icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow25 Oct 2024, 07:29 am

बुंदेलखंड महाविद्यालय में स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं का अभिविन्यास एवं दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

Jhansi, Uttar Pradesh:

बुंदेलखंड महाविद्यालय, झांसी के वाणिज्य विभाग में स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास एवं दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की शैक्षिक और गैर-शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. संतोष रानी ने छात्रों को परीक्षा के नए प्रारूप को समझाया और उन्हें नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहकर महाविद्यालय की सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. पी.एल. सिंह ने की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेहरू विहार में अवैध लाइब्रेरी पर MCD का ताला, सुरक्षा खामियाँ उजागर

New Delhi, Delhi:नेहरू विहार में अवैध लाइब्रेरी पर MCD का ताला। उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जर्जर हालत में खड़ी वर्धमान मॉल की बिल्डिंग में चल रही कई लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर पर एमसीडी ने सीलिंग की कार्रवाई की। आरोप है कि इन लाइब्रेरियों में फायर सेफ्टी से जुड़े जरूरी इंतजाम नहीं थे। न पर्याप्त एग्जिट गेट और न ही आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता। कई जगह कम स्पेस में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते मिले। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके की हैं जहां जर्जर हालत में खड़ी वर्धमान मॉल की बिल्डिंग के अंदर चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर पर नगर निगम का एक्शन देखने को मिला। एमसीडी की टीम ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली कई लाइब्रेरियों को सील कर दिया। खास तौर पर उन लाइब्रेरियों पर कार्रवाई की गई, जहां उपलब्ध जगह के मुकाबले छात्रों की संख्या काफी ज्यादा थी। तस्वीरों में दिखाई दे रही इस लाइब्रेरी में 150 से ज्यादा बच्चे पढ़ने के लिए आते थे। लेकिन सवाल ये है कि अगर अचानक आग लग जाए या कोई दूसरी आपात स्थिति पैदा हो जाए, तो इन बच्चों के बाहर निकलने का रास्ता क्या था? एमसीडी के मुताबिक, मौके पर फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट से जुड़े जरूरी इंतजाम नहीं मिले। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी को गंभीर सुरक्षा खतरा माना गया। वहीं, इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतने लंबे समय से इन इमारतों के अंदर लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर कैसे संचालित हो रहे थे? जर्जर बिल्डिंग... सीमित जगह... बड़ी संख्या में छात्र... और सुरक्षा इंतजामों की कमी—इन सबके बीच नगर निगम ने अब सख्त रुख अपनाया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सख्त दिशा-निर्देशों के बाद नगर निगम के अधिकारी लगातार ऐसी जगहों का निरीक्षण कर रहे हैं जहां नियमों की अनदेखी कर बड़ी संख्या में छात्रों को बैठाया जा रहा है। नेहरू विहार में हुई ये कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। फिलहाल एमसीडी की कार्रवाई के बाद कई लाइब्रेरियों और कोचिंग सेंटर पर ताला लग चुका है लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या कार्रवाई सिर्फ हादसे के बाद होगी या ऐसी जर्जर इमारतों और असुरक्षित लाइब्रेरियों की पहले ही पहचान कर उन्हें सुरक्षित किया जाएगा?
0
0
Report
Advertisement

दौसा के छह नगर निकायों में पहला चरण, 80% से अधिक मतदान की उम्मीद

Jaipur, Rajasthan:दौसा जिले की 6 नगर निकायों में प्रथम चरण का मतदान जारी है मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है उम्मीद है जिले में 80% से ऊपर मतदान पहुंचेगा जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा लगातार सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर रही है सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं बांदीकुई और भांडारेज में एक-एक मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन में कुछ समय के लिए तकनीकी खराबी आई तो तत्काल प्रभाव से दूसरी मशीन लगाकर मतदान प्रक्रिया सुचारू की गई मतदान प्रक्रिया को लेकर हमने खास बातचीत की जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा से क्या उन्होंने कहा यह आप सुनिए उन्हीं की जुबानी
0
0
Report

