284001
झांसी में पंडित रवि शर्मा द्वारा नए ब्यूटी पार्लर और मेकअप स्टूडियो का हुआ उद्घाटन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आज सदर बाज़ार में एन.सी. ब्यूटी पार्लर और मेकअप स्टूडियो का शुभारंभ हुआ है। सूचना के अनुसार उद्घाटन समारोह में झांसी सदर के विधायक पंडित रवि शर्मा और उनकी पत्नी सुनीता शर्मा ने फीता काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया था। वहीं इस अवसर पर स्टूडियो के संचालक, उनके परिजन और स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहपुरा में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई: धारा 163 लागू
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के शाहपुरा के खबर कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई राजस्थान वक्फ अधीन जयपुर के आदेश पर कार्रवाई कार्रवाई के दौरान शाहपुरा रहेगा पूर्णरूप से बंद, कानून-व्यवस्था के लिए कस्बे में धारा 163 लागू आदेश के बाद एक जगब इक्कठें नहीं होगें 5 से ज्यादा लोग इस दौरान हथियार-लाउडस्पीकर बैन, बाजार पूर्ण से रहेंगे बंद खसरा 2354 की 1 बीघा 10 बिस्वा जमीन होगी कब्जा मुक्त आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 223 के तहर दर्ज होगा केस पुराने खसरा 2354, रकबा 1 बीघा 10 बिस्वा वक्फ भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण। प्रशासन ने रामद्वारा, त्रिमूर्ति चौराहा, वेलकम चौराहे पर की बैरिकेडिंग आज कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाते हुए दुकानदार अभी हालात बने हुए हैं सामान्य0
0
Report
दिल्ली-NCR में बादलों की छाव, 2 जुलाई को बारिश की संभावना
New Delhi, Delhi:दिल्ली में मौसम बदला कई इलाकों में बारिश. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 2 जुलाई को दिल्ली एनसीआर के इलाके में मौसम बदलेगा और बारिश भी देखने को मिलेगी. दिल्ली में आसमान में बादल छाए उमस भरी गर्मी से राहत मिली. सागरपुर. राजधानी दिल्ली में मौसम बदला है आसमान में काले बादल हल्की ठंडी हवा चल रही है साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के सागरपुर इलाके में सुबह के वक्त में आसमान में बादल छाए हल्की ठंडी हवा चली और बारिश देखने को मिली मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर के इलाके में 2 जुलाई से मौसम बदलता नजर आएगा और कई इलाकों में बारिश भी दिखेगी. सागरपुर इलाके में बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलती नजर आ रही है लोग खुश भी है तीन से मौसम गर्म बहुत था लोग परेशान हो गये कलर AC भी फेल होते नजर आये. शांत अगर बारिश हुई तब बड़ी राहत लोगों को मिलेगी अगर कुछ देर बाद अगर बारिश रुकी तो धरती में तपन और ज्यादा हो जाएगी और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशानी में डाल सकती है.0
0
Report
जब आपकी बहन परफेक्ट हो तो परिवार कैसे सुधरता है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
कैमूर के सदर अस्पताल में दो दिनों में ICU सेवा शुरू, छह बेड वाला वार्ड
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर वासियों को मिलेगी बड़ी राहत, जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आधुनिक उपकरणों से लैस छह बेड का वार्ड तैयार। वियोग - कैमूर जिले के गंभीर मरीजों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। स्थानीय सदर अस्पताल भभुआ की दूसरी मंजिल पर दो दिन में अत्याधुनिक ICU (ICU) सेवा पूरी तरह शुरू होने जा रही है। छह बेड वाले इस नए वार्ड को वेंटिलेटर, मल्टी पैरा मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर और सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई जैसे आधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों से लैस किया गया है। आईसीयू वार्ड का जायजा लिया हमारे संवाददाता मुकुल जायसवाल। जी मीडिया से खास बातचीत में कैमूर के डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल ने बताया कि आईसीयू वार्ड की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मरीजों की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और विशेष रूप से