Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

झांसी में जैन मंदिर से चोरी की घटना पर पुलिस ने किया निरीक्षण

Aug 28, 2024 18:05:35
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी के पहाड़ी पर स्थित दिगंबर जैन समाज के करुणा स्थली मंदिर से 14-15 अगस्त की रात को दो प्रतिमाएं और अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। चोरी की वारदात से जैन समाज में रोष फैल गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की और खुद भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आश्वासन दिया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkhilesh Sharma
Mar 17, 2026 08:47:27
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर के विकास को नई गति देने और प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने के लिए सागवाड़ा नगर पालिका के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इधर मंगलवार को सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। वही कार्य को गुणवत्तापूर्ण व तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की बारीकियों को देखा और ठेकेदार सहित संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए वहीं भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि जनता को जल्द इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ सागवाड़ा उपखण्ड अधिकारी सुबोध सिंह चारण, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे। विधायक डेचा ने बताया कि यह नया प्रशासनिक भवन यूरोपीय शैली पर आधारित होगा। लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह अत्याधुनिक भवन न केवल सागवाड़ा की सुंदरता बढ़ायेगा, बल्कि क्षेत्र में विकास के नए आयाम भी स्थापित करेगा। भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ आमजन की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा गया है।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 17, 2026 08:47:01
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में इस बार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार मार्च माह में ही 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी शिक्षा विभाग द्वारा कर दी गई है। विभागीय स्रोतों के अनुसार 10वीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च को, जबकि 12वीं कक्षा का परिणाम 28 मार्च को घोषित किया जा सकता है। अब तक परंपरागत रूप से बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जून माह में जारी होते थे, लेकिन इस बार समय से पहले परिणाम जारी कर छात्रों को राहत देने की कोशिश की जा रही है। खास बात यह भी है कि इस बार 12वीं से पहले 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा, जो पहले आमतौर पर एक साथ या बाद में आता था। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 20 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से जारी है, जिसमें 35 हजार से अधिक शिक्षक जुटे हुए हैं, ताकि समय पर परिणाम घोषित किया जा सके। वहीं, 5वीं और 8वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम भी जल्द जारी होंगे। शिक्षा विभाग 24 मार्च को इन दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग का मानना है कि समय पर परिणाम जारी होने से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत सुचारू रूप से हो सकेगी और विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई व प्रवेश प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बदलाव को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 17, 2026 08:45:50
Ajmer, Rajasthan:मरकाजी वजीर रामदास अठावले की फेमली ने अजमेर शरीफ दरगाह में हाज़री दी। जहा उन्होंने सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में अक़ीदत की चादर और फुल पेश किए। रामदास अठावले की वाइफ सीमा अठावले और उनके रिश्तेदारों ने ख्वाजा साहब के जन्नती दरवाजा का भी दीदार किया और मुल्क में अमन अमान की दुआ मांगी। इन सभी को दरगाह में ज़ियारत सैय्यद अफ़सर अली नियाज़ी चिश्ती ने कराई और दरबार का तबर्रुक दिया। अठावले की वाइफ सीम के साथ आई उनकी रिश्तेदार मंजू शब्बल ने बताया की ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे शुकराना चादर पेश करने आये है और अठावले फैमिलीज़ की क़ामयाबी और खुशियों की दुआ मांगी गई है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 17, 2026 08:39:33
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य कल से शुरू होगा। कॉपियों के मूल्यांकन कार्य की तैयारियों को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से Zee मीडिया की खास बातचीत। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया। 5.3 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थियों की 3 करोड़ कॉपियों को जाँचने के लिए 249 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। डेढ़ लाख शिक्षक जाँचेंगे कॉपियाँ। 18 मार्च से 1 अप्रैल तक जाँची जाएगी कॉपियाँ। वॉयस रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जाँची जाएगी कॉपियाँ। जिला स्तर पर तैनात पर्यवेक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर नजर रखेंगें। स्टेटिक मजिस्ट्रेट मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी करेंगे। 25 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी।
292
comment0
Report
Mar 17, 2026 08:38:50