झारखंड में डॉप्लर रडार से मौसम सटीक भविष्यवाणी; रांची और देवघर में 2027 तक स्थापित

Ranchi, Jharkhand:भारत सरकार के मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि झारखंड में अभी कोई रडार नहीं है। रांची में वह रडार लगेगा और 400 मीटर की दूरी में जो भी वेदर डेवलपमेंट होगा उसको डिटेक्ट किया जाएगा। इसके साथ-साथ देवघर में भी एक रडार लगेगा और रांची में भी डॉप्लर रडार 2027 अप्रैल तक एस्टेब्लिश हो जाएगा। दरअसल भारत सरकार के मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर जनरल डॉ मृत्युंजय महापात्र,रांची आए थे। उन्होंने मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जुड़े तमाम अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ एक बैठक की पूर्वानुमान में नई तकनीक के इस्तेमाल, के बारे में बातचीत हुई। दरअसल डॉप्लर मौसम रडार (Doppler Weather Radar - DWR) एक विशेष प्रकार का रिमोट सेंसिंग उपकरण है, जिसका उपयोग आसमान में मौजूद बारिश, बर्फ, ओलों और हवा की गति और दिशा का पता लगाने के लिए किया जाता है。
0
0
Report

जहानाबाद विधायक राहुल कुमार ने जदयू यात्रा पर तीखा हमला, NDA के भीतर घमासान दिखा

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा की हालिया यात्रा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने इस यात्रा को पूरी तरह से नौटंकी करार देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार है, फिर भी जदयू नेता किस बात के लिए यात्रा निकाल रहे हैं? दरअसल जहानाबाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजद विधायक ने कहा, जब आपकी खुद की सरकार है, आप पूर्व में जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं, तो फिर यह संघर्ष किसके खिलाफ है? अगर बराज तुड़वाना है या गाद की सफाई करवानी है, तो संजय झा को दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बात करनी चाहिए। इस यात्रा से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी आपकी बात नहीं सुन रहे हैं और केंद्र के संबंधित मंत्री काम करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि संजय झा इस यात्रा के जरिए जनता को कोई संदेश देने के बजाय सरेआम जदयू की अंदरूनी सिरफुटौव्वल को जगजाहिर कर रहे हैं। पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए राजद विधायक ने कहा कि जब फरक्का बराज और गंगा जल संधि की बात चल रही थी, तब बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार थी। उस समय तत्कालीन सिंचाई मंत्री जगदानंद सिंह ने मजबूती से बिहार का पक्ष रखा था और इसका पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गंगा ड्रेसिंग के नाम पर अडानी ने कम से कम 1500 करोड़ रुपये का गोलमाल किया है। संजय झा जब जल संसाधन मंत्री थे, तब उन्होंने क्या किया? उन्हें इन सभी सवालों का जनता को जवाब देना चाहिए। राजद विधायक राहुल यही नही रुके आगे उन्होंने जदयू नेता नीरज कुमार और अनंत सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद विधायक ने पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का प्रभाव कम होने के बाद से जदयू में सिर्फ वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। वहां कोई किसी की सुनने वाला नहीं है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही दोनों गुटों को आपस में लड़वा रहा है। जदयू में अब किसी भी स्तर पर लोकतंत्र बाकी नहीं बचा है。
0
0
Report
Advertisement

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल: बेड पर कुत्ता सोना प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

