284303
मोठ में 'एक पौधा मां के नाम' कैंपेन के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
Moth Rural, Uttar Pradesh:आज मोठ तहसील परिसर में वन महोत्सव के अंतर्गत 'एक पौधा मां के नाम' कैंपेन के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ने पाकड़ का पौधा, जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पीपल का पौधा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बरगद का पौधा और प्रभागीय वनाधिकारी जे. बी. शेंडे ने पीपल का पौधा लगाया। इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार ज्ञान प्रकाश, क्षेत्राधिकारी हरि मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में 20 मीटर मार्ग बंद, ग्रामीणों ने 5 किमी दूरी तय कर अनशन शुरू किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी: सैकड़ों शिकायत के बावजूद भी नहीं मिला रास्ता, नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने पूरे परिवार के साथ बैठे अनशन पर, आरोप है विपक्षियों द्वारा रास्ता को अपना बता कर किया गया है अवरोध जिसके चलते हम लोगों को आने जाने में हो रही है दिक्कतें, 20 मीटर रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को 5 किलोमीटर की दूरी करना पड़ता है तय, जिससे प्रशासन के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने सुबह से गांव में ही शुरू किया अनशन, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जामो थाना क्षेत्र के बखत पांडे का पुरवा गांव का है मामला0
0
Report
मोबाइल से वीडियो बनाने के विरोध पर मारपीट, दो भाई घायल, एक का हाथ टूटा
Banka, Bihar:Anchor- मोबाइल से वीडियो बनाने का विरोध करना पड़ा महंगा, मारपीट में दो भाई घायल, एक का हाथ टूटा Vo- बांका अमरपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में मोबाइल से वीडियो बनाने का विरोध करने पर दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों भाई जख्मी हो गए, जबकि एक का हाथ टूट गया। घायलों की पहचान रूपेश कुमार दास और उनके भाई राजवीर कुमार के रूप में हुई है। दोनों का प्राथमिक उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया। घायल राजवीर कुमार ने बताया कि वह गांव के दुर्गा स्थान के समीप खड़ा था। इसी दौरान मुन्ना दास और अजय दас मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच बचाव करने पहुंचे उनके भाई रूपेश कुमार दास पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनका एक हाथ टूट गया। राजवीर ने बताया कि घटना को लेकर अमरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी。0
0
Report
कैमूर में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, दावा-आपत्ति प्रक्रिया शुरू
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे आवेदन, 4 जनवरी को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, छूटे मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कैमूर जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। कैमूर के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रशेखर आजाद ने इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (RO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ARO) और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची का प्रारूप हस्तगत कराया गया। अपर समाहर्ता श्री चन्द्रशेखर आजाद ने बताया कि मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावा और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस विशेष अभियान के दौरान छूटे हुए मतदाताओं, विशेषकर दिव्यांग (PwD) और महिला मतदाताओं के अधिकतम पंजीकरण पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति करें और बीएलओ (BLO) के साथ समन्वय स्थापित कर अगले एक माह में इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निष्पादन के बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिले के आंकड़ों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कैमूर की चारों विधानसभाओं में कुल 11,82,446 मतदाता हैं, जिसमें 6,26,882 पुरुष और 5,55,559 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभावार रामगढ़ में 2,87,933, मोहनिया में 2,79,592, भभुआ में 