284002
किसान दिवस पर डीएम ने दी भरोसा: बुवाई के लिए बिजली और पानी की होगी पूरी व्यवस्था
Jhansi, Uttar Pradesh:विकास भवन सभागार में किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विद्युत, सिंचाई और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुवाई के दौरान बिजली आपूर्ति और नहरों का संचालन पूरी क्षमता से हो। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SC ने 105 साल की उम्र में रसीक मंडल को जेल से आजादी दे दी
Noida, Uttar Pradesh:68 की उम्र में की हत्या, 105 साल की उम्र में SC ने दी जेल से आजादी उम्रकैद की सज़ा काट रहे और 105 साल के हो चुके रसीक चंद्र मंडल को अब जेल की सज़ा से मुक्ति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने रसीक मंडल को उनकी बढ़ती उम्र के आधार पर रिहाई का आदेश दे दिया है। 2024 में रसीक मंडल को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी होने तक अंतरिम ज़मानत दे दी थी।आज सुप्रीम कोर्ट ने मंडल की मिली इस अंतरिम राहत को स्थायी कर दिया। इसका मतलब है कि अब उन्हें वापस जेल नहीं जाना होगा। 74 साल की उम्र में मिली उम्रकैद की सज़ा रसीक चंद्र मंडल पर 1988 में प्रॉपर्टी के विवाद में अपनी भाई सुरेश मंडल की हत्या का इल्जाम है। उस वक्त मंडल की उम्र 68 साल थी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने IPC की धारा 143, 448, 302 और 324 के तहत मामला दर्ज किया था। 12 दिसंबर 1994 को जब रसीक मंडल की उम्र लगभग 74 साल थी तो निचली अदालत ने उन्हें हत्या के मामले में दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा दी。 हाई कोर्ट का फैसला 24 साल बाद आया रसीक मंडल ने इस फैसले को तुरंत कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी। हालांकि, हाईकोर्ट ने फैसला सुनाने में करीब 24 साल लगा दिए। 5 जनवरी 2018 को कलकत्ता हाई कोर्ट ने रसीक मंडल की उम्रकैद की सज़ा को बरकरार रखा।इसके बाद मंडल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी。 99 साल की उम्र में SC में याचिका 2020 में 99 साल की उम्र में रसीक चंद मंडल ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और समय से पहले जेल से रिहाई की मांग की। उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और उम्र से जुड़ी बीमारियों का हवाला देते हुए रिहाई की मांग की ।2024 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मामले की सुनवाई जारी रहने तक अंतरिम जमानत/पैरोल दे दी थी。 SC का आदेश आज मामला चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने लगा।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंडल की उम्र को देखते हुए उन्हें जेल में रखने का अब कोई उचित कारण नहीं है। इसलिए, भले ही उनकी पूरी सजा की अवधि अभी पूरी न हुई हो, उन्हें समय से पहले रिहा कर जाना चाहिए। कोर्ट ने यह कहते हुए 2024 में मिली अंतरिम ज़मानत को स्थायी कर दिया। इसका मतलब है कि अब मंडल को वापस जेल नहीं जाना होगा0
0
Report
FDA ने बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब का लाइसेंस तुरंत निलंबित कर दिया
Mumbai, Maharashtra:बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब का फूड लाइसेंस सस्पेंड मुंबई के कोलाबा स्थित द बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब लिमिटेड के खिलाफ फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद FDA ने क्लब का फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी कमिश्नर तूकाराम मुंढे के मार्गदर्शन में की गई। FDA की टीम ने 19 अगस्त 2026 को क्लब के किचन और खाद्य संचालन का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कई ऐसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं, जिन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम माना गया। निरीक्षण में किचन के अलग-अलग हिस्सों में मक्खियों का प्रकोप, मरे हुए कॉकरोच और बर्तनों की धुलाई वाली जगह के