284003
झांसी में छेड़खानी का विरोध करने पर नर्सिग होम कर्मियों पर हुआ हमला
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिग होम के कर्मचारियों पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। जिसके चलते घटना सीसीटीवी में कैद हुई। बताया जा रहा है कि एक नर्स की छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया गया था। साथ ही इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस की ओर से आरोपियों पर कोई कार्रवाई न करने के वजह से पीड़ित काफी परेशान हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खतड़ुवा पर्व ने कुमाऊं के पहाड़ों में बरसात की विदाई और ठंड स्वागत किया
Bageshwar, Uttarakhand:कुमाऊं के पहाड़ों में खतड़ुवा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बरसात की विदाई और ठंड के आगमन के प्रतीक इस पर्व में लोकपरंपरा और सामुदायिक जीवन की झलक देखने को मिली। गांवों में सूखी घास, चीड़ की पत्तियों और लकड़ियों से खतड़ुवा तैयार किया गया। बच्चों ने पारंपरिक गीत गाए और शाम को सामूहिक रूप से खतड़ुवा जलाया। कई गांवों में खीरे को प्रसाद के रूप में बांटा गया। ग्रामीणों ने गोठ की सफाई कर पशुओं को हरा चारा दिया और चीड़ की मशालें गोठ में ले गए। खतड़ुवा ऋतु, पशुधन, कृषि और सामुदायिक जीवन से जुड़ी लोकपरंपरा है। पलायन और बदली जीवनशैली के बावजूद बच्चों की भागीदारी इसे जीवित रखे हुए है。0
0
Report
जयवीर सिंह ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना, परिवार राजनीति पर हमला
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री झांसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। लखनऊ स्थित लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पद को शिवपाल यादव से लेकर अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि यह परिवार का मामला है। कहीं छीनाछपटी करो, क्या फर्क पड़ता है। उनकी पार्टी ही परिवार है। सपा की परिभाषा तो अब जानते हैं। जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा सपाई। देख सपाई बिटिया घबराई, सबको पता है। बाइट-जयवीर सिंह....कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार0
0
Report
मोदी जन्मदिन पर त्रिवेणी संगम के कुलेश्वरनाथ मंदिर में 50001 दीप प्रज्ज्वलित
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग ...देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ जी के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किया गया....प्रधानमंत्री के चाहने वालों ने 50001 दीप प्रज्ज्वलित कर नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया....इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भाजपा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मंदसौर हत्या मामला: संपत्ति के लालच में पत्नी-भाई की गिरफ्तारी, साला फरार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में संपत्ति के लालच में पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मृतक का साला फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई ने हत्या के बाद खुद ही फरियादी बन थाने में शिकायत कराई और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही हत्यारी पत्नी और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि संपत्ति के लालच में इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मृतक शराब का आदि था। उधर मृतक का साला फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में CSP जितेन्द्र भास्कर ने जानकारी दी कि दिनांक 15.09.2026 को सूचना देने वाले मोहम्मद ईशाक निवासी मदारपुरा ने बताया कि उसका भाई ईस्माईल उर्फ भुरा (32) खिलचीपुरा से नालछा माता मन्दिर रोड पर अचेत अवस्था में पड़ा है, जिसे डायल 112 की मदद से जिला चिकित्सालय मंदसौर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रकरण में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई। परिजनों और शव विवरण के आधार पर घटनाक्रम स्पष्ट हुआ कि आरोपी भाई मकान बेचकर मोटी रकम पाना चाहता था, लेकिन मृतक सहमति नहीं दे रहा था और झगड़ा बढ़ रहा था। हत्या के दौरान मृतक के सिर पर डंडे से वार किया गया, फिर गला घोंटकर हत्या की गई और शव को स्थान से हटाकर एक शांत जगह पर फेंक दिया गया। इसके बाद आरोपी ने फरियादी बनकर थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।警方 ने तकनीकी आधार पर आरोपी भाई और मृतक की पत्नी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, जबकि परिवार के फरार सदस्य साले की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी: 01. मोहम्मद ईशाक (30) मदारपुरा, 02. मुस्कान (24) पत्नी ईस्माईल मेवाती; फरार: शाकिर खान मेवारी।0
0
Report
दरभंगा में मोदी जन्मदिन पर 55 हजार और 25 हजार दीपों से दीपोत्सव
