284001
झांसी के क्राफ्ट मेला ग्राउंड में रावण दहन की तैयारियां पूरी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के क्राफ्ट मेला ग्राउंड में रावण दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शाम को रंगारंग कार्यक्रमों और आतिशबाजी के साथ राम द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पश्चिमी दिल्ली में हल्की बरसात से मौसम सुहावना, जलभराव से परेशानी बढ़ी
Delhi, Delhi:पश्चिमी दिल्ली में हल्की बरसात मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी जिला के चांद नगर चौखंडी में बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन बरसात के बाद जो जल भराव देखने को मिलता है वो जलभराव लोगों की मुसीबत भी बढ़ा देता है। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे वहीं बरसात के बाद ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत मिली है।0
0
Report
छतरपुर महाराजपुर थाने में युवती ने थाने के भीतर जहरीला पदार्थ खाकर हालत गंभीर
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के महाराजपुर थाना परिसर मे एक युवती ने थाने के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे हडकंप मच गया ,हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद युवती के परिजनो ने टीआई की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक युवती किसी मामले को लेकर महाराजपुर थाना आई थी। इसी दौरान उसने थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसका बीडीओ सोशल मीडिया मे बायरल हो रहा है ,आनन-फानन में पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का आरोप है कि युवती की समस्या पर टीआई ने ध्यान नहीं दिया, इसी कारण उसने ये कदम उठाया। मामलے की गंभीरता को देखते हुए SDOP मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती को इलाज के लिए भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी उसकी स्थिति नाजुक है।0
0
Report
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर कार टकराने से शिवभक्त की कांवड़ खंडित, पुलिस जांच में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार से टकराकर एक शिवभक्त की कांवड़ खंडित हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
देहरादून: पुलिस ने चोरों के 11 दोपहिया वाहन बरामद कर आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से चुराए गए कुल 11 दो-पहिया वाहन बरामद किए हैं। थाना रायपुर पुलिस ने करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 1 अगस्त को महाराणा प्रताप चौक के पास से अभियुक्त को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी को महंगे शौक पूरा करने के लिए सुनियोजित तरीके से रेकी कर वाहन चोरी करता था और उन्हें जंगल में छुपा देता था। बरामद वाहनों में रायपुर से 2, नेहरू कॉलोनी से 2 तथा डालनवाला से चोरी हुआ 1 वाहन शामिल है, जबकि अन्य 6 वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्त चोरी के वाहनों को जिले से बाहर बेचने की फिराक में था।0
0
Report
सीएम मोहन यादव ने आशीर्वाद ग्रहण किया, सत्र में यूसीसी पर चर्चा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्री विद्योदय तीर्थ पहुंचकर समयसागर महाराज का आशीर्वाद लिया विधानसभा में एक दिन का सत्र बुलाएगी मध्यप्रदेश सरकार समयसागर महाराज का सभी विधायकों को मिलेगा आशीर्वाद सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा आपका आशीर्वाद हमारी सरकार को मिलता रहा हे सीएम ने एक देश, एक विधान, एक प्रधान की बात दोहराई अलग-अलग धर्मों के अलग-अलग कानून क्यों होने चाहिए विधानसभा में एक कानून (यूसीसी) विधेयक हमने पारित किया एक दिन का सत्र बुलाकर महाराज जी को भी जरूर आमंत्रित करना चाहेंगे सीएम ने कहा आपका आशीर्वाद सब विधायकों को मिलेगा0
0
Report
दिल्ली मंत्री के खाटूश्यामजी दौरे: दर्शन-पूजा और सम्मान का सिलसिला
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी सीकर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पहुंचे खाटूश्यामजी बाबा श्याम के दर्शन कर की पुजा अर्चना श्री श्याम मंदिर कमेटी ने किया स्वागत अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी रहे मौजूद खाटूश्यामजी सीकर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा रविवार को खाटूश्यामजी पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में श्याम प्रभू के दर्शन कर पुजा अर्चना की तथा देश की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान ने उन्हें पुजा अर्चना करवाकर श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इससे पूर्व प्रवेश साहिब सिंह वर्मा होटल शाकुन्तलम पहुंचे जहां ओएसडी प्रमोद शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने साफा पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश रोलण,नेमीचंद कुमावत,हितांशु भारद्वाज, गिरीराज माटोलिया,सोनू तुलछानी,अंशुमन शर्मा, सुरेन्द्र मीणा,विक्की जांगिड़, दिनेश खर्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
