284001
झांसी में बबीना में वन महोत्सव सप्ताह में पौधरोपण और वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित
Jhansi, Uttar Pradesh:बबीना रेंज वन प्रभाग झांसी ने वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत सुकुवा वन ब्लॉक में पौधरोपण और वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सूचना के अनुसार सेना के अधिकारियों और ग्रामवासियों ने इसमें भाग लिया। साथ ही अमरूद, आंवला, कटहल, सागौन आदि के पौधे भी लगाए गए। आपको बता दें कि क्षेत्रीय वनाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण और 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में वन विभाग और सेना के कई अधिकारी भी उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हांसी में 18 वर्षीय प्रियंका ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त, पोस्टमार्टम के बाद दफन
Hansi, Haryana:हांसी फांसी लगाकर की युवती ने जीवनलीला समाप्त पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बोर्ड ने किया 18 वर्षीय युवती के शव का पोस्टमार्टम, परिजनों ने देर शाम दफनाया मृतिका प्रियंका की शादी 30 सितंबर को होनी थी भादरा में परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ लेकिन शादी से कुछ दिन पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम छाया हांसी के नारनौंद हल्के के गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती प्रियंका की मौत के मामले में मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की पूरी कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने देर शाम शव को दोबारा दफना दिया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि इससे पहले सोमवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिलने के बाद खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी की टीम गांव गुराना पहुंची थी। पुलिस ने कब्रिस्तान से युवती का शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया था। बाद में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। डॉक्टरों और एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी। गांव गुराना निवासी मंगल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह चिनाई का काम करता है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी छोटी बेटी 18 वर्षीय प्रियंका 8 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। 11 सितंबर को वह वापस घर लौटी थी। पिता के अनुसार घर लौटने के बाद प्रियंका मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। 13 सितंबर को प्रियंका ने घर के अंदर बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्रियंका चुन्नी से फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद परिजनों ने समाज के लोगों की सलाह पर शव को दफना दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि वह अनपढ़ है और उसे कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। इसी कारण उसने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। बाद में कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। परिजनों के अनुसार प्रियंका की शादी 30 सितंबर को भादरा में होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम छाया। खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे परिजनों ने देर शाम दोबारा दफन दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
फरीदाबाद गणेश महोत्सव: मुख्यमंत्री ने किया भगवान गणेश को नमन, सुख-समृद्धि की मांग
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में हुए शामिल कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश को नमन कर प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की इस भव्य और दिव्य कार्यक्रम में आप सबके बीच आने का मिला अवसर मेरे लिए सौभाग्य की बात- मुख्यमंत्री भगवान गणेश सिर्फ विघ्नहर्ता नहीं बल्कि जीने की कला भी सिखाते हैं- मुख्यमंत्री0
0
Report
कराहल में ग्रामीण महिलाएं आबकारी कार्यालय पहुंचीं, शराब बिक्री रोक की मांग
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर क्षेत्र में ग्रामीण महिलाएं आबकारी कार्यालय पहुंचीं कराहल क्षेत्र में गांव-गांव और ढाबों पर खुलेआम कच्ची व अंग्रेजी शराब बिकने के आरोपों को लेकर महिलाएं आबकारी कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं और मौतें तक हो रही हैं। विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि पूरे कराहल क्षेत्र में गांव-गांव और ढाबे-ढाबे पर अंग्रेजी व कच्ची शराब बिक रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी तो वे गांव-गांव जाकर शराब को बाहर फेंकेंगे।0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर के तुलसी सरोवर पर बोट क्लब शुरू, पर्यटन की नई जान
