284001
राज्यपाल से मिले बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे ने सत्र 2024-25 के शुभारंभ पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की एकेडमी बुलेटिन और मासिक पत्रिका संचारिका भेंट की तथा प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय द्वारा पेड़ मां के नाम पर किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम, जल संवर्धन के प्रयासों और समाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन: पुजारी पर दबंगों की बेरहमी, वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बैखौफ दबंगों ने पुजारी की बेरहमी से की मारपीट, बड़ी माता मंदिर के पुजारी को आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने पीटा, जमीन पर पटककर और बाल खींचकर पुजारी की जमकर की मारपीट, पुजारी के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, मारपीट करने वाले दबंग की पहचान और मारपीट की वजह तलाशने में जुटी पुलिस, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव का मामला।0
0
Report
नागौर ने धन-धान्य योजना में देशभर में पहला स्थान पाया, राजस्थान की कृषि प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कृषि विकास की नई उड़ान प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में राजस्थान की सशक्त पहचान फसल विविधीकरण और टिकाऊ खेती में नागौर देशभर में टॉपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को साकार कर रहा राजस्थान खेत में बेहतर पैदावार से किसान की समृद्धि तय कर रही योजना जयपुर, 13 अक्टूबर। देश तभी सफलता की सीढ़ी चढ़ेगा, जब किसान समृद्ध होगा और किसान की समृद्धि खेत की सफल पैदावार पर निर्भर करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसी ध्येय के अनुसार खेत एवं किसान को सक्षम और सम्पन्न करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना इसी संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसकी सिद्धि के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के तहत देशभर से चयनित 100 जिलों में राजस्थान के 8 जिलों को शामिल किया गया है। जिनमें नागौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। योजना में नागौर जिला बेस्ट परफॉर्मर प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि ऋण और फसल उत्पादन बढ़ाने से लेकर भंडारण तक के लिए 6 उद्देश्य तय किए गए हैं। इनमें फसल विविधीकरण और टिकाऊ खेती के तरीकों को बढ़ावा देने में नागौर 18.44 पॉइंट्स के साथ देश में टॉप जिला बना है। वहीं, फसल कटाई के बाद स्टोरेज क्षमता बढ़ाने और लंबी अवधि के कृषि ऋण की किसानों तक बेहतर पहुंच बनाने में नागौर जिले ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार खेत की पैदावार बढ़ाने और बेहतर गवर्नेंस एवं सर्विस डिलीवरी में नागौर जिला पांचवेें स्थान पर है, जबकि सिंचाई के बुनियादी ढांचे में सुधार करने में पाली जिला देशभर में आठवें स्थान पर है। रैंकिंग में राजस्थान की प्रभावी उपस्थिति देशभर से चयनित 100 आकांक्षी जिलों में कुल 11 विभागों की 36 योजनाओं के जरिए कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधीकरण, भंडारण क्षमता को सुदृढ़ करने तथा कृषि ऋण की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यदि सभी योजनाओं और उद्देश्यों को लेकर ओवरऑल परफॉर्मेंस को देखा जाए, तो भी नागौर जिला 84.13 पॉइंट्स के साथ देशभर में दूसरे स्थान पर और पाली जिला 11वें स्थान पर है। जैसलमेर में पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत चयनित जिलों की पहचान 3 मुख्य पैमानों कम उत्पादकता, कम फसल सघनता और खेती के लिए कम कर्ज मिलने के आधार पर की गई थी। इसी के तहत जैसलमेर में 2 हजार एकड़ में इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट आधारित जीरे की खेती और 500 एकड़ में सौर ऊर्जा आधारित स्प्रिंकलर सिंचाई के इस्तेमाल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा भी गया है। यह पहल पानी के कुशल इस्तेमाल, नवीकरणीय ऊर्जा और खेती की बेहतर उत्पादकता को बढ़ावा देती है। योजना के तहत फसल विविधीकरण किसानों की समृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इसके तहत किसानों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव और फसल संबंधी जोखिमों से सुरक्षा मिलती है और बेहतर आय के अवसर मिलते हैं। साथ ही, बाजरा एवं दलहन जैसी पोषक फसलों का उत्पादन बढ़ने से पोषण सुरक्षा चक्र को भी मजबूती मिलती है। 