284001
बुंदेलखंड में 3 बांधों पर तैरते सोलर पैनल लगाने की योजना हुआ शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:माताटीला, जामनी और अर्जुन सागर जैसे बुंदेलखंड में 3 बांधों पर तैरते सोलर पैनल लगाए जाएंगे। आपको बता दें कि इस परियोजना से कुल 160 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। यह योजना क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं तैरते सोलर पैनल भूमि की बचत करते हैं क्योंकि वे पानी की सतह पर लगाए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक बुंदेलखंड में इससे सौर ऊर्जा की क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑपरेशन चक्रव्यूह” व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत थाना गौरीगंज पुलिस को बड़ी सफलता।
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह” व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत थाना गौरीगंज पुलिस को बड़ी सफलता। 10 किलो 100 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹12 लाख) के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के पास से मोबाइल फोन व प्लेटिना बाइक UP72 BU 2684 बरामद। गिरफ्तार आरोपी घनश्याम कुमार शुक्ल, निवासी प्रतापगढ़ बताया जा रहा। पुलिस की पूछताछ में प्रयागराज से गांजा लाने की बात कबूली। थाना गौरीगंज में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज।0
0
Report
रेवाड़ी में दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर तीखा हमला, भ्रष्टाचार रोकने की अपील
Rewari, Haryana:रेवाड़ी: दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर तीखा प्रहार, बोले— 'भ्रष्टाचार का इंजन' चला रही है सरकार... बोले ; जनता ने भाजपा के अहंकार और भ्रष्टाचार को रोकने का मन बनाया.... पूर्व जिला प्रमुख और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सतीश यादव ने चुनाव में नेहारिका चौधरी को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान किया.... रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेवाड़ी के गोलचक्कर पर आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की लहर होने का दावा किया। कांग्रेस प्रत्याशी नेहारिका चौधरी के समर्थन में आयोजित इस सभा में उमड़ी भारी भीड़ को दीपेंद्र हुड्डा ने नगर परिषद चुनाव में जीत का स्पष्ट संकेत बताया। एक सभा में दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा 12 वर्षों से त्रिपल इंजन की सरकार का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन हकीकत में जनता विकास के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा नीयत साफ हो तो विकास के लिए एक ही इंजन काफी होता है, लेकिन यहां स्थिति उलट है। त्रिपल इंजन में एक इंजन भ्रष्टाचार करता है और दूसरा उसे संरक्षण देता है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद नगर निगमों और परिषदों में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं, जिन पर कोई जांच नहीं की गई। पूर्व जिला प्रमुख और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सतीश यादव ने चुनाव में नेहारिका चौधरी को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान किया, जिससे कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिली है। दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि प्रत्याशी नेहारिका चौधरी को छत्तीस बिरादरी और युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाएगा... उन्होंने तर्क दिया कि यदि कांग्रेस की चेयरपर्सन चुनी जाती है, तो विपक्ष मजबूत होगा और जनता के मुद्दों को सरकार के सामने अधिक प्रखरता से रखा जा सकेगा। दीपेंद्र ने विश्वास जताया कि न केवल चेयरपर्सन बल्कि कांग्रेसी विचारधारा वाले पार्षद भी जीतकर आएंगे। जनसभा में दीपेंद्र हुड्डा के साथ पूर्व विधायक चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री और कई पूर्व सांसदों सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। दीपेंद्र ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता एकजुट है और चुनाव को धार देने का काम कर रहा है। उन्होंने अंत में दोहराया कि रेवाड़ी की जनता ने भाजपा के अहंकार और भ्रष्टाचार को रोकने का मन बना लिया है और इस बार नगर परिषद में कांग्रेस की जीत तय है।0
0
Report
राजस्थान पुलिस 84 ASP और 32 प्रमोशन के बाद बड़े बदलाव कई जिलों में
