284001
झांसी चेहल्लुम पर सिया इमामबाड़े से बड़ा बाजार होते हुए लक्ष्मी ताल पहुंचा जुलूस
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में चेहल्लुम के अवसर पर शिया समुदाय ने इमामबाड़े से लेकर लक्ष्मी ताल तक जुलूस निकाला। जुलूस में इमाम हुसैन की शहादत पर मातम किया गया और सिया का ताबूत व झंडा भी शामिल था। जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए और छबील व तवारुक बांटे गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
GRAP-2 लागू होते ही दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैफिक चेकिंग तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: GRAP-2 पाबंदियां लागू होने के बाद, दिल्ली परिवहन प्रवर्तन और यातायात पुलिस की टीमें आया नगर बॉर्डर पर जांच कर रही हैं।0
0
Report
ब्रजेश पाठक: INDI गठबंधन से अराजकता बढ़ी, भाजपा पदयात्रा से करेगी जवाब
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च पर कहा, "जिस ढंग से INDI गठबंधन ने देश को अराजकता के मुहाने पर लाकर खड़ा किया है, संसद की जगह सड़क पर कुछ चंद लोगों को लेकर आम जनमानस को परेशान कर रहे हैं; भाजपा आज पदयात्रा के माध्यम से परेशान करने वाले लोगों को उजागर करेगी। हम जन-जन तक जाएंगे। प्रदेश में 6 क्षेत्रों में यह पदयात्रा 2 दिन लगातार चलेगी..."0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भपात के आरोप पर राहुल सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में नाबालिक लड़की से दुषकर्म और आठ माह का गर्भ होने के बाद गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिक ने जयस नेता राहुल सोलंकी पर आरोप लगाए हैं; शहर थाना पुलिस ने राहुल सोलंकी और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि अस्पताल से सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां नाबालिक पीड़िता का इलाज चल रहा था। पीड़िता ने बयान दिया है कि राहुल पिता रतनसिंह सोलंकी नामक युवक के द्वारा उसके साथ दुषकर्म किया गया, वही आठ माह का गर्भ होने के बाद भी उसे गर्भपात की गोली खिलाई गईं। आज हालत बिगड़ने पर नाबालिक पीड़िता इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंची, जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने राहुल सोलंकी और एक अन्य दिलीप नामक युवक पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है; दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। भाजपा नेता डॉ रेलाश सोलंकी ने आरोप लगाया कि आदिवासी के रक्षक मुखिया का मुखौटा पहनकर घूम रहे लोग आज समाज के भक्षक बन गए हैं; जयस और आदिवासी समाज के मंचों से समाज की बेटियों की रक्षा करने का दोंग करने वाले व्यक्ति पर समाज की बेटी ने दुराचार के आरोप लगाए हैं। आज समाज की बेटी अस्पताल में मरणासन्न अवस्था में है; हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे व्यक्ति की जल्द गिरफ्तारी हो और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।0
0
Report
Advertisement
किशनगंज: आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू ने रूबी कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी
Kishanganj, Bihar:किशनगंज आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने मंगलवार की सुबह सर्व शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) रूबी कुमारी के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक महकमे तक में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ईओयू की विशेष टीम मंगलवार सुबह करीब सात बजे किशनगंज पहुंची और रूईधासा स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय तथा लाइन मोहल्ला स्थित डीपीओ रूबी कुमारी के किराए के आवास पर एक साथ धावा बोला। दोनों स्थानों पर ईओयू के अधिकारी आय से संबंधित दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और संपत्ति के कागजातों को खंगाल रहे हैं। बताया जाता है कि यह पूरी कार्रवाई ईओयू के पुलिस उपाधीक्षक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में की जा रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों ठिकानों पर सदर थाना की पुलिस को तैनात किया गया है। कार्यालय और आवास के मुख्य द्वारों पर पुलिस बल की मौजूदगी में जांच की जा रही है। डीपीओ रूबी कुमारी पर पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर ईओयू ने यह कार्रवाई शुरू की है। टीम बैंक खातों, अचल संपत्ति के दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन से संबंधित फाइलों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों ठिकानों पर छापेमारी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच टीम को कितनी संपत्ति और कौन-कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। ईओयू की आधिकारिक जानकारी के बाद ही बरामदगी और जांच के निष्कर्षों की पूरी तस्वीर सामने आएगी।0
0
Report
राजभर का विपक्ष पर हमला, ईवीएम बहस के बीच बनारस दौरे के संकेत