आँगई थाने ने अवैध शराब माफिया को 96 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) आँगई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब के 96 पव्वों सहित एक शराब माफिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान आँगई बाईपास के समीप कार्रवाई करते हुए आरोपी शराब माफिया भंवरसिंह निवासी कांकरेट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 96 पव्वों को भी जब्त कर लिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि भविष्य में भी अवैध शराब रखने वाले एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।0
0
Report
बोकारो: सीआईएसएफ-सीसीएल की संयुक्त छापेमारी में 100 टन अवैध कोयला जब्त
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में सीआईएसएफ एवं सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त छापेमारी में 100.080 टन अवैध कोयला एवं 50 मोटरसाइकिलें जब्त। गांधीनगर थाना क्षेत्र की घटना。 बोकारो ज़िला के बेरमो अनुमंडल में जिस तरह से अवैध कोयला कारोबार हो रहा था आज विश्वसनीय स्रोतों से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ को सूचना प्राप्त हुई कि कारो माइंस अंतर्गत डीसीसीपीएल पैच में कंपनी द्वारा संचालित कोयला खनन क्षेत्र से बाहरी व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिलों के माध्यम से अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा है。 छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में अज्ञात Koयला तस्कर बोरियों में कोयला भरकर मोटरसाइकिलों के माध्यम से उसका अवैध परिवहन करते पाए गए। संयुक्त टीम को देखते ही सभी तस्कर निकटवर्ती जंगल की ओर भाग निकले। इसके पश्चात संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया。 तलाशी के दौरान डीसीसीपीएल पैच के आसपास के क्षेत्र से 50 मोटरसाइकिलें तथा बोरियों में भरा हुआ अवैध कोयला बरामद कर जब्त किया गया। जब्त कोयले का वजन कराए जाने पर उसका कुल वजन 100.080 टन पाया गया。 प्राथमिंक जांच में यह कोयला सीसीएल के बोकारो एंड करगली एरिया से संबंधित पाया गया। जब्त कोयले के संबंध में कोई वैध चालान प्रस्तुत नहीं किया गया तथा न ही कोई व्यक्ति उसके स्वामित्व का दावा करने सामने आया。 सीसीएल प्रबंधन द्वारा ACC (Act Contravention Certificate) जारी करते हुए जब्त कोयले का अनुमानित मूल्य ₹4,23,671/- (रुपये चार लाख तेईस हजार छह सौ इकहत्तर मात्र) निर्धारित किया गया है。 जब्त मोटरसाइकिलों एवं कोयले के संबंध में MMDR अधिनियम के तहत गांधीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई प्रचलित है。 सीआईएसएफ एवं सीसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कोयले के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार के संयुक्त अभियान निरंतर चलाए जाएंगे तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दलमा में खुला इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों के लिए नया लक्जरी ठहराव
Jamshedpur, Jharkhand:अब दलमा में प्रकृति के बीच लग्जरी स्टे, इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला सराइकेला झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के मकुलाकोचा स्थित आधुनिक इको रेस्ट हाउस का उद्घाटन रविवार को राज्य के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने किया. पूजा-अर्चना और गुब्बारे उड़ाकर रेस्ट हाउस का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन समेत वन विभाग और पर्यटन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. उद्घाटन के साथ ही इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खोल दिया गया. मंत्री ने दलमा के डीएफओ को तत्काल बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि पर्यटक दलमा वाइल्डलाइफ साइट और जेटीडीसी (JTDC) की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. रेस्ट हाउस का किराया 3,500 रुपये प्रति रात निर्धारित किया गया है, जिसमें नाश्ता भी शामिल रहेगा. जानकारी हो कि करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से मकुलाकोचा और पिंडराबेड़ा में 15-15 कमरों वाले आधुनिक इको रेस्ट हाउस विकसित किए जा रहे हैं. मंत्री ने बताया कि पिंडराबेड़ा में बन रहा हैंगिंग इको रेस्ट हाउस भी अंतिम चरण में है और जल्द ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. मकुलाकोचा का यह नया इको रेस्ट हाउस पर्यटकों को दलमा की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण के बीच ठहरने का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र में इको-टूरिज्म को भी नई गति मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. उद्घाटन के बाद संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं, मंत्री, विधायक समेत अन्य ने पौधा रोपण भी किया.0