2,82,262 और चैनपुर में 3,32,659 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत प्रत्येक प्रखंड, पंचायत, स्कूल और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने जिलावासियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2027 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है या जो योग्य मतदाता छूट गए हैं, वे नजदीकी बीएलओ, एआरओ/आरओ कार्यालय या 'वोटर सर्विस पोर्टल' ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि वे आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बाइट - चंद्रशेखर आजाद - अपर समाहर्ता कैमूर0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में संविदा कर्मी की ट्रेकिंग के वक्त Bolero से गिरकर मौत
Kota, Rajasthan:KOTA जैतपुरा चौकी पर कार्यरत वन विभाग संविदा कर्मी की मौत हो गई. टाइगर की ट्रेकिंग मॉनिटरिंग पर जाते समय वाहन से गिरने के कारण गंभीर घायल होने के बाद उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां मौत हो गई. कमल बैरवा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था. MBS अस्पताल की मोर्चरी पर शव रखा गया. परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व अभ्यारण क्षेत्र की घटना. सहायक वन संरक्षक केशोरायपाटन करेंगे मामले की जांच.0
0
Report
रायसेन मंडी में खौफनाक लूट: मुनीम की आंखें फोड़कर लाखों लूटे
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन मंडी में खौफनाक लूट: मुनीम की आंखें फोड़कर लाखों लूटे रायसेन शहर की कृषि उपज मंडी में बीती देर रात बदमाशों ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। गल्ला व्यापारी मनोज राठौर के मुनीम पदम सिंह को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की गई। हैवानियत की हदें पार करते हुए अज्ञात लुटेरों ने मुनीम की आंखें फोड़ दीं और ईंट से उनका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल दीपक कुमार नायक एएसपी रायसेन के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सघन जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस नृशंस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है।0
0
Report
त्रिवेणीधाम में 108 कुंडीय सीताराम महायज्ञ का शुभारम्भ, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
Sikar, Rajasthan:लोकेशन अजीतगढ़ सीकर त्रिवेणीधाम में उमड़ा आस्था व श्रद्धा का सैलाब विशाल मंगल कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ का हुआ आगाज देशभर से विभिन्न मंडलों के पहुंचे साधु संत पद्मश्री संत नारायण दास महाराज के गूंजे जयकारे त्रिवेणीधाम के संत राम रिछपाल दास महाराज के सानिध्य में है नो दिवसीय महायज्ञ सुबह व शाम लगेगी वैदिक मंत्रों की आहुतियाँ 9 दिवसीय 108 कुंडात्मक श्री सीताराम महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ । सुबह त्रिवेणी धाम में धन्ना भगत जाट धर्मशाला में यज्ञ आचार्य महामंडलेश्वर संत गणेशदास महाराज के आचार्यत्व में खोजीद्वाराचार्य रामरिछपाल दास महाराज एवं pandito ने यजमानों से हिमाद्रि संकल्प, दसविधि स्नान, प्रायश्चित हवन, पंचाग पूजन करवाया इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे की सुमधुर स्वरलहरियों के साथ 551 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। विभिन्न मार्गों से होते हुए विश्व की पहली पक्की निर्मित यज्ञशाला पहुंची। यज्ञ मंडप में प्रवेश के बाद गणपत्यादि देवताओं का पूजन व अग्नि स्थापना की गई। महायज्ञ में प्रधान कुंड पर संत रामरिछपाल दास महाराज व अन्य कुंडो पर 153 यजमान जोड़े आहुति देंगे । महायज्ञ में लावारामद्वाराचार्य टीलापीठाधीश्वर हरिदेवाचार्य महाराज, धन्ना पीठाधीश्वर बजरंगदेवाचार्य महाराज, बाहुबली बलदेवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर मनोहरदास महाराज, कालिदास महाराज नायन, पंच खंडपीठ के सोमेंद्र महाराज, महामंडलेश्वर अवधेश दास महाराज बंशी वाले, सीताशरण दास, हरिओमदास महाराज, नरहरिदास़ महाराज, प्रभुदास महाराज, सियाराम दास महाराज, अयोध्या दास महाराज, भिवादास महाराज सहित कई लोग मौजूद थे । महायज्ञ में आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई। महायज्ञ में व्यवस्थाओं के लिए करीब 2500 कार्यकर्ताओं की टीम विभिन्न व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं। अखंड भंडारे में प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए पंगत प्रसाद रहेगी। जिससे बनाने के लिए 150 हलवाइयों की टीम लगी हुई है। प्रतिदिन 60 बोरी चीनी के लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा के छठ घाट: अवैध बालू खनन से निर्माण में दिक्कत, पानी बढ़ा