प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की तीन शिफ्टों में तैनाती का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। आपातकालीन स्थिति से सीधे आईसीयू में मरीज शिफ्ट करने का प्रोटोकॉल भी बना लिया गया है। साबर अस्पताल में इस सेवा के नि:शुल्क उपलब्ध होने से जिले के गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को इलाज के लिए अब दूसरे शहरों के महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे न सिर्फ मरीजों के अतिरिक्त खर्चों की बचत होगी, बल्कि समय पर सही इलाज मिलने से जिले में गंभीर आपातकालीन स्थितियों में मृत्यु दर को कम करने में भी यह एक गेम-चेंजर साबित होगा। बाइट - ऋषिकेश जायसवाल डीपीएम कैमूर0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर भर्ती घोटाले में SIT ने रिश्वत-भर्ती के आरोपों की गहन जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या पुलिस अब उन आरोपों की जांच कर रही है जिनमें कहा गया है कि राम मंदिर में नियुक्तियों के लिए रिश्वत ली गई थी। जांच का यह नया पहलू गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ के दौरान सामने आया। उसके बयानों ने जांचकर्ताओं को ट्रस्ट के एक ऐसे सदस्य की भूमिका की जांच करने के लिए प्रेरित किया, जिसका नाम पूछताछ के दौरान बार-बार सामने आया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस उन आरोपों की जांच कर रही है कि राम मंदिर प्रतिष्ठान में विभिन्न पदों पर लगभग 125 कर्मचारियों की भर्ती की गई, जिसके लिए उम्मीदवारों ने कथित तौर पर नौकरी पाने के लिए रिश्वत दी थी। जाँचकर्ताओं यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या मंदिर में नियुक्तियों की आड़ में एक संगठित भर्ती रैकेट चल रहा था और क्या नौकरी के बदले उम्मीदवारों से पैसे वसूले गए थे। इस जांच के निष्कर्षों के उस विस्तृत जांच रिपोर्ट का मुख्य हिस्सा बनने की उम्मीद है, जिसे विशेष जांच दल (SIT) द्वारा तैयार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि रिकॉर्ड की जांच के दौरान, पुलिस को अब तक कई भर्ती किए गए लोगों के लिए नियुक्ति पत्र, औपचारिक सेवा अनुबंध या रोजगार से संबंधित अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। इसने जांचकर्ताओं को भर्ती प्रक्रिया की अधिक विस्तार से जांच करने और उस अधिकारी की पहचान करने के लिए प्रेरित किया है जिसके निर्देश पर ये नियुक्तियां कथित तौर पर की गई थीं। पुलिस ट्रस्ट के उस सदस्य से पूछताछ करने की भी तैयारी कर रही है, जिसके इशारे पर ये नियुक्तियाँ किए जाने का संदेह है। जांचकर्ताओं ने उन लोगों की सूची प्राप्त कर ली है जिन्हें नियुक्त किया गया था और वे उनके दस्तावेजों, रोजगार रिकॉर्ड और उन परिस्थितियों को सत्यापित करने की प्रक्रिया में हैं जिनमें उनकी नियुक्ति हुई थी। वित्तीय जांच के हिस्से के रूप में, पुलिस भर्ती किए गए लोगों के साथ-साथ कथित भर्ती नेटवर्क में शामिल होने के संदेह वाले अन्य लोगों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच करेगी। जाँचकर्ता इस बात का विश्लेषण करेंगे कि क्या नियुक्तियों से पहले या बाद में पैसे का आदान-प्रदान हुआ और बैंकिंग चैनलों तथा अन्य वित्तीय रिकॉर्ड के माध्यम से कथित धन के प्रवाह का पता लगाएंगे। "जाँचकर्ता" इस बात का विश्लेषण करेंगे कि क्या नियुक्तियों से पहले या बाद में पैसे का आदान-प्रदान हुआ और बैंकिंग चैनलों तथा अन्य वित्तीय रिकॉर्ड के माध्यम से कथित धन के प्रवाह का पता लगाएंगे। जाँचकर्ता इस बात का विश्लेषण करेंगे कि क्या नियुक्तियों से पहले या बाद में पैसे का आदान-प्रदान हुआ और बैंकिंग चैनलों तथा अन्य वित्तीय रिकॉर्ड के माध्यम से कथित धन के प्रवाह का पता लगाएंगे।0
0
Report
घास में आग लगी, दमकल ने मौके पर काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:FIRE BURST IN THE GRASS0
0
Report
Advertisement
सीढ़ियों की सफाई की ताजा रिपोर्ट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
इटली में योग शिविर से भारत की वैश्विक पहचान मजबूत