36 योजनाओं से खेत और किसान हो रहे समृद्ध प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ अन्य मंत्रालयों, नीति आयोग, नाबार्ड और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कुल 36 योजनाओं पर एक साथ कार्य किया जा रहा है। इनमें पीएम-किसान सम्मान निधि, पीएम-फसल बीमा योजना, पीएम-किसान मानधन योजना, पीएम-कुसुम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषोन्नति योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, अटल भूजल योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्राथमिक कृषि साख समितियों का कम्प्यूटरीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी विभिन्न योजनाएं शामिल हैं। मॉनिटरिंग और रैंकिंग से प्रभावी क्रियान्वयन सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर, राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर योजना की देखरेख केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारी समिति और सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय निगरानी समिति कर रही है। वहीं, नीति आयोग द्वारा विकसित पोर्टल पर जिलों की मासिक रैंकिंग भी की जा रही है। निरंतर मॉनिटरिंग और रैंकिंग से आकांक्षी जिलों के प्रदर्शन में निरंतर सुधार होने से देश के समग्र कृषि विकास को गति मिल रही है। इससे ना केवल उच्च उत्पादकता के साथ किसान की आय में सुधार हो रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर यह योजना भारत को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।0
0
Report
बालाघाट में 60 मेडिकल ऑफिसर नियुक्त, अस्पतालों में संजीवनी की आशा
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट मे स्वास्थ्य सेवाओं को संजीवनी देंगे 60 मेडिकल ऑफिसर। बालाघाट जिला के बैहर, बिरसा और परसवाड़ा ब्लाक दशकों से विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल आफिसर और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी से जूझते आये हैं। लेकिन इसी बीच बैहर-बिरसा ईलाके में हुईं बैगा बच्चों की मौत मामले ने मानो शासन-प्रशासन की नींद खोल दी और अब जिले को सरकार ने 67 अनुबंधित मेडिकल आफिसरों की सुविधा दी है। मेडिकल आफिसर की नियुक्ति से न सिर्फ प्रभावित बैगा क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी दूर होगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी संजीवनी मिलेगी। इनमें 60 मेडिकल आफिसरों ने अपनी ज्वानिंग भी दे दी है। लेकिन अब भी शेष 07 मेडिकल आफिसरो ने ज्वाईनिंग नहीं दी है। जिन्हे विभाग ने नोटिस थमाया गया है। संभवत: उनके खिलाफ उच्च स्तर से विभागीय कार्रवाई किये जाने की भी तैयारियां चल रही है। जिन 60 मेडिकल आफिसरों ने अपनी ज्वानिंग दे दी है, उन्हें जिले के अलग-अलग ब्लाकों में भेजा जाएगा। विशेष बात यह है कि इनमें अधिकतरो को प्रभावित ब्लाकों में काम करने का अवसर मिलेगा, जो करीब 01 साल तक के लिये मैदानी मोर्चा संभालेगे। बालाघाट के मामलों में राष्ट्रीय-ज्वाइंट आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम (एनजेओआरटी) की रिर्पार्ट ने प्रभावित क्षेत्रों में महामारी विशेषज्ञ सहित मेडिकल स्टाफ की कमी उजागर की है। तीनों ब्लाकों में कुल 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन सभी पद खाली पड़े हैं। विभाग ने भी सालों तक रिक्त पदों को भरने की जहमत नहीं उठाई। यानी बीमारी से निपटने या उनके नियंत्रण के लिए प्रशासन के पास विशेषज्ञ ही नहीं हैं। सीएमएचओ डा. शत्रुघ्न दाहिया ने बताया कि बालाघाट में लंबे समय से महामारी विशेषज्ञ नहीं हैं। अभी शासन स्तर से हमें 67 बांडेड मेडिकल आफिसर मिले हैं। 60 ने अपनी ज्वानिंग दे दी है। बालाघाट न आने वाले सात एमओ को नोटिस दिया गया है। डा. शत्रुघ्न दाहिया, सीएमएचओ बालाघाट।0
0
Report
Advertisement
कल्याण के उंबर्डे घनकचरा प्रकल्प में भाजपा विवाद, काम बंद, कचरे की लंबी कतारें
Kalyan, Maharashtra:कल्याण के उंबर्डे घनकचरा प्रकल्प बंद. लंबे समय से गाड़ियों की कतारें दिख रही हैं. जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक काम बंद रहता है. कल्याण के उंबर्डे डम्पिंग ग्राउंड घनकचरा प्रकल्प की निरीक्षण के दौरान भाजपा जिल्हा उपाध्यक्ष विजय जोशी द्वारा सुपरवायज़र किरण रसाळ को गाली-गलोच और मारहाण की घटनाएं सामने आईं; इस घटना में भाजपा विधायक सुलभा गायकवाड भी मौजूद थीं. मारहाण में जख्मी सुपरवायज़र किरण रसाळ निजी अस्पताल में उपचाररत हैं. इसके विरोध में अनुबंध कार्मिकों ने काम बंद आंदोलन किया है और पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई तक प्लांट शुरू नहीं करने का निर्णय लिया गया है; सुबह से कचरा लेकर आए घंटाघारों के बाहर लंबी कतारें बनी हुई हैं.0
