284001
झांसी में मोहर्रम की 10 तारीख को हुसैनी लंगर का ताजियादारो के लिए वितरण किया
Jhansi, Uttar Pradesh:आज झांसी गल्ला मंडी रोड पर कुरेश नगर का ताजिया निकल रहा था। इसी दौरान कसाई मंडी के ताजिए पर सभी लोगों ने जियारत करी और लंगर का भी आयोजन किया गया। लंगर कमेटी ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत में आज लंगर पेश किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिवंगत पांडव परिवार पर मीना देवी का शोक प्रकट
Noida, Uttar Pradesh:दिवंगत पांडव का परिवार मीना देवी अपना शोक व्यक्त कर रही हैं0
0
Report
मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद के चलते मां और दो बच्चों की हत्या का आरोप
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर में एक कमरे में मिली मां और दो मासूम बच्चों की लाश, पति ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है. थाना क्षेत्र काँटी में बझिला गांव के सहबाजपुर मठ के पास घटना घटी. मृतकों की पहचान संतोष साह की पत्नी रीता देवी, 2 साल की बेटी वैष्णवी और ढाई महीने के बेटे रूद्र उर्फ कन्हैया के रूप में हुई. एफएसएल टीम, थाना पुलिस, डीएसपी और ग्रामीण एसपी घटनास्थल पर पहुंची. परिजनों के आरोप के आधार पर दो पड़ोसियों को हिरासत में लिया गया है. इलाके में जमीन के विवाद को लेकर हत्या کا शक है; अन्य बच्चे दादा के साथ सो रहे थे, नहीं तो वो भी मर जाते. पति संतोष साह कैटरिंग करते हैं, रात को घर में नहीं थे; सुबह सूचना मिली. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है; फोरेंसिक टीम और पोस्टमार्टम के परिणामों का इंतजार है. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के साहबाजपुर मठ स्थित बझिला गांव में महिला और दो बच्चों की मौत हुई है; पड़ोसियों के विरुद्ध हिरासत में दो लोग पूछताछ कर रहे हैं. परिजनों के आरोप के आधार पर यह भी कहा गया है कि जमीन के विवाद के कारण अपराध हुआ है. सभी जानकारी के लिए संवाददाता मणितोष कुमार मौजूद थे.0
0
Report
बेगूं में नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन: 44 जोड़े बंधे, विधायक ने 10 लाख दिए
Begun, Rajasthan:बेगूं नगर के हवाला की बावड़ी पर माली समाज का नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम से आयोजित हुआ, जहाँ 44 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ का सम्मेलन अध्यक्ष बगदी लाल ने साफा पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विवाह स्थल पर चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। सम्मेलन में आए समाजजनों के लिए ठहरने व भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए कूलर व फव्वारों की व्यवस्था भी की गई। पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ सभी वैवाहिक रस्में संपन्न हुई।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव के सफीपुर में साइबर जागरूकता अभियान: छात्र-छात्राओं को दी गई ऑनलाइन सुरक्षा की जानकारी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: थाना सफीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी सफीपुर व सहायक पुलिस अधीक्षक श्री संचित शर्मा के पर्यवेक्षण में दिनांक 28 अप्रैल 2026 को सन दे सन पब्लिक इंटर कॉलेज, सफीपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत कांस्टेबल रविन्द्र ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी साझा न करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जागरूक किया। छात्रों को यह भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या नजदीकी थाने में संपर्क करें। इस दौरान विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।0
0
Report
केवीएसएस डूंगरपुर में MSP पर गेहूं खरीद केंद्र का शुभारम्भ; किसानों ने लिमिट बढ़ाने की मांग