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Omprakash Rajbhar (Cabinet Minister, UP) on BJP's 'Save Democracy, remove anarchy' march in Lucknow/ NDA's participation in the march/ Amit Shah's challenge to opposition on sir and EVM debate/ Rahul Gandhi's remarks on PM Modi/ Humayun Kabir's december 6 highway blockade warning and mosque announcement/ Akhilesh Yadav's Varanasi visit ahead of 2027 UP Assembly Elections बीजेपी की यात्रा पर विपक्ष के लोग जिस तरह लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। अराजकता का माहौल पूरे देश में पैदा किए हुए हैं। उन लोगों के आंदोलन से व्यापारी परेशान हैं, आम आदमी परेशान हैं। अमित शाह ने राहुल गांधी को तैयार और ईवीएम के मुद्दे पर संसद में बहस की चुनौती दी उन्होंने कहा सरकार विशेष तौर पर बुलाने को तैयार है। सराने विपक्ष पर घुसपैठों बचाने का आरोप भी लगाया था के सवाल पर विपक्ष घुसपैठियों के सहारे ही जिंदा रहता है। वह हमेशा घुसपैठियों की ही बात करता है, उनका समर्थन करता है। उत्तर प्रदेश: PM मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "कांग्रेस के जिम्मे कोई काम तो है नहीं। आरोप का प्रमाण पत्र देना जानते ही नहीं हैं। वो जो भी आरोप लगा रहे हैं, जब उनसे सबूत मांगा जा रहा है तो भाग खड़े हो जा रहे हैं।" भुमायूं कबीर के बयान पर उन्होंने कहा, "वो मस्जिद बनाएं और अनुमति लेकर करें। वो हाईवे जाम करेंगे तो पुलिस वाले उन्हें वहीं उलट देंगे।" प्रमुख अखिलेश यादव आज बनारس दौरे का या दौरा उस वक्त का जब बनारस के दोनों नगर से सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत जा रही है के सवाल पर कहा नेता हैं तो बनारस नहीं जाएंगे? तो कहां जाएंगे? सत्ताईस में नहीं अगली पैदाइश की तैयारी करें के लिए जी के जन्म में ना कुछ हुई।0
0
Report
चतरा के कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या, जांच जारी
Ansar Nagar, Jharkhand:कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ती थी मृतका प्रियंका कुमारी, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। घटना चतरा जिले के गिधौर प्रखंड मुख्यालय में हुई। रात करीब 9 बजे छात्रावास की सभी छात्राएं भोजन करने के लिए नीचे आई थीं। इसी दौरान मृतका को भोजन के लिए नहीं आते देख उसकी सहपाठियों ने उसे बुलाने के लिए कमरे में जाकर देखा, जहां वह फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। इसे देख छात्राओं ने शिक्षिकाओं को सूचना दी। उसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची की मौत की पुष्टि अस्पताल में की गई। बताया गया कि फांसी लगाने वाली छात्रा 28 नवंबर को छुट्टी बिताने के बाद घर से विद्यालय लौटी थी। अंचल अधिकारी अनंत श्यामन विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है; पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
36 हाथियों का झुंड हजारीबाग की ओर, ग्रामीण सतर्क रहें
Hazaribagh, Jharkhand:कोडरमा और गिरिडीह जिले से होते हुए करीब 36 हाथियों का झुंड हजारीबाग के टाटीझरिया और दारू प्रखंड की ओर पहुंचा है। पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास उज्ज्वल ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के झुंड की निगरानी और ट्रैकिंग कर रही है। साथ ही झुंड के रूट को डायवर्ट करने का भी प्रयास किया जा रहा है, ताकि आबादी वाले क्षेत्रों में संभावित खतरे को कम किया जा सके। डीएफओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि जिस भी क्षेत्र में हाथियों के झुंड की सूचना मिले, वहां के लोग जंगल और जंगली इलाकों में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से समय-समय पर हाथियों की गतिविधियों को लेकर सूचना दी जाती है। ग्रामीण इन सूचनाओं को गंभीरता से लें और सतर्क रहें। उन्होंने यह भी बताया कि हाथियों के झुंड से किसी ग्रामीण की जान-माल की क्षति होने पर वन विभाग के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है। वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
खैरागढ़ एडवर्ड पार्क विवाद: नोटिस के बावजूद निर्माण, प्रशासन की सख्त चेतावनी
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ के सिविल लाइन स्थित एडवर्ड पार्क की विवादित जमीन पर निर्माण का मामला अब प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। एसडीएम की जांच में कॉलोनी की अवैधता संबंधी निष्कर्ष सामने आने और नगर पालिका के तीन नोटिस के बावजूद निर्माण गतिविधियां जारी रहीं। 30 अक्टूबर को अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर निर्माण बंद रखने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 2 नवंबर को फिर काम चालू होने की शिकायत सामने आई। जिला पत्रकार संघ की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। लोहे सहित अन्य निर्माण सामग्री जब्त की गई और एफआईआर की चेतावनी दी गई। वहीं एसडीएम ने बताया कि दोबारा निर्माण की सूचना मिलते ही विद्युत मंडल को पत्र लिखकर बिजली कनेक्शन कटवाया गया है। निर्माण सामग्री संबंधित व्यक्ति की सुपुर्दगी में दी गई है और दोबारा काम होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अब सवाल है कि तीन नोटिस और बार-बार कार्रवाई के बाद भी निर्माण कैसे जारी रहा? पांच महीने से लंबित जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट कब आएगी? प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं。 बाइट - अविनाश ठाकुर एसडीएम खैरागढ़0
0
Report
हनुमानगढ़ के पল্লू में मतदान जारी, ठंड के बावजूद उत्साह बरकरार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पल्लू पंचायत समिति के ग्रामीण इलाकों में मतदान जारी, सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर दिखा उत्साह,हालांकि ठंड की वजह से थोड़ी देरी से मतदाता पहुंचे मतदान केंद्र,सुबह दस बजे तक मतदाताओ की संख्या में हुआ इज़ाफ़ा,जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव हो रहे है आज,महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ अपने मत का किया प्रयोग0