0
Report
दिलचस्प खबर: प्रसव के दौरान लापरवाही से नवजात की कंधे की हड्डी टूटी, अस्पताल पर आरोप
Durg, Chhattisgarh:प्रसव के दौरान बच्ची के कंधे की हड्डी टूटी दुर्ग जिला अस्पताल की मदर-चाइल्ड यूनिट में एक बार फिर कथित लापरवाही का मामला सामने आया है जिला अस्पताल में भर्ती परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर गम्भीर आरोप लगाए है प्रसव के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते 3.8 किलोग्राम वजन के नवजात के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पिछले करीब 10 दिनों से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है बच्ची के पिता के मुताबिक बच्चे की स्थिति ब्रेन डेड जैसी बनी हुई है आज जिला अस्पताल में परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए। 2 अक्टूबर की सुबह का बताया जा रहा है परिजन के अनुसार भूनेश्वर तारक की पत्नी को दूसरे बच्चे की डिलीवरी के लिए 1 अक्टूबर की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था 2 अक्टूबर सुबह तक सब कुछ सामान्य था प्रसव के दौरान कथित तौर पर लापरवाही हुई वहीं पीड़ित भुनेश्वर तारक ने ZEE MEDIA से बात करते हुए बताया की प्रसव के दौरान बच्चा काफी देर तक फंसा रहा जिससे उसकी सांसें उखड़ने लगीं बाद में वेंटिलेटर सुविधायुक्त बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए बच्चे को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां जांच पड़ताल करने पर पता चला कि बच्ची के कंधे की हड्डी टूट गई है एक्सरे में इस बात की पुष्टि होने पर परिजनों के होश उड़ गए जिसके बाद परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल प्रबंधन को दी. भुनेश्वर तारक,पीड़ित वहीं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया और 5 डॉक्टरों की एक जांच टीम बना दी ZEE MEDIA से बात करते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि एक्स-रे में बच्चे के दाहिने हाथ की हड्डी टूटी दिखाई दे रही है अथक प्रयास से बच्चे को बाहर निकाला गया इसके बाद जांच करने पर पता चला की Shishु के सीधे हाथ की कंधे की हड्डी टूट चुकी है जिसे शोल्डर डिस्टोरिया कहा जाता है ऐसी स्थिति में फौरन बच्चे की जान बचाने के लिए हमने प्रयास किए बेहतर इलाज मिलने पर लगभग 15 दिनों में हड्डी वापस जुड़ जाती है तो वहीं जांच रिपॉर्ट आने पर इस मामले पर जो भी डॉक्टर दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी. डॉ आशीष मिंज,सिविल सर्जन, जिला अस्पताल0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
27% OBC आरक्षण पर सवर्ण समाज ने सरकार कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल 27% OBC आरक्षण पर सवर्ण समाज ने सरकार और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला. हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने पर राजनीतिक विरोध की चेतावनी. सवर्ण समाज का ऐलान सरकार और कांग्रेस के फैसले को जनता के बीच लेकर जाएंगे. सवर्ण समाज को जागरूक करने के लिए चलाएंगे अभियान. सरकारें लगातार सवर्ण समाज के हितों को नुकसान पहुंचाती रही हैं. सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया तो चुनाव में भुगतना पड़ेगा खामियाजा. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के खिलाफ अभियान चलाने की चेतावनी. MP के आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी दिखेगा विरोध का असर. आने वाले चुनावों में वोट के जरिए जवाब देगा सवर्ण समाज. अलग-अलग टीमें बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने की तैयारी. बाइट: सुनील पांडे, अध्यक्ष, परिश्रम समता संगठन. बाइट: वीरेंद्र रघुवंशी, रघुवंशी समाज.0
0
Report
25 साल बाद कांग्रेस ने श्रीविजयनगर नगरपालिका में बहुमत पाया; सुशील मिड्ढा ने पदभार ग्रहण किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में नगरपालिका में करीब 25 साल बाद कांग्रेस बोर्ड बनने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार मिड्ढा (बिट्टू मिड्ढा) ने नगर पालिका परिसर में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास का रोडमैप रखते हुए सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की। समारोह की अध्यक्षता विधायक सोहनलाल नायक ने की। अतिथियों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान सुनीता गोदारा, पूर्व मंत्री परमजीत रंधावा, ब्लॉक अध्यक्ष अमरीक सिंह बिट्टू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि अध्यक्ष चुनाव में सुशील मिड्ढा ने भाजपा प्रत्याशी को 15-10 से हराया था, जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्यारे लाल सामरिया 13-12 से जीते थे।0