Darbhanga, Bihar:मोदी के जन्मदिन पर दरभंगा में भव्य दीपोत्सव, नेहरू स्टेडियम में जले 55 हजार दीप,वहीं राज परिसर में 25 हजार दीपों से जगमगाया राज परिसर के चौरंगी दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दरभंगा में भव्य दीपोत्सव manaya गया। नेहरू स्टेडियम में 55 हजार दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीरों में दीपों से जगमगाता पूरा स्टेडियम बेहद आकर्षक नजर आया। वहीं, दरभंगा राज परिसर के चौरंगी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 25 हजार दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद और शुभकामनाओं के रूप में दीप समर्पित किए। इस दौरन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर और राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लाभुक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए विभिन्न कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभुक भी दीपोत्सव में शामिल हुए और पूरे आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आए। दीपोत्सव के दौरान पूरे राज परिसर में नारा गूंजता रहा, जुग-जुग जिबू मोदी जी” जैसे मैथिली नारों की गूंज सुनाई दी। दीपों की रोशनी और नारों से पूरा राज परिसर उत्सव के माहौल में नजर आया। बाइट 1,संजय सरावगी,प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष,सह विधायक 2,गोपाल जी ठाकुर,सांसद दरभंगा 3, धर्मशीला गुप्ता,राज्यसभा सांसद0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर 76 फुट का केक, चंद्रपूर में आनंदोत्सव
Chandrapur, Maharashtra:पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या ७६ व्या वाढदिवसानिमित्त भारतीय जनता पक्षाच्या चंद्रपूर जिल्हा आयोजन समितीच्या वतीने ‘आनंदोत्सव’ या विशेष कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले. आमदार सुधीर मुनगंटीवार यांच्या संकल्पनेतून स्थानिक गांधी चौकात हा कार्यक्रम पार पडला. पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या वाढदिवसानिमित्त ‘आशीर्वादाचा दिवा’ प्रज्वलित करून शुभेच्छा व्यक्त करण्यात आल्या. पंतप्रधानांच्या कार्यकाळातील विविध लोककल्याणकारी उपक्रम व योजनांची माहिती नागरिकांपर्यंत पोहोचविण्याचा उपक्रम राबविण्यात आला. विशेष आकर्षण म्हणून ७६ फूटांचा भव्य विशेष केक कापण्यात आला. पंतप्रधानांच्या ७६ व्या वाढदिवसाचे औचित्य साधत ७६ या संख्येला केंद्रस्थानी ठेवून कार्यक्रमाची संकल्पना करण्यात आली .‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ या विचारातून ‘विकसित भारताचा संकल्प’ अधिक व्यापक करण्याचा संदेश या उपक्रमातून देण्यात आला. गणेश विसर्जनानंतर पुढील एक महिना शेवटच्या माणसापर्यंत शासकीय योजना पोहोचवण्यासाठीच्या अभियानाला प्रारंभ करण्यात येणार आहे.0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर-खीरी सीएचसी मितौली में मनाया गया भारत के प्रधानमंत्री का जन्म दिवस,लिया देश सेवा का संकल्प।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में राष्ट्र निर्माण के संकल्प देश की प्रगति के पद पर निरंतर अग्रसर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भार्गव उर्फ पप्पू, मंडल अध्यक्ष मन्नालाल राठौर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों को फल वितरण किया गया मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों ने नरेंद्र मोदी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित केक काटकर उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ धूमधाम से मनाया गया और मरीजों को फल वितरित किए गए सी एस सी प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया मुख्य अतिथि ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा सुशासन संकल्प की चर्चा करते हुए कहा जब से मोदी देश के प्रधानमंत्री हुए तबसे अन्य देशों में भारत का गौरव बढ़ा है उन्होंने गरीबों दलितों महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को पहुचाने का कार्य किया है मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विस्वास और सबका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने सरकार द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी अस्पताल में 24 घंटे सेवा गंभीर मरीजों के लिए हर समय एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहती है कोई असुविधा हो मुझे तुरंत कॉल कर सूचित करें।अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार उर्फ पप्पू, मंडल अध्यक्ष मितौली मन्नालाल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर मंडल मितौली के समस्त भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी क्षेत्र के सम्मानित नागरिक अस्पताल के समस्त डाक्टर, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे0
0
Report
52 हजार दीपों से भारत के नक्शे की रूपरेखा, कांकेर में मोदी जन्मोत्सव समारोह
Kurustikur, Chhattisgarh:भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आज कांकेर के नरहर देव मैदान में 52 हजार दीप प्रज्वलित किए गए. सभी दीप भारत के नक्शे की थीम के ऊपर जलाए गए. इस अप्रतिम क्षण को देखने के लिए कांकेर के नरहरदेव स्कूल मैदान में लोगों की जबरदस्त भीड़ रही. दीप जलाने में कांकेर की नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के अवसर पर कांकेर के विधायक आसाराम नेताम अंतागढ़ के विधायक विक्रम उसेंडी नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक समेत बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों के साथ नागरिक गणों ने हिस्सा लिया. इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई.0
0
Report
स्कूलों में छुट्टी… फिर छात्राओं के बीच मिशन शक्ति का कार्यक्रम कैसे?
