284001
मोंठ-भांडेर मार्ग में पहूज नदी का रपटा हुआ बंद
Jhansi, Uttar Pradesh:मोंठ-भांडेर मार्ग पर पहूज नदी का रपटा बंद हो गया है। नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण पुल का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध है, जिससे खतरा बढ़ गया है। भांडेर जाने के लिए यात्रियों को पांडौरी मार्ग का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा, गांव-जनजातीय प्रतिभाओं के लिए स्पोर्ट्स इकोसिस्टम मजबूत
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा प्रतिभाओं की पहचान से लेकर उत्कृष्ट प्रशिक्षण तक तैयार होगा मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम गांवों, जनजातीय और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर स्कूल स्तर से बच्चों को खेलों से जोड़ने के निर्देश, खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए तैयार होगा अनुकूल वातावरण फीडर सेंटर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तक विकसित होगा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का सुनियोजित तंत्र आधुनिक खेल अधोसंरचना के साथ स्पोर्ट्स साइंस, प्रशिक्षित कोच, पोषण और नियमित प्रतियोगिताओं पर रहेगा फोकस बिलासपुर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर की क्षमता 165 से बढ़ाकर 300 करने की योजना महिला और दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेंगे विशेष अवसर, टैलेंट हंट और मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सामने आएंगी नई प्रतिभाएं मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए अगले पांच सालों की कार्ययोजना और वित्तीय प्रबंधन पर हुआ विस्तृत मंथन खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य- मुख्यमंत्री0
0
Report
कारगिल शहीद के गांव को आज भी सड़क नहीं मिली, शिक्षा-स्वास्थ्य संकट
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कपकोट में कारगिल शहीद मोहन सिंह दानू का गांव दोबाड़ आज भी सड़क का इंतजार कर रहा है। सरकारों की घोषणाओं और कई बार सर्वे के बावजूद गांव तक सड़क नहीं पहुंची। पलायन के कारण जूनियर हाईस्कूल भी बंद हो चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक, कारगिल युद्ध के बाद शहीदों के गांवों को सड़क से जोड़ने की घोषणा हुई थी। 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सड़क निर्माण का ऐलान किया, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। 2015-16 में छात्र संख्या शून्य होने से स्कूल बंद हो गया। अब बच्चों को छठी कक्षा से आगे की पढ़ाई के लिए 8 से 10 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि मरीज को डोली से सड़क तक पहुंचाने के लिए भी गांव में युवा नहीं बचे हैं।0
0
Report
लालड़ू में अवैध हथियार के मामले में युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद
Lalru, Punjab:लालड़ू मोहाली जिले में लालड़ू पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .30 बोर की एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग के दौरान अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर कथित तौर पर पीछे हटने और बचकर निकलने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की。 आरोपी की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, निवासी गांव रक्कड़ा खुर्द, जिला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), के रूप में बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके बैग से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस मामले में लालड़ू थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया。 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी है।0
0
Report
Advertisement
हिंडोली विधायक अशोक चांदना के जन्मदिन पर बूंदी में रक्तदान शिविर आयोजित
Jaipur, Rajasthan:हिंडोली विधायक अशोक चांदना अशोक चांदना के जन्मदिन पर रक्तदान शिविरका आयोजन बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ किया रक्तदान बूंदी। पूर्व राज्यमंत्री अशोक चांदना के जन्मदिन पर रेडक्रॉस भवन बूंदी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार रक्तदान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना है। इस दौरान कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिविर पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। वहीं चांदना के जन्मदिन के अवसर पर हिंडोली, लाखेरी, बूंदी और नैनवां में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।0
0
Report
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल समीक्षा बैठक में सड़क, शिकायतें और कानून-व्यवस्था पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): CM Pushkar Singh Dhami Chairs Virtual Review Meeting with Divisional Commissioners, DMs and Police Officials, Directs Focus on Pothole-Free Roads, Public Grievances, Law and Order and Healthcare0