0
Report
Advertisement
राजपुर बड़ा बूथ हिंसा: पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:राजपुर बड़ा बूथ हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के राजपुर बड़ा पोलिंग बूथ पर मतदान और पुनर्मतगणना के दौरान हुए विवाद एवं हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर अलवर स्थित एससी-एसटी न्यायालय में पेश किया, जहां आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड मांगी है। मामले के अनुसंधान अधिकारी एवं लक्ष्मणगढ़ सीओ नागेंद्र सिंह के अनुसार, 30 अक्टूबर को राजपुर बड़ा पोलिंग बूथ पर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद झगड़ा और हिंसा हुई थी। चुनाव परिणाम से असंतुष्ट प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की समझाइश के बावजूद विरोध जारी रखा। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच आक्रोशित भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर लाठी-डंडों एवं पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस उपाधिक्ष के सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को हिरासत में लिया और जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने न्यायालय से आरोपियों की रिमांड मांगी है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बीकानेर के तीन पंचायतों में मतदान जारी; 402 केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर तीसरे चरण में तीन पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान जारी 112 ग्राम पंचायतों में सुबह से लोकतंत्र के पर्व में उत्साह के साथ भाग ले रहे ग्रामीण गुलाबी ठंडक के बीच मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे मतदाता लूणकरणसर की 48, श्रीडूंगरगढ़ की 33 और रीड़ी की 31 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान कुल 402 मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी, पुलिस मोबाइल पार्टियां कर रही गश्त 5 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए होगा मतदान जिला कलेक्टर निशांत जैन लगातार कर रहे मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग एसपी मृदुल कच्छावा भी कानून व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर रख रहे नजर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी, शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन मुस्तैद0
0
Report
जनकपुर तक रेल लाइन का वादा कब पूरा होगा?
Muju, Jeonbuk State:एंकर – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरãन जनकपुर तक रेल लाइन पहुंचाने का वादा किया गया था, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह पहुंचीं जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि मनेंद्रगढ़ से सीधी तक रेल सुविधा के लिए सर्वे का काम जल्द शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि रेल लाइन का काम सड़क निर्माण जैसा नहीं होता, इसमें समय लगता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जनकपुर तक रेल पहुंचाने का चुनावी वादा कब धरातल पर उतरेगा? विधायक रेणुका सिंह चुनाव के दौरान जनकपुर तक रेल लाइन पहुंचाने का वादा किया गया था, क्या मनेंद्रगढ़ से सीधी तक होने वाला सर्वे जनकपुर को भी रेल सुविधा से जोड़ेगा? सर्वे कब शुरू होगा और रेल लाइन निर्माण की समय-सीमा क्या होगी? आखिर भरतपुर और जनकपुर क्षेत्र के लोगों को रेल सुविधा के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा? क्या यह वादा अगले चुनाव से पहले पूरा हो पाएगा? बाइट – रेणुका सिंह विधायक, भरतपुर-सोनहत विधानसभा, एमसीबी0
0
Report
Advertisement
औरैया खेत की जुताई को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल
Madhupur, Uttar Pradesh:खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष। जेठ और उसके पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप। लोहे की रॉड से भी व्यक्ति को बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में जमीन पर गिराकर व्यक्ति को पीटते दिखे तीन लोग। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला अतिवल गांव का मामला।0
0
Report
नोहर में पंचायती राज के तीसरे चरण के मतदान शुरू
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान सुबह से शुरू, नोहर पंचायत समिति के 35 ब्लॉक व 8 जोन के लिए डाले जा रहे हैं वोट,ब्लाक के लिए 113 उम्मीदवार है मैदान में,2 लाख 15 हजार 696 मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग,मतदान के लिए बनाए गए हैं 227 बूथ,सुबह मौसम में ठंडक होने के कारण मतदान हुआ था थोड़ा धीमा0
0
Report
Hanumangarh में ग्रामीण इलाकों में मतदान तेज, महिलाएं और बुजुर्गों ने किया उत्साहपूर्ण प्रदर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिला मुख्यालय के ग्रामीण इलाकों में मतदान जारी, सुबह हल्की ठंड की वजह से थोड़ी देरी से मतदाता पहुंचे, सुबह दस बजे तक मतदाताओं की संख्या में हुआ इज़ाफ़ा, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव हो रहे हैं आज, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक अपने मत का किया प्रयोग0
0
Report
Advertisement
