284003
झांसी में 27 केंद्रों पर पुलिस परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में 27 केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा में प्रतिदिन 21,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें हर केंद्र पर स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट, इंस्पेक्टर, दरोगा, और पुलिस बल तैनात हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, और 6 सचल दल लगातार केंद्रों का भ्रमण करेंगे। अन्य राज्यों से भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भरतपुर के सिकलीगर मोहल्ले में मकान गिरने से बुजुर्ग प्रेमवती की मौत, 5 घायल
Bharatpur, Rajasthan:देवेंद्र सिंह भरतपुर- सेवर के सिकलीगर मोहल्ले में मकान गिरा 80 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमवती की हादसे में मौत मलबे में दबने से 5 लोग घायल CM भजनलाल शर्मा ने घायलों की पूछी कुशलक्षेम RBM अस्पताल में जाकर पूछी कुशलक्षेम0
0
Report
खबर नहीं मिली: इनपुट में कोई समाचार नहीं था
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
धौलपुर पुलिस का फ्लैग मार्च: नगर निकाय चुनाव के लिए शांतिपूर्ण सुरक्षा संदेश
Dholpur, Rajasthan:0709ZRJ_DHOL_MARCH_R नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस एक्शन में, राजाखेड़ा में निकाला फ्लैग मार्च जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में जिलेभर में लगातार फ्लैग मार्च, पैदल गश्त, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में राजाखेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया गया। वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद के नेतृत्व में थानाधिकारी थाना राजाखेड़ा वीर सिंह मय पुलिस जाप्ता ने कस्बे के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस टीम द्वारा गंगोलियापुरा, अंबरपुर, नया गांव, दूल्हे राय का घेर सहित विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा चुनाव को प्रभावित करने वाले प्रयास की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने बताया कि चुनाव को प्रभावित कर सकने वाले व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने अथवा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर हाईकोर्ट अतिक्रमण हटाने के आदेश के साथ पालना रिपोर्ट 16 नवंबर तक मांगी
Jaipur, Rajasthan:हाईकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील विकास काबरा की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रताप नगर के सेक्टर पांच के पास स्थिति सरकारी भूमि से नगर निगम और आवासन मंडल को अतिक्रमण हटाकर 16 नवंबर को पालना रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस इन्द्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ ने यह आदेश विकास समिति सेक्टर 5 की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- सुनवाई के दौरान अदालती आदेश की पालना में प्रमुख नगरीय विकास सचिव सहित जेडीए, निगम और आवासन मंडल के अधिकारी अदालत में पेश हुए। प्रमुख नगरीय विकास सचिव की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले में गत 3 सितंबर को बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें निर्णय लिया गया की मौके पर मौजूद अतिक्रमणों को आवासन मंडल और नगर निगम मिलकर हटाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए राज्य सरकार की ओर से तीन माह का समय मांगा गया। इस पर अदालत ने निगम आयुक्त और आवासन मंडल से 16 नवंबर को शपथ पत्र पेश कर पालना रिपोर्ट दायर करने को कहा है। बैकग्राउंड- बीती सुनवाई पर अदालत के सामने आया था कि कॉलोनी को नगर निगम के क्षेत्राधिकार में सौंपा जा चुका है। वहीं निगम आयुक्त ने अदालत में पेश होकर कहा था कि विवादित कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम उत्तरदायी नहीं है। इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि जब जवाब पेश कर मौके पर अतिक्रमण माना जा चुका है तो फिर उसे हटाने की जिम्मेदारी क्यों नहीं ली जा रही है। इसके साथ ही अदालत ने प्रमुख नगरीय विकास सचिव, जेडीए और आवसन मंडल सचिव सहित निगम आयुक्त को 7 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विकास काबरा ने बताया कि हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल, 2022 को नगर निगम को आदेश दिए थे कि वह अतिक्रमण के संबंध में मिली शिकायतों का परीक्षण करें और अतिक्रमण पाए जाने पर चार माह में नियमानुसार कार्रवाई करे। इसके बाद 24 जुलाई को जेडीए और आवासन मंडल सहित अन्य विभागों के अफसरों ने बैठक कर माना की मौके पर करीब 145 अतिक्रमण हैं, लेकिन इन्हें रोड़ सीवरेज और बिजली-पानी के कनेक्शन जारी हो चुके हैं। इसलिए अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर इन्हें नियमित करने की छूट मांगी जाएगी। इस प्रार्थना को हाईकोर्ट खारिज कर चुकी है। इसके बावजूद भी अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया。0