0
Report
Advertisement
जदयू नेत्री भारती मेहता ने विपक्ष पर निशाना साधा, एनडीए की जीत का दावा
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल भभुआ पहुंचीं जदयू नेत्री भारती मेहता ने विपक्ष पर साधा निशाना भभुआ पहुंचीं जदयू नेत्री भारती मेहता ने सांसद पप्पू यादव के आचरण को निंदनीय बताया और एनडीए उम्मीदवार की जीत का दावा किया。 भभुआ आगमन के दौरान जदयू नेत्री भारती मेहता ने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष और अन्य राजनीतिक दलों पर तीखा हमला बोला। बांकीपुर उपचुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने एनडीए के प्रति जनता और विशेषकर महिलाओं ('आधी आबादी') के समर्थन पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे。 प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए भारती मेहता ने कहा कि जिनकी बातों और दावों में कोई स्थिरता नहीं होती, उन पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता नहीं है। जनता का आशीर्वाद पूरी तरह से एनडीए गठबंधन के साथ है。 उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नीतियों और कार्यक्रमों का विरोध होना स्वाभाविक है, लेकिन संसद में जो आचरण सांसद पप्पू यादव द्वारा किया गया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं और करोड़ों लोगों की आस्था के खिलाफ है। वरिष्ठ सांसदों को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए ताकि युवा सांसदों के सामने सही उदाहरण प्रस्तुत हो सके。 राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए जदयू नेत्री ने कहा कि मामले में एसआईटी का गठन हो चुका है और दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। सरकार भविष्य में ऐसी किसी भी चूक को रोकने के लिए एक मजबूत और अभेद्य सुरक्षा प्रणाली विकसित करने में जुटी है。 बाइट - भारती मेहता, जदयू एमएलसी0
0
Report
द्वारका में जन्माष्टमी के मद्देनजर बड़े पैमाने पर डेमोलिशन, भक्तों की भीड़ सुरक्षित
Dwarka, Gujarat:આગામી જન્માષ્ટમી પર્વને ધ્યાનમાં રાખીને પવિત્ર નગરી દ્વારકામાં વહીવટી તંત્ર અને પોલીસના ચુસ્ત બંધોબસ્ત વચ્ચે મોટા પાયે ડિમોલેશન પ્રક્રિયા શરૂ કરવામાં આવી છે. લાખો ભક્તો ભીડ સાથે દર્શનાર્થે દ્વારકા આવતા હોવાથી ટ્રાફિક સમસ્યા હલ કરવા માટે આ પગલું લેવામાં આવ્યું છે. આઘારી દબાણો દૂર કરવા માટે હાથી ગેટ અને રૂક્ષ્મણી મંદિર ગેટ નજીક સરકારી જગ્યાઓ પર કરવામાં આવેલા ગેરકાયદેસર દબાણોને જેવીસિબીએક્ટી (JE-CB) અનેbulldozerની મદદથી હટાવવામાં આવ્યા છે. આગામી જન્માષ્ટમી ઉત્સવ દરમિયાન લાખોના ભક્તો ભારત-વિદેશથી દ્વારકા દર્શનાર્થે आउવાના શક્યતા હોવાથી આ દબાણો દૂર કરવામાં આવ્યાં છે ताकि દર્શનાર્થીઓને કોઈ અડચણ ન રહેશે અને ટ્રાફિકની સમસ્યા હલ થઈ શકે. વહીવટી તંત્ર દ્વારા સ્પષ્ટ કરવામાં આવ્યું છે કે આ કાર્યવાહી અસ્થાયી નથી અને આગામી દિવસોમાં સરકારી જગ્યાઓ પર થયેલા અન્ય ગેરકાયદેસર દબાણો સામે સઘન ડિમોલેશન પ્રક્રિયા ચાલુ રહેશે. નેશનલ હાઈવે ઓથોરિટીએ પણ અગાઉ આ જ વિસ્તારમાં દબાણHટાવવાની પ્રક્રિયા હાથ ધરેલી હતી, જેના પરિણામે ગેરકાયદેસર કબજોદારોમાં ફફડાટ વ્યાપી ગયો છે.0
0
Report
चतरा पुलिस ने नकली शराब कारोबार पर कार्रवाई, 50 लाख कीमत से अधिक शराब जब्त
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : चतरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 लाख से अधिक कीमत के नकली शराब जब्त किए हैं। सदर थाना क्षेत्र के भुइयाँडीह इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी। छापेमारी के दौरान यूपी नंबर के एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध नकली शराब बरामद की गई है। पुलिस को देखते ही तस्कर और वाहन चालक मौके से हो गए फरार। पुलिस ट्रक और शराब को जब्त कर थाने ले आई है। बताया जा रहा है कि तस्कर शराब को बिहार में खपाने के लिए जा रहे थे। इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस मामले में चतरा एसपी कल करेंगे प्रेस कांफ्रेंस।0