Pithoragarh, Uttarakhand:जिला अस्पताल मैं मरीज सो रहे जमीन पर कुत्ता सो रहा बेड पर बाइट मुख्य चिकित्साअधिकारी पिथौरागढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से आई एक तस्वीर ने पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है... जो अस्पताल में मरीज इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, उसी अस्पताल के पेडियाट्रिक वार्ड के बेड पर एक कुत्ता आराम फरमाता नजर आया। जी हां... मरीज के लिए बने बेड पर कुत्ता! और हैरानी की बात ये है कि यह मामला यहीं खत्म नहीं होता। बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में बेड की कमी के चलते मरीजों को बरामदे में सोना पड़ रहा है। दूसरी तरफ, वार्ड के अंदर बेड पर कुत्ते के सोने का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि बीडीसी सदस्य रमेश धामी जब अपनी पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने इस अव्यवस्था का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला प्रशासन तक पहुंच गया। इसके बाद जिलाधिकारी देर रात खुद अस्पताल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेडियाट्रिक वार्ड में नाइट ड्यूटी को लेकर भी सवाल सामने आए। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की बात भी सामने आई है। हार्ट स्पेश्यलिस्ट और न्यूरो सर्जन नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को हल्द्वानी, देहरादून और दिल्ली तक जाना पड़ रहा है。 now सवाल सिर्फ ये नहीं कि अस्पताल के बेड पर कुत्ता कैसे पहुंचा... सवाल ये है कि जिस बेड पर किसी मरीज का इलाज होना चाहिए, वहां ऐसी लापरवाही की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? पिथौरागढ़ जिला अस्पताल की इस तस्वीर ने स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।
0
0
Report

कटनी में रेत स्टॉक गड़बड़ी: 1.46 लाख घनमीटर गायब, 27.44 करोड़ जुर्माना

Katni, Madhya Pradesh:कटनी; विस्टा सेल्स के रेत स्टॉक में भारी गड़बड़ी पोर्टल पर 1.46 लाख घनमीटर रेत, मौके पर 100 घनमीटर मिली कलेक्टर कोर्ट ने 27.44 करोड़ का जुर्माना लगाया कटनी जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के न्यायालय ने मेसर्स विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड (आनंद बिहार कॉलोनी, कटनी) पर 27 करोड़ 44 लाख 29 हजार 650 रुपए का जुर्माना लगाया है।यह कार्रवाई रेत के आधिकारिक स्टॉक में भारी फर्जीवाड़ा और गड़बड़ी पकड़े जाने पर की गई है। फर्म को यह राशि सरकारी खजाने में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पूरी कार्रवाई मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022 के नियम 19 के तहत हुई है。 कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि यह मामला 30 सितंबर 2023 की रात सेंड पोर्टल पर दर्ज रेत के आंकड़ों और मौके पर हुए सत्यापन के दौरान सामने आया। तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम पुरैनी में मेसर्स विस्टा सेल्स के लाइसेंस वाले स्थल (खसरा क्रमांक 43/1, 43/2 एवं 43/3, कुल रकबा 1.320 हेक्टेयर) की जांच की गई थी। जांच में पता चला कि सेंड पोर्टल पर रेत का स्टॉक 1,46,462 घनमीटर दर्ज था। जबकि, मौके पर सिर्फ 100 घनमीटर रेत मिली। इस तरह कुल 1,46,362 घनमीटर रेत का अंतर पाया गया। इतनी बड़ी मात्रा में गायब रेत के बारे में जब फर्म से वैध बिक्री या परिवहन से जुड़े ई-ट्रांजिट पास, बिल और रजिस्टर मांगे गए, तो फर्म कोई भी सही दस्तावेज नहीं दे पाई संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, मध्यप्रदेश के निर्देशों के अनुसार, अगर सेंड पोर्टल पर रेत का बड़ा स्टॉक दिखे और मौके पर वह गायब मिले, तो इसका मतलब है कि बिना किसी अभिवहन पास (TP) के रेत की कालाबाजारी या अवैध परिवहन हुआ है। कलेक्टर न्यायालय में सुनवाई के दौरान फर्म ने जांच प्रक्रिया में तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी कमियों की दलीलें दीं। हालांकि, न्यायालय ने सभी मौखिक और दस्तावेजी सबूतों, मौके के पंचनामे और गवाहों के बयानों की जांच के बाद इन तर्कों को खारिज कर दिया। शासकीय भूमि पर किया रेत स्टॉक。 न्यायालय ने स्पष्ट टिप्पणी की कि 1.46 लाख घनमीटर जैसी विशाल मात्रा का गायब होना कोई मामूली प्रक्रियात्मक त्रुटि नहीं है। यदि यह रेत वैध तरीके से बेची गई होती, तो फर्म के पास इसके परिवहन के कानूनी साक्ष्य उपलब्ध होते, जिन्हें प्रस्तुत करने में फर्म पूरी तरह विफल रही。 बाइट आशीष तिवारी जिला कलेक्टर कटनी
0
0
Report
Advertisement

