झांसी में रेलवे की जमीन पर कब्जा, भूसे का ढेर हटाने की मांग
Jhansi, Uttar Pradesh:थाना प्रेमनगर क्षेत्र में झांसी रेलवे की जमीन पर कब्जा कर भूसे का ढेर बड़ी मात्रा में स्टॉक करके रखा गया है। यह स्थान सेट सकलेन स्कूल के पीछे तनवीर मंजिल के पास पुलिया नंबर 9 महाराज सिंह नगर बी केबिन के पास है। इस भूसे का ढेर रेलवे लाइन के किनारे स्टॉक किया गया है जहां से दिल्ली-मुंबई लाइन की ट्रेनें गुजरती हैं। गर्मी के मौसम में झांसी में कई जगह आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस भूसे के ढेर पर अचानक आग लगने से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टावर पर चढ़कर पति का हाई वोल्टेज ड्रामा,जानिए क्या है पूरा मामला
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय अंशु, जो भरथना क्षेत्र के गोपियागंज का रहने वाला है, अपनी पत्नी से नाराज था। पत्नी के मायके चले जाने और पिछले चार दिनों से बात न होने के चलते युवक सीधा ससुराल पहुंच गया। इसके बाद वह गांव के पास लगे बिजली टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा—“मेरी पत्नी से बात कराओ।” टावर पर युवक को चढ़ा देख मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, यहां तक कि हाईवे पर भी जाम जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने घटना के वीडियो और फोटो बनाने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस ने उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया। पत्नी के पहुंचने और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतारा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
