284001
झांसी में एटीएम बदलकर रुपए निकालने वाले बदमाश को पुलिस ने 1 लाख 45 हजार रुपये के साथ किया गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है जिसने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाले थे। बदमाश रवि पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से एक लाख 45 हजार 400 रुपये और 66 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि साबिर शाह नाम का शख्स जब एटीएम पर रुपए निकलने गया तब वहां खड़े रवि ने मदद के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर गैसड़ी 30महिलाओं को दिया जाएगा मोमबत्ती व अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण
Gainsari, Uttar Pradesh:नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर तथा प्रेरणा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मोमबत्ती एवं अगरबत्ती मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 07 सितंबर 2026 को विकास खंड गैसड़ी के कनहईडीह में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से क्षेत्र की 30 महिलाओं को मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे महिलाएं हुनर सीखकर अपनी आय का साधन विकसित कर सकेंगी। कार्यक्रम में 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोरंजन पांडेय, प्रिंस कुमार, हेमंत कुमार, कोयलाबास सीमा चौकी के कंपनी इंचार्ज रम्पा ग्रेन, थाना कोतवाली जरवा के थाना अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी रामपुर भोला प्रसाद सिंह, प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव तथा पूर्व ग्राम प्रधान नसीम खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं को प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।0
0
Report
ACB ने जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:ACB ने जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय में कार्यरत CC बाबू सुधीर चलाना को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर कनेक्शन के लिए SCO जारी करने के बदले आरोपी ने रिश्वत की मांग की थी। परिवादी की फर्म की ओर से तीन उपभोक्ताओं के सोलर सिस्टम की स्वीकृति के लिए पत्रावलियां जमा कराई गई थीं। आरोप है कि इनमें से दो मामलों में SCO जारी करने के बदले ‘खर्चे-पानी’ के नाम पर रिश्वत मांगी गई। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को 10 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद डिस्कॉम कार्यालय में हड़कंप मच गया और कई कार्मिक कार्यालय से गायब हो गए।0
0
Report
बामनवास खेत तारबंदी से करंट: 15 वर्षीय बालक की मौत, विरोध शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:बामनवास में करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की मौत का मामला खेत की तारबंदी में करंट छोड़े जाने का आरोप, परिजनों का मोर्चरी के बाहर विरोध शिवम की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार खेत मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध पर अड़े परिजन सूचना पर चिड़ावा पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश शुरू की, मामले की जांच जारी0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग में रिटायर टीचर पर गोली: बदला लेने के लिए अपराधी गिरफ्तार, पड़ताल जारी
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है कि कल पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत रिटायर शिक्षक रामजय कुमार महत्था के घर आने के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अपराध कर्मियों के द्वारा दो राउंड गोली चलाई गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए उन्हें जख्मी अवस्था में हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया इसके बाद पुलिस के द्वारा एक टीम का गठन किया गया टीम ने छापेमारी कर कृष्णा महतो को सूरजपुर पदमा से गिरफ्तार किया गया है बता दें कि उसकी बहन यशोदा देवी के घर से उसे बरामद किया गया जिसके पास से एक लोडेड इटालियन पिस्टल भी बरामद हुआ है गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया गया की सेवा निवृत्त टीचर के साथ पूर्व का आपसी विवाद चल रहा था जिसके कारण मास्टर जी से बदला लेने के लिए उसने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया पुलिस आगे का जांच में जुटी हुई है अपराधी का पहले भी चार मुकदमा चल रहा है0
0
Report
कुरुक्षेत्र में हरियाणा सरकार आय वालों को लाभ दे रही, किसानों को भी लाभ
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में हरियाणा सरकार आय वालों को लाभ दे रही, किसानों को भी लाभ0
0
Report
गन्ना तकनीकी परियोजना: आधुनिक तकनीक से उत्पादन बढ़ाने पर अनुदान, अभी आवेदन करें