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है । गृह विभाग ने गुरुवार रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 84 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। इनमें 32 एएसपी वो है जिनका हाल ही DSP से प्रमोशन हुआ है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों और इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फेरबदल में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अलवर, भरतपुर, चूरू, बाड़मेर, भीलवाड़ा, टोंक और श्रीगंगानगर सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची के अनुसार कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर मॉनिटरिंग और विशेष इकाइयों को मजबूत करने के लिए यह बदलाव किए गए हैं। कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को पुलिस मुख्यालय और विशेष शाखाओं में लगाया गया है। तबादला सूची में जिलों के साथ महिला अपराध अनुसंधान सेल, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, साइबर सेल, इंटेलिजेंस और पुलिस आयुक्तालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी बदलाव देखने को मिले हैं।आदेश में सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। निशांत भारद्वाज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पाली, दीपक कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अलवर शहर, डॉ. लालचन्द कायल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अजमेर ग्रामीण शंकर लाल मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दौसा, अतुल साहू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आयोजना आधुनिकीकरण एवं विकाष कोष, PHQ, श्रीमन लाल मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भिवाडी, संदीप सारस्वत को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हाईवे यातायात, जयपुर ग्रामीण नरेन्द्र चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, कोटा राजेश चौधरी को डिप्टी कमाण्डेन्ट, 9वीं बटालियन आरएसी, टोंक कमल कुमार जांगिड को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बारां, श्रवण कुमार झोरड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़ी नरेंद्र सिंह देवड़ा को अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त पश्चिम जोधपुर कमिश्नरेट मुकेश सांखला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सेल कोटा शहर सुनील कुमार पंवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल पali खींव सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर गुमनाराम को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जोधपुर कमिश्नरेट महेश चन्द्र मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली नेमीचंद खारिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व कानून व्यवस्था जयपुर भूपेंद्र शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर अनुकृति उज्जैनिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर राजेंद्र कुमार गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कारागार विभाग दिलीप कुमार सैनी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी जयपुर सुनील कुमार पवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर भूषण कुमार मिश्र को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर भंवरी शंकर मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एचसीएमयू कोटा सरिता सिंह को कमांडेंट चतुर्थ बटालियन RAC जयपुर मुकुल शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ नियति शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक PTS मोरवानिया उदयपुर निशान्त भारद्वाज, जयपुर।इन 32 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को प्रमोशन के बाद मिला पदस्थापन... आदेश के अनुसार अमरजीत चावला को डिप्टी कमांडेंट दसवीं बटालियन आरएसी बीकानेर संदीप सिंह को कमांडेंट आरपीटीसी किशनगढ़ महावीर सिंह को डिप्टी कमांडेंट 12वीं बटालियन आरएसी दिल्ली राहुल यादव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SCRB पुलिस मुख्यालय मुकेश यादव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी कैलाश चंद को डिप्टी कमांडेंट एमबीसी खेरवाड़ा उदयपुर मानाराम वर्ग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कारागार विभाग राजेश कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय Subhash Godara को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर अली मोहम्मद को डिप्टी कमांडेंट अमृता