284002
झांसी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया सर्वे शुरू, पात्रता में बदलाव
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए पात्र लाभार्थियों को चुनने के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने 2024-28 के बीच दो करोड़ नए आवास बनाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में लाभार्थियों की पात्रता/अपात्रता के मानदंडों में कुछ बदलाव किए गए हैं। सीडीओ ने चेतावनी दी कि अपात्र लाभार्थियों के चयन पर संबंधित सचिव पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वन रक्षक पर डेढ़ करोड़ की ठगी: महिला आयोग FIR की सिफारिश
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - संतान सुख दिलाने के नाम पर कथित तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है, पीड़ित दंपति का आरोप है कि वन विभाग में पदस्थ वन रक्षक और उसकी पत्नी ने वर्षों तक विशेष पूजा, ताबीज और धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूली, शिकायत के मुताबिक इस दौरान एफडी तुड़वाई गई, जमीन बेची गई और करीब डेढ़ करोड़ रुपए आरोपियों को दिए गए, मामला महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचने पर सुनवाई के दौरान वनकर्मी की संपत्ति, वाहन खरीद और मकान निर्माण को लेकर भी सवाल उठे, सुनवाई के दौरान मामला गंभीर पाए जाने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरण मई नायक ने बस्तर एसपी को एफआईआर दर्ज करने की अनुशंसा की है, जबकि एडीएम को चल-अचल संपत्तियों और विभागीय अनुमति की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं, अब पूरे मामले की जांच पुलिस और प्रशासन कर रहे हैं।0
0
Report
सिसिली में माउंट एटना ज्वालामुखी का तेज़ रूप दिखा
Noida, Uttar Pradesh:River of Fire! Mount Etna Volcano's Fierce Form in Sicily, Italy0
0
Report
डेजर्ट लिजर्ड हत्या वीडियो वायरल, तीनों आरोपी जेल भेजे गए
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज के पाड़ाझिर गांव में गोह (डेजर्ट लिजर्ड) की हत्या कर उसे सोशल मीडिया पर शान से पोस्ट करना तीन लोगों को भारी पड़ गया है! घटना का वीभत्स वीडियो बीजेपी मंडल अध्यक्ष के फेसबुक आईडी से "पहली बार देखा इतना बड़ा गुहेरा" कैप्शन के साथ साझा किया गया था। वीडियो वायरल होते ही रेंजर महेंद्र पालेचा और वन विभाग की टीम ने आधी रात को ताबड़तोड़ छापेमारी कर जीवन बंसल और हरि नारायण लोधी को दबोच लिया, जबकि मुख्य आरोपी और भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई विनोद दुबे ने दबाव में बाद में सरेंडर कर दिया अब तीनों आरोपी को अदालत में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदे हेराफेरी: SIT जाँच समय, मंत्री प्रजापति बोले
Noida, Uttar Pradesh:मैनपुरी: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "इसमें जांच चल रही है और कार्रवाई भी हो रही है...SIT की टीम को जांच करने के लिए और समय दिया गया है। सभी तथ्य सामने आएंगे और कार्रवाई होगी..."0
0
Report
रूस के नखोद्का के पास तट के पास शार्क दिखी, स्थानीय लोग हैरान
Noida, Uttar Pradesh:A shark was spotted swimming near the shore close to the city of Nakhodka in Russia's Primorye region. Local residents say they have never seen a shark so close to the coast before today.0
0
Report
राजस्थान नर्सेज मार्च: संविदा कर्मियों की बहाली और दीपक याद के लिए सरकार से मांग
Pali, Rajasthan:राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति आव्हान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर यूनियन पाली द्वारा एक विशाल मशाल रैली बांगड़ अस्पताल मुख्य द्वार से रवाना होकर सूरजपोल चौराहे होते हुए अंबेडकर सर्किल तक निकली जिसमें जिन संविदा कर्मियों की सेवाएं निरस्त की गई है उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल किये जाने एवं नर्सिंग अधिकारी दीपक की याद कैंडल मार्च निकाला वही सरकार से मांगे माने जाने का आग्रह किया।0
0
Report
Advertisement
नोएडा चाइल्ड पीजीआई की छत से गिरा हिस्सा, बच्ची बाल-बाल बची
