284001
झांसी में गंगा दशहरा पर हनुमान मंदिर के पास निःशुल्क पानी पिलाने का हुआ शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में गंगा दशहरा के अवसर पर रिसाला चुंगी और RTO के पास हनुमान मंदिर पर सेवा दल द्वारा निःशुल्क पीने का पानी लोगों को पिलाने का शुभारंभ किया गया है। झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने फीता काटकर शर्बत वितरित किया और इस अवसर पर BJP महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व पार्षद राजबिहारी राय और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल बिरसैनिया सहित अन्य BJP पदाधिकारी के साथ और भी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली ब्रेकिंग: कोलकाता मेल एक्सप्रेस से 28 लाख नकद बरामद
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - कोलकाता मेल एक्सप्रेस से 28 लाख रुपये नकद बरामद - जीआरपी, आरपीएफ और आरपीएफ-सीआईबी की संयुक्त टीम ने एस-3 कोच में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध यात्रियों को दबोचा - पिट्ठू बैग की तलाशी में 28 लाख रुपये नकद मिले, लेकिन दोनों यात्री धनराशि से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके - पकड़े गए दोनों युवक मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राहुल सोनी और पुष्प कुमार उसरेटे बताए गए - पूरी बरामदगी और कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर आवश्यक अभिलेखीकरण भी कराया गया - जीआरपी ने दोनों संदिग्धों, बरामद नकदी और बैग को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग, वाराणसी के सुपुर्द कर दिया - आयकर विभाग अब बरामद कैश के संबंध मे करेगी विस्तृत जांच - रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता - पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर संयुक्त टीम को मिली सफलता.0
0
Report
दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी: मोबाइल से पत्रकार नहीं बनते
Maharajganj, Uttar Pradesh:दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में टिप्पणी की थी कि मोबाइल फोन और माइक्रोफोन रखने वाला हर कोई पत्रकार नहीं बन जाता है। अदालत ने बिना प्रशिक्षण, नैतिकता और सनसनीखेज रिपोर्टिंग पर चिंता जताई है। सिर्फ यूट्यूब चैनल चला लेने से कोई पत्रकार बन जाता है? क्या पत्रकारिता की पढ़ाई ज़रूरी है? क्या व्यूज़ की होड़ में पत्रकारिता का स्तर गिर रहा है? इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए महराजगंज जिले के हमारे संवाददाता ने जिले के ऐसे यूट्यूबर्स से बातचीत की जो खुद को पत्रकार बताते हैं। यूपी टुडे समाचार पोर्टल के यूट्यूबर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि उनके लगभग 56,000 फॉलोअर हैं और अभी वह पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह सही है क्योंकि तमाम ऐसे लोग यूट्यूब और न्यू चैनल चला रहे हैं वह पत्रकारिता को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं। 2 साल से यूट्यूब चैनल चला रहे अश्वनी पाठक ने बताया कि उन्होंने कोई पत्रकारिता का कोर्स नहीं किया है। दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि ऐसे ही सब लोगों को मोबाइल या माइक्रोफोन से पत्रकारिता नहीं करना चाहिए और अनुभव से भी पत्रकारिता की जा सकती है। 12 सालों से इंडो नेपाल यूट्यूब चैनल चलाने वाले गुड्डू जायसवाल ने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट ने जो टिप्पणी की है वह कहीं ना कहीं सही है क्योंकि कोई भी हाथों में मोबाइल ले ले और अपने आप को पत्रकार कहे यह सही नहीं है लेकिन आज डिजिटल मीडिया आम लोगों की आवाज बनी है। चौथा स्तंभ के नाम से डिजिटल मीडिया चलने वाले सतीश यादव ने कहा कि उन्होंने पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद अपना खुद का डिजिटल मीडिया की शुरुआत की है और खबरों को जांच परख के ही वह यूट्यूब पर चलाते हैं। दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि अब सब कुछ डिजिटल हो गया है लेकिन बिना किसी पढ़ाई के मोबाइल लेकर यूट्यूब चलाना या पत्रकारिता करना यह सरासर गलत है। न्यूज़ सरवर चैनल चलाने वाले रजत सिंह ने बताया कि वह अभी पत्रकारिता का कोर्स कर रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे मोबाइल लेकर चलने वाले पत्रकार हैं जो फील्ड में अधिकारियों के साथ फोटो या वीडियो साथ मे खींच कर अपने यूट्यूब चैनल पर लगाकर उसका गलत उपयोग करते हैं सरकार को ऐसे लोगों की जांच करनी चाहिए।0
0
Report
सिकंदराराऊ में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन ₹20,000 घूस लेते कानूनगो नरेंद्र तिवारी गिरफ्तार