बाई महिला बटालियन बाड़मेर भोपाल सिंह भाटी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व आवासन पुलिस मुख्यालय हरिशंकर शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन पुलिस कमिश्नरेट जयपुर राजेंद्र सिंह जैन को कमांडेंट PTS खेरवाड़ा उदयपुर हनुमत सिंह भाटी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक CIID CB जयपुर मेघाराम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक CIID SSB बॉर्डर इंटेलिजेंस बाड़मेर सुरेश शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमांड कंट्रोल सेंटर बीकानेर देरावर सिंह सोढा को अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त अभय कमांड कंट्रोल सेंटर जोधपुर कमिश्नरेट सुनील प्रसाद शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक CIID SSB मुख्यालय जयपुर मदन सिंह चौहान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SOOG जयपुर चेतना भाटी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक CIID सब मुख्यालय जयपुर मनoj कुमार गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ATS जयपुर ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़ को डिप्टी कमांडेंट हार्डी रानी महिला बटालियन अजमेर सूर्यम वीर सिंह राठौड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व CIID CB जयपुर गौरी शंकर बोहरा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व आवासन पुलिस मुख्यालय सुनील कुमार झांझरिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SOG जयपुर सुरेंद्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त महिला अपराध अनुसंधान सेल उत्तर जयपुर कमिश्नरेट रामचंद्र को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक CIID CB रेंज सेल अजमेर वीरेंद्र कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता भरतपुर रेंज अन्नराज राजपुरोहित को अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त लाइसेंसिंग जोधपुर कमिश्नरेट रविंद्र कुमार बोथरा को अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त कार्यालय जोधपुर कमिश्नरेट अमजद खान को डिप्टी कमांडेंट चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर आनंद सिंह राजपुरोहित को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर महेंद्र कुमार गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व आवासन पुलिस मुख्यालय आलोक कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर ओम प्रकाश सोलंकी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर प्रमश कौशिक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमांड कंट्रोल सेंटर बीकानेर0
0
Report
Advertisement
अन्तर्राज्यीय ड्रग तस्कर शहीम आलम को STF ने गिरफ्तार किया
Lucknow, Uttar Pradesh:Stf की बड़ी कामयाबी अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए अभियुक्त शहीम आलम के पास से 1.426 कि0ग्रा0 अवैध अफीम STF ने बरामद की, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 08.50 लाख रुपये बताई जा रही है. STF द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त शहीम आलम पुत्र अमाइल शेख, निवासी ग्राम-नौतनवा, थाना shikarapur, जनपद बेतिया बिहार का रहने वाला है. STF ने अभियुक्त को राधा स्वामी सत्संग आश्रम से लखनऊ की तरफ माधवखेड़ा हनुमान मन्दिर के पास से, थानाक्षेत्र मोहनलालगंज, लखनऊ, से किया गिरफ्तार.0
0
Report
जयपुर में दो IFS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, PCCF संरक्षण और प्रशासन संभालेंगे
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।दो IFS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार उदय शंकर को PCCF प्रोटेक्शन का अतिरिक्त जिम्मा。 राजेश कुमार गुप्ता को PCCF प्रशासन एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त चार्ज。 कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश。0
0
Report
संवैधानिक पीठ ने सबरीमाला मामले में महिलाओं के प्रवेश पर फिर उठाए सवाल