पास खुले कॉकरोच ट्रैप पाए गए। इसके अलावा खाना तैयार करने वाली जगह के ठीक ऊपर छत का प्लास्टर उखड़कर गिरने की स्थिति में था, जिससे खाने में भौतिक प्रदूषण का खतरा सामने आया। FDA को यह भी मिला कि वॉशिंग पाउडर और केमिकल्स को खाद्य सामग्री के साथ रखा गया था। कई बर्तन और खाद्य पदार्थ सीधे फर्श पर रखे मिले। नॉन-वेज रेफ्रिजरेटर की सफाई भी अस्वच्छ पाई गई, जबकि खाद्य पदार्थों को डीफ्रॉस्ट करने की प्रक्रिया भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। जांच के दौरान कर्मचारियों के पसीने से भीगे हेलमेट और कपड़े भी खाद्य सामग्री के साथ रखे पाए गए। किचन के दरवाजे पूरी तरह सील नहीं थे और खाना पकाने वाले स्टोव के पास ही कचरे के डिब्बे रखे हुए थे। परिसर के अंदर थूकने जैसे निशान भी पाए जाने का उल्लेख FDA की कार्रवाई में किया गया है। कुल मिलाकर निरीक्षण में 47 प्रतिशत तक नॉन-कंप्लायंस सामने आया। इन गंभीर खामियों को देखते हुए FDA ने Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा 32(3) और संबंधित नियमों के तहत क्लब का फूड लाइसेंस नंबर 11521001000201 तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। लाइसेंस सस्पेंड रहने के दौरान क्लब को खाद्य पदार्थों की खरीद, बिक्री और वितरण पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए गए हैं। FDA ने साफ किया है कि निलंबन अवधि में अगर खाद्य कारोबार जारी रखा गया तो FSS Act के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
2047 तक विकसित भारत: रंगनाथन का विचार और मौजूदा चुनौतियाँ
Mumbai, Maharashtra:विकसित भारत 2047’ पर आनंद रंगनाथन के विचार मुंबई में विकसित भारत 2047 को लेकर एक खास चर्चा का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे बेव्यू के सिल्वर जुबली वर्ष के मौके पर मशहूर मॉलिक्यूलर साइंटिस्ट, लेखक और पब्लिक कमेंटेटर डॉ. आनंद रंगनाथन ने क्लब के सदस्यों के साथ विकसित भारत के लक्ष्य और उसकी चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। डॉ. आनंद रंगनाथन ने कहा कि विकास की बात तो हर कोई करना चाहता है, लेकिन विकास के लिए जरूरी एक्शन जमीन पर दिखाई देना भी जरूरी है। उनका कहना था कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर सिर्फ भविष्य की चर्चा करने के बजाय वर्तमान को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान देना होगा। अगर आज का भारत मजबूत और बेहतर होगा, तो भविष्य भी बेहतर होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि ये योजनाएं विकसित भारत के लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, सरकारों की मुफ्त योजनाओं को लेकर उन्होंने सवाल भी खड़े किए। आनंद रंगनाथन ने कहा कि फ्रीबीज की जगह वेलफेयर स्कीम पर जोर होना चाहिए, लेकिन ऐसी योजनाओं के लिए पैसा कहां से आएगा, इस पर भी गंभीरता से विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत पर पहले से काफी कर्ज है, ऐसे में लगातार मुफ्त योजनाओं की राजनीति लंबे समय के लिए सही नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रीबीज की राजनीति के लिए अक्सर अरविंद केजरीवाल का नाम लिया जाता है, लेकिन अब लगभग हर राज्य में किसी न किसी रूप में ऐसी योजनाएं देखने को मिल रही हैं। महाराष्ट्र में ‘लाडकी बहिन’ योजना इसका एक उदाहरण है। आनंद रंगनाथन ने जोर देकर कहा कि 2047 के विकसित भारत का सपना सिर्फ घोषणाओं से पूरा नहीं होगा, बल्कि उसके लिए आज की नीतियों, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और प्रशासन पर काम करना होगा। रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे बेव्यू के अध्यक्ष प्रणीत नहेटा ने भी इस आयोजन को विचारों के आदान-प्रदान और संवाद का मंच बताया। उन्होंने कहा कि क्लब लगातार अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित कर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर संवाद स्थापित करने का प्रयास करता है। इस कार्यक्रम में ‘विकसित भारत 2047’ के साथ-साथ भारत के वर्तमान, भविष्य, विकास की चुनौतियों और नागरिकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। डॉ. आनंद रंगनाथन ने क्लब के सदस्यों के सवाल सुने और अपने विचार साझा किए। कुल मिलाकर, विकसित भारत के लक्ष्य पर आयोजित इस कार्यक्रम में आनंद रंगनाथन का संदेश साफ रहा 2047 की चिंता जरूर होनी चाहिए, लेकिन भारत का भविष्य तभी बेहतर होगा, जब आज के भारत को बेहतर बनाने पर ईमानदारी से काम किया जाए।0
