284003
झांसी के थाना प्रेमनगर में आयोजित थाना समाधान दिवस, जनसुनवाई में शामिल हुए ग्राहकों की समस्याएं
Jhansi, Uttar Pradesh:DIG झांसी कलानिधि नैथानी द्वारा थाना प्रेमनगर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। सभी SHO, CO, Add SP और SP/SSP को सुबह 10 बजे से ही जनसुनवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भरमौर हेलीपैड से उड़ानें 16 सितंबर तक स्थगित, होली हेलीपैड से सेवाएं जारी
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा. श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के तहत भद्रवाह से आने वाले श्रद्धालुओं के भरमौर पहुंचने पर प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 16 सितंबर तक भरमौर हेलीपैड से संचालित हेलीकॉप्टर की उड़ानें स्थगित करनी पड़ी है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भद्रवाह से आने वाले श्रद्धालुओं के भरमौर पहुंचने के साथ ही भरमौर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर की उड़ानों को रोकना पड़ा है। यह व्यवस्था 16 सितंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि भद्रवाह से आए श्रद्धालुओं के श्री मणिमहेश के लिए रवाना होने के बाद भरमौर हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवा को सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा। हालाँकि, इस दौरान होली हेलीपैड से संचालित हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा निर्बाध रूप से जारी रहेगी। यात्र यात्रियों को होली हेलीपैड से हेली टैक्सी सुविधा का लाभ मिलता रहेगा। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की है कि वे इस अस्थायी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने यात्रा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन और श्री मणिमहेश ट्रस्ट का सहयोग करने का भी आग्रह किया है।0
0
Report
बीकानेर में अवैध शराब का ट्रक पकड़ा, आबकारी आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई। बीकानेर में अवैध मदिरा का एक ट्रक पकड़ा। AEO बीकानेर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई। DEO पाली मनोज बिस्सा और कांस्टेबल मनोज की सूचना पर पकड़ा ट्रक। लूणकरणसर प्रहराधिकारी ने जाब्ते के साथ ट्रक पकड़ा। पकड़ी गई शराब की मात्रा की गिनती जारी।0
0
Report
जालौन बस स्टैंड पर नकली आभूषण देकर युवक से 15 हजार कैश और मोबाइल छीने
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बस स्टैंड पर जालसाजों ने युवक को बनाया निशाना, नकली सोने-चांदी के आभूषण का झांसा देकर छीने 15000 कैश और मोबाइल, पैसा की जरूरत का हवाला देकर युवक को फंसाया, नकली जेवर असली बताकर बेच रहे थे शातिर, तीन शातिर युवकों ने सस्ते दामों पर सोने-चांदी के आभूषण देने का दिया झांसा, मना करने जबरन आभूषण थमाकर भिंड निवासी युवक से पैसे गिनने के दौरान छीनकर ले गए 15 हजार कैश व मोबाइल, रुपए और मोबाइल फोन छीनकर तीनों शातिर युवक मौके से हुए फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड का मामला।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों पर खनन विभाग की कार्रवाई, चालान 30-30 हजार
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली मे बालू लदे ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई हुई है। कार्रवाई को लेकर एक सत्ताइस सेकंड का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना आज सुबह की है जब खनन विभाग ने शहर कोतवाली के लालगंज रायबरेली रोड पर राजघाट के पास मौरंग मंडी में सघन चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान दो डंपर ओवर लोड पाये जाने पर उनका चालान कर दिया गया। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि राजघाट के पास मौरंग लदे वाहनों की चैकिंग की गई थी। दो ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई करते हुए 30-30 हजार रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने कहा आगे भी यह कार्रवाही जारी रहेगी और ओवरलोडिंग रोकी जाएगी。0
0
Report
फर्रुखाबाद कोर्ट कर्मचारियों ने ज्ञापन भेजा; मांगें पूरी न होने पर तिरंगा रैली तय