Noida, Uttar Pradesh:सबरीमाला मामले में 9 जजों की संविधान पीठ ने सुनवाई के दौरान आज फिर पांच जजों द्वारा सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाज़त देने वाले पिछले फैसले पर सवाल उठाए। जस्टिस बी वी नागरत्ना ने कहा कि अगर हर कोई संवैधानिक अदालत के सामने कुछ धार्मिक रीति-रिवाजों या धर्म से जुड़े मामलों पर सवाल उठाना शुरू कर देगा, तो हमारी सभ्यता का क्या होगा, जहाँ धर्म भारतीय समाज से गहराई से जुड़ा हुआ है? सैकड़ों याचिकाएँ दायर होंगी, जिनमें तमाम अधिकारों पर, मंदिर खोलने और मंदिर बंद करने पर सवाल उठाए जाएँगे। हम इस बात को लेकर बहुत-बहुत सचेत हैं। जस्टिस एम एम सुंदरेश ने भी सहमति जताते हुए कहा कि अगर कोर्ट हस्तक्षेप करते रहेंगे तो धर्म ही ख़त्म हो जाएंगे। कोर्ट ने यह टिप्पणियां सेंट्रल बोर्ड ऑफ दाऊदी बोहरा समुदाय के वकील राजू रामचंद्रन की दलीलों पर की। बोर्ड ने दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख के उस अधिकार को चुनौती दी है जिसमें वह किसी को भी दाऊदी बोहरा समुदाय से निष्कासित कर सकते हैं। याचिका में कहा गया है कि धर्म प्रमुख अपने इस अधिकार का कई बार दुरुपयोग करते रहे हैं। सुनवाई के दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय में बच्चियों का खतना (female genital mutilation) की परम्परा का मुद्दा भी उठा। वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि इसका पालन न करने वालों को भी दाऊदी बोहरा समुदाय से निष्कासित किया गया है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि हम धार्मिक परंपराओं की बात कर रहे है लेकिन दाऊदी बोहरा बच्चियों के genital mutilation जैसी परम्परा स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। कोर्ट सुनवाई के दौरान कई बार कह चुका है कि धार्मिक परंपरा में कोर्ट को हस्तक्षेप से तब तक बचना चाहिए जब तक वह नैतिकता, स्वास्थ्य और पब्लिक ऑर्डर के खिलाफ न हो।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में डीजे युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत फैल गई
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। डीजे का काम करने वाले युवक का शव गांव के बाहर खून से लथपथ मिला है। हत्या के बाद से इलाके में दहशत फैली हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। घटना थाना मदनापुर क्षेत्र के चंदपुर गांव के बाहर की है। बताया जा रहा है की इसी गांव का रहने वाला हरि ओम पिकअप से डीजे लेकर पार्टी में गया था। देर रात को लापता हो गया था। दिन में आज उसकी लाश गांव के बाहर खून से लगभग मिली है। उसके चेहरे पर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमले किये जाने के कई निशान थे। हत्या की खबर के बाद परिवार में कोहरा मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
कश्मीर के माता जेष्ठा देवी मंदिर में दशकों बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Chaka, 3,000 साल पुराने माता ज़ेष्ठा देवी मंदिर में घंटियों की गूंज और देवी के भजनों के जाप से माहौल गर्ज उठा। 4000 से ज़्यादा कश्मीरी पंडितों ने—जिनमें विदेश से आए लोग भी शामिल थे—अपनी कुलदेवी का जन्मदिन मनाया। श्रीनगर के ज़ैथियार में स्थित ऐतिहासिक माता ज़ेष्ठा देवी मंदिर में माता ज़ेष्ठा देवी की पवित्र जयंती बड़े ही धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। हज़ारों श्रद्धालु—जिनमें ज़्यादातर कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग थे—देश भर से इकट्ठा हुए ताकि भव्य महायज्ञ (हवन) और विशेष पूजा में हिस्सा ले सकें और क्षेत्र में शांति, समृद्धि और समुदाय की घाटी में सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर सक सकें। 1990 में कश्मीरी पंडित समुदाय के बड़े पैमाने पर पलायन से पहले, ज़बरवान पहाड़ियों की तलहटी रोज़ाना होने वाले लगातार भजनों, घंटियों की आवाज़ और सामूहिक सामुदायिक जीवन से स्वाभाविक रूप से जीवंत रहती थी। नब्बे के दशक के बाद कई दशकों तक, इस पवित्र स्थल पर बहुत कम लोग आते थे और वहाँ कड़ी सुरक्षा रहती थी। आज हज़ारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी, जो मिलकर पारंपरिक भजन गा रहे हैं, घाटी के 37 साल पुराने उसी ध्वनि और सांस्कृतिक माहौल को फिर से जीवंत कर दिया। श्रद्धालु भारत के अलग-अलग राज्यों से यहाँ आए थे और उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि इस प्राचीन मंदिर में वापस आना उन्हें अपनी खोई हुई पहचान को फिर से पाने जैसा लगा। कई तीर्थयात्रियों ने खुले तौर पर अपनी गहरी और दिल को छू लेने वाली इच्छा ज़ाहिर की कि वे हमेशा के लिए अपनी पुश्तैनी ज़मीन पर वापस आकर बसना चाहते हैं। श्रद्धालुओं की बाइट पूना से आए जय कौल ने कहा “अब की बारी जो मेरे को यहाँ का महिला लगा जितनी भी मैंने यहाँ कैब्स ली मेरे को ऐसा माहौल लगा कि मेरी आत्मा यही बसी है इतना मुझे बचपन में भी प्यार और मोहब्बत नहीं मिली जितना आज लग रहा है। मुजे