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर -तुलसी सरोवर तालाब पर बोट क्लब की शुरुआत, - पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ सरोवर, - तुलसी सरोवर पर बना भव्य घाट, नौकायन के साथ जलविहार भी होगा, - अंधेरा होते ही बंद कर दिया जाएगा बोट क्लब का संचालन... शहर के प्रसिद्ध तुलसी सरोवर तालाब को एक आकर्षक पर्यटन और पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है। यहां नागरिकों और सैलानियों के लिए बोट क्लब की शुरुआत की गई है, जिससे शहर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अशोकनगर के तुलसी सरोवर तालाब का कायाकल्प करते हुए इसे एक भव्य पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया गया है। अमृत योजना और वॉटर बॉडी प्रोजेक्ट के तहत तालाब के किनारे एक सुंदर घाट का निर्माण कराया गया है, जहां धार्मिक आयोजनों के दौरान भगवान का जलविहार भी संपन्न हो सकेगा। इसके साथ ही अब यहां बोट क्लब की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं नौकायन का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन और नगर पालिका ने बोट क्लब के संचालन के लिए ठेका प्रक्रिया पूरी कर ली है। सैलानियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही सुरक्षा नियमों के तहत शाम ढलते ही यानी अंधेरा होते ही बोट क्लब का संचालन बंद करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके。0
0
Report
CMHO निलंबन: बेमेतरा में महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में CMHO निलंबित बेमेतरा के CMHO डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में निलंबित किया गया है। उन पर अशोभनीय टिप्पणी, आपत्तिजनक भाषा और अनुचित स्पर्श जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा के बाद निलंबन आदेश जारी किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जगदलपुर संभाग, बस्तर रहेगा।0
0
Report
प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की दिनदहाड़े गोली हत्या
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में सपा नेता एवं पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सपा के जिला सचिव पवन की गोली मारकर हत्या की, गोली मारने के बाद तमंचा हवा में लहराते हुए मौके से फरार हुए बदमाश, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया, पूर्व प्रधान पवन यादव के परिजनों ने नहीं जताई किसी से कोई रंजिश। संगम नगरी प्रयागराज के हंडिया इलाके में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व प्रधान पवन यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंडिया के भरे बाजार में दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद बाइक सवार बदमाश तमंचा हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, घायल अवस्था में पवन यादव को अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने पवन यादव को मृत घोषित कर दिया है। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। समाजवादी पार्टी से जुड़े होने के चलते बड़ी संख्या में सपा नेता भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं है, पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीमें भी गठित कर दी गई हैं। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि पवन यादव हंडिया इलाके के रहने वाले हैं। मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे अपनी car से वह जैसे ही उतर रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। परिजनों की तहरीर पर हंडिया थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है, अभी तक परिजनों की तरफ से मृतक से किसी भी तरीके की किसी से कोई रंजिश की आशंका नहीं जताई गई है। लेकिन पुलिस घटना के सभी पहलुओं को लेकर जानकारी जुटा रही है और हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें भी गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और घटना का अनावरण किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
वेदांता के खिलाफ प्रभावित परिवारों का फूटा आक्रोश,,21 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी,,,