0
Report
Advertisement
कल्याणपुर इंद्रानगर में मुठभेड़, बुजुर्ग महिला के कान के झालों की लूट का खुलासा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़。 इंद्रानगर के बुद्धा पार्क तिराहे के पास दिनदहाड़े हुई थी बुजुर्ग महिला के साथ वारदात。 आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने अधिवक्ता की 79 वर्षीय बुजुर्ग मां के कान के झाले लूटे थे。 महिला के पति की तहरीर पर कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी。 पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर सुराग मिला。 आरोपी युवक के खिलाफ पहले से ही शहर के आधा दर्जन थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं。 मंगलवार को चेकिंग के दौरान रोकने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी。 पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती कराया गया।0
0
Report
5 साल पूर्व दहेज हत्या: पति को आजीवन कारावास और 36 हजार जुर्माना
Kota, Rajasthan:दहेज के लिए 5 वर्ष पूर्व महिला की हत्या करने के आरोपी पति को आजीवन कारावास न्यायालय ने 36 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया कोटा न्यायालय अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश महिला उत्पीड़न क्रम-1 के न्यायाधीश कमल कुमार ने नयापुरा थाना क्षेत्र में 5 वर्ष पूर्व दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को दोषी पाएं जाने पर शुक्रवार को आजीवन कारावास व 36 हजार रुपए जुर्माना की सजा से दण्डित किया है। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार 30 सितम्बर 2021 को फरियादी राजू पुत्र गोविन्द लाल ने नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपने परिवार सहित इन्द्रा गांधी नगर डीसीएम में रहता है। उसकी बहिन की शादी 12 साल पहले सुरेश पुत्र गोबरीलाल निवासी खण्ड गांवड़ी नयापुरा के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे है। सुरेश उसकी बहिन के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। आज से तीन माह पहले सुरेश ने उसकी बहिन के साथ मारपीट की थी। इसलिए वह उसकी बहिन को अपने साथ ले गया था। जो उसकी के पास रह रही थी। 15 दिन पहले सुरेश के घर आया ओर उसकी बहिन को अपने साथ ले गया। 29 सितम्बर को रात्रि के 9 बजे सुरेश ने शराब पीकर उसकी बहिन के साथ लात घूंसोने व डंडे से मारपीट की। जिससे वह बेहोश हो गई। सुरेश उसकी बहिन के साथ मारपीट कर रहा था। तब उसके भाई मुकेश ने बीच बचाव किया था। लेकिन सुरेश मारपीट करता रहा। बेहोश होने पर उसकी बहिन को उसकी सास कैलाशी बाई एमबीएस अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी पति सुरेश पुत्र गोवरी लाल के खिलाफ पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट व हत्या की धारा में मामला दर्ज जं किया था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया था। न्यायालय ने अभियुक्त पति को दोषी पाए जाने पर सजा से दण्डित किया है।0
0
Report
मैहर में ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, NH-30 पर जाम
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसे में भैंस चरा रहे एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रीवा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां हाईवे से वापस लौट रहे 55 वर्षीय रामसिया पटेल पिता देवशरण पटेल को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि रामसिया पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वृद्ध की मौत से आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी महेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित परिजनों और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