इतना अछा लगा कि में अंदर से सोच रहा हूँ कि में कहीं पे एक छोटा सा फ्लैट लेलों और यहाँ बसों क्युकी पूरा इंडिया घूमा विदेश भी देखा लेकिन जो सकूँ कश्मीर में मिलता है जो झील डल के किनारे बैठने में मज़ा है कितना सकूँ मिल रहा है मैं तो सब से खाऊँगा आए यहाँ रहिए फिर वही मोहब्बत होगी हम एक है कश्मीरी मुसलमान हमारा एक हिसा है।” महाराष्ट्र से आई श्रद्धालु ने कहा “उस टाइम जैसा था वैसा ही हैं बल्कि उसे बड़चड़ कर आज है तब बजन नहीं होता था इतना एक्साइटमेंट नहीं था हम बच्चे थे आते रहते थे यहाँ कुंड में नहाते थे अछा महसूस हो रहा है यह चीज़ हम वहाँ मिस करते हैं जो सकूँ हमे क Kashmir आकर मिलता है यह अलग ही है।” कश्मीरी पंडितों के लिए, इस देवी को 'परम शक्ति' के एक शक्तिशाली रूप के तौर पर पूजा जाता है, जो अपने भक्तों को सुरक्षा, सिद्धि, समृद्धि और बुद्धि प्रदान करती हैं। पवित्र हिंदू पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, माता ज़ेष्ठा की उत्पत्ति सीधे तौर पर 'समुद्र मंथन' से जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि जब असुरों ने माता लक्ष्मी का अपहरण कर लिया था और उन्हें 'गुप्तगारा' (जो आज श्रीनगर में 'गुपकार' के नाम से जाना जाता है) नाम की एक सुनसान गुफा में कैद कर लिया था, तब असुरों का संहार करने और देवी लक्ष्मी को आज़ाद कराने के लिए, भगवान शिव ने अपनी परम दिव्य शक्ति का प्रयोग करके देवी ज़ेष्ठा और भयंकर योद्धा 'वीर वैताल' को प्रकट किया। माता ज़ेष्ठा ने सफलतापूर्वक असुरों की सेना का संहार किया और माता लक्ष्मी को बचाया। यह महान जीत ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी (प पांचवें दिन) को हुई थी, इसीलिए उनकी जयंती इसी खास समय पर मनाई जाती है। मानिता है कि जो श्रद्धालु देवी के जन्म दिन को इस मंदिर में आकर मनाए और देवी को पीले चावल का भोग चढ़ाये उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। पुजारी की बाइट मंदिर के पुरजोर रत्तन लाल ने कहा “हज़ारों साल पहले जब खीर सागर मथन हुआ था वहाँ से बहुत रतन निकले थे उसी दौरान माता ज़ेष्ठा का उत्पन्न हुआ है जब असुरों ने लक्ष्मी जी का हरण किया था उन्होंने उन्हें गोपधारी में उन्हें रखा था। भगवान शिव ने रोका था मगर असुर नहीं माने फिर वेताल भैरव आते है और भगवान से आदेश मांगते हैं। असरों का धायन भटकने के लिए ज़ेष्ठा देवी प्रकट होती है। फिर भगवान शिव ने माता ज़ेष्ठा का ग्रहण किया। जीत के बाद, भगवान शिव ने देवी को ऐसी बेजोड़ शक्ति का आशीर्वाद दिया जिससे वे मानवता को प्राकृतिक आपदाओं, ग्रहों के बुरे प्रभावों और अस्तित्व से जुड़े डर से हमेशा के लिए बचा सकें। कल्हण की 'राजतरंगिणी' और 'नीलमत पुराण' में इस मंदिर का ज़िक्र मिलता है। इसमें बताया गया है कि यह इलाका असल में एक प्राचीन शिव मंदिर का घर था, जिसे 'ज्येष्ठरुद्र मंदिर' के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को राजा गोपादित्य ने गोपाद्री के पूर्वी हिस्से में बनवाया था। 8वीं सदी में सम्राट ललितादित्य मुक्तापीड़ ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था, और पिछले 1,200 सालों से यह इलाक़े का एक प्रमुख तीर्थस्थल बना हुआ है。 मंदिर में आयोजित भव्य 'महा यज्ञ' (हवन) इन उत्सवों का मुख्य आध्यात्मिक केंद्र रहा। इसमें 4,000 से भी ज़्यादा श्रद्धालु इस प्राचीन मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं की यह भारी भीड़ हाल के दशकों में इस जगह पर हुई सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं में से एक थी। इस आयोजन का संचालन वैदिक विद्वानों ने किया, जिन्होंने माता ज्येष्ठा देवी का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष पारंपरिक मंत्रों का जाप किया। मंदिर से0
0
Report
रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव में आरती राव ने भाजपा के पक्ष में प्रचार तेज किया
