284001
झांसी में जिला अपराध निरोधक कमेटी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के राजकीय संग्रहालय सभागार में जिला अपराध निरोधक कमेटी का शपथ ग्रहण एवं विभूति अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के प्रदेश चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा के श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निकितिन धीर और क्रांति झा ने महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन से भावुक श्रद्धा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता निकितिन धीर और अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने सुबह विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। दोनों कलाकारों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ बाबा महाकाल का आशीર્વाद लिया। दर्शन के बाद अभिनेता निकितिन धीर ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर जो अनुभूति हुई, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि दर्शन के बाद उनका मन भावुक होने के साथ-साथ अपार आनंद से भर गया। उन्होंने मंदिर के दिव्य वातावरण, यहां के लोगों और मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना करते हुए कहा कि पूरी व्यवस्था बेहद शानदार है। वहीं अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि महाकाल की नगरी में आकर ऐसा लगता है जैसे स्वयं से साक्षात्कार हो गया हो। यहां का पूरा वातावरण शिवमय है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार महाकाल की भस्म आरती का दर्शन जरूर करना चाहिए। इससे मन में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का अनुभव होता है। महाकाल मंदिर में दोनों कलाकारों के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। दर्शन के बाद दोनों ने बाबा महाकाल से देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। बाइट – निकितिन धीर (फिल्म अभिनेता) बाइट – क्रांति प्रकाश झा (अभिनेता)0
0
Report
बोकारो में सरकारी जमीन पर रिसॉर्ट कब्जे के मामले की जांच जारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त का चास अंचल कार्यालय का दौरा हुआ जहां अभिलेखों के रख रखाव की समीक्षा की गई। इस दौरान सरकारी जमीन पर एक रिसॉर्ट के द्वारा कब्जे के मामले पर उन्होंने कहा कि अभी इसकी जांच चल रही है और एक जांच टीम का गठन कर दी गई है जहाँ जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बोलना सही रहेगा। बताते चले कि इस हाई प्रोफाइल रिसॉर्ट का मामला विधानसभा में भी गूंजा था जहां आरोप था कि सरकारी जमीन पर इसे बना दिया गया है। बताये चले कि बोकारो में 96,150 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का मामला समय समय पर गर्माता रहा है जहां अकेले पेटरवार में ही 19 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा और जमाबंदी की बात सामने आती रही है। वही चास सहित अन्य प्रखंडों में भी ये मामला है। नारायणपुर में एसटी जमीन का मामला भी समय समय पर आते रहा है। वही एक रिसॉर्ट का मामला भी सामने आया जहां इस मामले की गूंज विधानसभा में माननीयों द्वारा उठाया गया था कि सरकारी जमीन पर रिसॉर्ट कैसे बना दिया गया। इस मामले को लेकर एक जांच टीम बनाई गई है। बोकारो पहुंचे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि एक जांच टीम बनाई गई है और जांच अभी चल रही है जहाँ जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बोलना सही रहेगा。0
0
Report
गरियाबंद के बजाड़ी गांव में ढाई एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले की जांच शुरू
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद के मैनपुर में बजाड़ी ग्राम में ढाई एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले की जांच देवभोग तहसीलदार ने शुरू कर दिया है। देवभोग तहसीलदार ने प्रकरण दर्ज कर रजिस्ट्री से जुड़े क्रेता, विक्रेता, गवाह, स्टाम्प वेंडर से लेकर जुड़े लोगों का साक्ष्य कथन दर्ज किया। भूमि के किस्म परिवर्तन से लेकर अन्य दस्तावेज तैयार करने में चिचिया कोटवार मोतीलाल की संलिप्तता पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया। आरंभिक जांच में रजिस्ट्री के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की पुष्टि हुई है। मामले में पटवारी समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। दरअसल बजाडी गांव का रहने वाला भवरसिंह, अपने पड़ोसी के आधार कार्ड पर छेड़छाड़ कर हरिसिंह बना और ढाई एकड़ जमीन उरमाल के शांति लाल जैन को बेच दिया था हालांकि सरपंच की जागरूकता से नामांतरण नहीं हो सका और मामले का खुलासा हो गया।0
0
Report
Advertisement
रांची में डूरंड कप 2026 की मेजबानी, मुफ्त टिकटों के साथ मैच शुरू
Ranchi, Jharkhand:रांची अब सिर्फ क्रिकेट या हॉकी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय फुटबॉल मानचित्र पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। देश के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी पहली बार झारखंड की राजधानी को मिली है और इसके साथ ही शहर में खेलों का माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले मुकाबलों से पहले मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम के गेट नंबर 13 से आज से टिकेट मिलेंगे। दरअसल मैचेस देखने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है लेकिन अगर आपको स्टेडियम के अंदर जाकर मैच देखना है तो इसके लिए आपको टिकट की जरूरत होगी जो मुफ्त है । और मुफ्त टिकट के लिए 12 काउंटर्स बनाए गए हैं।0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन पर सूर्य नगरी एक्सप्रेस से 17 बोतल अवैध शराब पकड़, तस्कर गिरफ्तार
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सूर्य नगरी एक्सप्रेस ट्रेन से जीआरपी ने पकड़ी अवैध शराब, जीआरपी थाना अधिकारी देवाराम देवासी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच एक यात्री के बैग में मिली अवैध अंग्रेजी शराब, जयपुर से गुजरात ले जाई जा रही थी अवैध शराब, जीआरपी ने एक बैग से बरामद की 17 बोतल अंग्रेजी शराब, जीआरपी पुलिस ने मेड़ता निवासी शराब तस्कर अजीत पुत्र शैतान बिश्नोई को किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी किए गए शराब तस्कर से जीआरपी पुलिस कर रही गहन पूछताछ।0
0
Report