0
Report
मल्लावां में पुरानी रंजिश में हमला , चैन बाइक और रुपये छीनने का आरोप , मारपीट का वीडियो वायरल
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां (हरदोई)। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बक्खापुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पांच लोगों पर एक युवक से मारपीट, उसकी बहन से छेड़छाड़ और तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगा है। पीड़ित पर हमला कर उसकी सोने की चेन, 20 हजार रुपये नकद और बाइक लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। विरोध करने पर तमंचे से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग निकले। घटना से संबंधित मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
चमोली में स्वदेशी ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड अलर्ट सिस्टम स्थापित
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली भारत में पहली बार किसी ग्लेशियल झील पर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी GLOF अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किया गया केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान CBRI रुड़की के वैज्ञानिकों ने यह काम बेहद कठिन परिस्थितियों में पूरा किया. यह सिस्टम चमोली की वसुधारा ताल में स्थापित किया गया है. इस सिस्टम के जरिए पानी, बर्फ, मौसम, कंपन और जल प्रवाह में बदलाव की जानकारी सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी.इन उपकरणों का उद्देश्य सिर्फ यह पता लगाना नहीं है कि झील में पानी कितना है. बल्कि इनसे झील और उसके आसपास होने वाले अलग-अलग बदलावों को एक साथ समझने की कोशिश होगी. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ये पूरा सिस्टम पानी के स्तर, मौसम, बर्फ, जल प्रवाह और आसपास की गतिविधियों में असामान्य बदलाव पकड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है.GLOF की सबसे बड़ी चुनौती इसकी अचानक बदलने वाली प्रकृति है. अगर झील में पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही आसपास की बर्फ या मलबे में असामान्य हलचल हो रही है. इसके अलावा पानी के बहाव में अचानक बदलाव आ रहा हो तो यह बहुत की खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए समय रहते इन संकेतों को पकड़ना महत्वपूर्ण हो जाता है. इसी वजह से अब सिर्फ समय-समय पर जाकर झील देखने के बजाय सेंसर आधारित लगातार निगरानी की दिशा में कदम बढ़ाया गया है0
0
Report
हनुमानगढ़ जेल में बंद सुखदीप सिंह की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिला जेल में बंद बंदी सुखदीप सिंह की इलाज के दौरान मौत, संगरिया में दर्ज NDPS मामले में 12 अगस्त से जेल में बंद था बंदी सुखदीप सिंह, तबीयत बिगड़ने पर 10 अक्टूबर को उपचार के लिए कराया गया था भर्ती, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जंक्शन सिटी थाने में मर्ग दर्ज, बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू0
0
Report
सिरोही में नाबालिग की संदिग्ध मौत: परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर जांच की मांग
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में नाबालिग बालिका की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; उच्चस्तरीय जांच की मांग पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की लगाई गुहार सिरोही जिले में 05 अक्टूबर को एक नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके पिता रमेश कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों ने बालिका की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कराने की मांग की। परिवाद ने आरोप लगाए कि 5 अक्टूबर को परिवादी की 13 वर्षीय पुत्री घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मिली थी। पिता ने एक युवक पर बालिका के साथ दुष्कर्म करने, उसे धमकाने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक ने बालिका को काम सिखाने के बहाने अपने संपर्क में रखा तथा उसे मोबाइल फोन दिया था। पिता के अनुसार, घटना से पहले बालिका भयभीत रहने लगी थी। उन्होंने दावा किया कि स्कूल की अन्य बालिकाओं से बातचीत के दौरान भी इस मामले से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, बालिका की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा आरोपों की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि परिवार को न्याय मिल सके。0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 16 अक्टूबर तक दाखिले होंगे
