284001
झांसी-खजराहा रेलखंड पर आटोमेटिक सिग्नलिंग की तैयारी जारी
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने आज झांसी-खजराहा रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने बिजौली-खजराहा के बीच लगने वाली आटोमेटिक सिग्नलिंग की तैयारियों का जायजा लिया। यह आधुनिक प्रणाली लाइन क्षमता बढ़ाएगी और परिचालन सुगम करेगी। वर्तमान में दो स्टेशनों के बीच एक ही गाड़ी चलती है, लेकिन नई व्यवस्था से एक ब्लॉक में कई गाड़ितयां चल सकेंगी। निरीक्षण में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर: दिवाली स्टंट वीडियो के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार, 2 महिंद्रा कैंपर जब्त
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। दिवाली के त्योहार पर शहर की सड़कों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ रतनाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई दो महिंद्रा कैंपर गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, दिवाली के दौरान कुछ युवक सार्वजनिक सड़कों पर लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंट कर रहे थे। इस दौरान राहगीरों और आम नागरिकों की जान को खतरा पैदा हो रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की。 पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी के पर्यवेक्षण तथा एसीपी हरजीराम के नेतृत्व में रतनाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेश चौधरी (36) निवासी पाल बालाजी और हिमांशु शर्मा (21) निवासी गायत्री नगर, पाल रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई महिंद्रा कैंपर (RJ 19 GK 0225) और महिंद्रा कैंपर (RJ 19 GL 0225) जब्त की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर झारखंड पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा करेंगी
Ranchi, Jharkhand:राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर आज रांची पहुंचीं। इस दौरान वे झारखंड में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं और उनकी समस्याओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा करेंगी। दरअसल, कुछ दिन पहले आदिवासी नेत्री निशा भगत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के साथ ही झारखंड में महिलाओं और विशेषकर आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हो रही अन्य घटनाओं को लेकर भी आयोग गंभीर है। वहीं, रांची पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि निशा भगत के साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने निशा भगत के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में महिलाओं से जुड़ी कई अन्य घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इन्हीं मामलों को ध्यान में रखते हुए आयोग की टीम झारखंड पहुंची है।0
0
Report
लेसी सिंह की सुपौल यात्रा से सुशासन दिवस नीतीश संवाद की तैयारी तेज
Bihar:स्लग - मंत्री लेसी सिंह पहुंची सुपौल, आगामी 24 नबम्बर को सुशासन दिवस नीतीश संवाद, मनाने को लेकर आयोजित कार्यकर्त्ता बैठक में हुई शामिल. जदयू के जिला स्तरीय कार्यकर्त्ता बैठक सुपौल जिला जदयू कार्यालय में आयोजित किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के मंत्री लेसी सिंह शामिल हुई. इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने लेसी सिंह का भव्य स्वागत किया. बैठक में सांसद दिलेश्वर कामत, पिपरा विधायक रामविलास कामत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध यादव, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम सरदार सहित तमाम जदयू के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की. बैठक में आगामी 24 नबम्बर को हर जिले में आयोजित होने वाली सुशासन दिवस,नीतीश संवाद को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई. इस मौके पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन में विकास की गति शून्य से सिखर तक पहुंची है. हर क्षेत्र में विकास हुआ है, कहा कि सुपौल में विधानसभा की पांचो सीट NDA के खाते में है इसके पीछे सुपौल के विधायक सह डिप्टी CM बिजेंद्र यादव का बड़ा योगदान है. उन्होंने इलाके का खूब विकास किया है. कहा की नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार उतरोत्तर प्रगति किया है. इसी के निमित्त जदयू के द्वारा आगामी 24 नबम्बर को सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद का आयोजन हर जिले में किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील किया है की 24 नबम्बर को लोग बढ़ चढ़ कर इस उत्सव में सरिक होकर इसे धूमधाम से मनाएंगे.0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ जेल में भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर समां रचा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ जिला कारागार में भैया दूज के त्योहार पर भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को माथे पर तिलक लगाने पहुंचीं। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की लंबी कतारें लग गईं। हर बहन को अपने भाई से मिलने और उनकी लंबी उम्र की कामना करने का इंतजार था। इस दौरान कई बहनें भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम होकर बह गईं। जिला कारागार प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे; जेल परिसर के अंदर कुर्सियों और टेबल की व्यवस्था कर बहनों को बैठाकर भाइयों का तिलक कराने की सुविधा दी गई। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को देखकर बहनों ने संतोष जताया। त्योहार के मौके पर जेल की सलाखों के बीच भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और अपनों से मिलने की भावुक तस्वीरें देखने को मिली।0
0
Report
रायबरेली में छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई तेज, 15 नवंबर समतलीकरण पूरा
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर... रायबरेली में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने ईओ स्वर्ण सिंह और सदर कोतवाल शिव शंकर सिंह के साथ राजघाट और सई नदी तट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या को देखते हुए जेसीबी से सफाई, पंपिंग सेट से पानी निकासी और पूजा स्थल पर बालू डलवाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि 15 नवंबर से पहले घाटों की साफ-सफाई और समतलीकरण का काम पूरा करा लिया जाएगा, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।0
0
Report
जालौन में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत* जालौन आटा थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा गुरु निवासी सुनीता देवी (46) की सोमवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुनीता देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, सुनीता देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। महिला की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद: महावतपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झगड़ा, सरेआम पिस्तौल लहराने वाला वीडियो वायरल
Faridabad, Haryana:ब्रेकिंग फरीदाबाद- भूपानी थाना क्षेत्र के महावतपुर गांव में दो गुटों में जमकर झगड़ा, सरेआम पिस्तौल लहराते दिखे युवक, वीडियो हुआ Viral, पुलिस ने शुरू की जांच। फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव महावतपुर में दो गुट के बीच जमकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक युवक सरेआम पिस्तौल लहराता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 वीडियो में महावतपुर गांव की गली में दो गुट आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हो रही है। इसी दौरान एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर उसे सरेआम लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। पिस्तौल लहराते देख मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है。 फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी कोई औपचारिक बयान नहीं आया ह0
0
Report
अलापुर के अस्पताल में डिलेवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही आरोप
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं के अलापुर स्थित इनाया हॉस्पिटल अलापुर में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत। महिला को परिजन डिलेवरी के दौरान ऑपरेशन होने के बाद महिला की मौत। महिला की डिलेवरी के बाद अस्पताल कर्मियों ने बरेली को किया था रेफर। मृतक महिला प्रेमलता (23 वर्ष) पत्नी धीरपाल निवासी कोठा थाना अल्लापुर जिला बदायूं की निवासी है। परिजनों का आरोप है मृतक को अस्पताल से रेफर करने के बाद अस्पताल कर्मी अस्पताल से बंद करके भागे। परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में किया हंगामा। परिजन कार्यवाही को लेकर जिला अस्पताल में पुलिस से भिड़े और हंगामा किया।0
0
Report
अजमेर की आनासागर झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के ऐतिहासिक आनासागर झील में एक अज्ञात महिला का शव तैरते देखने की सूचना से बारादरी में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर Civil Defense टीम ने कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया और झील के पानी से लाल सूट पहनी महिला का शव बाहर निकाला। पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त न हो पाए पर शव को कोतवाली थाना पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया महिला जायरीन प्रतीत हो रही है; उसके साथ कोई हादसा या हत्या की बात पर पुलिस ने अब तक जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