Rewari, Haryana:रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने फूंका चुनावी बिगुल, भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल के लिए मांगा जनसमर्थन... राहुल गांधी के 'सद्भाव यात्रा' में शामिल होने पर भी किया कटाक्ष.... विपक्ष पर तीखा प्रहार: हार से पहले ही बहाने खोजने लगती है कांग्रेस.... प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रेवाड़ी भाजपा की नगर परिषद चेयरपर्सन उम्मीदवार विनीता पीपल के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में जनसभाएं कीं। कुतुबपुर मोहल्ले में वेद ठेकेदार की अध्यक्षता में आयोजित भव्य जनसभा में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसने भाजपा की चुनावी संभावनाओं को और मजबूती दी।कुतुबपुर की जनसभा में जुटी भारी भीड़ ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान आरती सिंह राव के साथ मंच पर भाजपा के कई दिग्गज नेता नजर आए, जिनमें बावल से विधायक कृष्ण कुमार, पटौदी विधायक बिमला चौधरी और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी शामिल रहे। आरती राव ने विनीता पीपल के लिए वोट की अपील करते हुए दावा किया कि रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका, दोनों ही सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का आभास हो चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस की हालत यह है कि चुनाव परिणाम आने से पहले ही वे हार के बहाने तैयार करने लगते हैं." उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर मुहर लगाने के लिए तैयार बैठी है। गुरुग्राम में राहुल गांधी के द्वारा सद्भाव यात्रा में शामिल होने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए आरती राव ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जनता का विश्वास पूरी तरह उठ चुका है, जिसका प्रमाण बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "यह यात्रा जनता के लिए नहीं, बल्कि उनके खुद के लिए सद्भाव हो सकती है, क्योंकि जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।"0
0
Report
Advertisement
मुंगेली के कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी नदारद, बड़ा खतरा बना
Karhi, Chhattisgarh:मुंगेली जिले में सरकारी दफ्तर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट कंपोजिट बिल्डिंग से लेकर जिला अस्पताल तक, कहीं भी फायर सेफ्टी की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। अगर आग लग गई तो न दस्तावेज बचेंगे, न मरीजों की जान। प्रशासन की लापरवाही पर देखिए ये खास रिपोर्ट... मुंगेली का कलेक्ट्रेट कंपोजिट बिल्डिंग वही बिल्डिंग है जहां जिले के तमाम बड़े विभागों के दफ्तर हैं। राजस्व, शिक्षा, पंचायत, कृषि – हर विभाग के जरूरी दस्तावेज यहीं रखे हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि पूरी बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के नाम पर एक एक्सटिंग्विशर तक चालू हालत में नहीं है। कलेक्ट्रेट के किसी भी फ्लोर पर स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म या वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम नहीं लगा है। इमरजेंसी एग्जिट का कोई बोर्ड नहीं है। फाइलों का ढेर लगा है। सोचिए, अगर शॉर्ट सर्किट से आग लग जाए तो हजारों एकड़ जमीन के रिकॉर्ड, पेंशन के कागज, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र – सब कुछ मिनटों में राख हो जाएगा। कलेक्ट्रेट के नाजिर ने बताया की फिलहाल इसके लिए अभी बजट नहीं है लेकिन अगर बजट की व्यवस्था हो जाती है तो फायर सेफ्टी की व्यवस्था कर ली जाएगी और एक फायर एक्सपर्ट रखने की बात भी कही... वही कुछ अधिकारियों ने बताया की उनके ऑफिस के सामने फायर सेफ्टी के लिए एक्सटिंग्विशर लगा हुआ जबकि उनके कार्यालय के सामने फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था ही नहीं है... सिर्फ कलेक्ट्रेट ही नहीं, जिला अस्पताल का हाल भी बेहाल है। जहां रोज हजारों मरीज और उनके परिजन आते हैं, वहां भी फायर सेफ्टी भगवान भरोसे है। ICU, बच्चा वार्ड, जनरल वार्ड – कहीं भी फायर अलार्म काम नहीं है एक्सटिंग्विशर कुछ तो एक्सपायर हो चुके कुछ खाली पड़े शो-पीस बने हुए हैं। दिलचस्प बात ये है कि जिले में आग बुझाने की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ नगर सेना के पास है। नगर सेना के पास गिनती की 3 फायर ब्रिगेड हैं, जो पूरे जिले के लिए नाकाफी हैं। सरकारी दफ्तरों ने खुद से कोई इंतजाम नहीं किया। न फायर NOC ली, न ऑडिट कराया। ये मामला हमारे संज्ञान में आया है। फायर सेफ्टी बहुत संवेदनशील विषय है। मैंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि तुरंत फायर ऑडिट कराएं। जहां कमियां हैं, उन्हें 15 दिन में दूर किया जाएगा। नगर सेना से भी समन्वय कर मॉक ड्रिल कराएंगे。 सरकारी दफ्तरों में जनता की गाढ़ी कमाई के दस्तावेज और सैकड़ों मरीजों की जान दांव पर है। सवाल ये है कि हादसे के बाद जागने की परंपरा कब बंद होगी? क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? अब देखना होगा कि कलेक्टर के निर्देशों पर कितनी जल्दी अमल होता है।0