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस - एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पैमाइश के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कानूनगो नरेंद्र कुमार तिवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदराराऊ क्षेत्र निवासी धर्मवीर ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी कि कानूनगो नरेंद्र कुमार तिवारी जमीन की पैमाइश कराने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। शनिवार को शिकायतकर्ता द्वारा तय योजना के तहत जैसे ही नरेंद्र तिवारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया। टीम ने रिश्वत में लिए गए रुपये भी बरामद कर लिए। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर अनिल यादव ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कानूनगो को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाया गया। एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
शामली में लड़की छेड़ने के दौरान एक युवक को लड़की के पिता ने पकड़ा
Lilaun, Uttar Pradesh:शामली जनपद की आदर्श मंडी थाना क्षेत्र से कुछ दूरी पर तिराहे के पास माँ गोदावरी हॉस्पिटल के सामने लड़की का पीछा करें ,बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक को लड़की के परिजनों ने पड़कर, पहले उसकी धुनाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक के पिता चिकित्सक हैं,थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर अब महिला हेल्प डेस्क लाइन मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है0
0
Report
झालाना लेपर्ड रिजर्व में शावक फ्लोरा ने खरगोश का शिकार किया; पर्यटकों के कैमरे कैद
Jaipur, Rajasthan:झालाना लेपर्ड रिजर्व में सुबह जंगल सफारी पर पहुंचे पर्यटकों को ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जिसने उनकी धड़कनें तेज कर दीं. लेपर्ड फ्लोरा की मादा शावक ने शिकार करने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए घास में दुबके जंगली खरगोश पर बिजली जैसी रफ्तार से हमला किया और पहले ही झपट्टे में उसका शिकार कर लिया. पूरा घटनाक्रम इतना तेज था कि पर्यटक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही खरगोश शावक के जबड़े में था. शावक कुछ देर तक घास के बीच बेहद शांत होकर अपने शिकार की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी. जैसे ही खरगोश हल्का-सा बाहर निकला, उसने बिना कोई मौका गंवाए तेज छलांग लगाई और एक ही वार में उसे दबोच लिया. शिकार को मुंह में दबाकर वह कुछ ही क्षणों में घने झुरमुटों के बीच ओझल हो गई. इस दौरान जंगल सफारी पर मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे दृश्य को बेहद रोमांच के साथ देखा और कैमरों में कैद किया. फ्लोरा इन दिनों अपने दोनों शावकों को जंगल में शिकार करने की बारीकियां सिखा रही है. मां की निगरानी में शावक लगातार शिकार का अभ्यास कर रहे हैं और शनिवार को देखा गया यह सफल शिकार उनकी सीख का बेहतरीन उदाहरण है. इससे साफ है कि शावक अब जंगल में स्वतंत्र रूप से शिकार करने की कला तेजी से सीख रहे हैं. यह रोमांचक घटनाक्रम रिजर्व के रूट नंबर-1 और रूट नंबर-2 के बीच देखने को मिला। वन्यजीव प्रेमियों के लिए इस तरह का दृश्य बेहद खास माना जाता है, क्योंकि किसी शावक को अपने दम पर सफल शिकार करते देखना बहुत कम अवसरों पर संभव हो पाता है. बता दें कि झालाना लेपर्ड रिजर्व देश-दुनिया के वन्यजीव प्रेमियों के बीच लेपर्ड साइटिंग के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है. यहां अक्सर पर्यटकों को लेपर्ड और उनके शावकों की गतिविधियां देखने का मौका मिलता है. फ्लोरा और उसके शावकों की मौजूदगी इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है. सुबह का यह रोमांचक शिकार एक बार फिर साबित करता है कि झालाना लेपर्ड रिजर्व की हर सफारी अपने साथ प्रकृति का नया रोमांच और वन्य जीवन का अनोखा अनुभव लेकर आती है. यहाँ आने वाले पर्यटकों को हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो जंगल की वास्तविक दुनिया और वन्यजीवों के स्वाभाविक व्यवहार को बेहद करीब से महसूस कराने वाला होता है.0
0
Report
ई-रिक्शा से खेत जोतकर देसी जुगाड़ की मिसाल बन गया वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:भारत में जुगाड़ सिर्फ एक तरीका नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर समाधान निकालने की कला मानी जाती है. कम संसाधनों में बड़ा काम कैसे किया जाए, यह हुनर भारतीयों से बेहतर शायद ही कोई जानता हो. यही वजह है कि आए दिन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी रह जाते हैं और उनकी तारीफ भी करते हैं. इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें खेती के लिए ट्रैक्टर की जगह ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया गया है. ई-रिक्शा से जोत दिया खेत, देसी जुगाड़ ने किया हैरान0
0
Report
Advertisement
बेगूं के दौलतपुरा में सात फीट अजगर घुसने से हड़कंप, जंगल में छोड़ा गया
Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में एक सात फीट लंबे अजगर के बाड़े में घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शंकर लाल और कमलेश धाकड़ के बाड़े में अजगर दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।0