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जनपद न्यायालय के कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को सौंपा गया। कर्मचारियों ने सेवा, वेतन, पद सृजन और कार्य परिस्थितियों से जुड़ी मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। वहीं मांगें पूरी न होने पर गांधी जयंती पर जिले में तिरंगा रैली और 25 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी सत्याग्रह की चेतावनी दी है। ज्ञापन में एफटीसी न्यायालयों के कर्मचारियों के वेतन में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि, सेवा नियमितीकरण, प्रोन्नति की अर्हकारी सेवा शर्तों में शिथिलीकरण और पेड अप्रेन्टिस पदों को कनिष्ठ सहायक पदों में समायोजित करने जैसी मांगें प्रमुखता से उठाई गईं。 इसके साथ ही जनपद न्यायालयों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के लुप्त पद को दोबारा सृजित करने, ग्रेड वेतन 4600 वाले लिपिकीय पदों को राजपत्रित प्रतिष्ठा देने, मकान किराया भत्ते के पुनरीक्षण और लिपिकवर्गीय कर्मचारियों को ग्रेड वेतन 2800 यानी पे लेवल-5 दिए जाने की माँग भी की गई。 कर्मचारियों ने कार्यभार के अनुसार अतिरिक्त पद सृजित करने और पद सृजन होने तक अतिरिक्त कार्य भत्ता देने के साथ ही बयान लेखन के लिए नियमित बयान लेखक के पद सृजित करने की भी मांग रखी। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि यादव ने कहा कि न्यायालय कर्मचारी न्यायिक व्यवस्था के सुचारु संचालन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि संघ लोकतांत्रिक और अहिंसात्मक तरीके से अपनी मांगें सरकार के सामने रख रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसके बाद भी मांगों की अनदेखी जारी रही तो 25 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशभर के न्यायालय कर्मचारी सत्याग्रह करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Batamaloo Srinagar में खोज ऑपरेशन जारी; CRPF, JK पुलिस और SOG की टीमें जुटी
Srinagar, Uttarakhand:Search Operation Underway in Batamaloo Srinagar A search operation is underway in Batamaloo area of Srinagar, with teams of the Central Reserve Police Force (CRPF), Jammu and Kashmir Police and Special Operations Group (SOG) involved in the operation. According to sources, security forces have inputs regarding possible militant activities in Srinagar. The operation is part of intensified security measures to curb the activities of Over Ground Workers (OGWs). Security forces have recently intensified operations across Kashmir, with more than 80 OGWs reportedly arrested in the Valley. Search operations are now being conducted in sensitive areas of Srinagar. Batamaloo, which was considered a militant hotbed during the 1990s when Hizbul Mujahideen and other militant groups were active in the area, is once again witnessing heightened security activity. Further details about the operation are awaited.0
0
Report
Advertisement
अयोध्या ट्रस्ट ने सीईओ चयन पर उठे आरोपों को लेकर स्पष्ट जवाब दिया
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या सीईओ के चयन पर लगे आरोप की ट्रस्ट ने दी सफाई,महासचिव गोविंद देव गिरि ने जारी किया पत्र श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीईओ की नियुक्ति को लेकर उठ रहे सवालों पर दिया जवाब ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देवगिरी ने जारी किया पत्र, पत्र में कहा सर्च कमेटी द्वारा तय किए गए 16 नाम में शामिल थे जितेंद्र मिश्र, 11 अगस्त को प्रथम पाली में दिया था साक्षात्कार, न्यास द्वारा चयनित किए गए नाम में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, संजय प्रताप सिंह,विश्वास राव और श्रुति भारद्वाज में से ट्रस्ट ने 2 सितम्बर की बैठक के बाद जितेंद्र मिश्रा को घोषित किया है ट्रस्ट का पहला सीईओ, देर रात जारी हुए पत्र में ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कुछ मीडिया माध्यम प्रसारित कर रहे हैं गलत जानकारी आरोप है झूठे, एक साक्षात्कार के दौरान पूर्व आईपीएस राजेश पांडे ने जितेंद्र मिश्र के इंटरव्यू में ना आने की कही थी बात,पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी आज ट्रस्ट को दिया था शिकायती पत्र0