बेतिया में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासनिक छापेमारी; दो क्लिनिक सील
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जिले प्रशासन ने शहर में चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई की है राजगुरु चौक और चर्च रोड में स्थित दो नर्सिंग होम को सील किया गया है जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से मेडिकल माफियाओं में हड़कंप मच गया है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह और सिविल सर्जन के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई की है यह अभियान पूरे जिला में चलाया जाएगा जिले में मेडिकल माफियाओं और झोला छाप डॉक्टरों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने यह अभियान चलाया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में राजगुरु चौक के समीप एक नर्सिंग होम को सील किया गया नर्सिंग होम में जैसे ही अधिकारी पहुंचे स्टॉफ और चिकित्सक फरार हो गए दो नर्सिंग होम से करीब अठारह मरीजों को बेतिया जीएमसीएच में शिफ्ट कराया गया है चिकित्सकों की टीम ने नर्सिंग होम के लैब अल्ट्रासाउंड की जांच किया जिसमें कई कमियां पाई गई जांच के बाद मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बेतिया डीएम के निर्देश पर नर्सिंग होम को सील किया गया है मानक के अनुरूप यह नर्सिंग होम नहीं चलाया जा रहा था जिसकी जांच की गई । भारी संख्या में पुलिस बल मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा0
0
Report
कैलारस शुगर मिल को लेकर आंदोलन तेज
Morena, Madhya Pradesh:कैलारस शुगर मिल को लेकर आंदोलन0
0
Report
कुशीनगर में सड़े गुड़, शीरे और केमिकल से बना नया गुड़: चार फैक्ट्रियों पर छापेमारी
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - सड़े-गले गुड़ और शीरा से नया गुड़ बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई - सिधुआं बाजार में गुड़ बनाने वाले चार कारखानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी - टीम ने चारों स्थानों से गुड़ के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे - जांच के दौरान कारखाना संचालकों को साफ-सफाई के निर्देश - कुशीनगर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किया गया जांच - शीरा,खराब गुड़ और केमिकल मिलाकर तैयार किया जा रहा था नया गुड़ - कई इकाइयों के बिना खाद्य रजिस्ट्रेशन चलने के भी लगाए गए थे आरोप - अब सैंपल की जांच रिपोर्ट पर टिकी आगे की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी में तेज धार में नाव डूब, दो लापता; खोज जारी
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील इलाके की तिकुनिया गांव में मोहाना नदी की तेज धार में अचानक अनियंत्रित हुई नाव बीच धारा में डूब गई। चार लेने गए चार लोग नाव पर सवार बताये जा रहे है। नाव पर सवार दो लोग तो सुरक्षित निकल आए लेकिन दो लोग अभी भी लापता है जिनकी तलाश में गोताखोर और NDRF की टीम को लगाया गया है अभी तक लापता दोनों की तलाश जारी है। मामले की सूचना पर आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू का जायजा लिया। फिलहाल अभी तक लापता दोनों लोगों की तलाश जारी है।0
0
Report
दस साल की मेहनत के बाद अवनीश बनें ग्राम पंचायत अधिकारी, हाथी पर स्वागत
