icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow21 Aug 2024, 09:27 am

गहोई वैश्य समाज के प्रख्यात समाजसेवी सीताराम गुप्ता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी गहोई वैश्य समाज के प्रख्यात समाजसेवी एवं निष्काम कर्मयोगी सीताराम गुप्ता की कल 24वीं पुण्यतिथि थी। जहां मौके पर समाज के दर्जनों लोग बड़ा गांव गेट बाहर स्थित श्मशान घाट पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। दिवगंत सीताराम युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं, उन्होंने युवाओं को रोजगार पर बनाने के लिए विशेष कार्य किया। वहीं संघर्ष सेवा समिति संस्थापक डॉ संदीप सरावगी ने कहा कि उनका नाम बड़े ही आदर-सम्मान के साथ लिया जाता है और समाज हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए उनका ऋणी रहेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्कूटी चलाते मोबाइल इस्तेमाल पर पटवारी दंपत्ति से भिड़ंत, थाने में हंगामा वायरल वीडियो

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के सुरतगढ़ से खबर स्कूटी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना पटवारी दम्पति को पड़ा भारी स्कूटी पर चलते समय मोबाइल पर बात करने पर सिटी थानाधिकारी ने पटवारी दम्पति को रोका वहीं रोकने के बाद थानाधिकारी कलावती चौधरी व पटवारी दम्पति में हुई बहस बहस होने पर सीआई साहिबा ने फ़ोन कर DO को बुलाया मौके पर मौके पर मौजूद पटवारी दम्पति व आसपास के लोगो की पुलिस के साथ जमकर हुई नोकझोंक वायरल वीडियो में पटवारी की पत्नी सीआई साहिबा के आगे हाथ जोड़ती हुई आ रही है नजर जिले के सुरतगढ़ के सिटी थाना का मामला वहीं मामला बढ़ता देख पटवारी व अन्य युवकों को पुलिस ले आई थाने पूरी घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पटवारी ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप थाने ले जाकर पटवारी ने लगाया सिटी थानाधिकारी पर मारपीट का आरोप बाईट पीड़ित पटवारी देवीलाल
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ। एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का लगाया

Rajan SinghRajan SinghFollow1m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। बाइट एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
0
0
Report
Advertisement

रोमांच लॉ पास: रोमांच महाजन के नाम पर न्यूयॉर्क में कानून, घोड़ा-गाड़ी खत्म

Noida, Uttar Pradesh:न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हादसे का शिकार हुए पठानकोट निवासी रोमांच महाजन के नाम पर अमेरिका में बना नया कानून 'रोमांच लॉ' पास हो गया। इसके साथ ही न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर दशकों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही पारंपरिक घोड़ा-गाड़ियों का सफर अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है। राइडर लॉ के नाम से जाना जाने वाला यह कानून अब रोमांच की स्मृति में रोमांच लॉ कहलाएगा। 'रोमांच लॉ' विधेयक के पक्ष में 49 में से 40 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 7 वोट आए और 2 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। बताएं कि परिवार सहित अमेरिका घूमने गये 18 साल के रोमांच महाजन न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में जिस बग्गी में बैठे थे, उसका घोड़ा बिदक गया। रोमांच की मां प्रिया बग्गी से गिर गईं। मां को बचाने के लिए रोमांच ने भी छलांग लगा दी। हादसे में प्रिया को हल्की चोटें आईं, लेकिन रोमांच के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से न्यूयॉर्क की कई संस्थाएं और नेता सामने आए और राइडर लॉ को रोमांच के नाम पर रखकर पास करने की मांग ने जोर पकड़ा। न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल में यह विधेयक काउंसिल मेंबर क्रिस्टोफर मार्टे द्वारा प्रायोजित किया गया था, जिसे मेयर जोहरान ममदानी और स्पीकर जूली मेनिन की सहमति के बाद बहुमत से पास कर दिया गया।
0
0
Report

मेरठ-सहारनपुर खंड एमएलसी चुनाव: बैलट पेपर से मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1.