0
Report
डीडवाना नगरपरिषद ने अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर नोटिस जारी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना में नगरपरिषद और प्रशासन ने बडी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। हाल ही में हुई दो महिलाओं से लूट के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशिटर दिनेश स्वामी के मकान पर बुलडोजर चलेगा। नगरपरिषद ने उसके मकान को रास्ते पर अतिक्रमण बताते हुए नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के तहत आरोपी को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। अगर तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगरपरिषद खुद बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त करेगी। लूट के मामले में पकडे गए हिस्ट्रीशिटर दिनेश स्वामी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 21 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हडकम्प मचा हुआ है। गौरतलब है कि डीडवाना में एक सप्ताह में ही दो महिलाओं के साथ लूट की घटनाओं में आरोपी दिनेश को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया। जिनमें से एक आरोपी के पास अवैध हथियार भी बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश का पट्टा सुदा मकान का एक हिस्सा रास्ते पर अतिक्रमण कर बनाया गया जिसके बाद नगरपरिषद की टीम ने मौक़े पर जांच कर आरोपी के मकान के 19 वर्ग गज के हिस्से को अतिक्रमण मानते हुए इसे हटाने का नोटिस दिया है। हालांकि आरोपी के परिजन इस मामले में नगरपरिषद पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं।0
0
Report
दिनदहाड़े गै़म्हरिया में चार-पांच हमलावरों ने युवक की धारदार हथियार से हत्या
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलायडीह स्थित शीतला मंदिर के सामने शनिवार दोपहर करीब 01 बजे दिनदहाड़े एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र में चार-पांच हमलावरों ने बीच सड़क पर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना दिनदहाड़े हुई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन दहशत के कारण कोई भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान जगन्नाथ गोप उर्फ कड़ा के रूप में हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
खूँटी की गली में बारिश से पानी घरों तक पहुँचा, बुजुर्ग दंपति मदद माँग रहे
Khunti, Jharkhand:खूँटी में बारिश ने शहर के लोगों की दुविधा बढ़ा दी है. शहर के गच्छटांड़ मुहल्ले में नाली की व्यवस्था欠 और पानी निकासी के मार्ग के अभाव के कारण घरों में पानी घुस रहा है. शहीदा खातून के घर में पूरा घर जलमग्न हो गया है, बुजुर्ग दम्पतियों का जीवन कठिन हो गया है. बरामदा हो या कमरा, सब जगह पानी ही पानी है. बुजुर्ग महिला शाहिदा खातून ने घर के अंदर जगह जगह ईंट डाल दी है ताकि बिछावन तक पैर सूखा रहे. यह समस्या पिछले 10 दिनों से जारी है. उन्होंने नगर पंचायत और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि जल्द निजात मिल सके वरना दीवार धंस सकती है. शाहीदा खातून ने कहा कि दस दिनों से पानी के कारण नाली और खेत का पानी घर में घुस गया है; पानी निकलने का रास्ता जाम है. नालियों के पानी का बहाव घर की तरफ है क्योंकि आसपास गाँव में निर्माण हो गया है. डर है कि घर तालाब बन गया है और कहीं ध्वंस भी हो सकता है. रहने वाली रुखशाना परवीन ने बताया कि पानी के कारण मच्छर बढ़ रहे हैं जिससे बीमारी का खतरा है. नगर पंचायत से दवा छिड़काव की मांग है. रहनुमा परवीन और रुखसाना पड़ोसी भी इसे लेकर बोल रहे हैं. अगर नालियों का प्रबंध नहीं हुआ तो समस्या विकराल हो सकती है.0
0
Report
पिता ने घर पर बेटियों को अनोखे किक स्टंट सिखाकर दिल जीत लिया
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक पिता अपनी दो बेटियों को घर पर अनोखे अंदाज में किक स्टंट की ट्रेनिंग देता नजर आता है. दोनों बच्चियां भी शानदार संतुलन और सटीक निशाने के साथ स्टंट दोहराती हैं. उनका टैलेंट और पिता की मेहनत ने लोगों का दिल जीत लिया है. बेटियों ने कर दिखाया कमाल. टैलेंट देखकर लोग रह गए हैरान0
0
Report
बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक से बोकारो ट्रेनी हॉस्टल मैदान में प्रदर्शन