Basti, Uttar Pradesh:कभी किताबें साथी बनीं, कभी असफलता ने हौसला तोड़ा कभी नतीजे ने उम्मीदों पर पानी फेरा, लेकिन मंजिल पाने की जिद ऐसी थी कि दस साल तक संघर्ष चलता रहा। आखिरकार जब मेहनत ने कामयाबी का दरवाजा खोला और बेटा ग्राम पंचायत अधिकारी बना, तो पिता की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। पिता ने कहा बेटा अधिकारी बना है, तो स्वागत भी अधिकारी वाला ही होना चाहिए। फिर क्या था हाथी सजाया गया, बैंड-बाजा बुलावा गया और अधिकारी बेटा हाथी पर सवार होकर निकला। जिसने देखा, वो मुस्कुराया और इस संघर्ष की कहानी सुनकर भावुक भी हुआ। अवनीश ने अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि 10 सालों की मेहनत से मुझे यह सफलता मिली, मैं कभी निराश नहीं हुआ, अवनीश ने कहा कि अगले तीन महीने में वह गांव के पढ़ने वाले बच्चों के लिए जो भी एग्जामिनेशन फीस होगी और जो भी आने जाने का खर्च होगा उस को खुद उठाएंगे ताकि गांव के बच्चे भी पढ़ सकें और आगे बढ़ सकें। ये तस्वीरें बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव की हैं जहां सफलता का जश्न कुछ ऐसा मना कि देखने वालों की नजरें ठहर गईं। हाथी सजाया गया बैंड-बाजा बुलाया गया और अधिकारी बेटा हाथी पर बैठकर गांव की गलियों से निकला। गांव वालों ने जब ये नजारा देखा तो भीड़ जुट गई। किसी ने तालियां बजाईं, किसी ने बधाई दी और कई लोग इस अनोखे स्वागत को मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। पिता महेंद्र कुमार पाण्डेय के लिए ये सिर्फ बेटे की सरकारी नौकरी नहीं थी, ये उन दस सालों का हिसाब था, जिनमें बेटे ने न जाने कितनी रातें किताबों के साथ गुजारीं कितनी बार असफलता देखी और कितनी बार खुद को दोबारा खड़ा किया। आज वही बेटा अधिकारी बनकर सामने था तो पिता की आंखों में खुशी भी थी और दस साल के संघर्ष की कहानी भी। वैसे गांव में आमतौर पर हाथी पर दूल्हा बैठता है लेकिन केशवपुर में इस बार दूल्हे की जगह नौकरी बैठी थी, बेटा अधिकारी बना तो पिता ने भी कह दिया नौकरी छोटी हो या बड़ी बेटे की मेहनत बड़ी है, इसलिए स्वागत भी बड़ा होगा। अवनीश की कहानी उन तमाम युवाओं के लिए उम्मीद है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता के बाद हार मान लेते हैं। दस साल का इंतजार लंबा था, लेकिन मंजिल जब मिली तो जश्न भी यादगार हो गया। किताबों से शुरू हुआ सफर असफलताओं से गुजरा और आखिरकार हाथी की सवारी के साथ सफलता के दरवाजे तक पहुंच गया। बाइट अवनीश पाण्डेय, नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी0
0
Report
7.4 भूकंप के बाद वेनेजुएला-कोलंबिया में लाल आसमान, फिनोमिना का सवाल
Noida, Uttar Pradesh:7.4 के भूकंप के बाद आसमान का रंग लाल होने की घटनाएं पहले जुलाई में वेनेजुएला में दिखा अब कोलंबिया में लाल आसमान ये फिनॉमिना कैसे बनता है इसका भूकंप से क्या कनेक्शन है इस पर जियोलॉजिस्ट या किसी साइंटिस्ट की बाइट मंगवा लें.0
0
Report
Advertisement
फागी में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार लोग मारे गए
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) जयपुर के फागी से बड़ी खबर... सड़क हादसे में तीन महिला और एक पुरुष की मौत। बेकाबू बोलेरो चालक ने सड़क पर काम करते हुए लोगों पर चढ़ाई कार। अस्पताल में ग्रामीण हुए एकत्रित, एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं मृतक, फागी से माधोराजपुरा स्टेट हाइवे पर हुआ हादसा। फागी निवासी बताए जा रहे चारों मृतक, तीन महिलाएं और एक पुरुष सड़क पर कर रहे थे काम, इसी दौरान बोलेरो ने मारी टक्कर। पुलिस पहुंची मौके पर, हादसे के बाद मृतकों के शवों को लाया जा रहा है फागी उप जिला अस्पताल।0
0
Report
डिजिटल अरेस्ट के डर से बुजुर्ग दंपती को 76 लाख की ठगी, 50 लाख बचाए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को पुलिस, ATS और NIA का अधिकारी बताकर बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराया और 76 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का पता चलते ही राजस्थान की स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और करीब 50 लाख रुपए होल्ड करवाए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। एडीजी साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि 5 अगस्त को जयपुर निवासी बुजुर्ग दंपती के पास वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वालों ने खुद को इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, प्रेम कुमार गौतम और ATS लखनऊ के IG विक्रम सिंह बताया। ठगों ने आरोप लगाया कि दंपती के आधार कार्ड का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों और करोड़ों रुपए के वित्तीय अपराध में हुआ है। गिरफ्तारी और परिवार के दूसरे सदस्यों पर कार्रवाई की धमकी दी गई। इसके बाद ठगों ने वाट्सएप पर कथित NIA नोटिस भेजा और NOC तथा सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी करने का झांसा दिया। लगातार वाट्सएप वॉइस और वीडियो कॉल के जरिए दंपती पर मानसिक दबाव बनाया गया। यहां तक कि उनके फिक्स्ड डिपॉजिट की जानकारी और दस्तावेजों की तस्वीरें भी मंगवाई गईं। ठगों के दबाव में बुजुर्ग दंपती ने अपनी बचत को लिक्विडेट कर अलग-अलग बैंक खातों में 76 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में शिकायत की गई। स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने तुरंत रकम की ट्रेल खंगालनी शुरू की और करीब 50 लाख रुपये होल्ड करवाने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड खंगाले और संदिग्ध मोबाइल नंबरों के CDR, CAF ID और IPDR के साथ ट्रांजेक्शन की मनी ट्रेल खोजी। बैंकिंग प्रूफ के आधार पर पुलिस दिल्ली और उत्तर प्रदेश पहुँची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी अखंड प्रताप सिंह और गाजीपुर, दिल्ली निवासी सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में दोनों की अलग-अलग भूमिका सामने आई है। बैंक खातों का खेल: डीआईजी साइबर शांतनु कुमार के अनुसार सतपाल सिंह ने अपनी कंपनी के कर्मचारी और मैनेजर अखंड प्रताप सिंह के बैंक खातों की जानकारी साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराई। इन खातों में साइबर ठगी की रकम पहुंची। पुलिस के अनुसार सतपाल ने रकम निकलवाने और दूसरे खातों में ट्रांसफर करवाने में सहयोग किया और कमीशन के लालच में इस नेटवर्क का हिस्सा बना। वहीं अखंड प्रताप सिंह ने अपने केनरा बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध कराई। उसके खाते में 7 लाख रुपए की रकम पहुंची, जिसे आगे RTGS के जरिए दूसरे खाते में ट्रांसफर किया गया। पुलिस के अनुसार ठगी की रकम को आगे भेजने के लिए बैंकिंग माध्यम उपलब्ध कराने में उसकी भूमिका सामने आई है। जांच जारी: पुलिस अब वाट्सएप रिकॉर्ड, CDR, CAF ID, IPDR और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की मनी ट्रेल का तकनीकी विश्लेषण कर रही है। रकम आगे किन-किन खातों में पहुंची और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है। राजस्थान साइबर पुलिस ने साफ किया है कि अगर कोई खुद को NIA, पुलिस, ATS, ED या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाए, वीडियो कॉल पर निगरानी रखे या बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने का दबाव बनाए, तो उसके झांसे में न आएं। सरकारी एजेंसियां वाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए तथाकथित डिजिटल अरेस्ट कर पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश नहीं देती। साइबर क्राइम पुलिस की सलाह: सतर्क रहें, डरें नहीं, सत्यापन करें और दबाव में पैसा ट्रांसफर न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।0
0
Report
राजस्थान में संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए नया राज्य विशेष पुलिस बल