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया बीते कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित चल रहे थे मंत्री तोमर तबीयत ज्यादा खराब होने पर भोपाल से दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी0
0
Report
Advertisement
जमुई में बीए छात्रा की मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली, जांच जारी
Jamui, Bihar:जमुई: शहर के शांति नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा का शव मंगलवार देर रात कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के हरपेटी गांव निवासी उमेश तांती की पुत्री रुबी कुमारी उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। वह केकेएम कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई के उद्देश्य से अपनी सहेली के साथ करीब 15 दिन पहले ही जमुई शहर में किराये के मकान में रहने आई थी। मृतका की सहेली ने बताया कि मंगलवार रात दोनों छत पर टहल रही थीं। कुछ देर बाद रुबी नीचे कमरे में चली गई। जब वह भी नीचे लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिकन और आसपास के लोगों को बुलाया गया। खिड़की की जाली काटकर कमरे के अंदर पहुंचे लोगों ने देखा कि रुबी दुपट्टे के सहारे छत की कड़ी से लटकी हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को तुरंत नीचे उतारकर शहर के बोधवन तालाब स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छात्रा की सहेली और परिजनों से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं शांति नगर मोहल्ले में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गोरखपुर में छत के तार से करंट लगने से महिला की मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी。 Date: 22-07-2026 लोकेशन:गोरखपुर。 स्लग: बारिश में कपड़े उतारने छत पर गई महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा。 एंकर: गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में बारिश के बीच एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई एक महिला की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि छत से सटे बिजली के तारों को हटाने की मांग पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई。 VO: गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के भिटहा ग्राम सभा के सोकहना गांव में गुरुवार को बारिश एक परिवार के लिए मातम बन गई。 बताया जा रहा है कि गांव निवासी इन्द्रावती देवी (45 वर्ष), पत्नी रामभरोस बारिश शुरू होने पर छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान छत के बेहद करीब से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगते ही वह छत पर ही गिर पड़ीं。 महिला की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया。 महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है。 घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग पर फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि छतों के बेहद नजदीक से गुजर रहे बिजली के तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने न तो तारों को हटाया और न ही कोई सुरक्षा उपाय किए। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था。 फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीण बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और क्षेत्र में जर्जर तथा छतों से सटे बिजली के तारों को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग कर रहे हैं。 बारिश के मौसम में बिजली के खुले या छतों के करीब से गुजर रहे तार कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। ऐसे में बिजली विभाग की सतर्कता और समय पर रखरखाव बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो。0
0
Report
कानपुर जेल में 1 लाख इनामी विक्की सोनी उर्फ रवि की संदिग्ध मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर जिले जेल में बंद 1 लाख के इनामी बंदी विक्की सोनी उर्फ रवि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खेडा देव की जयकारे संग गांव ने बरसात की कामना के लिए नगर परिक्रमा
Pali, Rajasthan:धामली गांव में ग्रामीणों ने अच्छी बरसात की कामना के लिए खेडादेव को मनाया। नगर परिक्रमा लगा खेड़ा देव भगवान को गूंग़री का भोग लगाया, गांव की नदी के तट पर स्थित खेड़ा देव मंदिर पर वडा गूंगरी का भोग लगाया गया, ग्राम वासियों ने गांव से खेड़ा देव के जयकारे के साथ नगर परिक्रमा निकाली, खेड़ा देव का पूजन महाआरती कर भोग लगाकर अच्छी बरसात की कामना की गई, बरसात की कामना के लिए खेड़ा देव के जयकारों के साथ नगर परिक्रमा भी लगाई गई। सदियों से चली आ रही प्रथा में आज समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुए।0
0
Report
अजमेरी फाटक के निवासी क्षेत्र में रैंबो मून स्नेक का रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया
Pali, Rajasthan:मारवाड़ के अजमेरी फाटक आबादी क्षेत्र में आया सांप, ग्रामीणों की सूचना से सर्प रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची. 1 घंटे के प्रयासों के बाद जहरीले रैंबो मुन स्नेक का रेस्क्यू हुआ. सर्प रेस्क्यू टीम के माजीद खान ने किया जहरीले मुन स्नेक का रेस्क्यू. सर्प रेस्क्यू के बाद वार्डवासियों ने राहत की सांस ली. सुरक्षित वन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ गया जहरीला रैंबो मून स्नेक. सर्प प्रजाति में सबसे जहरीले सांपों में माना जाता है रैंबो मुन स्नेक.0
0
Report
टक्कर की घटना: सड़क हादसे की बड़ी खबर
Noida, Uttar Pradesh:टक्कर0
0
Report
Advertisement
तबादलों के बाद सपोटरा नगरपालिका की सेवाओं में भ्रष्टाचार के आरोप
Karauli, Rajasthan:लोकेशन- सपोटरा अधिकारियों के तबादलों के बाद भगवान भरोसे नगरपालिका सपोटरा, शहरी सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप चल रहे केवल कागजों में, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य कार्मिकों के तबादले के बाद गड़बड़ाया नगर पालिका का सिस्टम, अधिकारियों के तबादले होने से लोगों के नहीं हो रहे कार्य, लंबित फाइलों का नहीं हो रहा निस्तारण, किसी अन्य अधिकारियों को भी नहीं दिया गया अतिरिक्त चार्ज, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,पट्टे अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग काट रहे चक्कर, आमजन ने शीघ्र अधिकारियों की नियुक्ति करने की उठाई मांग,0
0
Report
रेस से जुड़ी खबरों में नया अपडेट: पढ़िए
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
