284002
झांसी में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस कर रही सख्त चेकिंग
Jhansi, Uttar Pradesh:शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों सावधान , झांसी के इलाइट चौराहे पर पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान । जिसमें मोटरसाइकिल और कार की चेकिंग की और समझाया गया कि शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाये
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर-रामगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पिंजरे में कैद 132 पक्षी बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर-रामगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई पिंजरों में कैद 132 पक्षी बरामद 99 तोते और 33 मुनिया मिलीं मछली मार्केट क्षेत्र में हुई कार्रवाई 71 वर्षीय नूर हसन के कब्जे से पक्षी बरामद 87 रोज रिंग पैराकीट मिले 12 अलेक्जेंडर पैराकीट भी बरामद 16 रेड मुनिया और 17 ट्राई कलर मुनिया मिलीं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज अवैध वन्यजीव व्यापार के खिलाफ कार्रवाई जारी0
0
Report
कुशीनगर में युवक पर दबंगों के हमले में माता सहित घायल, मेडिकल कॉलेज भर्ती
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - एक युवक पर घात लगाए दबंगों ने किया हमला - माता के साथ घर जा रहे युवक पर हमला - युवक जावेद अंसारी पर धारदार हथियार से हमला - हमले के दौरान युवक और उनकी माता को आई गंभीर चोटें - दोंनो लोगो को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज करवाया गया भर्ती - युवक को आई शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें - युवक की माँ के भी हाथ में लगी चोट - पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी - रामकोला थाना क्षेत्र के बेलवानिया बरठा माफी टोला की घटना。0
0
Report
फिना सिंह सिंचाई परियोजना 2027 तक पूरी करेगी, केंद्र व राज्य सहयोग पर जोर
Nurpur, Himachal Pradesh:फिना सिंह सिंचाई परियोजना नवंबर 2027 तक होगी पूरी : मुकेश अग्निहोत्री नूरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित केंद्रीय से मिली राशि के साथ प्रदेश सरकार भी अपने संसाधनों से खर्च करेगी, ताकि परियोजना तेजी से पूरी हो सके। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की यह परियोजना लंबे समय से अधर में थी और आगे भी केंद्र से वित्तीय सहायता स्वीकृत होने के बाद इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना में बांध का निर्माण अहम कार्य है और समय पर पूरा करने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए बड़ी राशि खर्च की गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा में ढगवार के आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, प्रारंभिक क्षमता 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन होगी जिसे बढ़ाकर तीन लाख प्रतिदिन किया जा सकेगा, जिससे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा। बनखंडी में आधुनिक चिड़ियाघर विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है, जबकि नगरोटा बगवां में पर्यटन विकास के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर के फाउंटेन जैसी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार की योजना है और चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण के साथ इनका संचालन शुरू किया जाएगा। भाजपा के पास अब जनता के मुद्दों का जवाब नहीं : मुकेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने ‘ऑपरेशन लोटस’ को पराजित किया है और भाजपा से जुड़े चंदे, नीट पेपर लीक, छात्रों के आंदोलनों और किसान आंदोलन जैसे मुद्दों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के सामने मजबूत राजनीतिक विकल्प है और राहुल गांधी जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे हैं। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन कांग्रेस सरकार ने दी मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का महत्वपूर्ण फैसला कांग्रेस सरकार ने लिया है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी टिप्पणी की और कहा कि हिमाचल में दाम पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम हैं। पूर्व विधायक अजय महाजन ने फिना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृति के प्रयासों के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
बस्तर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान: 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा
Jagdalpur, Chhattisgarh:साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बस्तर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष साइबर जन-जागृति अभियान शुरू किया है। 15 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत ग्रामीणों, बैंककर्मियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और महिलाओं समेत अलग-अलग वर्गों को साइबर अपराध के नए तरीकों और इससे बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस का मकसद लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाना और उनकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना है। पुलिस ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है।0