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा चाइल्ड पीजीआई में छत से फॉल्सिलिंग का हिस्सा गिरा बाल बाल बची एक बच्ची घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल पीजीआई के डायरेक्टर बोले घटना के बारे में जानकारी की जा रही घटना में किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं चाइल्ड पीजीआई के व्यवस्था पर उठे सवाल नोएडा सेक्टर 30 में स्थित चाइल्ड पीजीआई की घटना।0
0
Report
हरियाणा का GST राजस्व: जून 2026 में 14.66% बढ़कर 4175 करोड़, देश में शीर्ष स्थान
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग जीएसटी कार्यान्वयन के नौ वर्ष पूर्ण, जीएसटी राजस्व वृद्धि में हरियाणा ने कायम रखा देश में अग्रणी स्थान जून 2026 में राज्य जीएसटी संग्रह 14.66 प्रतिशत बढ़कर 4,175 करोड़ रुपये पहुंचा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 32 प्रतिशत वृद्धि के साथ हरियाणा देश में प्रथम देश के कुल क्षेत्रफल का केवल 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का केवल 2.2 प्रतिशत होने के باوجود हरियाणा का राष्ट्रीय जीएसटी संग्रह में लगभग 7.4 प्रतिशत का योगदान वित्त वर्ष 2018-19 और 2024-25 के बीच हरियाणा का जीएसटी राजस्व दोगुने से अधिक हुआ जून 2026 के दौरान राज्य जीएसटी संग्रह में राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 9 प्रतिशत रही0
0
Report
बुरहानपुर में जलजमाव से नाराज पार्षद ने कीचड़ पर धरना दिया
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के लोहारमंडी क्षेत्र में जल जमाव और उससे होने वाले कीचड़ से परेशान क्षेत्रीय पार्षद फहीम हाशमी ने सड़क पर कीचड़ में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल इस क्षेत्र में मामूली बारिश से ही जलजमाव के हालात बन जाते है पार्षद ने इस समस्या के निराकरण को लेकर निगम में अनेक बार शिकायत की लेकिन निराकरण नही हुआ इसी से नाराज होकर पार्षद और वार्डवासी कीचड़ में धरने पर बैठ गए पार्षद का कहना था कि जब तक इस समस्या का ठोस निराकरण नही होता है तब तक वो इसी कीचड़ में धरने पर बैठे रहेंगे0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर: 1.8 किमी मॉडर्न रोड से स्मार्ट शहर की नई पहचान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गोरखपुर विकास प्राधिकरण शहर को एक नई पहचान देने की तैयारी में है। जीडीए अब सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि आधुनिक शहरी विकास का नया मॉडल तैयार करने जा रहा है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से चंपा देवी पार्क मैदान के पास से तारामंडल तक लगभग 1.8 किलोमीटर लंबी मॉडर्न रोड बनाई जाएगी। इस सड़क में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, आकर्षक फुटपाथ, ग्रीनरी, ऑर्नामेंटल लाइट्स और शहर की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली मूर्तियां भी लगाई जाएंगी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण यानी जीडीए शहर के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को नया और आधुनिक स्वरूप देने जा रहा है। मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में चंपा देवी पार्क मैदान के पास स्थित गोरक्ष एन्क्लेव से लेकर तारामंडल तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी मॉडर्न रोड बनाई जाएगी। इस परियोजना पर लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसके लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। इस मॉडर्न रोड की सबसे बड़ी खासियत इसका आधुनिक डिजाइन होगा। सड़क की चौड़ाई जरूरत के अनुसार 12 मीटर से 24 मीटर तक रखी जाएगी। सड़क को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। इसके लिए सड़क के दोनों किनारों पर एक-एक मीटर चौड़े कवर्ड नालों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बेहतर जल निकासी सुनिश्चित हो सके। पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए चौड़े और आकर्षक फुटपाथ बनाए जाएंगे। सड़क के किनारे हरियाली विकसित की जाएगी और आधुनिक ऑर्नामेंटल लाइट्स लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय भी सड़क की सुंदरता बनी रहे। इसके अलावा जगह-जगह आकर्षक स्कल्पचर लगाए जाएंगे, जो गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत और पहचान को प्रदर्शित करेंगे। जीडीए का कहना है कि यह परियोजना सिर्फ सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक अर्बन प्लानिंग, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और शहर के सौंदर्यीकरण का एक नया मॉडल होगी। यदि यह परियोजना सफल रहती है तो भविष्य में इसी मॉडल पर शहर की अन्य सड़कों का भी विकास किया जा सकता है। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 'भव्य गोरखपुर-दिव्य गोरखपुर' विजन को साकार करने के लिए यह मॉडर्न रोड तैयार की जा रही है। इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर ड्रेनेज, ग्रीनरी, फुटपाथ और सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। हमारा प्रयास है कि यह सड़क पूर्वांचल के अन्य शहरों के लिए भी एक मॉडल बने। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप तैयार होने वाली यह मॉडर्न रोड गोरखपुर के शहरी विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक डिजाइन से लैस यह सड़क न केवल लोगों की आवाजाही को आसान बनाएगी, बल्कि शहर की खूबसूरती में भी चार चांद लगाएगी। आने वाले समय में यह परियोजना गोरखपुर के स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की नई पहचान बन सकती है। करीब 18 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिए जीडीए गोरखपुर को आधुनिक, सुंदर और टिकाऊ सड़क नेटवर्क देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि निर्माण कार्य कितनी तेजी से पूरा होता है और यह मॉडल भविष्य में शहर के अन्य इलाकों तक कब पहुंचता है।0
0
Report
आकाशीय बिजली से मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख मुआवजा, इलाज सरकार ने लिया
Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग... आकाशीय बिजली से मृतकों के परिजनों को यूपी सरकार ने दिया 4-4 लाख का मुआवजा, हादसे में घायलों का ईलाज का जिम्मा भी सरकार ने उठाया, मुरादाबाद शहर से बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता ने मृतको के घर पहुंचाई सरकार की सहायता राशि, आज सुबह खेत में धान लगाने गए 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आये थे, हादसे में एक युवती और एक व्यक्ति की मौत, जबकि हादसे में घायल 3 युवतियों का निजी अस्पताल में ईलाज जारी, मृतक दोनों सदस्यो के परिवारों को सरकार की तरफ से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने पहुंचाई सहायता राशि, सरकार की तरफ से मृतकों के परिवारों को पहुंचाया गया 4-4 लाख की सहायता राशि का चेक, भाजपा विधायक ने कहा हादसे में घायलों का इलाज सरकार के तरफ से ही कराया जाएगा, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर का पूरा मामला。0
0
Report
सड़क निर्माण के दौरान खोदे गड्ढों और कीचड़ से राहगीर बेहाल
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कस्बा कुंडरा कोठी से कचनेरा तक बन रही सड़क पर निर्माण कार्य के दौरान दोनों ओर मिट्टी खोद दिए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पहले से जर्जर थी, वहीं बारिश के कारण कीचड़ और जलभराव ने हालात और खराब कर दिए हैं। गहरे गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। बुधवार सुबह खाद से लदा एक ट्रैक्टर कीचड़ में धंस गया, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया। राहगीरों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ठेकेदार से सड़क समतल कराने और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से सरकारी अस्पताल और कई विद्यालय जुड़े हैं, जिससे मरीजों और छात्रों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है। वहीं सड़क निर्माण के ठेकेदार दीन दयाल उर्फ दिनेश ने बताया कि कार्य लगभग दस दिन पहले शुरू हुआ है और अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सड़क पर गड्ढे पहले से थे तथा लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी है। मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर नाली और बीच में इंटरलॉकिंग का निर्माण किया जाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
रक्तदान कर डॉ. मोहम्मद शाइक खान ने दिया मानव सेवा का संदेश