0
Report
सीतामढ़ी में दुर्घटना के तुरंत बाद सुप्पी पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज दिलवाया
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सड़क दुर्घटना के बाद घायल पड़े दो युवकों के लिए सुप्पी थाना पुलिस की तत्परता जान बचाई गई । सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला–ढेंग मुख्य मार्ग पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ससौला पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित पहल से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। ड्यूटी के साथ इंसानियत का परिचय देने वाली पुलिस की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।0
0
Report
मंदसौर के गणेश मंदिर में एक पाषाण पर दो रूप: व्यापारी लाभ व दर्शनकर्षण बढ़ा
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के गणपति चौक में स्थित गणेश जी की अद्वितीय प्रतिमा जनकुपूरा स्थित इस मंदिर में एक ही पाषाण खंड पर गणेश जी के दो स्वरूपों का निर्माण किया गया है। गणेश जी के प्रतिमा के प्रथम मुख पर पांच सूंड हैं जो सभी चिताओं व्याधियों और दुखों को हरण करती हैं; वहीं दूसरी ओर गणेश जी का सेठ अवतार है जिसमें मारवाड़ी पगड़ी पहने गणेश जी मारवाड़ी सेठ की तरह नजर आते हैं। माना जाता है कि स्वरूप की पूजा अर्चना करने पर व्यापारियों को व्यापार में लाभ होता है और हानि को खत्म कर लाभ प्राप्त करने में सफलता मिलती है। बड़ी संख्या में लोग गणेश उत्सव के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
PWD चंबा की रिंग रोड परियोजना: गुणवत्ता और डंपिंग नियम पर सवाल
New Tehri, Uttarakhand:Tehri Slug - टिहरी झील रिंग रोड को लेकर pwd विभाग की कार्यप्रणाली सवालों में। Tehri में टिहरी झील मैगा प्रोजेक्ट के तहत रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है जिसके तहत पहले चरण में pwd चंबा द्वारा कोटी से डोबरा तक पर्यटन रोड का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन कार्य की गुणवत्ता को लेकर और नियमों की अनदेखी पर सवाल उठ रहे है,पिछले दिनों एक पुश्ता ढहने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वही रोड में कीचड़ और सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे थे और ठेकेदार द्वारा मलबा डंपिंग जोन के बजाए झील में डाले जाने की भी शिकायत मिली थी,मामले में डीएम नितिका खंडेलवाल का कहना है कि pwd चंबा के अधिकारियों को नियम और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए है साथ ही ठेकेदार को चिन्हित डंपिंग जोन में ही मलबा डंप करने के लिए कहा गया है।0
0
Report
केदारनाथ मार्ग खुलने की उम्मीद 3-4 घंटे में; श्रद्धालु सोनप्रयाग में ठहरे
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ गौरीकुण्ड से लगभग 2.5 किमी ऊपर चीरवासा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग और मलबे को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रुद्रप्रयाग पुलिस, DDRF और लोक निर्माण विभाग (PWD) के कर्मचारी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए मार्ग सुचारु करने में जुटे हैं। सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू की जाएगी। वर्तमान में केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु सोनप्रयाग में ठहरे हुए हैं। रास्ते को पूरी तरह खुलने में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। जिला प्रशासन व पुलिस ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है0
0
Report
जयपुर: शिक्षा विभाग ने विवेकानंद मॉडल स्कूल व छात्रावासों की प्रगति की समीक्षा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल योजना सहित विभिन्न आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता, नामांकन, मानव संसाधन, आधारभूत सुविधाओं और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। एसीएस ने मॉडल स्कूलों में रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए विषयवार विश्लेषण और आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन भवनों में भूमि, बिजली और पानी से जुड़े लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल छात्रावास तथा पीएम-जनमन और डीएजेजीयूए के तहत संचालित छात्रावासों की भी समीक्षा हुई। केजीबीवी में 51,950 की क्षमता के मुकाबले 46,668 बालिकाएं नामांकित हैं। एसीएस ने शत-प्रतिशत नामांकन के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रयास करने के निर्देश दिए। प्रदेश के 27 शैक्षणिक रूप से पिछड़े जिलों के 134 ब्लॉकों में 134 मॉडल स्कूल संचालित हैं, जिनमें 57,565 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वहीं समग्र शिक्षा अभियान के तहत 514 आवासीय इकाइयां स्वीकृत हैं, जिनमें 422 संचालित और 92 निर्माणाधीन अथवा लंबित हैं। बैठक में आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
YT पर हत्या मामला: जांच तेज, जल्द हो सकता है खुलासा
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन के निर्दलीय पार्षद अबरार खान की रास्ते में मौत
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन में नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद की तबीयत बिगड़ने से निधन, वार्ड नंबर 7 के निर्दलीय पार्षद अबरार खान की बिगड़ी थी तबीयत, पाली अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, निर्वलीय जीत के बाद कल शाम को कांग्रेस के समर्थन में आए थे अबरार खान, तबीयत बिगड़ने के बाद परीजनो ने पहुंचाया मारवाड़ जंक्शन अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किया पाली रेफर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, अबरार खान के घर पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़0
0
Report
वाल्मीकि से बक्सा तक बाघिन के स्थानांतरण की योजना NTCA के आदेश पर निर्भर
Bagaha, Bihar:बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में एक बाघिन को स्थानांतरित करने की तैयारी चल रहीं है। दरअसल बाघों के पुनर्वास की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बाघिन को पकड़ने और स्थानांतरित करने के लिए सुंदरवन टाइगर रिजर्व और बक्सा टाइगर रिजर्व की टीमें मंगलवार को वीटीआर पहुंचेगी। वन विभाग के मुताबिक फिलहाल वीटीआर से एक बाघिन को बक्सा टाइगर रिजर्व भेजने का प्रस्ताव है। हालांकि, अंतिम निर्णय राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के आदेश के बाद ही लिया जाएगा। बताया जा रहा है की बाघिन का चयन वीटीआर, सुंदरवन और बक्सा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के साथ भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII), देहरादून के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम करेगी। इसके लिए बाघिनों के स्वास्थ्य, उम्र, व्यवहार और स्थानांतरण के लिए उनकी उपयुक्तता का विस्तृत अध्ययन करने के बाद हीं VTR से किसी एक बाघिन को चिन्हित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के वन संरक्षक सह वीटीआर निदेशक गौरव ओझा ने कहा है की “फिलहाल एक बाघिन को भेजे जाने की संभावना है। हालांकि अंतिम निर्णय NTCA के आदेश पर निर्भर करेगा। यहीं वज़ह है की सुंदरवन और बक्सा की टीम मंगलवार को वीटीआर पहुंच रहीं है। जहाँ स्थानीय वन विभाग, WII के विशेषज्ञों और दोनों टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की संयुक्त जांच और अध्ययन के बाद हीं किसी एक बाघिन को चिन्हित किया जाएगा।”CF नें बताया कि अध्ययन औऱ चयन के बाद बाघिन को पकड़ने, उसकी चिकित्सकीय जांच और उसे बक्सा रिज़र्व तक पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस अभियान में पशु चिकित्सक भी शामिल होंगे। खास बात यह है की बाघिन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पूरी की जाएगी। बताएं की वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में बाघिन के चयन से लेकर उसे पकड़ने, चिकित्सकीय जांच और बक्सा तक स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया में VTR, बक्सा, सुंदरवन, WII और NTCA के विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। VTR में शावकों औऱ बाघ समेत बाघीन की संख्या लगभग 70 के करीब है लिहाजा VTR के 980 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र से एक बाघिन का चयन कर उसे पकड़ने की जानकारी मिल रहीं है जिसका बक्सा में नया ठिकाना होगा।0
0
Report
Advertisement