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब राजभवन, विधानसभा, हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री आवास से लेकर एयरपोर्ट और RBI जैसे संवेदनशील सरकारी और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अलग से राज्य विशेष पुलिस बल गठित किया जाएगा। फिलहाल इन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा RAC की अलग-अलग बटालियनों के करीब 1000 जवानों के भरोसे है। लेकिन अब सरकार इन महत्वपूर्ण जगहों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और दक्ष सुरक्षा बल तैयार करने जा रही है। राज्य सरकार ने राज्य विशेष पुलिस बल गठन को मंजूरी दे दी है। यानी आने वाले समय में राजस्थान में सुरक्षा का एक नया मॉडल देखने को मिल सकता है। राजस्थान सरकार राज्य में एक नई बटालियन के रूप में राज्य विशेष पुलिस बल गठित करने की तैयारी में है। इस पुलिस बल की जिम्मेदारी सामान्य कानून-व्यवस्था से अलग होगी। इसका फोकस राज्य के महत्वपूर्ण, संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का होगा। सरकार का मानना है कि राजस्थान में लगातार बड़े औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ रही है। नए उद्योग और बड़े संस्थान स्थापित होंगे तो उनकी सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त सुरक्षा कर्मियों की जरूरत होगी। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि वर्तमान हालात में राज्य के के महत्वपूर्ण भवनों तथा रिफाइनरी जैसे औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कार्मिकों की जरूरी है। इनकी सुरक्षा के लिए नई बटालियन गठन होने पर विशेष प्रशिक्षित और दक्ष सुरक्षाकर्मी उपलब्ध होंगे, जिससे इनकी सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी तथा मजबूत होगी。 राज्य विशेष पुलिस बल की संभावित जिम्मेदारियां - राजभवन की सुरक्षा - विधानसभा की सुरक्षा - हाईकोर्ट की सुरक्षा - मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा - एयरपोर्ट सुरक्षा - RBI जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा - रिफाइनरी और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा - भविष्य में चिन्हित होने वाले महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा इसलिए भी विशेष सुरक्षा बल की जरूरत .... एक तरफ इन महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, तो दूसरी तरफ यही RAC बटालियन राज्य में कानून-व्यवस्था की बड़ी जरूरत भी पूरी करती है। यहीं से अलग विशेष बल की जरूरत महसूस हो रही है। क्यों नहीं हो सकती मौजूदा RAC से स्थायी प्रतिनियुक्ति ?.... राजस्थान में वर्तमान में RAC/MBC की 21 बटालियन है। इनमें से 8वीं, 11वीं और 12वीं बटालियन RAC (IR) VIP ड्यूटी के लिए दिल्ली में तैनात है। 13वीं बटालियन RAC जेल सुरक्षा में लगी है, जबकि 14वीं बटालियन RAC खानन विभाग में तैनात है। यानी इन बटालियानों को सामान्य कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में नियमित रूप से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। VIP विजिट हो, कोई बड़ा मेला हो, त्योहार हो या अचानक कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो—इन कंपनियों को पूरे राजस्थान में लगाया जाता है। ऐसे में महत्वपूर्ण सरकारी और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए इन्हीं बटालियनों से स्थायी तौर पर अतिरिक्त नफरी उपलब्ध कराना संभव नहीं माना गया है। इसीलिए प्रस्ताव है कि एक अलग नई बटालियन यानी राज्य विशेष पुलिस बल बनाया जाए。 RAC की उपलब्ध नफरी पर दबाव 16 नियमित RAC/MBC बटालियन 78 कंपनियां - विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था ड्यूटी 14 कंपनियां - रोटेशनल प्रशिक्षण - VIP विजिट, महत्वपूर्ण दौरे, मेले , त्योहार, आपात कानून-व्यवस्था में तत्काल जरूरत नई इंडस्ट्री, नई सुरक्षा चुनौती राजस्थान में बड़े औद्योगिक निवेश की संभावनाओं के साथ आने वाले समय में कई नए औद्योगिक संस्थान स्थापित होने की संभावना जताई गई है। रिफाइनरी जैसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान हों या अन्य महत्वपूर्ण संस्थान-इनकी सुरक्षा सामान्य पुलिसिंग से अलग विशेषज्ञता मांगती है। इसी जरूरत को देखते हुए राज्य विशेष पुलिस बल में ऐसे जवानों को तैयार किया जाएगा, जिन्हें महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण और दक्षता हासिल हो।0
0
Report
Advertisement