देहरादून सेलाकुई में नशा तस्कर देवेंद्र गिरफ्तार, 9 ग्राम स्मैक बरामद
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून की सेलाकुई थाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई है... चेकिंग के दौरान पुलिस ने सेलाकुई में मौजूद राजा ढाबे के पास देवेंद्र नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास भारी मात्रा में तकरीबन 9 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक बरामद हुई... उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला 22 वर्षीय देवेंद्र फिलहाल सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में रहकर नशा तस्करी के काम को अंजाम देता था... पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया... फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है...0
0
Report
आगरा जेल में भैया दूज: बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर दिखा भावुक दृश्य
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा जिला जेल में भैया दूज पर बहनों की उमड़ी भारी भीड़。 जेल में बंद भाइयों को तिलक लगाने पहुंचीं बहनें。 भाई-बहन के पवित्र प्रेम का दिखा अनोखा नजारा。 भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने की लंबी उम्र की कामना。 मुलाकात के दौरान भाई-बहन हुए भावुक。 लंबे समय बाद मुलाकात कर कई बहनों की आंखें हुईं नम。 भैया दूज को लेकर जेल प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम。 सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ भैया दूज का पर्व।0
0
Report
बदायूं की सड़क पर टोटके से जिंदा मुर्गा, पशु प्रेमी ने बचाई जान
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं: बीच सडक पर टोटका/तात्रिक क्रिया करके रखा जिन्दा मुर्गा पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने मुर्गे को बंधनमुक्त कर बचाई जान पशुप्रेमी ने आला अधिकारियो से की मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने का मामला0
0
Report
Advertisement
फलोदी की रेडीमेड दुकान में आग, दमकल ने काबू पाया
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी रेडीमेड की दुकान में लगी आग शहर के पत्थर रोड पर स्थित आशीर्वाद कलेक्शन में लगी आग शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह, कोई हताहत नहीं दुकान के भीतरी भाग से निकले जबरदस्त धुएं के गुब्बारों को देख दुकानदार ने आसपड़ोस के लोगों को बुलाकर किया आग बुझाने का प्रयास तब पूरी दुकान अंधकारमय धुएं में तब्दील होने से सारी मेहनत बेकार देखी गई सूचना पर नगर परिषद की दमकल ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।0
0
Report
पाँच सौ साल से गोवर्धन पूजा: भांकरी के मिश्रा परिवार की परंपरा जीवित
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के भांकरी गांव में पिछले पांच वर्षो से गोवर्धन पूजा अनूठे अंदाज में किया जा रहा है। कहते हैं कि पूर्वजो के संस्कारों को आज के समय निभाना बड़ी बात है। इस परंपरा को पांच सौ वर्ष से अधिक समय से बनाए रखा गया है, जिसमें मिश्रा परिवार के सभी सदस्य सामूहिक रूप से गोवर्धन चौक पर पूजा करते हैं। पूजा के दिन भांकरी से बाहर रहने वाले सदस्य भी सम्मिलित होते हैं। यह परिपाटी पूर्वजो के समय से चली आ रही है। मिश्रा परिवार के सभी सदस्य एक जगह बैठ पूजा करते हैं और पूजा सम्पन्न होने के बाद वरिष्ठों का आशीर्वाद लेते हैं। पूर्व पंचायत समिति सदस्य अंजना मिश्रा ने बताया कि पहले पुरुष पूजा करते थे और बाद में महिलाएं पूजा करती हैं। एडवोकेट हरिनारायण भारद्वाज ने कहा ऐसे सामूहिक आयोजनों से आने वाली पीढ़ियों में संस्कार मिलते हैं। त्योहारों के प्रति रुचि बढ़ती है और ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवित रखने में अहम योगदान देते हैं। ऐसे त्योहार सामूहिक रूप से मनाने चाहिए और बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए ताकि अच्छे संस्कार मिलें।0
0
Report
चाखू के पानी टांके में घटिया सामग्री, रिसाव; ग्रामीणों ने जांच की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जंभेश्वर मंदिर परिसर में बने पानी के टांके में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप। पानी भरने के बाद टांके में पानी का रिसाव हो रहा है। ग्रामीणों ने जांच की मांग।0
0
Report
Advertisement