Lilaun, Uttar Pradesh:शामली में प्रेस नोट के साथ जारी तस्वीरों ने खड़े किए सवाल, डीआईओएस बोले- आज स्कूल बंद थे; पुरानी तस्वीरों के इस्तेमाल की चर्चा शामली में एक तरफ सरकार मिशन शक्ति के जरिए बेटियों की सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने में जुटी है, वहीं शामली में इसी अभियान के तहत जारी तस्वीरों ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी के कारण स्कूल बंद थे, लेकिन कैराना ओर थानां भवन के स्कूलों की बच्चियों के साथ मिशन शक्ति से जुड़ी तस्वीरों में महिला पुलिसकर्मी द्वारा जागरूकता अभियान चलाती नजर आ रही हैं। अब सवाल उठ रहा है कि जब स्कूलों में छुट्टी थी तो तस्वीरों में नजर आ रहा छात्राओं के साथ कि तस्वीर कब की है।? आप को बता दे कि मिशन शक्ति फेज-5.2, एंटी रोमियो अभियान और नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाती है।जहा ये पुलिसकर्मी अभियानों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को 112 आपातकालीन सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, गुड टच-बैड टच, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना और ऑपरेशन सवेरा समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारीया दी जाती है। जिससे से रहते हुए उनकी मदद की जा सके। गुरुवार को पुलिस विभाग की महिला पुलिस कम्रियो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में छात्राओं के बीच महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। लेकिन इसी बीच जिले में स्कूलों की छुट्टी होने की जानकारी सामने आने के बाद तस्वीरों की तारीख और स्थान को लेकर सवाल खड़े हो गए।जहा अगर स्कूलों की छुट्टी है।तो अब छात्राओं के साथ पुलिसकम्रियो कि फोटो कब की है। मामला तब और दिलचस्प हो गया जब जिला विद्यालय निरीक्षक से इस संबंध में बात की तप उन्होंने कहा कि गुरुवार को विश्वकर्मा जंयती के उपलक्ष् में अवकाश था और स्कूल बंद थे। ऐसे में अब तस्वीरों को लेकर स्वाभाविक सवाल है कि इनमें दिखाई दे रहा कार्यक्रम आज का था या किसी पूर्व कार्यक्रम की तस्वीरों को प्रेस नोट के साथ इस्तेमाल किया गया? यदि तस्वीरें पुराने कार्यक्रम की हैं तो प्रेस नोट में फिर आज की तारीख स्पष्ट क्यो है,। ताकि किसी तरह का भ्रम न पैदा हो। वहीं यदि तस्वीरें गुरुवार की ही हैं तो संबंधित विभाग से यह स्पष्ट होना चाहिए कि अवकाश के दिन किस विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था और वहां छात्राएं किस आधार पर मौजूद थीं। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन तत्काल कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आ सका। इससे मिशन शक्ति अभियान की जमीनी मॉनिटरिंग और प्रेस नोट तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठना लाजिमी है। वही लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल पूजा मलिक का कहना है कि स्कूल की छुट्टी थी मिशन शक्ति कोई सामान्य सरकारी अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ऐसे में इसकी गतिविधियों से संबंधित फोटो और जानकारी में तारीख, स्थान और कार्यक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रहना जरूरी है। अब सवाल यह है कि छुट्टी वाले दिन स्कूल बंद थे तो तस्वीरों में छात्राएं कहां से आईं? और अगर तस्वीरें पुरानी हैं तो उन्हें वर्तमान कार्रवाई के साथ क्यों जारी किया गया?0
0
Report
Advertisement
महासमुंद में 6 लाख दीपों से रोशन हुआ 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम
Mahasamund, Chhattisgarh:एंकर-महासमुंद लोकसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी की सहभागिता में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महासमुंद जिले में 6 लाख दीपों से रोशन हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’। शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए दीप। जिला मुख्यालय के अटल परिसर में 8 हजार दीपों से सजा भव्य नजारा। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन में सहभागिता की। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के संकल्प के साथ हुआ आयोजन। दीपों की रोशनी से जगमगाया महासमुंद, लोगों में दिखा उत्साह। जिलेभर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।0
0
Report
खजुराहो में एक लाख दीपों से मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प की धूम