Upani, Chhattisgarh:वेदांता थर्मल पावर सक्ती (एथेना) परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सक्ती को निराकरण की मांग की है। प्रभावित परिवारों ने बकाया मासिक भत्ता, रोजगार, गेट पास तथा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। परियोजना से प्रभावित परिवारों को पूर्व में निर्धारित मासिक भत्ता/राशि का भुगतान किया जाता था, लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा लंबे समय से कुछ परिवारों का भुगतान बिना उचित सूचना के रोक दिया गया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि 7 सितंबर 2026 को कंपनी प्रबंधन से मौखिक चर्चा के दौरान सात दिन के भीतर बकाया राशि का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। प्रभावित परिवारों ने ज्ञापन में प्रमुख रूप से करीब 30-35 परिवारों के बकाया भत्ते का भुगतान कर पात्र परिवारों के नाम जोड़े जाने, प्रभावित ग्राम सिंधीतराई सहित अन्य प्रभावित गांवों के पात्र परिवारों एवं खाताधारकों को कंपनी में रोजगार तथा आवश्यक गेट पास उपलब्ध कराए जाने, रेलवे से संबंधित पात्र प्रभावित परिवारों को बकाया भत्ता एवं बोनस की राशि दिलाने, परियोजना/प्रबंधन में रहने वाले किसानों के अलग-अलग खातों के अनुसार पात्रता के आधार पर भत्ता एवं रोजगार संबंधी लाभ दिए जाने, अधिकृत मंदिरों की सेवा भूमि से संबंधित पात्र खाताधारक परिवारों का बंद किया गया मासिक भत्ता पुनः शुरू कर पूर्व बकाया राशि का भुगतान किए जाने, प्रभावित परिवारों के करीब 27-28 लोगों को वर्तमान में ठेकेदारी प्रथा के तहत दिए गए रोजगार को वेदांता थर्मल पावर में स्थायी नौकरी/रोजगार में परिवर्तित किए जाने, प्रभावित गांवों के स्थानीय ठेकेदारों को उनकी योग्यता के अनुसार ठेकेदारी कार्यों में प्राथमिकता दिए जाने की मांगे रखी हैं। ज्ञापन में प्रभावित परिवारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो 21 सितंबर 2026, सोमवार से कंपनी के मुख्य द्वार के सामने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी प्रबंधन की होने की बात कही गई है। प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई एवं लंबित समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में संदिग्ध मौत: खेत में मिली लाश, परिजनों के आरोप
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत की खबर है। खेत में लाश मिली है और परिजन गंभीर आरोप लगा रहे हैं कि रोज शराब पीने के लिए रोज़ जाने वाला युवक मौत के पीछे हत्या का हाथ हो सकता है या फिर शराब पीने से मौत हुई है। मौके पर पुलिस पहुंची, डीएसपी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और FSL टीम बुलायी गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है, जाँच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।0
0
Report
जालौन में 9 करोड़ हेरोइन केस: कोर्ट ने दो को 20-20 साल की सजा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में 9 करोड़ की हेरोइन तस्करी में न्यायालय का बड़ा फैसला, कोर्ट ने दो दोषियों को 20-20 साल की सुनाई सजा, एक व्यक्ति बरी, आटा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर करीब 5 साल पहले पकड़ी गई 9 करोड़ रुपये की हेरोइन, आरोपी ट्रक चालक और कंडक्टर ट्रक की स्टपनी में छिपाकर करते थे हेरोइन की तस्करी, हेरोइन तस्करी के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सुनाई 20-20 साल की सजा, दोनों आरोपियों पर लगाया गया 2-2 लाख रुपये का जुर्माना , तीसरे आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर कोर्ट ने किया बरी, गैंगस्टर कोर्ट के विशेष न्यायाधीश भारतेंदु सिंह ने सुनाया फैसला, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के उकासा टोल प्लाजा का मामला।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में भाजपा नेता के प्लॉट में विस्फोट: डीआईजी ने मौके का निरीक्षण किया
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में भाजपा नेता के प्लाट में हुए विस्फोट मामले में डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण। असोह गांव के पास भाजपा नेता जगदीश गौतम के प्लॉट में हुए रहस्यमयी विस्फोट के मामले में मंगलवार को चित्रकूट धाम मंडल बांदा के डीआईजी राजेश एस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराए जाने की बात कही। डीआईजी राजेश एस ने बताया कि जिस स्थान पर विस्फोट हुआ है, वह एरिया चारों तरफ से बाउंड्री वॉल से घिरा हुआ है। घटनास्थल से किसी अज्ञात व्यक्ति के दो पैर अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए हैं। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर एक गड्ढा भी बन गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि विस्फोटक सामग्री को हैंडल करने के दौरान संबंधित व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ होगा। हालांकि विस्फोटक क्या था और इसे वहां किस उद्देश्य से लाया गया था, इसका पता फोरेंसिक जांच और पुलिस की तफ्तीश के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। डीआईजी ने बताया कि मामले की जांच और जल्द खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल और आसपास से जुटाए गए एविडेंस फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। दो दिन पहले हुआ था तेज धमाका। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता जगदीश गौतम के प्लॉट में दो दिन पहले जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, लेकिन उस समय यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि विस्फोट आखिर हुआ कहां है। आसपास के लोगों ने पहले आशंका जताई कि शायद किसी वाहन का टायर फटा होगा या कहीं आकाशीय बिजली गिरी होगी। लेकिन अगले दिन खेत में एक अज्ञात व्यक्ति के पैर पड़े होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की कई जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल की जांच की गई और फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इन एविडेंस को जांच के लिए भेजा गया है। आखिर कौन था धमाके के पीछे? अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा नेता के प्लॉट में विस्फोट करने वाला शख्स आखिर कौन था? अगर पुलिस की प्रारंभिक आशंका सही है और मृतक व्यक्ति विस्फोटक को हैंडल करते समय हादसे का शिकार हुआ, तो सवाल यह भी है कि वह व्यक्ति वहां इतनी शक्तिशाली विस्फोटक सामग्री लेकर क्यों पहुंचा था? उसने भाजपा नेता के प्लॉट को ही क्यों चुना? क्या उसका मकसद कोई साजिश थी या वह किसी अन्य उद्देश्य से विस्फोटक सामग्री लेकर वहां पहुंचा था? विस्फोटक सामग्री कहां से आई और इसे वहां तक कौन लेकर आया? इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस ने कई टीमें गठित कर मामले की तह तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। बाइट — राजेश एस, डीआईजी, चित्रकूट धाम मंडल0
0
Report
मेरठ: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट गैस लीकेज से इलाक़े में दहशत, लोग परेशान
मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज, इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, पल्लवपुरम फेज 2 का मामला0
0
Report
TL-RAC कंट्रोल पर रेलवे यूनियन का जयपुर समेत कई शहरों में विरोध
Jaipur, Rajasthan:ट्रेन लाइटिंग (टीएल) और आरएसी यूनिट स्टाफ के कंट्रोल का विवाद। उत्तर-पश्चिम रेलवे में बढ़ रहा विवाद, आज हुए विरोध प्रदर्शन। NWREU और UPRMS से जुड़े रेलकर्मियों ने जयपुर में प्रदर्शन किया। यूनियन ने जयपुर के अलावा अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, हिसार, लालगढ़, श्रीगंगानगर, आबूरोड, रानी, ब्यावर, सिरसा, खातीपुरा, हनुमानगढ़ और भिवानी में विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ऑफिस से स्टेशन होते हुए कैरिज-विद्युत डिपो तक रैली निकाली। खातीपुरा स्टेशन पर प्रयागराज सुपरफास्ट (12404) पर भी विरोध किया। यूनियन महामंत्री मुकेश माथुर ने कहा, अस्थाई तौर पर TL-RAC का कंट्रोल सीनियर डीएमई को दिया गया, लेकिन इससे कर्मचारियों की पदोन्नति और पदस्थापना प्रभावित हो रही। प्रदर्शन में यूनियन के मंडल अध्यक्ष केएस अहलावत, मंत्री राकेश यादव, नरेंद्र चाहर, गोपाल मीना, राजेश वर्मा, देशराज सिंह रहे शामिल।0
0
Report
Advertisement
ABVP का प्रदर्शन: मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव तुरंत बहाल करें
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव तुरंत बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। परिषद के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ABVP ने बताया कि प्रदेश में साल 2017 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं, जिससे युवा छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। सीधी-सिंहगरौली जिले के ABVP संयोजक निखिल वर्मा ने कहा कि लंबे समय से चुनाव न होने के कारण छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि यह छात्रों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे छात्रों को अपनी समस्याओं को सही मंच पर रखने का अवसर मिलता है। ABVP ने ज्ञापन में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों और लिंगदोह समिति की सिफारिशों का हवाला दिया है। परिषद ने याद दिलाया कि सरकार ने पहले चुनाव कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। परिषद ने सरकार से जल्द से जल्द चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने की मांग की है।0