0
Report
CBI ने बिलासपुर जेल में कस्टोडियल मौत का केस जांच शुरू की
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर मे कैदी श्रवण सूर्यवंशी की कस्टोडियल मौत के मामले में अब CBI की एंट्री हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तीन सदस्यीय CBI टीम बिलासपुर पहुंची और सेंट्रल जेल पहुंचकर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की। टीम इसके बाद सीपत थाना भी जाएगी, जहां मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी। श्रवण सूर्यवंशी को आबकारी एक्ट के मामले में पकड़ा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने उसकी मौत को पुलिस कस्टडी में हुई मौत बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने CBI को जांच कर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अब CBI टीम जेल और सीपत थाने में उपलब्ध रिकॉर्ड, घटना से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करेगी。0
0
Report
Independence Day से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जगमगाया, तस्वीरें देखें
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: New Delhi Railway Station Illuminated Ahead Of Independence Day / Visuals0
0
Report
Advertisement
BPSC TRE-4 से 32,388 पदों की भर्ती, प्रारंभिक परीक्षा तिथि अभी तय नहीं
Patna, Bihar:BPSC ने नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया TRE-4 में 32,388 पदों पर होगी भर्ती TRE-4 की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं TRE 4.0 के तहत कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी आयोग के कैलेंडर में TRE 4.0 को दो चरणों की परीक्षा—PT और Mains के तहत रखा गया है विज्ञापन की अवधि पूरी होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा की तारीख जारी होगी 72वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होगी 72वीं बीपीएससी में कुल 1,189 पदों पर भर्ती होगी 71वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 1,298 पदों का मुख्य परीक्षा परिणाम अगस्त-सितंबर में संभावित 70वीं बीपीएससी के 2,035 पदों का अंतिम परिणाम 20 जून 2026 को जारी हो चुका है अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम सितंबर 2026 में संभावित पंचायती राज विभाग में लेखा परीक्षक के 102 पदों का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम अगस्त 2026 में संभावित राजस्व विभाग में अनुसंधान पदाधिकारी के 3 पदों का प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम अगस्त 2026 में संभावित सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के 17 पदों का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम अगस्त 2026 में संभावित जिला खेल पदाधिकारी के 33 पदों का परिणाम सितंबर 2026 में संभावित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों की प्रारम्भिक परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के 1,711 पदों के साक्षात्कार की तारीख अभी तय नहीं विशेष शिक्षक के 7,279 पदों की परीक्षा जनवरी 2026 में हुई, विकल्प चयन के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा सहायक अभियंता के 118 पदों का परिणाम 7 अगस्त 2025 को जारी हो चुका है सहायक अभियंता की संयुक्त परीक्षा में 1,040 पद शामिल हैं, परीक्षा जुलाई 2025 में हुई सहायक वन संरक्षक के 12 पदों की परीक्षा नवंबर 2026 में संभावित आशुलिपिक के 15 पदों का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम अगस्त 2026 में संभावित BPSC कैलेंडर में कई परीक्षाओं की तारीख अभी तय नहीं है, अभ्यर्थियों को आयोग की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा0
0
Report
ICMAI CAT पाठ्यक्रम का समापन, जोधपुर में रोजगार अवसरों पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:एंकर द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के डायरेक्टरेट ऑफ CAT की ओर से डायरेक्टरेट जनरल रीसेटलमेंट (DGR), रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित सर्टिफिकेट इन अकाउंटिंग टेक्नीशियनों (CAT) पाठ्यक्रम का समापन समारोह शुक्रवार को जोधपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ICMAI-जोधपुर चैप्टर के सहयोग से किया गया। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन और इंस्टीट्यूट एंथम के साथ हुई। ICMAI-जोधपुर चैप्टर के चेयरमैन CMA राजेन्द्र प्रसाद धारिवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। CAT कमेटी के चेयरमैन CMA राजेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि CAT पाठ्यक्रम युवाओं और रक्षा सेवाओं से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को लेखांकन, वित्त सहित विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों को नए करियर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। ICMAI के प्रेसिडेंट CMA चित्तरंजन चट्टोपाध्याय ने कहा कि रक्षा सेवाओं में वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने वाले कार्मिकों के पुनर्वास और सफल द्वितीय करियर के निर्माण में कौशल प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने अनुभव और CAT से अर्जित कौशल का उपयोग कर कॉरपोरेट सहित अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। रक्षा मंत्रालय की ओर से कर्नल (वेटरन) अमृत कुलकर्णी ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया और ऐसे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने CAT पाठ्यक्रम के सफल संचालन के लिए ICMAI और जोधपुर चैप्टर के प्रयासों की सराहना की। समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बाइट— CMA राजेन्द्र सिंह भाटी, चेयरमैन, CAT कमेटी बाइट— CMA चित्तरंजन चट्टोपाध्याय, प्रेसिडेंट, ICMAI0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस पर नाशिक के कोर्ट-कचहरियाँ और प्रशासनिक कार्यालय ट्रicolor रोशन
Noida, Uttar Pradesh:Nashik, Maharashtra: On the occasion of Independence Day, the District and Sessions Court, Collector’s Office, and Police Commissioner’s Office were illuminated in Tricolour-themed lights.0
0
Report
Advertisement
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल विधानसभा रंगीन रोशनी से नहा उठी
Noida, Uttar Pradesh:Bhopal, Madhya Pradesh: On the eve of Independence Day, the Vidhan Sabha was illuminated with attractive lights in the colours of the Tricolour.0
0
Report
Independence Day पर शनि वार वाडा को तिरंगे रंगों में रोशन, ऐतिहासिक स्मारक जगमगा उठा
Noida, Uttar Pradesh:Pune, Maharashtra: On the eve of Independence Day, the historic Shaniwar Wada was illuminated in Tricolour-themed lights. The iconic monument looked striking as it was lit up in the colours of the Tricolour.0
0
Report
उन्नाव में स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा अलर्ट: रेलवे स्टेशन पर चाक-चौबंद निगरानी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव स्वतंत्रता दिवस को लेकर उन्नाव में अलर्ट。 SP जयप्रकाश सिंह ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण。 RPF, GRP और सिविल पुलिस भी अलर्ट मोड पर。 रात 12 बजे सभी होटल ढाबो का भी किया जाएगा。 डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन का किया गया निरिक्षण。 प्लेटफॉर्म, रिजर्व रूम समेत सभी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण。 जिले के सभी थानों के पुलिस अलर्ट मोड पर चप्पे छपे पर रहेगी नजर।0
0
Report
Advertisement
जमुई में नकली पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी छापेमारी; 2400 लीटर बरामद
Jamui, Bihar:जमुई स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चकाई थाना क्षेत्र के गादी सिमरिया गांव में नकली पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने गांव में कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर करीब 2400 लीटर नकली पेट्रोल बरामद किया। इसके अलावा करीब 70 ड्रम और कंटेनर भी जब्त किए गए हैं। जब्ती और जांच की प्रक्रिया देर शाम तक जारी थी, जिससे बरामद ईंधन की मात्रा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। कार्रवाई کا नेतृत्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार, चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार और चिहरा थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने संयुक्त रूप से किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को मौके पर तैनात किया गया था। टीम ने गादी सिमरिया गांव के करीब पांच घरों समेत कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान अलग-अलग ड्रम और कंटेनरों में नकली पेट्रोल-डीजल भरा मिला। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इलाके में लंबे समय से नकली पेट्रोल-डीजल तैयार किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 2400 लीटर नकली पेट्रोल बरामद किया जा चुका है। मौके पर जांच और जब्ती की कार्रवाई जारी है, इसलिए बरामदगी की मात्रा आगे और बढ़ सकती है। बताते चलें कि चकाई और आसपास के इलाकों में नकली ईंधन के कारोबार के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। कुछ माह पूर्व चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बासुकीटांड़ में अवैध पेट्रोल-डीजल तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था। उस दौरान पुलिस ने करीब 13 हजार लीटर नकली ईंधन और बड़ी संख्या में ड्रम बरामद किए थे। ताजा कार्रवाई के बाद इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नकली ईंधन के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले इंडिया गेट पर त्रिकोलर रोशनी
Noida, Uttar Pradesh:India Gate Delhi: On the eve of the Independence Day, India Gate is illuminated in the tricolour0
0
Report
Independence Day पर दिल्ली में तिरंगा की रोशनी, राजधानी में उत्साह भरा
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: On the eve of Independence Day, the capital city is illuminated in the colours of the Tricolour0
0
Report
Advertisement