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ खजुराहो से हुआ। विश्वप्रसिद्ध पश्चिमी मंदिर समूह प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया 2026’ कार्यक्रम में लगभग एक लाख दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। इस भव्य आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विभिन्न शासकीय विभागों के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की। हजारों हाथों से एक साथ प्रज्ज्वलित हुए दीपों ने खजुराहो की ऐतिहासिक धरोहर को अनुपम आभा प्रदान की। पश्चिमी मंदिर समूह में दीपों से भारत देश का नक्शा, देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक की लहरें और कंदरिया महादेव मंदिर का प्रारूप उकेरा गया। केंद्र में ‘आशीर्वाद का दीया छतरपुर 2026’ की विशेष संरचना बनाई गई। साथ ही दीपों से ‘नमोः सेवा संकल्प के 25 वर्ष’ की आकृति भी सजाई गई, जो सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक बनी।0
0
Report
विदिशा वृद्धाश्रम में मोदी के जन्मदिन पर संतान सप्तमी का खास व्रत और दीपोत्सव
Vidisha, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित श्री हरि वृद्धाश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेहद भावुक और खास अंदाज में मनाया गया. आश्रम की बुजुर्ग माताओं ने नरेंद्र मोदी को अपने बेटे का दर्जा देते हुए संतान सप्तमी का विशेष व्रत रखा और उनके लंबे, स्वस्थ और उज्ज्वल जीवन की कामना की. आश्रम परिसर में भक्ति गीतों, नृत्य और दीप-उत्सव के साथ दिन को दिवाली की तरह मनाया गया. शाम होते ही दीपक जलाए गए, भजन गाए गए और आतिशबाजी भी की गई. वृद्धाश्रम के निवासी mothers ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके बेटे की तरह हैं और वे उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए संतान सप्तमी का व्रत कर रहे हैं. कई सालों से आश्रम में रह रहीं माताओं ने कहा कि आज के दिन उनके भीतर असीम खुशी और संतोष है.0
0
Report
Advertisement
पखांजूर में 5551 दीयों से पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान की भागीदारी बढ़ी
Pakhanjur, Chhattisgarh:Place -पखांजुर। एंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पखांजूर मे भी आयोजन किया गया।पखांजुर के हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 5 हजार 551 दीप प्रज्वलित किए गए。 कार्यक्रम का आयोजन पखांजुर नगर पंचायत क्षेत्र में किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा मुख्य अतिथि और भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपंकर राय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया。 इस दौरान हेलीपैड मैदान में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों को भी दीपों से रोशन किया गया。 आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा और जनकल्याण से जुड़े अभियान के माध्यम से लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मोचारी स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक भी शामिल हुए।0
0
Report
रतलाम में ट्रक कटिंग गिरोह गिरफ्तार: चार आरोपी पकड़, सात अभी फरार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली थाना पुलिस को ट्रक कटिंग गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेवासा के पास एक खेत में कुछ संदिग्ध लोग सुनसान जगह पर छिपे हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान कुछ आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के पास से ट्रक कटिंग कर चोरी किया गया लहसुन और सरसों से भरे कट्टे बड़ी मात्रा में बरामद हुए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल होने वाली चोरी की बाइक, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और कच्ची शराब भी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख 59 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह हाईवे पर दौड़ते ट्रकों को निशाना बनाता था। आरोपी चोरी की बाइक से ट्रक का पीछा करते और स्पीड ब्रेकर या किसी अन्य वजह से ट्रक की रफ्तार कम होते ही चलते ट्रक पर चढ़ जाते थे। इसके बाद ट्रक का तिरपाल काटकर अंदर रखी बोरियां नीचे फेंकते, जिन्हें पीछे चल रहे साथी इकट्ठा कर लेते थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के सात आरोपी अभी फरार हैं। पिस्टल और जिंदा कारतूस मिलने से पुलिस वारदातों के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
श्योपुर में 21 हजार दीपों से चीते की आकृति, मोदी जन्मदिन सेवा- संकल्प
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा-संकल्प अभियान के तहत पंडित घाट पर 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों से श्योपुर के आइकॉनिक चीते की आकर्षक आकृति भी बनाई गई। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोडवे, कलेक्टर शीला दाहिमा और पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने गंगा आरती की। दीपों की रोशनी और चीते की आकृति कार्यक्रम में लोगो का आकर्षण रहा बाइट - नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोडवे0
0
Report
Advertisement