0
Report
गोपद नदी में 13 वर्षीय बच्ची की डेडबॉडी बरामद: जांच जारी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली... गोपद नदी में लापता 13 वर्षीय मासूम का शव बरामद... कल मवेशी चराने के दौरान नदी में नहाने गई थी बच्ची... नहाने के दौरान अचानक हो गई थी लापता.... परिजनों की सूचना पर शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन... होमगार्ड और SDERF की टीम ने नदी में चलाया अभियान... आज नदी के किनारे से बरामद हुई मासूम की डेडबॉडी... पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा... मामले की जांच शुरू, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार... कुन्दवार चौकी क्षेत्र का मामला.... सिंगरौली...मवेशी चराने के दौरान गोपद नदी में नहाने गई 13 वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गई थी। घटना के बाद से होमगार्ड और SDERF की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आज नदी के किनारे से बच्ची का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार हर्रा गांव निवासी सुशीला सिंह, पिता रामलाल सिंह कल दोपहर मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान वह गोपद नदी में नहाने गई, जहां अचानक लापता हो गई। परिजनों की सूचना के बाद होमगार्ड और SDERF की टीम ने नदी में खोजबीन शुरू की। सर्च ऑपरेशन के दौरान आज टीम को बच्ची की डेडबॉडी नदी के किनारे बरामद हुई। टीम ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि कुन्दवार चौकी पुलिस मामले की हर एंगल पर जांच शुरू करदी है..0
0
Report
जयपुर की 38वीं शोभायात्रा में रोबोट ने गणपति के नगर भ्रमण को आयाम दिया
Jaipur, Rajasthan:आगे हाथी-घोड़े और बैंडबाजे... पीछे देवी-देवताओं की झांकियां और चारों तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष। इस बार प्रथम पूज्य के नगर भ्रमण में एक तस्वीर ऐसी थी, जिसने श्रद्धालुओं को ठिठकने पर मजबूर कर दिया। बप्पा की सेवा में इस बार रोबोट भी नजर आए। एक रोबोट श्रद्धालुओं पर जल का छिड़काव करता चला तो दूसरा गणपति को पहनाने के लिए माला लेकर शोभायात्रा में आगे बढ़ता रहा। ऋषि पंचमी पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर से निकली 38वीं शोभायात्रा में पहली बार ‘मेक इन इंडिया’ रोबोट शामिल किए गए। फायर फाइटिंग रोबोट ‘कृष्णा’ ने श्रद्धालुओं पर जल का छिड़काव किया, जबकि ह्यूमनॉयड रोबोट ‘सोना’ गणेश प्रतिमा के लिए माला लेकर चला। खास बात यह रही कि दोनों रोबोट जयपुर में ही क्लब फर्स्ट रोबोटिक्स ने तैयार किए हैं। सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा के बीच आधुनिक तकनीक का यह मेल लोगों के लिए नया अनुभव रहा। मोती डूंगरी गणेश मंदिर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ और मंदिर महंत पं. कैलाश शर्मा ने आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया। जेएलएन मार्ग पहुंचते-पहुंचते शोभायात्रा के साथ 80 से ज्यादा झांकियों का कारवां जुड़ गया। इनमें 20 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक झांकियां थीं। सांगानेरी गेट से जौहरी बाजार तक पहुंचते ही माहौल उत्सव में बदल गया। मार्ग पर करीब हर 100 मीटर पर स्वागत मंच बनाए गए थे। कहीं आरती हुई तो कहीं छतों और बरामदों से पुष्प वर्षा की गई। झांकियों में गणपति के अलग-अलग स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। पृथ्वी पर नृत्य करते गणेशजी, पिता शिव की पीठ पर खेलते बाल गणेश, नीले घोड़े पर सवार गणपति और शेषनाग पर नृत्य करते बप्पा के स्वरूप दिखाई दिए। रिद्धि-सिद्धि के साथ घूमर नृत्य की झांकी ने भी राजस्थानी रंग बिखेरा। गणेश चतुर्थी पर मंदिर में दर्शन देने के बाद ऋषि पंचमी पर प्रथम पूज्य पिता शिव, मां पार्वती, पत्नी रिद्धि-सिद्धि और पुत्र शुभ-लाभ सहित देवी-देवताओं के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी की ओर बढ़ते हुए श्रद्धालुओं का हुजूम बढ़ता गया। जगह-जगह प्रसाद वितरण हुआ। देर रात शोभायात्रा गढ़ गणेश मंदिर पहुंची, जहां महंत प्रदीप औदीच्य ने आरती की। हाथी-घोड़े, बैंडबाजे, देवी-देवताओं की झांकियां और उनके बीच चलता ह्यूमनॉयड रोबोट इस बार गणपति के नगर भ्रमण की यही सबसे अलग तस्वीर रही। छोटीकाशी की पुरानी परंपरा में जयपुर की नई तकनीक जुड़ी तो बप्पा की 38वीं शोभायात्रा आस्था के साथ इनोवेशन का भी कारवां बन गई।0
0
Report
Advertisement
