284001
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पदयात्रा झांसी पहुंची
Jhansi, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा द्वारा राजा बुंदेला के नेतृत्व में निकाली जा रही 'गांव-गांव पांव-पांव' पदयात्रा आज झांसी पहुंची। इस पदयात्रा का उद्देश्य बुंदेलखंड राज्य के निर्माण की मांग को आगे बढ़ाना है। आज यह यात्रा झांसी के एलाइट में समापन होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीपलखूंट पंचायत में ठोस अपशिष्ट नियम 2026 पर प्रशिक्षण, स्वच्छता मिशन की प्रगति तेज
Pratapgarh, Rajasthan:पीपलखूंट पंचायत समिति सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर नियमों की पालना और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास अधिकारी नरेंद्र तेली, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर SBM-G तथा ग्राम पंचायत प्रशासक उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की विस्तृत प्रशिक्षण मार्गदर्शिका उपलब्ध करवाई गई और गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के बेहतर क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सकेगा।0
0
Report
मधुबनी में निजी स्कूल संचालक पर यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल के आरोप गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में लड़की का यौन शोषण और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में निजी स्कूल संचालक गिरफ्तार। संचालक अपने बहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसा कर यौन शोषण कर रहा था। घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव स्थित निजी स्कूल की है। गिरफ्तार स्कूल संचालक की पहचान सोठगांव निवासी सरोज महतो उर्फ अविनव के रूप में हुई है। 25 वर्षीय लड़की का अपने सहेली से मिलने जुलने के क्रम में स्कूल संचालक से बातचीत शुरू हुआ, जो धीरे धीरे प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस बीच संचालक ने लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। संचालक लड़की का अश्लील फोटो बनाकर कई माह से यौन शोषण कर रहा था। जब लड़की को स्कूल संचालक का कई अन्य लड़कियों से भी अवैध संबंध का पता चला तो लड़की ने स्कूल संचालक से संबंध तोड़ने का मन बना लिया। इससे नाराज संचालक ने लड़की का अश्लील फोटो वायरल कर दिया। पीड़ित लड़की स्कूल संचालक से तंग आकर अपने परिजनों को सारी बात बता दी। लड़की के पिता संचालक के घर पहुंचकर उसकी करतूत के बारे में बताकर फोटो डिलीट करने को कहा। लेकिन संचालक के परिजनों ने लड़की के पिता के साथ गाली गलौज और दुर्व्यवहार कर भगा दिया। पीड़िता के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।0
0
Report
बेगूसराय में शराब के नशे में बाइक हादसा, दो युवक गंभीर घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब पीने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय में शराब के नशे में बाइक चलाना दो युवकों को उस वक्त भारी पड़ गया, जब वे भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने शराब के नशे में जमकर हंगाम और हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मामला नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल से राजौरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर आई।सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवक शराब के नशे में जमकर हंगामा और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगे। अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं घायल युवकों का कहना था कि उनके साथ मारपीट की गई है।इधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में बाइक चला रहे थे और इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घायल दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में पेट्रोल-डीजल के लिए कतारें राजनीतिक जंग बनीं
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ा हुआ है। एक तरफ विरोधी केंद्र सरकार पर इस बात को लेकर हमलावर हैं कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाया ही है, इसके लिए भी जनता को सड़कों पर कतार में लगा रहे हैं, वहीं बीजेपी इसे वैश्विक संकट की मार बता रहा है। झारखंड में पेट्रोल और डीजल को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। एक तरफ जहां पेट्रोल पंप पर लंबी कतार है तो वहीं कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिलना भी मुश्किल हो रहा है। इन सब के विरोधियों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर राज्य की जनता को पेट्रोल और डीजल के लिए लाइनों में सड़क पर खड़ा करवा दिया है, वहीं बीजेपी का साफ साफ कहना है, वैश्विक संकट का असर देखने को मिल रहा है। अब पेट्रोल डीजल के मुद्दे पर राजनीतिक जंग तेज हो गई है। तमन पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कारों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ऐसा मानती है कि भारत सरकार ने किसी प्रकार के अभाव की स्थिति उत्पन्न होने नहीं दी है। लोगों में थोड़ी पैनिक वाली स्थिति है। पूरे देश में कोई कमी नहीं है बस लोग हड़बड़ा रहे हैं। बीजेपी सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि खाड़ी में जो स्थिति है वह सब जान रहे हैं; पेट्रोल की बड़ी सप्लाई हमारे देश में खाड़ी से होकर आता है और वहां युद्ध के हालात हैं, बहुत मुश्किल से बहुत कम सप्लाई हो पा रही है। हमारी डिपेंडेंसी है तो स्वाभाविक है कि कमी होगी। रही बात तेल के दाम बढ़ाने की तो दूसरे देशों में 50 से 55 प्रतिशत तक तेल के दाम बढ़े हैं, भारत अभी भी तेल के दाम को स्थिर रखने में कामयाब रहा है। यह स्थिति जल्द से जल्द समाप्त हो जाए अन्यथा आने वाले दिनों में और परेशानी होगी, हालांकि प्रधानमंत्री ने भी जनता से इंधन बचाने की अपील की है। बाइट....प्रदीप वर्मा, बीजेपी पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतार के बहाने झारखंड कांग्रेस भी प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि पेट्रोल पंप में ये कतार प्रधानमंत्री के नाकामियों की कतार है, प्रधानमंत्री के विजन लेश शासन की कतार है। उन्होंने कहा कि पीएम ने पहले एटीएम के लिए लाइन में लगाया फिर सिलेंडर के लिए और अब पेट्रोल और डीजल के लिए। तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस ने कहा कि हमारे देश का प्रधानमंत्री कायर है और सरेंडर कर गया। बाइट....राकेश सिन्हा, कांग्रेस वही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी वर्तमान में उत्पन्न हुई स्थिति पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि अगर केंद्र की सरकार पहले से इस पर गंभीर होती तो अगले 6 महीने तक किसी चीज की किल्लत नहीं होती न ही दाम बढ़ाने होते। यह पूर्वानुमान था कि जैसे ही चुनाव खत्म होंगे चीज महंगी हो जाएगी। लेकिन अपनी क्षमता बढ़ाने भंडारण बढ़ाने को लेकर कोई भी कार्य योजना नहीं बनाई गई; बीजेपी की सरकार सिर्फ धार्मिक ध्रुवकरण कर हिंदू मुस्लिम में बांटकर चलती है और जनता के हितों को दरकिनार किया जाता है। बाइट....मिथिलेश ठाकुर, जेएमएम, महासचिव0
0
Report
शहाबुद्दीन रज़वी बरलीवी: अखिलेश के नेतृत्व पर मुसलमानों में संदेह, 2027 यूपी चुनाव अहम
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी कहते हैं, "2027 के उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन बहुत ज़रूरी हैं... मैंने अपनी कम्युनिटी से, जिसने 1990 से आज तक लगातार समाजवादी पार्टी को वोट दिया है और सपोर्ट किया है, अपील की है कि वे अभी के हालात का जायज़ा लें। जब से अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की लीडरशिप संभाली है, पार्टी का पूरा कैरेक्टर, रवैया और नज़रिया पूरी तरह बदल गया है। मुलायम सिंह मुस्लिम कम्युनिटी के हमदर्द थे, लेकिन अखिलेश यादव नहीं हैं... मैंने अपनी कम्युनिटी से इस मामले पर गहराई से सोचने और, सोच-समझकर, समाजवादी पार्टी के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन ढूंढने की अपील की है। अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा की शाही मस्जिद और कई दूसरे मामलों पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है; इसलिए, मैं ज़ोर देकर कहता हूँ कि उन पर भरोसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है। कोई दूसरा ऑप्शन ढूंढें."0
0
Report
अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस के साथ पैदल गश्त कर लोगों को किया जागरूक
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन एवं वाहन चालकों को जागरूक किया। पुलिस टीम ने कटरा उन्नाव हाईवे, मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की गई। इस एएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल पुलिस की ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी नागरिक यदि जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ,उपनिरीक्षक रामशरन सिंह, राघवेंद्र भूषण आदि मौजूद रहे। उधर कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान में पांच वाहनों को सीज किया तथा 42 हजार रुपए का ई चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किया।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में भाद अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान
Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): Devotees Take Holy Dip In Ganga On Occasion Of Bhad Amavasya. हरिद्वार, उत्तराखंड: ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया。0
0
Report
