284002
यूपी में होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी किया जा चुका है
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में 470 परीक्षा केंद्रों पर 2,33,384 अभ्यर्थी बीएड सयुंक्त प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेंगे। झांसी के बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी मिली है साथ ही तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा चुका है और विश्वविद्यालय में निगरानी के लिए कमांड और कंट्रोल रूम बनाया गया है। कुलपति ने बताया कि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़ा गया है और सेंट्रल कमांड एन्ड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम योगी ने सुदर्शन की पुण्यतिथि पर राष्ट्र-सेवा और स्वदेशी विचार की श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि राष्ट्र साधना, स्वदेशी चिंतन और सामाजिक समरसता को अपना जीवन-ध्येय बनाने वाले RSSorg के पंचम सरसंघचालक श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि。 'राष्ट्र प्रथम' के भाव से अनुप्राणित उनका तपस्वी जीवन और प्रखर राष्ट्रवादी वैचारिक विरासत सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी。0
0
Report
सीएम योगी ने राजभर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई。 प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है। आप निरंतर जनसेवा के पथ पर नए आयाम स्थापित करते रहें, यही शुभेच्छा है。0
0
Report
गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट: पिता ने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट मामले में पीड़ित सिया के पिता कहते हैं, "जब मैंने वीडियो देखा और जाना कि मेरी बच्ची के साथ क्या हुआ था—कि यह सब सड़क पर ही हुआ—तो मुझे बहुत गुस्सा आया। हमने ज़रूरी कानूनी कार्रवाई के लिए एक औपचारिक शिकायत तैयार करके जमा की। जब हम वहाँ पहुँचे, तब तक पुलिस रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज कर चुकी थी। हमने मांग की कि मामले में सही कानूनी धाराएँ लगाई जाएँ और पूरी कानूनी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए... एक्सीडेंट एक अलग बात है, लेकिन यहाँ साफ़ है कि टक्कर जान-बूझकर मारी गई थी। इतनी बड़ी गाड़ी से टक्कर लगने पर किसी की जान भी जा सकती थी। अगर उसकी मौत हो जाती तो क्या होता? अगर आज मेरी बेटी की जान चली जाती, तो क्या होता? क्या पुलिस तब भी इसी रवैये के साथ काम करती? हम पुलिस से अपील करते हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा और गिरफ़्तार किया जाए... वह अभी तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। वह इतनी डरी हुई थी कि डर के मारे उसने घर पर हमें इस बारे में बताया तक नहीं। अगर उसने हमें बताया होता, तो हम कल ही यह कार्रवाई कर चुके होते। गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़िता सिया के भाई का कहना है, "... मैंने एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है और इसमें उन संबंधित धाराओं को भी शामिल किया है जिनका ज़िक्र होना चाहिए, जैसे कि उत्पीड़न और हत्या की कोशिश। अगर पुलिस इस पर आगे बढ़ती है, तो अच्छी बात है। वरना, हम पहले से दर्ज FIR के संबंध में एक प्रोटेस्ट पिटीशन (विरोध याचिका) दायर करेंगे... गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़िता सिया के भाई का कहना है, "वह शारीरिक रूप से ठीक है, लेकिन अब उसे काफ़ी दर्द हो रहा है। शुरू में एड्रेनालाईन की वजह से दर्द का पता नहीं चला, लेकिन अब उसे मांसपेशियों में खिंचाव और पूरे शरीर में दर्द हो रहा है। उसे पेनकिलर लेनी पड़ रही है और उसे कई जगह खरोंचें और चोटें भी आई हैं... हम अभी गुड़गांव के सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन गए थे और SHO से मिले, जिन्होंने FIR दर्ज कर ली है। हमने सिया का लिखित बयान दिया और वे आरोप बताए जो हम शामिल करना चाहते थे... हमने उत्पीड़न, हत्या की कोशिश और हिट-एंड-रन के तीन मुख्य आरोप शामिल किए हैं। कल सिया का ज़ुबानी बयान दर्ज किया जाएगा। SHO खुद इसे दर्ज करने के लिए यहाँ आएंगे। उसके बाद, वह एक सार्वजनिक बयान जारी करेगी।"0
0
Report
Advertisement
सेवा पखवाड़ा: गरीब भूखे न सोए, आयुष्मान और सुशासन का वादा
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "हम(प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में) 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' मनाएंगे, इसको लेकर आज संगठन और सरकार की बैठक थी...प्रधानमंत्री मोदी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के सम्मान के लिए संघर्ष करते हैं और वो इसे सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भी हैं...गरीब कल्याणकारी योजनाएं के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी गरीब भूखा ना सोए...लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है...आज देश में सुशासन है। नक्सलवाद समाप्त हो गया है.0
0
Report
हरिद्वार: शांतरशाह बाजार में गोलीकांड, हैप्पी की मौत; FIR दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा, "कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शांतरशाह में बाजार में फायरिंग की घटना हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो यह जानकारी मिली कि हैप्पी नाम का एक युवक जिसकी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान है, वहां 2 युवक आए, जिन्होंने अपना मुंह ढका हुआ था और उनके द्वारा वहां 2 फायर की गई और हैप्पी को गोली लगी। उसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई...मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है."0
