284204
मऊरानीपुर में चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mauranipur, Uttar Pradesh:मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 2 अगस्त को मुहल्ला नदी पार कटरा में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त की रात को आरोपी हिम्मत परिहार को भकौरा रोड से पकड़ा। उसके पास से चोरी का माल, जिसमें एक जोड़ी सफेद धातु की पाजेब और 2500 रुपये नकद शामिल थे, बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मऊरानीपुर के मुहल्ला नई बस्ती चार मीनार मस्जिद के पास का रहने वाला है। चोरी की शिकायत आस्मीन पत्नी मुहम्मद हकीम ने दर्ज कराई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतामढ़ी में भारी शराब जब्ती: आठ कारोबारी गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब को जप्त किया है । यह कार्रवाई नानपुर थाना पुलिस द्वारा की गई है गुप्त सूचना पर नानपुर थाना पुलिस ने पंडौल वार्ड नं 01 स्थित विनोद ट्रेडर्स दुकान से पांच सौ कार्टन हरियाणा निर्मित शराब को जप्त किया है जो तकरीबन 4हजार 4 सौ 47 लीटर शराब बताई जा रही है थानाअध्यक्ष देवब्रत कुमार, पुअनि ओम प्रकाश, सअनि अमलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर यह कार्रवाई की है इस मामले में आठ कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है इसके साथ एक ट्रेक्टर एवं एक मोटरसाईकिल जप्त किया गया है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।0
0
Report
मुरादाबाद से 1000 कांग्रेस नेता दिल्ली मार्च की तैयारी तेज
Moradabad, Uttar Pradesh:1 तारीख को दिल्ली मे होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर मुरादाबाद मे तैयारियां तेज, मुरादाबाद से 1000 कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता पहुंचेंगे प्रदर्शन मे, करीब 10 बसों और 50 से अधिक कारों से दिल्ली पहुंचेंगे कांग्रेस, कांग्रेस की तरफ दिल्ली कूच करने को लेकर लगातार की जा रही बैठके। कांग्रेस के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष बोले हमारी तरफ से तैयारी पूरी, वाहनों के कागज पूरे। बस सरकार की नियत साफ हो। बाइट: विनोद गुम्बर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, मुरादाबाद。0
0
Report
कानपुर की सड़क पर दबंगों ने महिलाओं की पिटाई; वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दबंगो ने बीच सड़क पर महिलाओं की जमकर की पिटाई थाने से महज कुछ ही दूरी पर बीच सड़क पर महिलाओं को दबंगों ने पीटा मारपीट का वीडियो हुआ वायरल पीड़ित महिलाओं ने दबंगों के खिलाफ थाने में दिया प्रार्थना पत्र। मारपीट करने वालों में अरमान, साहिल, फ़िरोज़ उर्फ गोलू और कई बाहर से आए अज्ञात युवक थे शामिल। वायरल वीडियो में महिलाओं को बेदर्दी से पीटते नज़र आ रहे आरोपी। किदवई नगर थाना क्षेत्र के लाल कालोनी का मामला0
0
Report
Advertisement
अमरौहा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, पनीर की सुरक्षा पर सवाल उठे
Baghpat, Uttar Pradesh:OPENING PTC- आपकी थाली में पहुंचने वाला पनीर कितना सुरक्षित है? अमरोहा में खाद्य सुरक्षा विभाग की एक कार्रवाई ने इस सवाल को फिर चर्चा में ला दिया है। CLOSING PTC- फिलहाल, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं0
0
Report
76 जोड़ों की सामूहिक विवाह समारोह, सामाजिक समरसता का संदेश
Jalaun, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा; विभिन्न धर्मों की परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न हुए. जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया. जालौन के उरई में महारानी गार्डन में कोंच रोड स्थित कार्यक्रम में 76 दंपतियों के विवाह विधि-विधान से संपन्न हुए. पंजीकरण कराने वाले 105 जोड़ों में से यह चयन हुआ. नवविवाहितों ने नया जीवन शुरू किया. विधायक-जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की. डीबीटी के माध्यम से पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये, विवाह सामग्री 21 हजार और आयोजन पर 15 हजार की सहायता दी जाती है.0
0
Report
अलवर में पानी के टैंकर ने युवक कुचला, मौत
Laxmangarh, Rajasthan:अलवर। जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के झालाटाला गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घर के बाहर सड़क किनारे खड़े युवक को 12 हजार लीटर क्षमता के पानी के टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में युवक का पेट बुरी तरह कुचल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल गढ़ी सवाईराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया गया। अलवर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक छह बेटियों का पिता था। उसकी असमय मौत से छह मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। जानकारी के अनुसार, झालाटाला निवासी दिनेश मीणा पुत्र सिब्बा मीणा गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान चालक राधे मीणा 12 हजार लीटर क्षमता का पानी का टैंकर लेकर वहां से गुजरा। आरोप है कि तेज गति से आ रहे टैंकर की चपेट में दिनेश आ गया। टैंकर के ट्रैक्टर के दोनों पहिये उसके ऊपर से गुजर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई सकी। छह बेटियों के पिता की इस तरह अचानक मौत से परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, दिनेश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। घर के बाहर सड़क किनारे खड़े युवक के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में हेरोइन नेटवर्क पर पुलिस की गिरफ्त: 1 किलो 204 ग्राम बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में हेरोइन तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के मामले में वांछित गैंग के कथित फाइनेंसर मोहम्मद वकील को बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया है. विवेचना में सामने आया कि तस्करी के इस नेटवर्क को आर्थिक मदद देने और हेरोइन की आपूर्ति में सहयोग करने में उसकी भूमिका थी. इससे पहले इसी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए थे. अब पुलिस की कार्रवाई से तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की उम्मीद है. वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन पुलिस और एसओजी ने दो लग्जरी वाहनों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस दौरान 1 किलो 204 ग्राम अवैध ह heroin बरामद हुई थी. मामले की गहराई से जांच में लखनऊ और बाराबंकी से थोक मात्रा में हेरोइन लाकर सोनभद्र के अलग-अलग इलाकों में फुटकर बिक्री कराने वाले नेटवर्क की जानकारी सामने आई. पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के जरिए युवाओं तक नशा पहुंचाया जा रहा था. इसी मामले में वांछित मोहम्मद वकील को बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित टिकरा मुर्तजा गांव से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ सोनभद्र के चोपन थाने में एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है. पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है. एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में चोपन थाना पुलिस और साइबर थाना सोनभद्र की टीम शामिल रही.0