Karnal, Haryana:करनाल , गन्ना किसानों के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर मिलेगा अनुदान, 30 सितंबर तक मांगे आवेदन प्रदर्शन प्लॉट लगाने वाले किसानों को मिलेगी वित्तीय सहायता, कृषि यंत्रों पर भी सब्सिडी देगी सरकार करनाल, गन्ना उत्पादक किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और गन्ने की खेती की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए ‘गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना’ शुरू की है। योजना के तहत प्रदेश के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों के किसानों को आधुनिक तकनीकों से प्रदर्शन प्लॉट स्थापित करने पर अनुदान दिया जाएगा। वसंत अथवा ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल के बाद गन्ने की बिजाई करने वाले किसान 30 सितंबर तक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अक्टूबर-नवंबर में शरदकालीन गन्ने की बिजाई करने वाले किसानों के लिए आवेदन की अवधि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक रहेगी। किसान योजना का लाभ लेने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक जसविंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत अधिसूचित एवं अनुशंसित गन्ना किस्मों की आधुनिक तकनीकों से बिजाई को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को चार फीट चौड़ी कतार में बिजाई, सिंगल-बड विधि, बेस्ड-चिप विधि, फाउंडेशन सीड नर्सरी, बीज उपचार तथा चार फीट की दूरी पर पेड़ी प्रबंधन जैसी तकनीकों को अपनाने पर अनुदान दिया जाएगा। इन तकनीकों के माध्यम से गन्ने की फसल में बेहतर पौध संख्या, उत्पादन और गुणवत्ता हासिल करने के साथ-साथ खेती की लागत को कम करने में मदद मिलेगी। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि सरकार गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद पर भी सब्सिडी प्रदान करेगी। इसके तहत गन्ना सैट ट्रीटमेंट डिवाइस, पावर वीडर, रटून मैनेजर, रोटावेटर, ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सोइलर, गन्ना कटर, स्ट्रिपर, प्लांटर और मिनी ट्रैक्टर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों को योजना में शामिल किया गया है। इन कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के इच्छुक किसान भी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं और गन्ने की खेती में आधुनिक तकनीकों एवं कृषि यंत्रों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कदम उठाएं。0
0
Report
Advertisement
रेवा अस्पताल मौत पर सियासत तेज, इस्तीफे की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के मामले ने प्रदेश की सियासत तेज कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री जहां स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं वहीं भाजपा प्रवक्ता ब्रज गोपाल लोया का कहना है कि दिग्विजय सिंह देर हो गए हैं, उस मामले में कार्रवाई की चुकी है और दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नेताओं से ऐसी उम्मीद नहीं है।0
0
Report
नाबालिग लड़कियों के बीच विवाद, मल्हार पार्क में मारपीट; वीडियो वायरल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली बैढ़न मल्हार पार्क में नाबालिग लड़कियों और एक युवक के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मोहम्मद कैफ नाम के युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल तीनों लड़कियां नाबालिग हैं और उनकी शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। CCTV और वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मल्हार पार्क की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।0
0
Report
रामेश्वर शर्मा के वीडियो पर आरिफ मसूद बोले—झूठा मामला, बीजेपी पर कार्रवाई की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के वायरल वीडियो पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बयान झूठे हैं रामेश्वर शर्मा- आरिफ मसूद नफरत है लेने वालों से आप उम्मीद कर क्या सकते हैं नफ़रती चिंटू और क्या बात कर सकते हैं - आरिफ मसूद जिस मिसाइल फेंकने की बात कर रहे हैं उसे अब्दुल कलाम जी ने बनाया था यही अंतर है बीजेपी में और आम जनता में और कांग्रेस में भारतीय जनता पार्टी को इस पर कार्रवाई करना चाहिए0
0
Report
Advertisement
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के बयानों से राजनीतिक हलचल तेज
Raipur, Chhattisgarh:बीजेपी विधायक अजय चन्द्राकार की अलग अलग विषयों पर बाइट आदिवासी चेहरे को बनाया गया छग का प्रभारी मामले में झारखंड में कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा की सी टीम है टोटल राजनीति में कांग्रेस के नेता बदहाल हैं जो नेता योग्यता में वहां बदहाल है वो छग को ठीक करने आ रहें है सरगुजा के लिए टी एस सिंहदेव ही काफी है यूट्यूब पर नक्सल समर्थन का वीडियो वायरल मामले में चंद्राकर ने कहा बहुत से तत्व है देश में, राष्ट्र विरोधी तत्व सक्रिय है मोदी जी इन्हीं तत्वों से लड़ रहे है, हमें उनके साथ होना चाहिए कांग्रेस के पंजाब के प्रभार में बदलाव पर बोले चंद्राकर भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय राजनीति में हमेशा कांग्रेस को असफलता दिखाए हैं कांग्रेस कलह की पार्टी है, केवल कलह होती है कांग्रेस में भूपेश बघेल कहीं अपनी योग्यता साबित नहीं कर पाए यह दिमागी नक्सली है, जो भी उपनाम लगे वह सब सहीं है0
0
Report