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow2m ago
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के तहत महत्वपूर्ण मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया है। यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के लिए एक कड़ा इम्तिहान माना जा रहा है, जिसमें मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच है, हालांकि कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान को त्रिकोणीय और रोचक बना रहे हैं। हालांकि सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया को लेकर मतदाता जागरूक नहीं दिखाई दे रहे अभी भी मतदान केंद्र खाली पड़े है। कुल प्रत्याशी 18 (शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 8) कुल मतदाता 1,93,120 स्नातक सीट पर 1,28,595 और शिक्षक सीट पर 64,525 कुल मतदान केंद्र 248 स्नातक के लिए 127 और शिक्षक के लिए 121 मतदान का तरीका पूरी तरह से बैलेट पेपर (मतपत्र) के माध्यम से। भाजपा से दिनेश गोयल और सपा से प्रमेंद्र सिंह आमने-सामने हैं। इनके अलावा अमित कुमार जैन, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा, राहुल कुशवाहा, विक्रांत त्यागी और विजय कुमार त्यागी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा की तरफ से श्रीचंद शर्मा और सपा की तरफ से नितिन कुमार तोमर मैदान में हैं। कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज कुमार, बाकिर हुसैन, स्वराज पाल, सुशील, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर और हरकेश सिंह जैसे प्रत्याशी भी टक्कर में हैं। मेरठ जिले में कुल 22,100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 6,500 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 15,600 मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 107 बूथ (30 शिक्षक और 77 स्नातक क्षेत्र के लिए) बनाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ एडीएम और एसपी स्तर के अधिकारियों को भी मैदान में उतारा गया है। मतदान संपन्न होने के बाद सभी जिलों की मतपेटियों (बैलट बॉक्स) को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए मजबूत स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कराया जाएगा। यहीं पर 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। अफवाह फैलाने या चुनाव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर जिला प्रशासन और पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें पैनी नजर रखे हुए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पात्र स्नातक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष अवकाश दिया गया है, ताकि कोई भी मतदाता कार्ययोजना के चलते वोट डालने से वंचित न रहे।
0
0
Report
Advertisement

आरा के नूतन छात्रावास पर पुलिस छापेमारी, 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के आरा में स्थित नूतन छात्रावास में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने दल बल के साथ कल देर रात आरा के नूतन छात्रावास पर छापेमारी किया. जिसमें पुलिस को छापेमारी के दौरान 1 पिस्टल 1 मैगजीन दर्जनों जिंदा गोली, कई ब्लूटूथ जैसे डिवाइस और रेलवे से चुराई गई सामान के साथ कई बाइक भी बरामद हुई है. वहीं नूतन छात्रावास से 6 बदमाशों की गिरफ्तारी भी हुई है. जिनको पुलिस ने पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस को सूचन मिली थी कि कुछ लोग इस हॉस्टल में जुट कर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. वहीं पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके से हथियार के साथ 6 बदमाशों गिरफ्तार कर लिया. भोजपुर जिले में आए दिन हो रहे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इन दोनों भोजपुर पुलिस काफी तत्पर दिखाई दे रही है. पुलिस के इस करवाई के बाद जिले के छात्रावासों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा है की भोजपुर पुलिस आपराधिक गतिविधि पर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है. फिलहाल नूतन छात्रावास को पुलिस ने सील कर दिया है.
0
0
Report

बेतिया में सारण स्नातक चुनाव: 18 मतदान केंद्र, 15 प्रतिशत मतदान

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बिहार विधान परिषद के सारण चुनाव को लेकर मतदान जारी है. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिले में 18 ब्लॉक में 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बेतिया डीएम तरनजोत सिंह और एसपी कुमार गौतम ने बेतिया ब्लॉक मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. बेतिया डीएम ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और अभी तक 15 प्रतिशत मतदान हो गया है. जिला में 18 ब्लॉक में 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बता दें जिला में कुल 1723 मतदाता हैं. सारण स्नातक चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है: जनसुराज के अफाक अहमद, NDA के पुष्कर आनंद, महागठबंधन के जयराम यादव के बीच रोचक मुकाबला है.
0
0
Report
Advertisement