हापुड़ - संदिग्ध हालत में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी का हापुड से है। जहां कपूरपुर थाना क्षेत्र में एक खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। संदिग्ध हालात में खेत में मिला व्यक्ति का शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है आज सुबह जब खेत मालिक मौके पर पहुंचा तो खेत में शव देख उसके होश उड़ गए खेत मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बड़ा सवाल ये है की खेत में मिला शव आखिर यहां कहा से आया है। जोकि अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की आखिर इस व्यक्ति की मौत का क्या कारण रहा है। फिलहाल पुलिस के लिए शव की शिनाख्त करना बड़ी चुनौती बना हुआ है।0
0
Report
टिहरी में भारी बारिश से सड़क पर मलबा, मानसून से पहले हालात चिंताजनक
Noida, Uttar Pradesh:जनपद टिहरी के भुवान सुवाखोली सड़क क्षेत्र में शुक्रवार को भारी बारिश से सड़क पर मलबा आ गया, मानसून से पहले भारी बारिश से क्या हाल हुआ देखा जा सकता है0
0
Report
Advertisement
स्वच्छ भारत मिशन को मिशन मोड में चलाने के निर्देश, ग्राम पंचायतों पर कचरा नियम लागू
Pratapgarh, Rajasthan:जिला संवादाता हितेष उपाध्याय 9079154796 के अनुसार अरनोद पंचायत सभा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। ಕಾರ್ಯशाला में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना की पालना सुनिश्चित करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुडावत, विकास अधिकारी अशोक कुमार डिण्डोर, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी संपत लाल खटीक, ब्लॉक समन्वयक पूनम चंद मालवीय आदि ने ग्राम पंचायत क्षेत्रों के सभी राजस्व गांवों को स्वच्छ बनाकर ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी दी। आगामी सप्ताह के दौरान गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर योजनाओं, परिपत्रों एवं अधिसूचनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। गंदगी फैलाने या सार्वजनिक स्थल पर कचरा डालने वाले के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई तथा ग्राम क्षेत्रों में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।0
0
Report
सैलारपुरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, श्रमिकों ने पथ नशा छोड़ने की शपथ ली
Pratapgarh, Rajasthan:सैलारपुरा स्थित आरोग्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आरोग्य ग्राम योजना के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रभारी डॉ. आरती दवे ने नरेगा में कार्यरत श्रमिकों को नशा मुक्ति संबंधी पंपलेट वितरित कर तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीली वस्तुओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। डॉ. आरती दवे ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक रोगों में कमी आती है और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। महिलाओं को योग के साथ ऋतुचर्या एवं दिनचर्या से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा मौसमी बीमारियों से बचाव और संतुलित आहार अपनाने के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी को स्वास्थ्य संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। डॉ. आरती दवे ने बताया कि आरोग्य ग्राम योजना का उद्देश्य गांव-गांव तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाकर लोगों को बेहतर जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए नशा छोड़ने का संकल्प लिया。0
0
Report
नगर पालिका ने तीन जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर सड़क किनारे कब्जे साफ किए
Tonk, Rajasthan:अतिक्रमण पर गरजा नगर पालिका का पिला पंजा सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया अजमेर और मालपुरा सड़क मार्ग के दोनों किनारों पर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण तीन जेसीबी की सहायता से हटाए गए। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया तो पुलिस ने समझाइश के बाद आगे की कार्रवाई जारी रखी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी और थाने के प्रभारी डाॅक्टर रविश सामरिया ने बताया कि इन किनारों पर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पहचान कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं हटाने के लिए समय सीमित दी गई थी। निर्धारित अवधि समाप्त होने पर तीन जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया।0
0
Report
Advertisement
अम्बेडकरनगर में पुलिस-हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़, गोलीबारी में घायल बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर गौतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई; पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गयी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी टाण्डा में भर्ती कराया गया है. घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपी सज्जाद अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर ताजन गांव का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गौ तस्करी, गौ हत्या, मादक पदार्थों की बिक्री समेत गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं. सीओ टाण्डा शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी घायल हो गया. फिलहाल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही.0