भाजपा विधायक के वायरल वीडियो पर सियासी हंगामा, सागर शराब कांड कांग्रेस पर निशाना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत *आरिफ मसूद को दिया बीजेपी ने जवाब-* रामेश्वर शर्मा जी ने पाकिस्तान की बात की थी और पाकिस्तान का जिस तरीके से रवैया भारत के खिलाफ रहा है लगातार भारत के खिलाफ पाकिस्तान साजिश करता है ऐसे में कांग्रेस के नेता को बताना चाहिए कि जब पाकिस्तान का नाम आता है पाकिस्तान के ऊपर कारवाई की बात करता है तो कांग्रेस के नेता क्यों परेशान हो जाते हैं.... कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस प्रेम छोड़ना चाहिए...भारत देश में भारत के प्रति वफादारी निभाए. . क्या कांग्रेस के नेताओं को वहां जैसे हालात हैं उनकी जानकारी ना गूगल पर मिलती है ना कहीं और मिलती है जो बात कही गया है कि पाकिस्तान के लिए बात है *सागर शराब कांड पर-* जिस तरह की घटना सागर में हुई है वह बेहद दुखद है मुख्यमंत्री जी द्वारा सख्त कार्यबही दिखाई गई...तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की गई...बड़े से बड़ा अधिकारी अगर मामले में कहीं भी संलिप्त पाया जाएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी...20 लोगों पर नाम दज प्रकरण दर्ज हुआ है गिरफ्तारियां हुई है ऐसे में कांग्रेस के नेता संवेदनशील विषय पर राजनीति करके राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं...अगर उनके पास किसी भी तरह शराब माफिया के प्रमाण है तो उसको पुलिस को सोपना चाहिए....कांग्रेस झूठ की राजनीति कर रही है बाईट - अजय सिंह यादव बीजेपी प्रवक्ता0
0
Report
Sonawari में Hilal Akbar Lone ने ₹15 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
MLA Hilal Akbar Lone Inaugurates and Lays Foundation Stones for Projects Worth Around ₹15 Crore in Sonawari. The MLA inaugurated the newly completed Naninara Bridge at Sumbal, located on the Srinagar–Bandipora road. The bridge has been constructed by the Roads and Buildings (R&B) Department at a cost of more than ₹4 crore, providing improved connectivity to the people of the area. Later, MLA Hilal Akbar Lone laid the foundation stone for the Hakbara–Tondpura Footbridge at Hakabara, having an estimated cost of ₹10.26 crore. The project is expected to provide much-needed connectivity and convenience to residents of the surrounding areas. Chief Engineer R&B Sushil Kumar, SE Bandipora, Executive Engineer R&B Sumbal Tanveer Ahmad, along with other engineers and departmental officials, were present during the inaugurations and foundation-laying ceremonies. Speaking to the media, MLA Hilal Akbar Lone expressed happiness over the commencement and completion of the projects. He said that developmental projects worth around ₹15 crore were either inaugurated or taken up for execution today, which would benefit a large section of the population in Sonawari. Byte By Hilal Akbar Lone MLA Sonawari0
0
Report
Advertisement
ACB ने सूरतगढ़ में जोधपुर डिस्कॉम के सीसी बाबू सुधीर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई जोधपुर डिस्कॉम का सीसी बाबू सुधीर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर का SCO जारी करने की एवज में मांगी थी रिश्वत ACB ने जोधपुर डिस्कॉम के सीसी बाबू सुधीर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया सूरतगढ़ में सीसी बाबू के पद पर तैनात परिवादी की फर्म द्वारा सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रस्तुत पत्रावलियों में SCO जारी करने के बदले आरोपी द्वारा की जा रही थी रिश्वत की मांग विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई के दौरान मौके से फरार PM सूर्य घर योजना की फाइल पास करने की एवाज में मांगी थी रिश्वत ASP पवन मीणा की टीम ने किया कार्रवाई को अंजाम विद्युत विभाग के कार्यालय में चल रही है कार्रवाई0
0
Report
भोपाल सागर मामले पर आबकारी मंत्री देवड़ा का बयान; कांग्रेस पर राजनीति के आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सागर मामले पर आबकारी मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बयान कांग्रेस इस मामले में मौतों पर सेक रही राजनीतिक रोटी मामले में जो भी कोई दोषी होगा उसे पर की जाएगी कार्रवाई छोटा या बड़ा अधिकारी भी अगर लिप्त तो होगी कार्रवाई सरकार इस मामले में गंभीर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के आरोपों पर कहा जाति या धर्म देखकर नहीं होती घटना0
0
Report
बाढ़ राहत में सरकार पर दोनों दलों के आरोप, बिहार भीषण संकट का सामना कर रहा
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, भोजन, राहत सामग्री और पशुओं के चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही है। एजाज अहमद ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को बाढ़ राहत के लिए पर्याप्त सहायता नहीं मिल रही है, उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और विशेष सहायता की माँग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। पटना के समीप पुनपुन इलाके का जिक्र करते हुए राजद प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोग मदद के अभाव में भगवान भरोसे जीवन जीने को मजबूर हैं। बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीश वर्धन ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में बाढ़ राहत और स्थायी समाधान के लिए सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसका खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। डॉ. वर्धन ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को उचित राहत और बचाव कार्य भी नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने इसे सरकार के शासन और प्रशासन की विफलता बताते हुए तत्काल राहत एवं बचав कार्यों में तेजी लाने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
