झांसी में पयाम ए इंसानियत फोरम ने रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों को बांटा भोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम की झांसी यूनिट ने आज रेलवे स्टेशन के यात्री शेड में मुसाफिरों और जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया। यह कार्यक्रम हर सप्ताह बुधवार को आयोजित किया जाता है। फोरम का उद्देश्य इंसानों को इंसान से जोड़ना और दिलों को दिलों से जोड़ना है। इस अवसर पर इल्यास अली, हाजी मुजाहिद, अयाज खान, राजकुमार राव, अफजल खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। फोरम पिछले 8 वर्षों से झांसी में सेवा कार्य में सक्रिय है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
