशे व ऐशो-आराम पर पैसे खर्च किए। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बचे हुए 1,20,000 रुपये बरामद कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली में गोमांस तस्करी का बड़ा मामला, आरोपी गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - गोमांस तस्करी का बड़ा खेल आया सामने - पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई के बाद भारी मात्रा में गोमांस बरामद - दो थानों की अलग जगहों पर कार्रवाई - अलीनगर थाना पुलिस ने 6 कुंतल 50 किलो गोमांस किया बरामद - इनोवा कार से वाराणसी ले जाई जा रही थी खेप - चेकिंग क्रम में सिंघीताली पुल के समीप मिली सफलता - एक तस्कर फैयाज कुरैशी गिरफ्तार, दो अन्य फरार - मुगलसराय पुलिस ने दुल्हीपुर इलाके से एक किलो 200 ग्राम गोमांस और 6 किलो 600 ग्राम पड़वे का गोश्त किया बरामद - मौके से एक युवक गिरफ्तार, गड़ासी, चाकू और नगदी बरामद - पुलिस तस्करों की गिरफ्तारी के साथ बरामद उपकरणों को जब्त कर आगे विधिक कार्रवाई में जुटी - तस्करी के गोरखधंधे पर लगाम लगाने को चंदौली पुलिस का अभियान जारी0
0
Report
स्क्रिप्ट - स्लग - उन्नाव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किए 126 मोबाइल, मालिकों को सौंपे एं
Kanpur, Uttar Pradesh:स्क्रिप्ट - स्लग - उन्नाव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किए 126 मोबाइल, मालिकों को सौंपे एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 126 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 25 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके संबंधित स्वामियों को सौंप दिए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। बता दे कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने जिले के सभी थानों में टीमों का गठन कर गुमशुदा मोबाइल की शिकायतें CEIR पोर्टल पर अपलोड कराने और उनकी बरामदगी के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल और सभी थानों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में सितंबर तक 608 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये थी। अब 126 और मोबाइल बरामद होने के बाद इस वर्ष जनवरी से अब तक कुल 734 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख 70 हजार रुपये है। वहीं, वर्ष 2025 में उन्नाव पुलिस ने 525 मोबाइल फोन बरामद किए थे, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये थी। पुलिस की इस कार्रवाई में CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। बाइट - जय प्रकाश सिंह एसपी उन्नाव0
0
Report
मोबाइल की लत छोड़ो: 20,000 किताबों वाले पंडाल से शिक्षा का नया संदेश
Chapra, Bihar:Anchor: NAVRATRA में छपरा के इंदिरा नगर स्थित महावीर पूजा सेवा समिति का पूजा पंडाल इस बार अपनी अनूठी परिकल्पना और सामाजिक संदेश को लेकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 20 हजार पुस्तकों से तैयार इस पंडाल में जहां शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया है, वहीं मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग और उसकी लत से होने वाले नुकसान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पंडाल की कलाकृतियां लोगों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के साथ ही बच्चों और परिवारों को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन से जुड़ने का संदेश दे रही हैं। गुरुकुल से AI तक, शिक्षा के बदलते दौर की झलक पंडाल की खासियत यह है कि इसमें शिक्षा के बदलते स्वरूप को कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाया गया है। त्रेतायुग के गुरुकुल की परंपरा से लेकर आज के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के आधुनिक दौर तक की झलक देखने को मिलती है। पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाली पेंसिल, बॉल पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्रियों को भी प्रदर्शनी के रूप में सजाया गया है। पंडाल में बच्चों को परिवार के साथ पढ़ते और पढ़ाते हुए दिखाया गया है। इसके माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि तकनीक के विकास के बावजूद शिक्षा का मूल उद्देश्य ज्ञान हासिल करना, बेहतर इंसान बनना और परिवार व समाज से जुड़े रहना है। मोबाइल का नशा छोड़ो, आज संभल जाओ तो कल संवर जाएगा पंडाल का सबसे महत्वपूर्ण संदेश मोबाइल की लत को लेकर है। आज के दौर में बच्चे हों या युवा, मोबाइल और सोशल मीडिया पर बढ़ता समय उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और पारिवारिक संबंधों को प्रभावित कर रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए समिति ने पंडाल में मोबाइल के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान को कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया है। ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में कमी, तनाव और अवसाद, नींद की समस्या, रिश्तों में बढ़ती दूरी, समय और पैसे की बर्बादी तथा पढ़ाई और कामकाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को अलग-अलग माध्यमों से दर्शाया गया है। इसके जरिए लोगों को समझाने का प्रयास किया गया है कि मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ जीवन की प्राथमिकताओं को भी प्रभावित कर सकता है। सिर्फ सोशल मीडिया नहीं, पढ़ाई के लिए भी करें मोबाइल का इस्तेमाल पंडाल में मोबाइल को पूरी तरह गलत ठहराने के बजाय उसके सही और गलत इस्तेमाल के बीच का अंतर भी समझाया गया है। संदेश है कि मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाई की जा सकती है, नई जानकारियां हासिल की जा सकती हैं और तकनीक का उपयोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। जरूरत इस बात की है कि मोबाइल हमारी जरूरत बने, हमारी आदत या लत नहीं। समिति की इस परिकल्पना का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पढ़ाई पर ध्यान देने, परिवार के साथ समय बिताने, दोस्तों से मिलने-जुलने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने के लिए प्रेरित करना है। सामाजिक संदेश के कारण लोगों को पसंद आ रहा पंडाल इंदिरा नगर के महावीर पूजा सेवा समिति का यह पंडाल धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दे रहा है। करीब 20 हजार पुस्तकों से तैयार इसकी संरचना और शिक्षा से जुड़ी कलाकृतियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। पंडाल देखने पहुंच रहे लोग इसकी परिकल्पना और संदेश की सराहना कर रहे हैं। समिति की इस पहल का संदेश स्पष्ट है—मोबाइल का इस्तेमाल ज्ञान बढ़ाने के लिए करें, न कि अपना कीमती समय गंवाने के लिए। समय रहते आदतों में सुधार किया जाए, तो भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है। संदेश यही है—पढ़ाई पर ध्यान दें, परिवार को समय दें और मोबाइल की लत से बचें। आज संभल जाएंगे, तभी कल संवर पाएगा। इंदिरा नगर के महावीर पूजा सेवा समिति के इस अनोखे पंडाल का जायजा लिया हमारे संवाददाता से,0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में पैसे के विवाद पर ब्रेजा कार छीनने वाले दो गिरफ्तार, कार बरामद
Azamgarh, Uttar Pradesh:पैसे के विवाद में ब्रेजा कार छीनने और 15 हजार वसूलने के आरोप में दो को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार की बरामद, दोनों के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं मुकदमें। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई ब्रेजा कार UP50 BF 1795 भी बरामद कर ली है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में कठौरा गांव निवासी धनंजय यादव ने कल 17 अक्टूबर को सिधारी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पैसे के लेन-देन के विवाद में कुछ लोगों ने उनकी ब्रेजा कार छीन ली। रुपये मांगने पर विरोध करने के कारण उन्हें जबरन अपने साथ ले जाया गया और ऑनलाइन के माध्यम से 15 हजार रुपये मंगवा लिये गये। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा सं. 426/26 के तहत बीएनएस की धाराओं में अभियोग दर्जकर जांच शुरू की। जहां कार्यवाही के क्रम में आज सिधारी थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक यादव, निवासी मुजफ्फरपुर, थाना कंधरापुर और गौरव यादव, निवासी गेलवारा, थाना सिधारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक यादव के खिलाफ कंधरापुर थाने में वर्ष 2024 में बीएनएस की धाराओं में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं गौरव यादव के खिलाफ वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2025 में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने का मामला भी सामने आया, इनमें हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित है। जहां अब इस मामले में पुलिस द्वारा आगे कठोरम कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
किशनगढ़ ट्रेलर से बाइक टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर घायल
Ajmer, Rajasthan:किशनगढ़-ट्रेलर ने मारी बाइक को टक्कर हादसे में बाइक सवार तीन की मौत एक गंभीर घायल बाइक चालक भोलू राम निवासी सरवाड़ी गेट निवासी हादसे में गंभीर रूप से हुआ घायल पत्नी दो बच्चों के साथ किशनगढ़ से जा रहा था खोड़ा माताजी के दर्शन को उदयपुर कला नसीराबाद हाईवे स्थित होटल एकता के सामने की घटना हादसे के मौके पर तमाशबीनों की लगी भीड़ पुलिस को सूचना देने की बजाय बनाती रही वीडियो सूचना पर मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहुंची राजकीय वाई एन हॉस्पिटल शव को रखवाया मोर्चरी में घायल का उपचार जारी0
0
Report
किशनगढ़ ट्रेलर ने बाइक टक्कर मारी, तीन की मौत, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:किशनगढ़ट्रेलर ने मारी बाइक को टक्कर हादसे में बाइक सवार तीन की मौत एक गंभीर घायल बाइक चालक भोलू राम निवासी सरवाड़ी गेट निवासी हादसे में गंभीर रूप से हुआ घायल पत्नी दो बच्चों के साथ किशनगढ़ से जा रहा था खोड़ा माताजी के दर्शन को उदयपुर कला नसीराबाद हाईवे स्थित होटल एकता के सामने की घटना हादसे के मौके पर तमाशबीनों की लगी भीड़ पुलिस को सूचना देने की बजाय बनाती रही वीडियो सूचना पर मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहुंची राजकीय वाई एन हॉस्पिटल शव को रखवाया मोर्चरी में घायल का उपचार जारी0
0
Report
Advertisement