Karauli, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 16 अक्टूबर तक दाखिल होंगे आवेदन। जिला करौली पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय के दौरान अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक मुकेश कुमार के अनुसार, जिला परिषद के वार्ड संख्या 34 से एक अभ्यर्थी ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, नादौती पंचायत समिति के वार्ड संख्या 21 से भी एक अभ्यर्थी ने दो नामांकन पत्र जमा कराए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 16 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम के अगले चरणों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को निर्धारित समय और प्रक्रिया के अनुसार नामांकन दाखिल करने की सलाह दी गई है।0
0
Report
हाईकोर्ट में दायर मामला: सीपीआईएम ने दुर्गा पूजा के लिए बुक स्टॉल आवेदन किया
Barrackpore, West Bengal:सीपीआईएम द्वारा दायर मामले में न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की टिप्पणी। सीपीआईएम ने बोंगांव और नैहाटी में दुर्गा पूजा के दौरान दो बुक स्टॉल लगाने के लिए आवेदन दिया था। दावा है कि पुलिस ने अनुमति नहीं दी। हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया। भाजपा नेता अर्जुन सिंह का दावा है, सीपीएम अगर दुर्गा पूजा लिखकर स्टॉल लगाए तो करने दूंगा, नहीं तो नहीं करने दूंगा। वामपंथी अगर दुर्गा पूजा बैनर लगाए हम करने देंगे , लेकिन अगर शारदीय उत्सव का बैनर लगाएंगे तो यह नहीं होने देंगे0
0
Report
जोबनेर में अवैध ब्लास्टिंग से मजदूरों के दबने का मामला, राहत अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:जोबनेर में अवैध ब्लास्टिंग से बड़ा हादसा होने का मामला आया सामने। पत्थर की खान में 3 मजदूरों के दबने की सूचना। महेशवास पहाड़ी पर हादसे की सूचना से मचा हड़कंप, अवैध खनन का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। हादसे के करीब दो घंटे बाद पुलिस-प्रशासन को मिली सूचना। सांभर SDM ऋषिराज कपिल और जोबनेर SHO मोतीलाल शर्मा मौके पर पहुंचे। JCB और कई पोकलेन मशीनों से राहत एवं बचाव कार्य जारी। SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें भी पहुंच रही हैं मौके पर। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश.0
0
Report
Advertisement
जोबनेर में अवैध ब्लास्टिंग से बड़ा हादसा, तीन मजदूर दबे
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) जयपुर के जोबनेर से बड़ी खबर जोबनेर में अवैध ब्लास्टिंग से बड़ा हादसा होने का मामला आया सामने। पत्थर की खान में 3 मजदूरों के दबने की सूचना। महेशवास पहाड़ी पर हादसे की सूचना से मचा हड़कंप, अवैध खनन का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। hादसे के करीब दो घंटे बाद पुलिस-प्रशासन को मिली सूचना। सांभर SDM ऋषिराज कपिल और जोबनेर SHO मोतीलाल शर्मा मौके पर पहुंचे। JCB और कई पोकलेन मशीनों से राहत एवं बचाव कार्य जारी SDRF और सिविल डिफेन्स की टीमें भी पहुंच रही है मौके पर। hादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश।0
0
Report
मेवाड़ के सांवलिया सेठ मंदिर दान में रिकॉर्ड, कुल 21.40 करोड़ पर पहुँच
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया से मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया सेठ के मंदिर से बड़ी खबर है। मंदिर के भंडार में दानराशि की गिनती लगातार जारी है। मंगलवार को तीसरे चरण की गिनती पूरी हुई, जिसमें 6 करोड़ 10 लाख 12 हजार रुपए की दानराशि सामने आई। इसके साथ ही तीन चरणों में अब तक कुल 21 करोड़ 40 लाख 13 हजार 100 रुपए की गिनती हो चुकी है। इससे पहले पहले चरण में 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपए और दूसरे चरण में 5 करोड़ 94 लाख 35 हजार रुपए मिले थे। मंदिर मंडल के अनुसार बुधवार को चौथे चरण की गिनती होगी। अभी यह तय नहीं है कि गिनती कितने चरणों तक चलेगी। अंतिम चरण में सोने-चांदी का तौल और ऑनलाइन राशि का हिसाब भी किया जाएगा।0
0
Report
माजी मंत्री सुधीर मुनगntiवार ने चंद्रपुर में सूखा समीक्षा बैठक कर तैयारी बताई
Chandrapur, Chhattisgarh:माजी मंत्री आ. सुधीर मुनगंटीवार यांनी दुष्काळासंदर्भात चंद्रपूर जिल्ह्यातील परिस्थितीविषयी जिल्हाधिकारी कार्यालयात आढावा बैठक घेतली. राज्य शासनाने केलेल्या उपाययोजनांची माहिती आणि शेतकऱ्यांची मागणी याविषयी महिनाभराचा कार्यक्रम आखणार असल्याची माहिती त्यांनी दिली. रोजगार हमी योजनेत शिथिलता म्हणजे काय याविषयीची संदिग्धता दूर करण्याच्या सूचना त्यांनी केल्या. पाणीपुरवठा योजना बिल भरले नसल्याने बंद आहे याशिवाय चा-याच्या संदर्भात शेतकऱ्यांना मार्गदर्शन हवे आहे असे सांगत धानाला एक पाणी हवे आहे मात्र वीज पंप जप्त केले जात असल्याचे त्यांनी लक्षात आणून दिले. 50 पाणी पुरवठा योजना केवळ तांत्रिक कारणामुळे बंद आहेत याची माहिती देत मुनगंटीवार यांनी संवेदनशीलतेने सामान्य माणसाला मदत करा असे मत मांडले. शेतीविषयक कर्ज बळजबरीने वसुल करू नका, प्रादेशिक। पाणीपुरवठा योजना सुरू व्हाव्यात अशी मागणी त्यांनी मुख्य सचिवाकडे केली.0
0
Report
Advertisement