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्रय-विक्रय सहकारी समिति डूंगरपुर में वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। जयपुर सहकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार व डूंगरपुर जिले के प्रभारी अधिकारी राधेश्याम चौहान ने केंद्र का शुभारम्भ किया। केवीएसएस डूंगरपुर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केंद्र के शुभारम्भ के बाद प्रभारी अधिकारी राधेश्याम चौहान ने केंद्र पर तौल मशीनों, बारदाने की उपलब्धता और किसानों के बैठने व पेयजल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी ने किसानो से संवाद भी किया | इस दौरान किसानो ने अधिकतम उपज सरकारी केंद्रों पर बेचने के लिए वर्तमान खरीद सीमा को बढ़ाने की मांग रखी साथ ही किसानों ने प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने के लिए कुछ तकनीकी सुझाव भी दिए। किसानों की मांग पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार राधेश्याम चौहान ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि खरीद सीमा बढ़ाने के विषय में उच्च स्तर पर चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजकुमार खंडिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजेंद्र कुमार, समिति अध्यक्ष रतन लाल पाटीदार तथा केंद्र प्रभारी राजेन्द्र कटारा भी मौजूद रहे0
0
Report
ग्राम विकास रथ अभियान से 549 ग्राम पंचायतों में 13 योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ाजिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र से ग्राम विकास रथ अभियान की शुरुआत करते हुए रथों को हरि झंडी दिखाकर पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। अभियान के तहत अगले 15 दिनों तक जिले की 549 ग्राम पंचायतों में 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। रथों के साथ कला जत्थों के कलाकार भी रहेंगे, जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। एलईडी वैन के जरिए योजनाओं की जानकारी दिखाई जाएगी, जबकि रथों की लाइव लोकेशन, फोटो और वीडियो विभागीय एप पर अपलोड किए जाएंगे। ग्रामीणों से सुझाव लेने के लिए रथों में सुझाव पेटियां भी रखी गई हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी,जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
बेगूं में खेत में भारी आग से ट्रैक्टर और पेड़ जलकर राख, किसान सुरक्षित
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र के पीपलीखेड़ा गांव में अज्ञात कारणों से खेत में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर गोपाल, ज्ञानचंद और मांगीलाल धाकड़ के खेत में खड़ा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टायर जलकर राख हो गए। वहीं आम के तीन पेड़, प्लास्टिक पाइप, मवेशियों का भूसा और थ्री फेस पानी की मोटर भी जलकर नष्ट हो गई। मौके पर मौजूद महिलाओं की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मवेशियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।0
0
Report
व्हाट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट को बताया: 2026 तक 9400 से अधिक खाते बैन
Noida, Uttar Pradesh:व्हाट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट को बताया: उसने 2026 से लेकर अब तक भारत से जुड़े 9,400 से ज्यादा व्हाट्सएप अकाउंट्स बैन किए हैं, जो डिजिटल अरेस्ट स्कैम में शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी अटॉर्नी जनरल की ओर से दायर नोट में दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं के चलते मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की है। व्हाट्सएप की आंतरिक जांच में पाया गया है कि ये स्कैमर दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से ऑपरेट कर रहे हैं।0
0
Report
जाको राखे साइया मार सके नं कोई
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बच्चे के गर्दन के आर-पार हाे गई छड़, पतंग उड़ाते समय गिरा, एक घंटे तक फंसकर तड़पता रहा गोरखपुर के इलाहीबाग लाला टोली में 14 साल का एक किशोर पतंग उड़ाते समय छत पर निकली छड़ पर गिर गया। जिससे छड़ उसके सीने से होते हुए गर्दन के आर-पार आ हो गई। बच्चे के चिल्लाने पर उसकी मां और घर में रहने वाले किराएदार पहुंचे। करीब एक घंटे तक परिजन इधर-उधर फोन मिलाते रहे। तभी सूचना पर तिवारीपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक सरिया काटने वाले कारीगर बुलाकर छड़ कटवाई। इसके बाद गर्दन में फंसी छड़ लेकर परिजन उसे जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां पर केस की गंभीरता को देखते हुए चार-चार डॉक्टर लगाए गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी गर्दन से फंसी हुई छड़ निकाली। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला इलाहीबाग के लाला टोली की रहने वाली बच्चे की मां अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे तीन बच्चे हैं। इसमे दो लड़का और एक लड़की है। मेरे पति अमरेश श्रीवास्तव वेटर का काम करते हैं। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे मेरा बड़ा बेटा हर्ष श्रीवास्तव छत पर खेल रहा था। दो बार उसे डांट कर नीचे लेकर आई। इसके बाद खाना बनाने लगी। मेरे एक मंजिले घर की छत पर जाने के लिए सीढि़यां बनाई गई हैं। जिस पर एक टीनशेड का छज्जा बना है। अचानक हर्ष सीढ़ी पर बने टीनशेड पर चढ़कर पतंग उड़ाने लगा। थोड़ी देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज आई। वह बोल रहा था कि आकाश भईया बचाइए। आकाश मेरे किराएदार हैं। आवाज सुनकर हमलोग छत पर पहुंचे तो बेटे की हालत देखकर दंग रह गए। बेटा पिलर से निकली छड़ में गिरा था। एक छड़ उसके सीने से लेकर गर्दन के आर-पार हो गई थी। वह दर्द से तड़प रहा था। तभी किसी ने बताया कि छड़ निकालने से माैत हो सकती है। थोड़ी ही देर बाद पुलिस भी आ गई। आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। तभी पास के कारीगर को बुलाकर छड़ कटवाई गई। वहीं बेटा खून से लथपथ हाल में दर्द से छटपटा रहा था। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने छड़ निकाल दी है।0
0
Report
Advertisement
150 साल बाद कान्हा में जंगली भैंसों की वापसी, असम से पहुंची भैंसें
Mandla, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार रेंज में 4 जंगली भैंसों को रिलीज कर इतिहास रचा गया है. ये भैंसें असम के कान्हा में बनाए गए विशेष बाड़े में छोड़ी गईं. भारत सरकार की योजना के तहत असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से कुल 50 जंगली भैंसें लाने की योजना है, जिसमें पहले चरण में 15 भैंसों की तैयारी है. यह योजना जंगलों में जंगली भैंसों की संख्या बढ़ाने के लिए है ताकि कान्हा के जंगल फिर से इनकी चहलकदमी कर सकें. सूझबूझ और तैयारी के साथ यह प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें MP और असम के वन विभाग, वेटनरी टीम और फील्ड स्टाफ की अहम भूमिका रही. कुल मिलाकर, 150 साल बाद जंगली भैंसों की वापसी न सिर्फ वन्यजीव संरक्षण की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि मध्यप्रदेश के जंगलों के भविष्य के लिए भी नई उम्मीद है।0
0
Report
दमोह में बुजुर्ग महिला की हत्या से इलाके में दहशत
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में घटी एक वारदात के बाद दहशत में है लोग, बुजुर्ग महिला का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी... दरअसल दमोह के बड़ापुरा इलाके में सीताबावली रोड लग एक 60 साल की महिला का शव उसके घर में बेहद चिंताजनक हालत में मिला है। शरीफंन बी नाम की महिला अपने पति की मौत के बाद अकेली यहां करीब आठ दस साल से रह रही थी, उनके आगे पीछे कोई नहीं था लेकिन इस बुजुर्ग महिला का सहारा पूरा मोहल्ला था। तमाम लोग इस बुजुर्ग महिला का ख्याल रखते थे और इस इलाके में अम्मा नाम से उन्हें हर कोई पुकारता था। रोजाना अलसुबह अम्मा जाग जाती थी लेकिन आज जब वो लोगों को नहीं दिखी तो मुहल्ले की महिलाओं ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी और देखा तो दरवाजा खुला हुआ था और अम्मा अजीबो गरीब स्थिति में पड़ी थी। महिआओं में एक दूसरे को बुलाया और जब अंदर जाकर देखा तो वो देखा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, पूरी तरह से संदिग्ध इस शव को देख कर महिलाओं के होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और सीएसपी ने जब शव देखा तो वो भी हैरत में पड़ गए क्योंकि पहली ही नज़र में साफ हो गया कि बुजुर्ग शरीफ़न बी को मौत के घाट उतारा गया है और जो हालत थी वो बता रही थी कि इस बुजुर्ग महिला को मौत देने से पहले उसके साथ दरिंदगी की गई है। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने सबको हिला दिया है। एक बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी और फिर हत्या जैसी घटना इस इलाके के लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था और न कभी ऐसा यहां हुआ लिहाजा हर कोई हैरत में है। मामला बेहद संवेदनशील है और आरोपी अज्ञात जिसे देखते हुए विशेष रूप से सागर से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। सीएसपी एच आर पांडे के मुताबिक ये बहुत गंभीर मामला है संदिग्ध है और पुलिस बहुत बारीकी से इसकी जांच कर रही है और जल्दी ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