0
Report
कानपुर के होटल रिद्धि में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिडेन कैमरे से वसूली गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, ब्रेकिंग सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़。 होटल रिद्धि में चल रहा था सेक्स रैकेट。 क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने पकड़ा सेक्स रैकेट कई दिनों से क्षेत्र में चल रहा था सेक्स रैकेट。 रूम में हिडेन कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाकर करते थे वसूली पकड़े गए आरोपियों के पास से चार्जर की तरह दिखने वाला हिडेन कैमरा बरामद हुआ अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल कर करते थे वसूली पुलिस ने कई युवती के साथ होटल संचालक को किया गिरफ्तार。 मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर का।0
0
Report
सीतामाता मेले में अमावस्या पर भारी भीड़, प्रशासन ने तैयारियों की पल-पल निगरानी
Pratapgarh, Rajasthan:सीतामाता मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या रही कम, आज अमावस्या पर उमड़ सकती है भारी भीड़। प्रतापगढ़ जिले में बारावरदा ग्राम पंचायत पाल एवं ग्राम पंचायत मांडकला के तत्वावधान में आयोजित प्रसिद्ध सीतामाता मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। भीषण गर्मी के चलते राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात से आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली, हालांकि श्रद्धालु दुर्गम जंगलों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर सीतामाता वन अभयारण्य पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि आज अमावस्या के दिन मेले का विशेष महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु रात्रि में ही पहुंचने लगे हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां स्थित पवित्र जलधाराओं में स्नान करने से शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी के निर्देशानुसार प्रशासन ने मेले में व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। जगह-जगह पुलिस जाब्ता और वालंटियर तैनात किए गए हैं तथा कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग की ओर से मेले में आने वाले यात्रियों के लिए एक दिन का टैक्स भी निशुल्क रखा गया है। रेंजर सोमेश्वर त्रिदेव के नेतृत्व में मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पट्ट लगाए गए हैं तथा वनकर्मी श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। गर्मी के मौसम में श्रद्धालु तलैया, नदी और झरनों के ठंडे पानी का आनंद लेते नजर आए। विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जबकि तहसीलदार रामेश्वर लाल रेगर ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सरपंच संगीता मीणा द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं के लिए प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी लगातार सक्रिय बने हुए हैं। सीतामाता वन क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दुर्लभ वनस्पतियों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां चारोली, टिमरू, गुंडा और अर्जुन जैसे विशाल वृक्ष श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। 14 मई से शुरू हुआ यह चार दिवसीय मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। अनुमान है कि प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में पहुंच सकते हैं। खास बात यह है कि मेले के करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, जिससे श्रद्धालु प्राकृतिक वातावरण और जंगल की शांति के बीच समय बिताते हैं। सीतामाता मंदिर तक पहुंचने का मार्ग बेहद कठिन और जोखिमभरा माना जाता है। पहाड़ियों के बीच बने संकरे रास्तों पर पत्थर बिछाकर मार्ग तैयार किया गया है, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट बनी हुई है। मेले में सीता माता मंदिर, लव-कुश जन्मस्थली, महर्षि विश्वामित्र आश्रम, लक्ष्मण बावड़ी और विशाल बरगद प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। श्रद्धालु उस पौराणिक दरार के भी दर्शन करते हैं, जहां मान्यता अनुसार माता सीता धरती में समा गई थीं। पहाड़ियों के बीच बहने वाली जलधाराओं का पानी श्रद्धालु बोतलों में भरकर घर ले जाते हैं, जिसे स्थानीय मान्यता के अनुसार औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है।0
0
Report
Advertisement