0
Report
SC में शिवसेना के नेतृत्व और अपात्रता के विवाद पर सुनवाई, दोपहर तक संभावना
New Delhi, Delhi:नवी दिल्ली - ब्रेकिंग *सर्वोच्च न्यायालयात आज शिवसेना पक्ष - चिन्ह आणि आमदार अपात्रता प्रकरणाची सुनावणी* - सरन्यायाधीश सूर्यकांत यांच्या नेतृत्वाखालील खंडपीठासमोर होणार सुनावणी - दुपारी दोन वाजताच्या सुमारास सुनावणी सुरू होण्याची शक्यता - एकनाथ शिंदेंचे वकील नीरज किशन कौल करतील युक्तिवाद - पक्षात लोकशाही राहिली नव्हती, एकतर्फी निर्णय घेतले जात असल्याचा मागच्या सुनावणीवेळी केला होता युक्तिवाद - शिवसेनेत लोकशाही नव्हे, एका व्यक्तीच्या मर्जीनुसार पक्षकारभार, नीरज किशन कौल यांचा दावा - २०१८च्या पक्षघटनेने अधिकारांचे केंद्रीकरण, निवडणूक आयोगाच्या भूमिकेचे समर्थन देखील त्यांनी केले होते0
0
Report
Advertisement
भातसा जलाशय से विसर्जन शुरू: नदी किनारे गांवों में अलर्ट, सतर्क रहें
Thane, Maharashtra:भातसा धरणातून पाणी सोडलं, नदीकाठच्या गावांना अलर्ट.. शहापूर तालुक्यातील भातसा धरण क्षेत्रात होत असलेल्या मुसळधार पावसामुळे धरणातून पाण्याचा विसर्ग करण्याचा निर्णय घेण्यात आला असून विसर्ग सुरू करण्यात आला आहे. प्रशासनाकडून नदीकाठच्या गावांना सतर्क राहण्याचा इशारा देण्यात आला आहे. भातसा धरणाची काल रात्री 9 वाजता पाणी पातळी 142 मीटरवर पोहोचली आहे आणि धरणाच्या पाणलोट क्षेत्रात अजूनही जोरदार पाऊस सुरू आहे. त्यामुळे धरणाच्या पाणी पातळी सतत वाढ होत असल्याने ती नियंत्रणात ठेवण्यासाठी काल रात्री 10 वाजता धरणाचे 1, 3 आणि 5 नंबरचे वक्रदरवाजे पाव मीटरने उघडण्यात आले आहेत. यातून सुमारे 82.56 क्युमेक्स म्हणजेच 2911 क्युसेक्स पाण्याचा विसर्ग भातसा नदीत सोडण्यात आलेला आहे. या पार्श्वभूमीवर पाटबंधारे विभागाने शहापूर, भिवंडी, कल्याणच्या तहसीलदारांना पत्र पाठवले आहे. शहापूर-मुरबाड रोडवरील सापगाव पूल आणि नदीकाठच्या सर्व गावातील नागरिकांनी नदीपात्रात उतरू नये आणि दक्षता घ्यावी असे आवाहन देखील प्रशासनाकडून करण्यात आले आहे.0
0
Report
बिदुपुर के सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल; तेज रफ्तार कार-डंपर टक्कर
Hajipur, Bihar:वैशाली के बिदुपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर चकसिकंदर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।एसएसपी शुभांक मिश्रा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
भोपाल में देर रात बीजेपी की हाई-लेवल बैठक: CM हाउस में नेता समूह एकजुट
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल देर रात हुई बीजेपी की हाई लेवल बैठक सीएम हाउस में हुई अहम बैठक सीएम मोहन यादव और संगठन के दिग्गजों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह रहे मौजूद राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी रहे बैठक में आधिकारिक तौर पर सेवा संकल्प अभियान की बैठक बताई गई आधी रात के बाद बीजेपी ने जारी की बैठक की तस्वीरें0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव में वकीलों से समर्थन मांगा; अदालत जनता की होगी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, हाईकोर्ट के वकीलों से डिप्टी सीएम ने कहा आप सबका मुकदमा लड़ते हैं, हम सभी 2027 के चुनाव में जनता की अदालत में जाने वाले हैं, हम 2027 का मुकदमा भी आपकी अदालत में छोड़ कर जा रहे हैं, डिप्टी सीएम ने कहा हमें भरोसा है कि सरकार के अच्छे कार्यों को आपका समर्थन, न्याय और आशीर्वाद मिलेगा, इशारों इशारों में डिप्टी सीएम ने 2027 के चुनाव में वकीलों से मांगा समर्थन। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नए अधिवक्ता भवन की चाबी सौंपे जाने के ऐतिहासिक अवसर पर अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का गौरवशाली इतिहास पूरे देश की न्यायिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि हर पांच वर्ष में जनता की अदालत में जाते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा, आप सबका मुकदमा लड़ते हैं, हम 2027 का मुकदमा आपकी अदालत में छोड़कर जा रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि सरकार के अच्छे कार्यों को आपका समर्थन, न्याय और आशीर्वाद मिलेगा। प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए केशव मौर्य ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में कानून का राज केवल कागजों पर था और जमीन पर गुंडाराज चलता था। प्रयागराज इसका प्रमुख केंद्र बना हुआ था। आज योगी सरकार की नीति स्पष्ट है—निर्दोष को छेड़ा नहीं जाएगा और अपराधी को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार कानून बनाती है, लेकिन उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अधिवक्ताओं का एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। न्याय व्यवस्था में प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि कानून सबके लिए समान हो, चाहे कोई गरीब हो या प्रभावशाली।0
0
Report
पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने पंडवानी से दर्शकों का मन मोहा