रेलवे ट्रैक पर अधेड़ शव: पुलिस हत्या या दुर्घटना की गुत्थी में जांच
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव का मुआयना किया, तो मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए, जिससे मामले में किसी अनहोनी या सोची-समझी वारदात की आशंका गहरा गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर पहचान जुटाने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे पहली नजर में संदिग्ध मान रही है और मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बिंदु पर विस्तृत जांच कर रही है कि यह महज एक ट्रेन हादसा है या फिर किसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई वारदात.0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में 15 साल के अरमान की पिटाई का वीडियो वायरल, CCTV में कैद बदमाश
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में दबंगों द्वारा एक किशोर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आधा दर्जन दबंग एक किशोर को बेरहमी से पीटते हुए CCTV में कैद हुआ है. 15 साल के अरमान की दबंगों ने घेर कर पिटाई की. वायरल वीडियो में दिख रहा है कैसे पहले दो पक्षों के कई लोग में कहासूनी हो रही और एक दूसरे को गालीगलोच कर रहे और उसके पीछे से आये दूसरे पक्ष ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान उसके कुछ साथी उसको बचाने आये लेकिन दबंगो ने एक न सुनी और गली में एक दूसरे जमकर हमलावर रहे दोनों पक्ष. थाना गलशहीद क्षेत्र स्थित असालतपूरा की गली नम्बर 4 की बताई जा रही है वायरल वीडियो।0
0
Report
दिल्ली NCB ने दाऊद इब्राहिम के करीबी ड्रग माफिया सलिम डोला को तुर्की से भारत लाया
Delhi, Delhi:दिल्ली नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो विभाग के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है अंडरवर्ल्ड डाऊद इब्राहिम के करीबी को पकड़ा गया है। ड्रग्स माफिया सलिम डोला को तुर्की से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है और आज सुबह एक विशेष विमान के जरिए उसे दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट लाया गया। एनसीबी टीम लम्बे समय से उसकी तलाश कर रही थी और अब पूछताछ चल रही है।0
0
Report
जहानाबाद में थाना के पास बड़ी चोरी, पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठे
Jehanabad, Bihar:बिहार के जहानाबाद में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें खाकी का खौफ रत्ती भर भी नहीं रहा। ताजा मामला टेहटा थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। NH-22 के करीब टेहटा-मठ इलाके में हुई इस घटना ने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा दावों की कलई खोल कर रख दी है। बताया जाता है कि टेहटा-मठ निवासी रंजन कुमार सोमवार शाम अपने परिवार के साथ घोसी स्थित एक रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर बंद पाकर चोरों ने इत्मीनान से ताले तोड़े और अंदर प्रवेश कर गए। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने एक लाख रुपये नकद समेत करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे और गृहस्वामी रंजन कुमार को सूचना दी, तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में वे घर लौटे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और घर से नगद समेत कीमती सामान गायब है। हैरानी की बात यह है कि वारदात थाना परिसर के बिल्कुल नजदीक हुई है। अब सवाल यह उठता है कि अगर थाने के चंद कदमों की दूरी पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता किसके भरोसे रहे? गौरतलब हो कि जिले में लगातार बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी गुस्सा है। फिलहाल टेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि लगातार हो रही चोरियों ने शहर से लेकर गांव तक लोगों की नींद उड़ा दी है। अब देखना यह है कि प्रशासन इन शातिर चोरों को सलाखों के पीछे भेज पाता है या फिर जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होकर रह जाएगी।0
0
Report
Advertisement