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज मांग पर विधायक दलों की वर्चस्व लड़ाई जारी

New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना 25 वे दिन भी जारी है और वही क्रमिक अनशन को 9 दिन हो चुके है, आंदोलनोंकारियों का कहना है कि नरेंद्र नगर और टिहरी दोनों विधायक कांग्रेसी है और कांग्रेस से बीजेपी में आए है और बीजेपी में दोनों की वर्चस्व की लड़ाई चल रही है एक पहले बीजेपी में गए तो एक बाद में लेकिन मानसिकता दोनों की कांग्रेसी है और इसे कांग्रेस बीजेपी राजनीतिक मुद्दा बनाकर फुटबॉल बनाया जा रहा है और अब जनता सब समझ चुकी है और चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा.
0
0
Report

औरैया में डीएसओ के ऑडियो से सप्लाई इंस्पेक्टर को गालियां देने और जूतों से मारने की धमकी वायरल

Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर: औरैया जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी का पूर्ति इंस्पेक्टर को गाली देना का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऑडियो में डीएसओ सप्लाई इंस्पेक्टर को मां बहन की गाली देकर जूते से मारने की बात कह रहा है। इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर ने उच्च अधिकारियों में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं डीएसओ ऑडियो वायरल होने के बाद अपने ऑफिस से नदारद है और अपना पक्ष भी मीडिया के सामने रखने से बच रहे हैं। आपको बता दें कि डीएसओ राजेश कुमार का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अजीतमल तहसील में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर समीर त्रिवेदी को गन्दी गालियाँ देते हुए जूतों से मारने की धमकी दे रहे है। हालांकि जी मीडिया इस ऑडियो को पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि डीएसओ राजेश कुमार ने इंस्पेक्टर समीर त्रिवेदी को किसी कार्य से कार्यालय बुलाया था लेकिन समीर की पत्नी की तबीयत खराब थी और वह छुट्टी पर थे यह बात डीएसओ को नागवार गुजरी और वह समीर को फोन पर गन्दी गालियां देने लगी और जूतों से मारने की धमकी दी। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्ति निरीक्षक समीर ने इस बात से आहट हो कर आयुक्त और जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि डीएसओ पिछले कई महीनों से प्रताड़ित कर रहे है और ऑफिस और फोन पर लगातार गालियां देते है और जूतों से मारने की धमकी देते है ऐसे में वह उनके साथ काम करने में असहज महसूस कर रहे है। उन्होंने इस प्रकरण में कारवाई की मांग की है। बाइट: समीर त्रिवेदी सप्लाई इंस्पेक्टर वियो: वहीं डीएसओ राजेश कुमार का ऑडियो वायरल होने के बाद मीडिया ने उनका पक्ष जानने की कई बार कोशिश की लेकिन वह अपना पक्ष देने से लगातार बच रहे है। और अपने कार्यालय से लगातार नदारद चल रहे है। अब देखना यह होगा कि इस ऑडियो के वायरल होने के बाद उच्च अधिकारी और शासन क्या संज्ञान लेता है।
0
0
Report
Advertisement