Darogapara, Chhattisgarh:41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह के पहले दिन पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने कपालिक शैली में पंडवानी की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। हाथ में तंबूरा थामे डॉ. बारले ने महाभारत के द्रौपदी चीरहरण, कीचक वध और ‘अमर कथा’ जैसे प्रसंगों का ओजस्वी एवं भावपूर्ण गायन किया। उनके गायन और प्रस्तुति ने रामलीला मैदान में मौजूद दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और पंडवानी परंपरा से रूबरू कराया। प्रस्तुतिकरण के दौरान डॉ. उषा बारले ने अपनी विशिष्ट शैली में महाभारत के पात्रों और प्रसंगों को जीवंत कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी प्रस्तुति का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद उनकी दोनों पुत्रियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की आरती-पूजन का गायन किया। वहीं बाबा गुरु घासीदास के संदेशों पर आधारित गीतों के साथ पंथी नृत्य की प्रस्तुति ने समारोह में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग भर दिया। डॉ. उषा बारले ने महज सात वर्ष की उम्र में स्व. मेहत्तर दास बघेल से पंडवानी गायकी की शिक्षा शुरू की थी। उन्होंने पद्मश्री डॉ. तीजन बाई से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। देश-विदेश में पंडवानी की प्रस्तुतियां देकर उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोककला को व्यापक पहचान दिलाई है। लोककला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2023 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।0
0
Report
41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का धमाकेदार संगम
Darogapara, Chhattisgarh:41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह के पहले दिन कला, भक्ति और छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का शानदार संगम देखने को मिला। देर शाम पद्मश्री अनुज शर्मा की प्रस्तुति ने रामलीला मैदान में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी लोकप्रिय लोकधुनों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अनुज शर्मा ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, ‘राम सिया राम’ और ‘मैंने तेरे भरोसे हनुमान’ जैसे भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं ‘छइयां भुइयां’, ‘मया होगे तोर संग’, ‘माते-माते रहिबे अलबेला मोर’ सहित छत्तीसगढ़ी लोकगीतों ने दर्शकों को अपनी माटी और लोकसंस्कृति के रंग में रंग दिया। लोकगीतों के साथ लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति पर भी दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी कलाकारों और लोककला को प्रमुखता से मंच देने के लिए मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन प्रदेश की कला-संस्कृति को पहचान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक व एसडीएम, बोले सरकार हर संभव करेगी मदद
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील क्षेत्र के कटियारी इलाके में गंगा, रामगंगा और गंभीरी नदियों के उफान से आई भीषण बाढ़ के बीच मंगलवार को विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। दोनों ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत व्यवस्था की जानकारी ली। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के मकान बाढ़ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त या बेघर हुए हैं, उन्हें शासन की योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम शिवानी सिंह ने भी पीड़ितों को राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने राजस्व व अन्य संबंधित कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
राजौरी पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, IED भी बरामद
Jammu, राजौरी पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ राजौरी पुलिस ने पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा से कथित तौर पर जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन ओवर ग्राउंड वर्कर्स यानी OGWs को गिरफ्तार किया है。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर हुसैन, मोहम्मद आजम और मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। तीनों राजौरी के रहने वाले हैं。 पुलिस के मुताबिक, आरोपी कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, सुरक्षित रास्ता और जरूरी मार्गदर्शन मुहैया करा रहे थे。 वहीं, एक आरोपी की निशानदेही पर एक IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस भी बरामद किया गया है。 पुलिस को शक है कि यह IED आतंकियों ने सुरक्षित रखने और किसी टारगेटेड हमले में इस्तेमाल करने के लिए आरोपियों को सौंपा था。 फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। जांच एजेंसियां इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान और पूरे आतंकी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।0
0
Report
आया नगर में 15-20 राउंड फायरिंग, युवक की मौके पर मौत
आया नगर, दक्षिण दिल्ली: आज सुबह आया नगर में 15 से 20 राउंड फायरिंग की घटना में विजय नामक युवक की मौके पर मौत हो गई। ज्वाइंट सीपी विजय कुमार ने घटना के बारे में जानकारी दी। थाना फतेहपुर बेरी के अंतर्गत आया नगर में गोलीबारी की घटना से इलाके में डर और सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वाइंट सीपी विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह 10:00 बजे आया नगर में 10 से 12 राउंड गोली चलीं, जिसके बाद विजय की मौके पर मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