रींगस में बस-ट्रक भिड़ंत, डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल; 4 की हालत गंभीर

Sikar, Rajasthan:रींगस में NH-52 पर नदी पुलिया के पास बस और ट्रक की भिड़ंत में डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल भेजा गया। चार गंभीर घायल यात्रियों को उच्च चिकित्सीय केंद्र के लिए रेफर किया गया। पुणे से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए 37 श्रद्धालु बस में यात्रा कर रहे थे; ट्रक का टायर पंचर होने के कारण चालक उसे बदल रहा था, फिर बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टक्कर कर दी। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और परिचालन सुचारू करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था की गई।
0
0
Report

भाटिया के बीकानेर दौरे में पंचायत चुनाव से राष्ट्रीय राजनीति तक निशाने

Bikaner, Rajasthan:राज्यसभा सांसद और राजस्थान भाजपा प्रभारी संजय भाटिया बीकानेर दौरे पर Zee मीडिया से खास बातचीत में पंचायत चुनाव की रणनीति पर बोले भाटिया कहा-युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं के संतुलन से तय होते हैं टिकट अशोक गहलोत, राहुल गांधी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना बोले-मोदी किसी दबाव में नहीं झुकते, देश का हित सर्वोपरि intro- बीकानेर दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद और राजस्थान भाजपा प्रभारी संजय भाटिया ने पंचायत चुनाव से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। Zee मीडिया से खास बातचीत में भाटिया ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी में रणनीति बनाई गई है और सीटों पर जीत के लिए मिलकर काम किया जा रहा है टिकट वितरण पर उन्होंने कहा कि जिला और प्रदेश स्तर पर सामूहिक सहमति से फैसले होते हैं टिकट देते समय युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन, दावेदारों की संख्या और उनकी जमीनी सक्रियता को भी ध्यान में रखा जाता है। अशोक गहलोत के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बयान पर भाटिया ने कहा कि वे चौथी बार बनें या पांचवीं बार, फैसला पार्टी हाईकमान पर निर्भर करता है। वहीं, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी के दबाव में नहीं झुकते और देश का हित सर्वोपरि है अमेरिकी दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत के किसी देश से रिश्ते खराब नहीं हुए भाटिया ने देश की सुरक्षा और सेना के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की बात कही। ‘रिजीम चेंज’ के बयान और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा। भाटिया ने कहा कि लोकतंत्र पर भरोसा है तो चुनाव लड़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आत्मचिंतन की नसीहत दी। भाजपा संगठन में बदलाव को उन्होंने सामान्य प्रक्रिया बताया।
0
0
Report

आलीराजपुर में NDPS एक्ट के तहत दबिश: छोटी हथवी गांव से 280 गांजे के पौधे बरामद

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में खाकी का बड़ा एक्शन! एनडीपीएस एक्ट के तहत सोडवा पुलिस की दबिश, छोटी हथवी गांव से 280 गांजे के पौधे बरामद; कीमत 7 लाख से अधिक! अवैध मादक पदार्थों और नशे के कारोबार के खिलाफ आलीराजपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। ताजा मामला जिले के सोडवा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। मिलि जानकारी के अनुसार, सोडवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए छोटी हथवी गांव में दबिश दी। देर रात तक चली इस लंबी कार्रवाई में पुलिस ने खेतों से 280 गांजे के पौधे बरामद किए हैं। जब्त किए गए इन हरे गांजे के पौधों की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए इस कार्रवाई में 2 से 3 थानों की पुलिस फोर्स को शामिल किया गया था, जो देर रात तक सर्चिंग और जब्ती के काम में जुटी रही। खास बात यह है कि पिछले महज 10 दिनों के भीतर जिले में अवैध गांजे के खिलाफ पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या आलीराजपुर अवैध गांजे की खेती का नया गढ़ बनता जा रहा है? फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top