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। सहर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं जनरल फिजिशियन व क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद शाइक खान ने रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। उनके इस कदम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। चिकित्सकीय सेवाओं के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले डॉ. खान का मानना है कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। डॉ. शाइक खान ने बताया कि एक डॉक्टर के रूप में उन्होंने कई बार खून की कमी के कारण मरीजों की गंभीर स्थिति देखी है। इसी अनुभव से प्रेरित होकर वह नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरूक करते हैं। उन्होंने युवाओं और स्वस्थ लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से बाहर निकलें और समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उनका कहना है कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह एक सुरक्षित और समाजहित का कार्य है। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में सेवाएं देने के दौरान भी कई अवसरों पर रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहयोग किया था। अब बहेड़ी में भी वह बेहतर चिकित्सा सेवाओं के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। डॉ. शाइक खान के इस प्रेरणादायी कार्य पर सहर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के स्टाफ, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने उनकी सराहना करते हुए इसे मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।0
0
Report
धनबाद: तेज आंधी-बारिश से जालान फैक्ट्री की छत उड़ी, हादसा टला
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने तबाही मचा दी। भूली स्थित हिंदुस्तान मलाबल्स एंड फॉर्गिंग्स लिमिटेड यानी जालान फैक्ट्री में आंधी की वजह से छत का बड़ा हिस्सा ताश के पत्ते की तरह उड़ गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 40 से 50 मजदूर मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। तेज हवा और वज्रपात के बाद अचानक फैक्ट्री की छत का हिस्सा टूटकर नीचे गिरने लगा और छत पर लगे बड़े-बड़े टिन के करकट हवा में उड़ गए। स्थानीय निवासी बजरंगी रवानी ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर मजदूरों से काम कराया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर छत का हिस्सा किसी मजदूर के ऊपर गिर जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं स्थानीय युवक नितेश ने बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे बारिश के दौरान जोरदार वज्रपात हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां उस समय मजदूर मौजूद नहीं थे, जिस वजह से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में मजदूरों और स्थानीय लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जालान फैक्ट्री धनबाद की पुरानी औद्योगिक इकाइयों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूर काम करते हैं।0
0
Report
रात में जेसीबी से मकान गिराने वाला सिंगरौली मामला: कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे
Singrauli, Madhya Pradesh:एमपी के सिंगरौली में बदमाशों के हौसले बुलंद... आधी रात जेसीबी लेकर पहुंचे दबंग, मकान ढहाने का आरोप... जियावन थाना क्षेत्र के नौढ़िया वीरान का मामला... पीड़ित का आरोप—मारपीट, तोड़फोड़ और CCTV कैमरे भी तोड़े... वारदात के कुछ दृश्य CCTV में कैद, पुलिस से कार्रवाई की मांग... जमीन विवाद के बीच कानून हाथ में लेने का आरोप... जियावन पुलिस मामला दर्ज कर शुरू की जांच.... सिंगरौली में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि आधी रात करीब दो बजे कुछ लोग जेसीबी मशीन लेकर एक परिवार के घर पहुंचे और देखते ही देखते पक्का मकान जमींदोज कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, घर और दुकान में तोड़फोड़ की गई और सबूत मिटाने की नीयत से सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। हालांकि घटना के कुछ फुटेज सुरक्षित रह गए हैं, जिन्हें आधार बनाकर पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन पर कानूनी अधिकार किसका है, इसका फैसला जांच और न्यायिक प्रक्रिया से होगा, लेकिन आरोप है कि कानून को हाथ में लेकर मकान गिराने की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वही शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