टोंक शहर में चुनावी जंग तेज: भाजपा ने दो वार्डों में प्रत्याशी उतारे

Kota, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव को लेकर टोंक शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.... भाजपा ने वार्ड संख्या 14 से मनीष बैरवा और वार्ड संख्या 43 से उनकी मां मीरा देवी को प्रत्याशी बनाया है..... दोनों प्रत्याशी के समर्थन में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है....मनीष बैरवा ने अपनी मां मीरा देवी के समर्थन में वार्ड संख्या 43 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने भी चुनाव प्रचार में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा.....अगर कांग्रेस के पूर्व सभापति किसी वार्ड में चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दें तो उनकी तस्वीर उन्हें भी भेजी जाए। भाजपा प्रत्याशी मनीष बैरवा ने जनता से विकास और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
0
0
Report

मेरठ की शाही जामा मस्जिद के पक्ष में बौद्ध मठ दावे, ASI सर्वे मांग

मेरठ की कोतवाली स्थित ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। मेरठ के अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने दावा किया है कि शाही जामा मस्जिद की जगह पर सम्राट अशोक के काल में बौद्ध मठ था। इसको लेकर उन्होंने DM और कमिश्नर से शिकायत कर ASI सर्वे की मांग की है। अधिवक्ता का कहना है कि -देखिए मैंने जो शहर की शाही जामा मस्जिद है, इसके संदर्भ में पुख्ता प्रमाण और प्रमाणित साक्ष्यों के साथ एप्लीकेशन दी है। DM और कमिश्नर को दोनों को व्यक्तिगत रूप से मिलकर... उन्होंने जाँच का आश्वासन दिया है。 हम किसी के धर्म के साथ बात नहीं कर रहे, हम इसके स्वरूप बदलने की बात नहीं कर रहे। हम ये कह रहे हैं कि यहाँ पर... जिसका प्रमाण है। 1904 का ब्रिटिश काल का गजेटियर है, उसमें पेज नंबर 271-75 पर लिखा हुआ है कि यहाँ ये थी। उससे पहले 12वीं सदी में... और 7वीं सदी में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी अपने विवरण में पूरे मेरठ का वर्णन किया है कि यहाँ बौद्ध सभ्यता थी, बौद्ध कल्चर था。 वरिष्ठ इतिहासकारों ने भी इस पर बात की है। हम ये कह रहे हैं कि आज हर चीज का पता चल जाता है कि बौद्ध मठ था या नहीं था। आप इसका वैज्ञानिक परीक्षण कराइए, ASI से सर्वे कराइए। ASI होती किसलिए है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, सांस्कृतिक विरासत है उसको सुरक्षित किया जाए। और हमारा कर्तव्य है, संविधान ने हमें अधिकार दिया है आर्टिकल में कि हम शासन-प्रशासन को सूचना दें。 भारत के इतिहास के गौरव को जानने का पूरे देश को अधिकार है। वर्तमान कालखंड में कहीं राम की मूर्तियां मिल रही हैं, कहीं हनुमान जी की, कहीं शिवलिंग, कहीं कुएं मिल रहे हैं。 अधिवक्ता राम कुमार शर्मा का कहना है कि उन्हें एक रात सपने में बुद्ध भगवान के दर्शन हुए और उन्हें इस जांच के लिए प्रेरित किया। उनका कहना है कि मेरठ कोतवाली क्षेत्र जहां मस्जिद बनी है, उसकी संरचना ऊंचाई पर है और चारों तरफ से नीचे को रास्ते जाते हैं, जो बौद्ध मठों की पहचान होती है。 बुद्ध भगवान साक्षात हमें दर्शन दे रहे हैं और बोले कि पुत्र, हमने मना किया था कि हमारी मूर्तियाँ मत बनाना, मंदिर मत बनाना लेकिन अब आपको शक्ति देते हैं आप जांच करवाओ। तो मेरी जांच की मांग है। हम लगातार आवाज उठा रहे हैं। हम सिर्फ इतना कहते हैं कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित किया जाए। कोर्ट सबके लिए खुला हुआ है। हम पहले प्रोसेस फॉलो कर रहे हैं。 अधिवक्ता ने कहा है कि अगर प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई नहीं होती है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। फिलहाल जिला प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top