0
Report
नानूर, बिरभूम में फुटबॉल मैदान के पास 20 बम ड्रम से बरामद, ग्रामीणों में दहशत
Nijuri, West Bengal:ভোট শেষ প্রক্রিয়া শেষ হতে নানুরে এক ড্রাম তাজা বোমা উদ্ধার হল। ভোট প্রক্রিয়া শেষ হতেই বীরভূমের নানুরের বাইতারা গ্রামে থেকে এক ড্রাম উদ্ধার করল নানুর পুলিশ। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে, গতকাল রাত্রে নানুর থানার পুলিশ গোপন সূত্রে খবর পেয়ে নানুরের এন কড্ডা অঞ্চলের বাইতারা গ্রাম ফুটবল খেলা মাঠের পাশে সরকারি কলের জল শোপ করা কুয়ার মতো খাল থেকে এক গ্রাম তাজা বোমা উদ্ধার করল নানুর থানার পুলিশ। পুলিশের অনুমান ড্রামের মধ্যে আনুমানিক ২০ টির মতো বোমা রয়েছে বলে অনুমান। খেলার মাঠে পাশে থেকে থেকে উদ্ধার হওয়ায় যেকোনো সময় বড়সড় দুর্ঘটনা发生 যেতে পারত বলে জানান গ্রামবাসীরা। বোমা উদ্ধারের পর থেকেই আতঙ্কিত গ্রামের বাসিন্দারা। বোমা গুলিকে নিষ্ক্রিয় করার জন্য সিআইডির বোম স্কোয়ার্ড কে খবর দেওয়া হয়েছে।0
0
Report
बारमुल्ला जंगल में भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख
Gulmarg, A massive forest fire has broken out in BARMULLA, causing damage to hundreds of trees in the area. Local residents, along with Fire and Emergency Services personnel, are actively engaged in efforts to control and extinguish the blaze. Authorities are working continuously to prevent the fire from spreading further and causing more damage to the forest area0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में चलती एम्बुलेंस में आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा; हाई अलर्ट घोषित
Delhi, Delhi:दिल्ली में चलती एम्बुलेंस में आग लगने की घटना घटी है, फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, स्पेशल सेल के ऑफिसर ने मौके का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी। दिल्ली के मोती बाग फ्लाईओवर रिंग रोड पर लोग दशहत में आ गए जब चलती हुई एम्बुलেন্স में आग लगी और ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। पुलिस के मुताबिक एम्बुलेंस में आग लगने की जानकारी शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर मिली थी। आग लगने के बाद गाड़ी में लगा ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे रोड पर चल रहा बाइक सवार घायल हो गया। एम्बुलेंस ड्राइवर ने बताया कि हरियाणा के समालखा से मरीज को छोड़कर सफदरजंग हॉस्पिटल जा रहा था; यह एम्बुलेंस 102 हेल्पलाइन वाली है। जैसे ही एम्बुलेंस मोती बाग इलाके में पहुंची, कंडक्टर सीट के पास धुआँ दिखा, चालक ने एम्बुलेंस को रोड किनारे लगाया, लेकिन कुछ सेकंड में आग लग गई और पूरी एम्बुलेंस चपेट में आ गईं। इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि लोग डर गए और कई किलोमीटर दूरी तक कम्पन महसूस किया गया। दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित है और एहतियात के तौर पर जांच के लिए स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी मौके पर मुआयना करने पहुंचे। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को ही वजह माना गया है, हालांकि जांच जारी है।0
0
Report
स Sukma में आगजनी से निपटने को प्रशासन की फायर सेफ्टी तैयारी पर सवाल, जाँच जारी
Sukma, Chhattisgarh:सुकमा में आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की पड़ताल करने जब जी मीडिया की टीम ग्राउंड पर पहुंची, तो तस्वीर मिली-जुली नजर आई। जिले के संयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल समेत कई सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल और कुछ प्रमुख कार्यालयों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा संबंधी इंतजाम मौजूद मिले। अस्पताल परिसर में अलग-अलग स्थानों पर अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं, वहीं कर्मचारियों को भी बेसिक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी होने का दावा किया गया। हालांकि निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित जिला पंचायत कार्यालय में एक भी अग्निशमन यंत्र नजर नहीं आया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सभी सरकारी दफ्तरों में फायर सेफ्टी के मानकों का समान रूप से पालन हो रहा है या नहीं। वहीं पूरे मामले पर अग्निशमन विभाग का कहना है कि जिले में आगजनी से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और समय-समय पर विभाग द्वारा जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान भी चलाए जाते हैं। हाईकोर्ट द्वारा प्रदेश में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर स्वतः संज्ञान लिए जाने के बाद अब प्रशासनिक तैयारियों पर भी नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि जिन स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम अधूरे हैं, वहां भी जल्द आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं。0
