पिटबुल कुत्ते ने बचाई मालिक की जान, विडियो सोशल मिडिया पर वायरल
Raksa, Uttar Pradesh:झांसी में एक मामला प्रकाश में आया जहां मालिक की जान का खतरा देखा तो कुत्ता अपनी जान की परवाह किए बगैर जान से खेल गया। हालाकि इस जंग में जीत कुत्ते की हुई और सांप की जान ले ली। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिजवाह में रहने वाले समाजसेवी पंजाब सिंह यादव के घर एक पालतू डॉग पला हुआ है, जिसका नाम जैनी है। बताया जा रहा है कि गत दिवस एक जहरीला कोबरा सांप उनके घर में घुस गया। सांप दरवाजे पर पहुंच गया। जब मालिक की जान का खतरा देखा तो कुत्ते ने सांप पर हमला कर मालिक की जान बचाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