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- कोयल शंख संगम छठ घाट बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। छठ पूजा आयोजन समिति का कहना है कि अवैध बालू उठाव की वजह से यहां केवल बड़े बड़े चट्टान और मिट्टी बच गए है, जिसकी वजह से छठ घाट निर्माण कार्य में काफी कठिनाई का सामना आयोजन समिति को करना पड़ रहा है। अवैध बालू ढुलाई ने छठ घाट की समस्या को भी दरकिनार कर अपना कार्य जारी रखा, जिसकी वजह से घाट स्थल में बालू की घोर कमी हो गई है। मिट्टी काटकर मार्ग बनाया गया है। बालू की कमी होने की वजह से घाट में पानी की मात्रा भी अधिक है। ऐसे में छठ व्रतियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देना आयोजन समिति के लिए एक चुनौती बनकर रह गया है। इनका कहना है कि अगर ऐसे ही बालू का उठाव होता रहेगा तो आने वाले समय में यह छठ घाट बड़ी समस्या बनकर रह जाएगा。0
0
Report
बेगूसराय में छठ पूजा की तैयारियाँ चरम पर, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बेगूसराय में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होने जा रही है। इससे पहले ही बेगूसराय के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। खासकर सिमरिया गंगा घाट और मटिहानी गंगा घाट पर लाखों की संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे हैं। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने घर लौट रहे हैं और छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट और मटिहानी गंगा घाट की हैं, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। चारों तरफ छठी मैया के जयकारे और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल, 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है। इसी को लेकर छठव्रती पहले से ही गंगा स्नान कर पवित्र गंगाजल अपने घर ले जा रहे हैं, ताकि विधि-विधान के साथ छठ पूजा संपन्न कर सकें।गंगा घाटों पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर कोई पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां गंगा में डुबकी लगाकर छठी मैया की आराधना की तैयारी में जुटा हुआ है।वहीं, गंगा स्नान करने पहुंचे छठव्रतियों ने बताया कि छठ पूजा हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र और आस्था का महापर्व है। बिहार ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों में भी इस पर्व की अलग ही धूम देखने को मिलती है। इसी आस्था और परंपरा के तहत वे गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर अपने घर जा रहे हैं, ताकि छठ पूजा की तैयारी पूरी कर सकें।फिलहाल, छठ महापर्व को लेकर पूरे बेगूसराय में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार देखने को मिल रही है।0
0
Report
छठ पूजा को लेकर बिसुही नदी के घाट पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश,मौके पर 33 सफाई कर्मी
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक, गोंडा। इटियाथोक विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरजेश पटेल ने छठ पूजा को लेकर बिसुही नदी के घाट पर साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने बताया की मौके पर तीन न्याय पंचायतों के 33 सफाई कर्मी लगाए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना एक्सपो में 1.25 लाख कीमत का कश्मीरी पश्मीना शॉल, केवल 50+ उम्र के कारीगर बनाते