0
Report
पंजाब की अर्थव्यवस्था के साथ कानून-व्यवस्था सुधार की ओर; चंदूमाज़रा ने नैतिक इस्तीफे की मांग की
Chandigarh, Chandigarh:ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਰਥਿਕਤਾ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਵੀ ਨਿਘਾਰ ਵੱਲ; ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਕਤਲ ਨੇ ਸੂਬੇ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿਵਸਥਾ ’ਤੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਗੰਭੀਰ ਸਵਾਲ: ਪ੍ਰੋ. ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੈਤਿਕ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈਂਦਿਆਂ ਅਸਤੀਫ਼ਾ ਦੇਣ — ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ0
0
Report
Advertisement
करौली में पंचायत नामांकन प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Karauli, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर अक्षय गोदारा ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जिला करौली0
0
Report
जोधपुर की चांद बावड़ी में सीवरेज पानी, पेयजल दूषित होने का खतरा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शहर में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, प्राचीन बावड़ी में जा रहा सीवरेज का पानी भीतरी शहर के चांद बावड़ी इलाके में सीवरेज की समस्या से क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशान हैं। प्राचीन बावड़ी में सीवरेज का गंदा पानी जाने से पेयजल दूषित होने और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को भी बावड़ी में सीवरेज का पानी जाता नजर आया।0
0
Report
सलानपुर RK Coal Mining में श्यामल दास की मौत, सुरक्षा पर सवाल उठे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद बीसीसीएल एरिया 4 अंतर्गत सलानपुर में संचालित आरके कोल माइनिंग आउटसोर्सिंग में काम करने वाले माइनिंग सरदार श्यामल दास की तबियत ड्यूटी के दौरान बिगड़ गया। आनन फानन में कर्मी अशर्फी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करवाया। स्थिति बिगड़ने में दुर्गापुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्यामल दास की मौत की जानकारी साथी कर्मियों को मिलने पर प्रबंधन के प्रति गुस्सा है। सोमवार देर रात शव को परिजन कम्पनी स्थल लेकर पहुँचे। शव को रख परिजन और यूनियन नेता, सहकर्मी मुआबजा और आश्रित को नोकरी इलाज के दौरान हुए खर्च की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए है। काम को बाधित कर्मियों ने कर दिया है। वही कम्पनी प्रबंधक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि श्यामल दास की ड्यूटी रात्रि पाली में था, लेकिन प्रबंधन द्वारा दोपहर के पाली में बुला लिया गया। तबीयत खराब होने की बात बताने के बावजूद उसे काम पर बुलाया गया था। दोपहर ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गया। असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गम्भीर स्थिति को देखते हुए दुर्गापुर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वही साथी कर्मियों और यूनियन नेताओं ने कहा कि आरके कोल माइनिंग में प्रबंधन मनमानी करता है, मजदूरों को सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराती है। अंडरग्राउंड माइनस में बिना हेलमेट, लाइट लेम्प के भेज देती है, जिसके कारण मजदूर की जिंदगी हमेशा खतरे में रहती है। जिसका नतीजा है कि श्यामल की मौत हो गई। कम्पनी श्यामल दास के परिवार को मुआवजा नियोजन और इलाज में हुए खर्च को दे तभी शव को कम्पनी परिसर से हटाएंगे। प्रबंधन के सभी लोग कम्पनी स्थल को छोड़ भाग गया है। कोई भी वार्ता के लिये नहीं आया है。0
0
Report
Advertisement
सरिस्का में ST-2302 बाघिन और शावक तालाब में अठखेलियां, वीडियो वायरल