0
Report
Advertisement
नालंदा के ईंट व्यवसायी संघ की बैठक: मिट्टी, टैक्स और नीतिगत कदमों पर चर्चा
Pariaunna, Bihar:नालंदा के दीपनगर स्थित एक होटल अन्नपूर्णा के निजी सभागार में जिला ईंट निर्माता संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एमएलसी रीना यादव, विधायक डॉ. सुनील, ईट निर्माता संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मुरारी प्रसाद और जिलाध्यक्ष कुणाल रंजन सहित बड़ी संख्या में ईंट व्यवसायी मौजूद रहे। बैठक में मिट्टी स्टॉक पर जुर्माना, माइनिंग टैक्स में बढ़ोतरी, सरकारी योजनाओं में लाल ईंट के उपयोग पर रोक और माइनिंग विभाग की कार्रवाई जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने माइनिंग विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निजी जमीन से घरेलू उपयोग या जीविकोपार्जन के लिए मिट्टी काटने वाले किसानों और प्रजापति समाज के लोगों पर अनावश्यक कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक उपयोग की स्थिति में ही रॉयल्टी देनी होगी, जबकि नियमों के विरुद्ध कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ईंट निर्माताओं की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ धाम में पहली बार बाल कांवड़ यात्रा निकली
Muzaffarpur, Bihar:उत्तर बिहार का देवघर कहलाने वाला मुजफ्फरपुर का बाबा गरीब नाथ धाम सनातन संस्कृति के साथ आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से बाबा गरीब नाथ धाम की नगरी में पहली बार भगवाधारी भव्य बाल कांवड़ यात्रा निकाला गया. इस अनूठी यात्रा में बड़ी संख्या में भगवा वस्त्र पहन कर बालक-बालिकाओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा एवं भक्ति का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया. भगवा वस्त्रों से सुसज्जित नन्हे कांवड़िए हाथों में कांवड़ लिए, "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ पूरे नगर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देते हुए आगे बढ़े. यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर बाल कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. इस अद्भुत नजारे को देखने के लिये शिव भक्त शहर सड़कों पर खड़े रहे और इनके लिए अनेक स्थानों पर शीतल पेय, फल एवं प्रसाद की भी व्यवस्था की गई. आयोजकों ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, अनुशासन, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना है. पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हुआ, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बन गया. संस्कृति शाखा ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों, प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वयंसेवकों, अभिभावकों एवं नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया. आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में यह बाल कांवड़ यात्रा मुजफ्फरपुर की एक गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा के रूप में स्थापित होगी और प्रत्येक वर्ष अधिक भव्यता एवं जनसहभागिता के साथ आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम में हमारे शहर की मेयर निर्मला साहू, उपमेयर मोनालिसा शहर के कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे.0
0
Report
ओम प्रकाश राजभर का सनातन-आरोप, मंदिर निर्माण का साहसी दावा; विपक्ष पर तंज
Lucknow, Uttar Pradesh:कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का विभिन्न मुद्दों पर टीटी。 1 - मौलाना जर्जिस को लेकर कहा कि चौराहे पर लात और जूता खाएगा तब उसका दिमाग ठिकाने आएगा उसके ऊपर कार्यवाही होना तय है जब भगवान कृष्ण के बारे में बोला तो उनके वंशज अखिलेश यादव का मुंह क्यों चुप हो गया。 2 - पप्पू यादव और विपक्ष के प्रदर्शन और सनातन अपमान को लेकर राजभर ने कहा कि ना यह लोग सनातनी है ना इनको धर्म से कोई मतलब है अखिलेश यादव को अगर भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बनाने में डर लग रहा हो तो हम उनके आगे चलेंगे और लाखों की फौज भी दे देंगे अपने आप को वंशज कहते हैं बना कर दिखाएं और साथ में मिलकर बना देंगे मंदिर। पप्पू यादव ने पुजारी का भेस रख सांसद के पैर छुए यह बड़ा अपमान है。 3 - मानसून सत्र को लेकर राजभर ने कहा कि हम नीट परीक्षा और चंदा चोरी पर खुले मन से चर्चा करने को तैयार है लेकिन यह लोग चर्चा करना नहीं चाहते हंगामा करके सदन से बाहर भाग जाते हैं इनके पास कोई मुद्दे नहीं है। टीटी - ओम प्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री0
0
Report
Advertisement