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के ट्रेनिंग हॉस्टल मैदान में बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक, युवाओं ने गेट पर किया प्रदर्शन। बोकारो ट्रेनी हॉस्टल में हाल ही में हुए विवाद के बाद प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसी निर्णय के विरोध में सोमवार को हॉस्टल परिसर में अभ्यास करने वाले बाहरी खिलाड़ी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा हॉस्टल के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और काफी देर तक अपनी मांगों को लेकर डटे रहे。 युवाओं का कहना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यहां आकर सेना, अर्धसैनिक बलों तथा अन्य सरकारी नौकरियों की शारीरिक दक्षता (फिजिकल) परीक्षा की तैयारी करते हैं। उन्होंने बताया कि इसी मैदान से तैयारी कर कई युवा आज भारतीय सेना एवं अन्य सशस्त्र बलों में देश की सेवा कर रहे हैं。 प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि शहर में फिजिकल अभ्यास के लिए उपयुक्त मैदानों का अभाव है। बीएसएल के अन्य मैदानों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। उनका आरोप है कि कई मैदानों में असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है तथा शराब की बोतलें तोड़कर मैदान में फेंक दी जाती हैं। इससे दौड़ और अन्य शारीरिक अभ्यास करना जोखिम भरा हो जाता है। युवाओं ने प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन से आग्रह किया कि ट्रेनी हॉस्टल का मैदान प्रतिदिन सुबह और शाम कुछ घंटों के लिए बाहरी खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खोला जाए, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना नियमित शारीरिक अभ्यास जारी रख सकें।0
0
Report
Advertisement
BNMU नॉर्थ कैंपस में RSS कार्यक्रम पर NSUI-AISA-भीम आर्मी का भारी विरोध
Madanpur, Bihar:भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) के नॉर्थ कैंपस में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आयोजित राष्ट्र निर्माण में प्राध्यापकों की भूमिका : सह संवाद कार्यक्रम का एनएसयूआई (NSUI), आइसा (AISA) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर सिंहेश्वर थाना और सदर थाना भेज दिया。 आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मधेपुरा की ओर से किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) बी.एस. झा द्वारा किया जाना है। कार्यक्रम शुरू होते ही बड़ी संख्या में एनएसयूआई और आइसा के कार्यकर्ता नॉर्थ कैंपस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव, आइसा के जिला सचिव पॉवेल कुमार, जिला महासचिव नवीन कुमार, जिला सचिव सुदर्शन कुमार, विश्वविद्यालय सचिव साजन कुमार तथा प्रखंड संयोजक आशीष कुमार को हिरासत में लेकर सिंघेश्वर थाना भेज दिया। वहीं विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार, भीम आर्मी के विश्वविद्यालय अध्यक्ष बिट्टू रावण, आइसा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण झा, एनएसयूआई नेता निरंजन यादव, बंटी झा, भीम आर्मी नेता कुंदन आजाद सहित कई अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर सदर थाना पहुंचाया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद आरएसएस का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित हुआ।0
0
Report
ऑटो के छत पर मगरमच्छ: वायरल वीडियो ने लोगों को चौंकाया
Noida, Uttar Pradesh:वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा सड़क पर आराम से चलता हुआ नजर आता है. शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल दिखाई देता है...लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कैमरा जैसे ही ऑटो की छत की तरफ जाता है...वहां का नजारा देखकर लोग दंग रह जाते हैं. ऑटो की छत पर मगरमच्छ जैसा दिखने वाला एक बड़ा जीव रस्सियों से बंधा हुआ नजर आता है... यह सीन इतना अलग और चौंकाने वाला है कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स भी अपनी हैरानी छिपा नहीं पाता. ऑटो की छत पर दिखा मगरमच्छ. वायरल क्लिप से इंटरनेट पर हलचल0
0
Report
बिहार शिक्षक भर्ती: प्री-मेन्स पर बहस तेज, सरकार-विपक्ष के बयान सामने
Patna, Bihar:बिहार में शिक्षक बहाली के चौथे चरण में प्रारंभिक (प्री) और मुख्य (मेन्स) परीक्षा कराए जाने की चर्चा के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचन नहीं जारी की गई है। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने प्रस्तावित व्यवस्था का विरोध भी शुरू कर दिया है। वहीं, जदयू ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। पार्टी का कहना है कि छात्रों को अनावश्यक रूप से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यदि अभ्यर्थियों की कोई आपत्ति या सुझाव मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के संज्ञान में आता है, तो सरकार उस पर गंभीरता से विचार करेगी। दूसरी ओर, राजद ने इस प्रस्तावित व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि अब तक शिक्षक बहाली की सभी परीक्षाएं एक ही चरण में हुई हैं। राजद का आरोप है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा करना चाहती है और इससे अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा। RSS भाजपा के लोग को शामिल करना चाहती है... कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस का कहना है कि सरकार शिक्षक बहाली को लेकर गंभीर नहीं है और नई व्यवस्था से छात्रों को परेशान किया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