0
Report
पाली दौरे में CM रोड शो में भाजपा ने पीले चावल से आमंत्रण दिया
Pali, Rajasthan:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निकाय चुनाव को लेकर पाली दौरे के दौरान भाजपा युवा मोर्चा ने पाली शहर के वार्डों में पीले चावल बाटकर रोड शो में आने को आमंत्रित किया। CM शर्मा मंगलवार सुबह 11:00 बजे पाली पहुँचेंगे, उसके बाद शहर की विभिन्न मार्गों से होकर रोड शो होगा जिसमें वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।0
0
Report
खरीफ 2025 फसल बीमा भुगतान नहीं मिलने से किसान आक्रोशित, कलेक्ट्रेट बाहर धरना खत्म
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में खरीफ वर्ष 2025 का फसल बीमा भुगतान नहीं मिलने से किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान पिछले एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, अभी तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। सोमवार को किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए बीमा कंपनी की प्रतीकात्मक ‘शवयात्रा’ निकाली। शवयात्रा में किसान रोते हुए बीमा कंपनी मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे हैं। किसान टंकी चौराहा स्थित कृषि उपज मंडी से बीमा कंपनी की प्रतीकात्मक शवयात्रा लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय लालघाटी की ओर रवाना हुए। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। शवयात्रा के दौरान किसान ट्रैफिक प्वाइंट के सामने सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। शवयात्रा के बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बीमा कंपनी का पुतला दहन किया और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जल्द से जल्द खरीफ 2025 का लंबित फसल बीमा भुगतान कराने की मांग की है। किसानों ने आज से अनिश्चितकालीन धरना भी समाप्त कर दिया। किसानों का कहना है कि खरीफ 2025 का फसल बीमा भुगतान अब तक नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनी की लापरवाही के कारण उन्हें अपने हक के भुगतान के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। प्रशासन पर भी लगाए अनदेखी के आरोप किसानों ने प्रशासन पर भी उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वे पिछले एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा। किसानों का कहना है कि लगातार धरने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से उन्हें उग्र और प्रतीकात्मक विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा。0
0
Report
Advertisement
झारखंड के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, शोक में राज्य
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद पहुंचे थे और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा जो कल तक लोगों के बीच सक्रिय नजर आ रहे थे, आज उनके नहीं रहने की खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। मंत्री ने कहा रात में अचानक सोने में तेज दर्द हुआ। परिजनों के अनुसार, उनकी wife ने उन्हें डॉक्टर के पास चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने तत्काल अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। रातभर वह दर्द सहते रहे। जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उन्हें उल्टी हुई और उल्टी फेफड़ों में चले जाने के बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुदीव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और मंत्री को खो दिया है। उनके साथ काम करने वाले लोगों, समर्थकों और आम नागरिकों के बीच गहरा शोक है। हर किसी की जुबां पर उनकी यादें हैं और विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जो व्यक्ति कल तक साथ था, वह आज इस दुनिया में नहीं रहा। उनका आकस्मिक निधन झारखंड के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति है। राज्य की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी。0
0
Report
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पति की तलाश कर रही पत्नी
New Delhi, Delhi:दिल्ली सत्य निकेतन हादसे के बीच वदना अनुरागी अपने पति परमलाल کوहلی को खोज रही है. बिल्डिंग हादसे के मौके फोटो दिखा दिखा के एक पत्नी अपने तलाश कर रही घर से बिल्डिंग में वेल्डिंग करने के लिए निकले थे. पीड़ित पत्नी ने मीडिया से बताया दिन से रात होgi और सुबह से दोपहर कोई पता नहीं लगा परमलाल कोहली कहा. लोकेशन... सत्य निकेतन. सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, पढ़ने वाले छात्र मजदूर और कहीं लोग दब गए. डेड बॉडी की पहचान नहीं हुई है. वंदना अनुरागी अपने पति परमलाल कोहली को सत्य निकेतन में खोजने आई है, वेल्डिंग का काम करने के लिए घर से निकले थे. रात भर से घर नहीं पहुँचे, सुबह से बिल्डिंग गिरने की घटना सुनकर मौके पर पहुंची है. हादसे के बीच पति को खोज रही है.0