0
Report
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में युवक की लाश मिली
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में युवक की लाश मिली0
0
Report
वोट बचाओ, देश बचाओ रैली: बंधु तिर्की के साथ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना
Ranchi, Jharkhand:1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर झारखंड कांग्रेस ने कमर कस लिया है।इसी कड़ी में आज पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की के आवास से 13 बड़ी बसों को कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ताना भगत समुदाय के लोग भी दिल्ली के लिए रवाना हुए।कांग्रेस की ओर से आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर कार्यकर्त्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बंधु तिर्की ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी देश को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले ताना भगत समुदाय के लोग भी इस महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।बंधु तिर्की ने उम्मीद जताई कि इस महारैली के बाद देश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे और देश में परिवर्तन की नई शुरुआत होगी।0
0
Report
Advertisement
टोंक में अर्बन तूफान के असर से बारिश शुरू, ठंडी हवाएं बनी रहें
Tonk, Rajasthan:टोंक अर्बन तूफान का दिखने लगा असर टोंक जिला मुख्यालय देवली दूनी उनियारा निवाई उपखंड क्षेत्र में शुरू हुआ बारिश का दौर शुरू सुबह से ही आसमान पर छाए थे बादल चल रही थी ठंडी हवाएं क्षेत्र में बारिश के चलते सर्दी का हुआ अहसास हल्की बारिश से आम जन को हुआ सर्दी का अहसास0
0
Report
झालावाड़ में छात्रा के फोटो एडिट कर फर्जी अकाउंट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ साइबर थाना पुलिस ने एक छात्रा की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छात्रा और उसके परिजनों को परेशान करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया: मामले में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि 23 अक्टूबर को छात्रा की मां ने साइबर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाकर बताया था, कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाई और उसकी सामान्य तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा के परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों को फॉलो रिक्वेस्ट भेजकर तस्वीरें प्रसारित कीं। इसके साथ ही आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर छात्रा को मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। डिजिटल फुटप्रिंट्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय सुमन उर्फ जैकी निवासी झालावाड़ के रूप में हुई है। वह फिलहाल झालरापाटन के एक हॉस्टल में रह रहा था। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।0
0
Report
ED ने IAS संतोष कुमार मल्ल से tender घोटाला केस में घंटों पूछताछ की
Patna, Bihar:रिशु श्री द्वारा किए गए टेंडर घोटाला मामले को लेकर ED के तरफ से जारी समन पर अमल करते हुए IAS संतोष कुमार मल्ल आज सुबह पटना स्थित ED कार्यालय पहुँचे थे । जहाँ पर संतोष मल अपना पक्ष रखे ED सूत्रो के मुताबिक ED द्वारा पूछताछ का दौर लंबी चली। ED की टीम घंटों पूछताछ की पूछताछ को लेकर सवालों की लिस्ट ED ने पहले से ही तैयार कर रखा था । संतोष कुमार मल्ल से पहले ED की टीम ने IAS धर्मेंद्र कुमार IAS अभिलाषा कुमारी शर्मा और IAS सुनील यादव से पूछताछ कर चुकी है ।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी बथनाहा में दिनदहाड़े गोली, अबिनाश कुमार घायल; पुलिस जांच में जुटी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के बथनाहा में अपराधियों ने दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दी है। युवक की पहचान अबिनाश कुमार के रूप में हुई है जिसे अपराधियों ने तीन गोली मारी है, गंभीर स्थिति में सीतामढ़ी शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल युवक का भी आपराधिक इतिहास रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है; इस मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
दिल्ली में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान गिरा
New Delhi, Delhi:दिल्ली में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर दिखाई देने लगा है। गुरुवार दोपहर उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए दिल्ली में अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, तूफान का असर शुक्रवार शाम तक रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।0
0
Report
एटा में करवा चौथ की रौनक: बाजारों में महिलाओं की खरीदारी तेज
Etah, Uttar Pradesh:एटा में करवा चौथ त्यौहार की दिखी रौनक, बाजारों में महिलाओं की उमड़ी भीड़, जनपद एटा के मैन मार्केट, हाथी गेट और घंटाघर बाजार में करवा चौथ को लेकर रौनक देखने को मिली, सुहागिन महिलाओं ने साड़ी, लहंगा, लांचा और कॉस्मेटिक सामान की जमकर की खरीददारी, मिट्टी के पारंपरिक करवों के साथ पीतल, तांबे और स्टील के करवों की भी रही भारी मांग, गोटा-पट्टी से सजी पूजा थालियां और सोलह श्रृंगार की टोकरियां महिलाओं की बनी पहली पसंद, बाबूगंज मार्केट में मेहंदी स्टॉल और ब्यूटी पार्लरों पर महिलाऐं अपने पति साजन के लिए शृंगार करवा कर संवरते दिख रही है।0
0
Report
Advertisement