0
Report
रायपुर की प्रमुख इमारतों में फायर सेफ्टी लापरवाही: जी मीडिया ने किया चेक
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर शहर के बड़े बिल्डिंग, कॉम्प्लेक्स, सरकारी दफ्तर और अस्पताल में फायर सेफ्टी के इंतजाम को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं. ऐसे में ज़ी मीडिया ने फायर सेफ्टी के इंतजाम को लेकर रियल्टी चेक किया, जिसमें कहीं ठीक, कहीं मिला-जुला इंतजाम दिखा तो कहीं फायर सेफ्टी इंतजाम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति. वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि ऐहतियातन जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. रायपुर के फायर ब्रिगेड अमले की बात करें तो यहां छोटी-बढ़ी 18-20 दमकल गाड़ियां हैं, जिसके जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की जाती है. बल की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की दिक्कत विभाग झेल रहा है. जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड अमले में SDRF के साथ-साथ अलग-अलग बलों को तैनात किया गया है. फायर सेफ्टी सिस्टम की रियल्टी चेक करने हमारी टीम सबसे पहले रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा पहुंची. यहां रोज ढाई से तीन हजार मरीज आते है. और सैकड़ों मरीज एडमिट होकर इलाज कराते हैं. यहां अलग-अलग लेयर का फायर सेफ्टी सिस्टम देखने को मिला. जगह-जगह अग्निशमन यंत्र भी लगे milieu, जिनके सिलेंडर्स को हाल ही में रिफिल किया गया था और इस्तेमाल का डेट बचा था. हालांकि अस्पताल में अभी भी कुछ ऐसी जगहें है जहां फायर सेफ्टी सिस्टम मजबूत नहीं है. पिछले कुछ वर्षों में आग लगी थी. अस्पताल के अधीक्षक का दावा है कि अस्पताल के तीसरी मंजिल पर जहां फायर सेफ्टी के लिए और काम किये जाने की जरूरत है उसके लिए भी जल्द व्यवस्था होगी. कुल मिलाकर यहां व्यवस्था ठीक-ठाक दिखी. इसके बाद हमारी टीम पहुंची कलेक्ट्रेट. यहां फायर सेफ्टी सिस्टम की व्यवस्था भी नजर आई. फायर सेफ्टी सिस्टम के नाम पर इक्का-दुक्का अग्निशमन यंत्र वाले सिलेंडर नजर आए. बिल्डिंग में केबल इतनी उलझी हुई है कि शार्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता. बावजूद इसके बेहतर इंतेजाम नदारद दिखे. इसे लेकर जब प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे पर कुछ बोलने से मना कर दिया. यहाँ का जायजा लिया हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश ने. फायर सेफ्टी सिस्टम का सबसे बुरा हाल दिखा शहर के जयस्तम्भ चौक पर स्थित रवि भवन में. यहां हजारों दुकानें हैं, लेकिन दुकानों और उसके आसपास न कहीं अग्निशमन यंत्र का सिलेंडर दिखा और ना ही सेंट्रलाइज कोई फायर सेफ्टी के इंतजाम. कुछ पाइप्स दिखें भी तो जीर्ण शीर्ण हालात में जिससे आग लगने पर उसके बुझाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती. जबकि कुछ साल पहले ही यहां आग लगने से भारी अफरा-तफरी हुई थी. यहां हजारों लोग रोज पहुंचते हैं, जिनके जान से सीधा-सीधा खिलवाड़ नजर आता है. प्रशासनिक सूत्रों से जानकारी ये भी मिली की रवि भवन, जयराम कॉम्पलेक्स, बेबीलोन टॉवर जैसे बिल्डिंग्स में माकूल फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं होने की वजह से इन्हें बंद तक करने तक की अनुशंसा जिला प्रशासन को अग्निशमन विभाग की ओर से की गई है. यहाँ का जायजा लिया हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश ने- वहीं रायपुर शहर के कई बड़ी बिल्डिंग, कॉम्प्लेक्स, सरकारी दफ्तर और अस्पताल में फायर सेफ्टी के नाकाफी इंतजाम के मामले को लेकर जी मीडिया ने जिला अग्निशमन अधिकारी पुष्पराज सिंह से बात की. उन्होंने दावा किया कि लगातार विभाग की ओर से मॉनिटरिंग की जाती है. जहां इंतजाम नहीं दिखता वहां जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देशित भी किया जाता है और कार्रवाई के बारे में अनुशंसा भी की जाती है. आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियां भी तुरंत रवाना की जाती हैं.0
0
Report
Advertisement