Alwar, Rajasthan:सरिस्का में मां के साथ तालाब में अठखेलियां करता दिखा नन्हा बाघ शावक, बाघिन ST-2302 का मनमोहक वीडियो वायरल अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन के अंधेरी क्षेत्र से वन्यजीव प्रेमियों का दिल जीत लेने वाला खूबसूरत नजारा सामने आया है। यहां बाघिन ST-2302 अपने नन्हे शावक के साथ तालाब में उतरकर गर्मी से राहत लेती नजर आई। पानी में मां और शावक की अठखेलियों का यह मनमोहक दृश्य पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद यह नजारा वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। तालाब के ठंडे पानी में बैठी बाघिन के साथ उसका शावक भी मस्ती करता दिखाई दिया। कभी वह अपनी मां के करीब जाकर उससे लिपटता नजर आया, तो कभी पानी में खेलता दिखा। मां और शावक के बीच की यह सहज और मनमोहक गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं। जंगल के इस दृश्य में बाघों की चंचलता के साथ मां और शावक के बीच का स्वाभाविक जुड़ाव भी देखने को मिला। गर्मी बढ़ने के साथ वन्यजीव राहत पाने के लिए पानी के स्रोतों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में बाघिन ST-2302 और उसके शावक का तालाब में दिखाई देना सरिस्का के प्राकृतिक परिवेश की खूबसूरती को दर्शाता है। पर्यटकों के लिए जंगल में बाघों को इस तरह करीब से देखना रोमांचक अनुभव होता है। खास बात यह रही कि बाघिन के साथ उसके शावक की मौजूदगी ने इस नजारे को और भी खास बना दिया। सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों और उनके शावकों की मौजूदगी वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बाघिन ST-2302 का अपने शावक के साथ इस तरह नजर आना जंगल में वन्यजीवों के प्राकृतिक जीवन की झलक दिखाता है। यह दृश्य बाघों के प्राकृतिक आवास, पानी के स्रोतों और जंगल के पर्यावरण को सुरक्षित रखने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। तालाब में मां के साथ अठखेलियां करते नन्हे शावक का यह नजारा सरिसzka की वन्यजीव संपदा और प्राकृतिक सुंदरता को एक बार फिर सामने लाया है। कैमरे में कैद मां और शावक के इन खूबसूरत पलों ने वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है।0
0
Report
नगला समाहद गांव के ग्रामीण कीचड़ भरे रास्तों के कारण विरोध और आंदोलन
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के रूपवास इलाके के गांव नगला समाहद में ग्रामीणों ने रास्ते को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रास्ते में कीचड़ जमा हुई है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन, उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की है। पूरे गांव के रास्ते ख़राब पड़े हुए हैं। रास्तों पर कीचड़ जमा है और पानी भरा हुआ है। जिसके कारण लोग रास्तों से निकल नहीं पा रहे। इसके साथ ही ग्रामीणों के वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं। वाहनों को बुलडोजर की सहायता से निकाला जाता है। इसके अलावा दुपहिया चालकों के कीचड़ में फंस जाते हैं। जिससे वाहन चालक गिर जाते हैं। गांव के कई लोगों के चोटें लग चुकी हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही मरीजों को भी अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की गई। उसके बाद भी उन्होंने कोई सुनवाई नहीं कि इसलिए अब ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे गांव रास्ते ठीक हो सकें।0
0
Report
नालंदा में बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी के दौरे पर समर्थकों का जोरदार स्वागत
Nalanda, Bihar:एंकर: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का नवादा जाने के क्रम में नालंदा जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसी कड़ी में पावापुरी के समीप बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश संजय सरावगी ने पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय कपिलदेव प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज नवादा और नालंदा में उनका चुनावी दौरा है। एनडीए पूरी एकजुटता के साथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सेका चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की प्रचंड जीत होगी। वहीं, इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर राजनीतिक उद्देश्य से माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्य से देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने विपक्ष को कानून के तहत अदालत में आने की बात कही थी। लेकिन राहुल गांधी राजनीतिक उद्येश्य से CJI से मिलना चाहते थे यही वजह से CJI ने मिलने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चुनाव के समय उपद्रव करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भी विपक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस कई सीटों पर अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएगी।0
0
Report
Advertisement