Patna, Bihar:पटना एक्सपो में कश्मीरी पश्मीना शॉल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है... जिसकी कीमत 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इस पर की गई बारीक हाथ की कढ़ाई, असली जरी का काम और इसे तैयार किया गया है...दुकानदार अब्दुल कयूम खान ने बताया की एक कारीगर को इस शॉल को तैयार करने में करीब डेढ़ साल तक लग जाता है.\n\nइस शॉल की कीमत सुनकर भले ही कोई हैरान हो जाए, लेकिन इसकी बनावट और कारीगरी इसे दूसरे शॉल से अलग बनाती है. \n\nदुकानदार ने बताया कि एक कारीगर इस शॉल को बनाने के लिए रोजाना सुबह करीब दो घंटे और शाम को दो घंटे काम करता है. लगातार मशीन से काम करने के बजाय हाथों से बारीक कढ़ाई करने की वजह से इसे पूरा होने में लगभग डेढ़ साल लग जाता है. इसीलिए इसे सिर्फ 50 साल से अधिक उम्र वाले लोग ही बनाते हैं. युवाओं के पास इतना धैर्य है ही नहीं की इसको तैयार कर सकें.\n\nइस पश्मीना शॉल की एक और खासियत इसकी फिनिशिंग है. शॉल के आगे और पीछे के हिस्से में कढ़ाई इतनी बारीकी से की गई है कि दोनों तरफ का काम लगभग एक जैसा दिखाई देता है. इसे तैयार करने के लिए बेहद छोटी सुई का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि इसकी कारीगरी को केवल कपड़े की सजावट नही....\n\ndुकानदार का कहना है कि कश्मीर की पहचान वहां के हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाओं से भी जुड़ी है. हालांकि, बाजार में पश्मीना के नाम पर कई तरह के कपड़े बिकते हैं, इसलिए असली और मिलावटी या मिश्रित उत्पादों के बीच अंतर समझना जरूरी है.0
0
Report
चंदौली में चोरों ने किसान सुरेश यादव के घर लूटकर आभूषण-नगद चुराए
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली..... - किसान सुरेश यादव के घर को चोरों ने बनाया निशाना - सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोर, भैंस बिक्री के रखे 1.20 लाख रुपये नगद और लाखों के सोने-चांदी के गहने समेट ले गए चोर - पत्नी, बहन और बेटियों के सोने के झुमके, मंगलसूत्र, लॉकेट, सिकड़ी, अंगूठियां और चांदी की पायल समेत कई आभूषण चोरी - सुबह करीब 4 बजे घर का दरवाजा खुला देख परिजनों को हुई आशंका, अंदर बक्सों के टूटे ताले देखकर मचा हड़कंप - घर से करीब एक किलोमीटर दूर बाजरे के खेत में मिले दो बक्से, धान के खेत में बैग और बिखरे कपड़े बरामद। - पीड़ित ने डायल 112 पर दी सूचना, मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी - बलुआ थाना क्षेते के सेमरा गांव की घटना。0
0
Report
जालौन में 50 वर्षीय की मौत, शराब के सेवन के बाद मामला जांच के लिए पोस्टमार्टम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, तीन वर्षों से लगातार देशी शराब का सेवन कर रहा था व्यक्ति. अचानक कल्लू वर्मा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे; डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत के कारणों का खुलासा करेगी. जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज बाइक की ट्रक से टक्कर, युवक की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा, उछलकर नाले में गिरने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, सुबह एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर रही टीम को सड़क किनारे बाइक पड़ी मिलने पर हुआ संदेश, अधिकारियों के छानबीन करने पर नाले में पड़ा मिला बाइक सवार युवक का शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छिरिया सलेमपुर के पास का मामला。0
0
Report
जालौन के कोंच में रेलिंग नहीं, ई-रिक्शा गिरकर दो घायल; CCTV कैद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कोंच नगर में मलंगा पुल बना हादसों का खतरा, दूध से भरा ई-रिक्शा पुल से नीचे गिरकर पलटा, लंबे समय से पुल पर नहीं लगी रेलिंग, अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा ई-रिक्शा, हादसे में चालक समेत दो लोग घायल, पुल से ई-रिक्शा गिरने के हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कई सालों से रेलिंग लगवाने की उठ रही मांग, जिम्मेदारों की अनदेखी का आरोप, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी के पास का मामला।0
0
Report
नहर में बाइक गिरने से युवक की मौत, शव रातभर पानी में रहा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में अनियंत्रित बाइक नहर में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव पूरी रात नहर में पड़ा रहा। सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान करारी निवासी रामबली के रूप में हुई है। हादसा मंझनपुर थाना क्षेत्र के तन्नापर नहर पुलिया के पास हुआ है।0
0
Report
Advertisement