0
Report
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा: बीडीओ ने युवक को चार थप्पड़ मारे
Giridih, Jharkhand:सरिया प्रखंड के कुसमाडीह पंचायत में एसआईआर को लेकर हुए विवाद ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया. विगत दिनों एसआईआर कार्य को लेकर ग्रामीणों और बीडीओ के बीच झड़प हुई थी, जिसमें प्रशासन की ओर से ग्रामीणों पर बीडीओ को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया था. सोमवार को विवाद के समाधान के लिए कुसमाडीह पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो शामिल हुए. विधायक ने मौके से ही गिरिडीह डीसी और एसडीओ से वार्ता की और दो मांगें रखीं पहला ग्रामीणों पर दर्ज केस वापस लिया जाए और एसआईआर का कार्य कुसमाडीह पंचायत में ही कराया जाए. अधिकारियों ने दोनों मांगों पर आश्वासन दिया है. इसी बीच आज एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसने पूरे मामले को पलट दिया है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि बीडीओ एक युवक को एक के बाद एक चार थप्पड़ मार रहे हैं, जबकि पहले कहा जा रहा था कि ग्रामीणों ने बीडीओ को बंधक बना लिया था. फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि उल्टा उन्हीं पर केस कर दिया गया. मामले को लेकर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने गिरिडीह डीसी और चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए बीडीओ पर कार्रवाई करने और निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज झूठा केस वापस लेने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
नल जल योजना कर्मियों ने 18 हजार मानदेय के लिए पटना में धरना किया
Patna, Bihar:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल योजना को जमीन पर उतारने वाले कर्मी अब अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में नल जल योजना के तहत बोरिंग और पानी की सप्लाई व्यवस्था में काम करने वाले कर्मियों ने सरकार पर वर्षों से मानदेय का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारी कर्मियों का दावा है कि वे वर्ष 2017 से योजना के तहत काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। कर्मियों के मुताबिक, सरकार की ओर से महज 2 हजार रुपये मानदेय देने की बात कही गई थी, लेकिन यह राशि भी नियमित रूप से नहीं मिली। अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर कर्मी पिछले 22 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे थे। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए मार्च शुरू किया। हालांकि, पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर दंगा नियंत्रण बल और वाटर कैनन की गाड़ियां तैनात की गईं। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कर्मियों की प्रमुख मांग है कि उनका मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह किया जाए। इसके साथ ही वर्षों से बकाया मानदेय का भुगतान करने, हर महीने समय पर राशि देने और मानदेय भुगतान में बिचौलियों की भूमिका खत्म करने की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाए। कर्मियों का यह भी आरोप है कि नल जल योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई लोगों ने योजना के लिए अपनी जमीन तक उपलब्ध कराई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वर्षों से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है...0
0
Report
बलरामपुर में अब्दुल हन्नान का जोरदार स्वागत; कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर केंद्रित
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में अब्दुल हन्नान के प्रथम आगमन पर कांग्रेस ने दिखाई ताकत, जगह-जगह हुआ स्वागत बलरामपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अब्दुल हन्नान के सोमवार को पहली बार बलरामपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में निकली स्वागत यात्रा में सैकड़ों वाहन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जनपद सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। स्वागत यात्रा महादेइया बाजार से शुरू होकर सादुल्लाहनगर-उतरौला मार्ग, श्रीदत्तगंज बाजार और नहर बालागंज होते हुए एमएलके पीजी कॉलेज पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने अब्दुल हन्नान का स्वागत किया। पहली बार जनपद आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा एमएलके पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें अब्दुल हन्नान ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा की। प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ कार्यक्रम के संयोजक रहे। सम्मेलन में प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी तथा प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीतिक मुद्दों पर रखी बात कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें अब्दुल हन्नान ने विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष रखा। उन्होंने कार्यकों से आगामी कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की。 इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव, डॉ. इश्तियाक अहमद खान, डॉ. खलीलुल्लाह, उमाशंकर तिवारी, विनय मिश्रा, पंकज गुप्ता, आरिफा उत्साही, सुशील शुक्ला, मारकंडेय मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, अफरोज खान, इबरार अहमद, बबीता आर्य, रोशन लाल यादव, विश्वनाथ यादव और जिला मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
बाजपुर बीजेपी के सामाजिक सौहार्द धरने में भीड़ कम, खींचतान तेज
Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर में बीजेपी के सामाजिक सौहार्द संकल्प धरने का दावा बड़ा था, लेकिन धरनास्थल के नजारे ने पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। मंच पर नेता खूब नजर आए, लेकिन अपेक्षित भीड़ गायब रही। सवाल उठ रहा है—क्या बाजपुर बीजेपी की जमीन खिसक रही है? यशपाल राजहंस की अगुवाई में हुए इस धरने में बीजेपी के कई नेता पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं और आम लोगों की मौजूदगी उम्मीद के मुताबिक नजर नहीं आई सबसे बड़ा सवाल बीजेपी के उन प्रमुख दलित चेहरों को लेकर है, जो इस कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए दलित मुद्दे पर धरना… लेकिन दलित नेता ही नदारद आखिर वजह क्या है क्या नेताओं ने खुद दूरी बनाई या संगठन के भीतर ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा नेताओं का जमावड़ा हुआ, भाषण हुए, नारे लगे… लेकिन भीड़ ने पार्टी के दावों की पोल खोल दी—ऐसा नजारा बाजपुर बीजेपी के लिए चिंता की घंटी माना जा रहा है अब सवाल सीधा है—क्या 2027 से पहले बाजपुर बीजेपी में अंदरूनी खींचतान तेज हो रही है0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी की सेवा संपर्क अभियान बैठक सफल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, संगठन के पदाधिकारी के साथ पूरन सिंह लोधी ने की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संपर्क अभियान को मजबूती देने के लिए की गई बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संपर्क अभियान, 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दावे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष की चुटकी, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा हम जो करते हैं वही कहते हैं समाजवादी पार्टी झूठ बोलती है, अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ जिला कार्यालय पर की बैठक0
0
Report
झांसी में युवक का अपहरण: पुलिस ने सात घंटे में बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश चौराहे से बीती रात एक युवक का दबंग चार पहिया गाड़ी से अपहरण करके ले गए थे, पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 घंटों के भीतर अपहृत विकास गुप्ता नाम के युवक को सकुशल बरामद कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी के साथ दो बदमाशों भी गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी विनय यादव और रवि यादव के खिलाफ कार्रवाई करके पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि देर रात शराब के नशे में धुत दोनों आरोपी से अपहृत विकास गुप्ता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान रवि यादव और विनय यादव ने मिलकर विकास गुप्ता को अपहरण कर ले गए और मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज सात घंटे के अंदर अपहृत विकास को सकुशल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।0
0
Report
फिरोजाबाद के टेंपो में अचानक सांप घुसा, चालक ने बचाई अपनी जान
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद में टूंडला थाना क्षेत्र के दीपा चौराहे पर एक चलते हुए टेंपो में अचानक सांप घुस गया। टेंपो रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था; चालक ने सड़क पर सांप दिखाई दिया, जो सीधे टेंपो में चढ़ गया। चालक ने तुरंत कूद कर अपनी जान बचाई। Gніमत यह रही कि उस वक्त टेंपो में कोई सवारी नहीं बैठी थी। मौके पर भीड़ जमा हो गई; काफी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया। चालक के अनुसार अचानक सड़क से सांप आया और सीधे टेंपो के अंदर घुस गया; गाड़ी किनारे छोड़ दी गई।0
0
Report
Advertisement