Katra Raja Himmat Sing, Uttar Pradesh:*भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द के प्रयोग पर आपत्ति, अमेठी में बुद्धिजीवियों ने दिया ज्ञापन* अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर अमेठी में विवाद खड़ा हो गया है। अमित तहसील क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने ‘पंडित’ शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट राजेश मिश्र की अगुवाई में बुद्धिजीवियों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा और उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा की पहली पाली में अवसर के अनुसार बदल जाने जैसे अर्थ के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग किया गया, जो आपत्तिजनक है। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय परंपरा में ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग विद्वान, ज्ञानी और सम्मानित व्यक्ति के लिए किया जाता है। इसे अवसरवादिता जैसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना न केवल भाषाई दृष्टि से गलत है, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अनुचित है। इससे समाज में गलत संदेश जाता है और अनावश्यक जातीय तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संबंधित प्रश्न को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति के जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को उच्च अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया। इस संबंध में एडवोकेट राजेश मिश्र ने कहा कि भारतीय परंपरा में ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग विद्वान और सम्मानित व्यक्ति के लिए किया जाता है। इसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना गलत है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने मांग की कि इस प्रश्न को तत्काल निरस्त किया जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। वहीं राजीव शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार के प्रश्न परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हैं। यदि समय रहते इस पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो समाज में आक्रोश बढ़ सकता है। दिनेश तिवारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसे शब्दों का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे अभ्यर्थियों और समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने शासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में इस तरह के शब्दों का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘पंडित’ शब्द विद्वता और सम्मान का प्रतीक है, इसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने शासन से मांग की कि संबंधित प्रश्न को तत्काल निरस्त किया जाए और भविष्य में इस प्रकार की त्रुटियां न हों, इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर राजीव शुक्ल, दिनेश तिवारी, रसिक तिवारी,समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, रोहित तिवारी, शुभम शुक्ल, विकास शुक्ल, विभव तिवारी, कैलाश शुक्ल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
350
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 17, 2026 08:37:17
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर 25 فبراير को घडसाना के एक निजी अस्पताल में खानुवाली की निवासी सुदेश कुमारी की डिलीवर के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर राजेश गौड़ और सरकारी अस्पताल से फर्जी रेफर कार्ड बनाने वाले दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। इसी मांग को लेकर आज मंगलवार को घडसाना में एसडीएम कार्यालय کا घेराव किया जा रहा है। इस घेराव में काफी संख्या में लोग घडसाना एसडीएम कार्यालय के सामने धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन के द्वारा लोगों को रोकने के लिए बैरिकेट्स लगाए गए हैं वहीं सरकारी अस्पताल और एसडीएम कार्यालय के बाहर भी बैरिकेट्स लगाए गए हैं। आज कांग्रेस नेत्री रामदेवी बावरी के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंच रहे थे तो उसी समय पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लोग बैरिकेट्स को तोड़ते हुए धरना स्थल पर पहुंच गए। लोगों के द्वारा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आपको बता दे कि 12 मार्च को दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की माँग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में एडीएम ने कहा था कि चिकित्सा विभाग के द्वारा जो जांच रिपोर्ट जिला कलेक्टर को सौंपी गई थी उस रिपोर्ट से जिला कलेक्टर संतुष्ट नहीं थी। जिला कलेक्टर के आदेश पर दोबारा जांच करवाई जा रही है। प्रशासन और आंदोलनकारी के बीच हुई वार्ता के दौरान प्रशासन में आज सोमवार तक का समय मांगा था मगर अभी तक मामला दर्ज नहीं होने के कारण आज घडसाना एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जा रहा है。
341
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 17, 2026 08:35:30
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा के यमुनानगर में करीब 70 करोड़ रुपये के धान घोटाले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। हैफेड के सीनियर मैनेजर शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर राइस मिलरों को अवैध फायदा पहुंचाया गया है। इस पूरे मामले में कई केस दर्ज किए गए हैं और पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. यमुनानगर में सामने आए 70 करोड़ रुपये के धान घोटाले में जांच तेज हो गई है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हैफेड के सीनियर मैनेजर शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुछ राइस मिलरों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया और सरकारी सिस्टम में हेरफेर की गई। पुलिस का कहना है कि इस घोटाले में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि राइस मिलरों से रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली गई थी। डीएसपी राजीव मिगलानी के मुताबिक, जो भी पैसे रिश्वत के रूप में लिए गए हैं उन्हें रिकवर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि धान घोटाले से जुड़े कई अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और हर केस की अलग-अलग जांच की जा रही है। दरअसल, इस पूरे घोटाले का खुलासा 13 नवंबर 2025 को जब खाद्य आपूर्ति विभाग चंडीगढ़ से आए डायरेक्टर ने प्रताप नगर स्थित एक राइस मिल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं। इस घोटाले में राइस मिलर संदीप सिंगला पर सबसे बड़े आरोप हैं, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
265
comment0
Report
Advertisement
Back to top