Jaipur, Rajasthan:योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने और भारतीय जीवन-दर्शन का संदेश विश्व तक पहुंचाने के उद्देश्य से महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी, जयपुर की टीम ने इटली में योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर योग, वेलनेस एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन के निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्रश्ात योग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वर वी. बसवरड्डी ने बताया कि यह योग शिविर इटली के रोम के निकट नेपोली (पोटेंजा) स्थित लेक सिरीनो में आयोजित रेनेटी फेस्टिवल के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एम एल स्वर्णकार थे। कार्यक्रम में इटली सहित विभिन्न देशों के 300 से अधिक शिक्षाविद, योग विशेषज्ञ, चिकित्सक, सरकारी प्रतिनिधि एवं योग साधकों ने भाग लिया। इनमें भारत के प्रथम सचिव गांधी गौरव, सर्व योगा इंटरनेशनल की अध्यक्ष एंटोनिएटा रोज़ी, इटैलियन योगा फेडरेशन के अध्यक्ष एरोस सेल्वानिज़ा तथा नेमोली के मेयर प्रमुख थे।इस मौके पर डॉ स्वर्णकार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, मानसिक संतुलन और शारीरिक सुदृढ़ता का समग्र विज्ञान है। योग के नियमित अभ्यास से श्वास संबंधी समस्याओं, मानसिक तनाव तथा अनेक जीवनशैली जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।0
0
Report
गौतमबुद्ध नगर पुलिस का शराब विरोध अभियान, 274 गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। बुधवार रात सेंट्रल नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान 274 लोगों को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है。 सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक और खुले स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना है。 बुधवार रात सेंट्रल नोएडा के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त की। इस दौरान सार्वजनिक और खुले में शराब पीते पाए गए 274 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्हें थाने लाकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 292 के तहत कार्रवाई की गई। पकड़े गए सभी लोगों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी गई। इस अभियान के दौरान खुले में शराब पी रहे लोगों में भगदड़ भी मच गई थी। यह अभियान सेंट्रल नोएडा के बिसरख, सूरजपुर, ईकोटेक 3, फेज 2 और सेक्टर 63 सहित सभी थानों में चलाया गया। एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने पुष्टि की कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
फरह में STF- पुलिस ने 125 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:फरह में पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बंद दुकान से 125 किलो गांजा बरामद, मालिक गिरफ्तार मथुरा। एसटीएफ आगरा और स्थानीय फरह पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कस्बे में हाईवे स्थित अंडरपास के समीप एक बंद दुकान पर छापा मारकर वहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस बड़ी खेप का वजन लगभग 125 किलोग्राम बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया है और उससे सघन पूछताछ की जा रही है। गुप्त सूचना पर एसटीएफ और पुलिस का संयुक्त छापा मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ आगरा फील्ड यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार एवं सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी को मुखबिर से इस अवैध धंधे की सूचना मिली थी। बुधवार शाम को अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने फरह हाईवे अंडरपास के पास स्थित एक बंद दुकान पर अचानक छापेमारी की। जब दुकान को खोला गया, तो अंदर बोरों में भारी मात्रा में गांजा भरा देखकर पुलिस टीम भी दंग रह गई। तौल करने पर बरामद गांजे का कुल वजन 125 किलो निकला। स्थानीय क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी शुरुआती जांच और पुलिस सूत्रों के अनुसार, नशा तस्कर इस भारी मात्रा में बरामद गांजे को फरह और उसके आसपास के स्थानीय क्षेत्रों में छोटे-छोटे तस्करों के माध्यम से खपाने की फिराक में थे। समय रहते हुई इस संयुक्त कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। duk" दुकान मालिक गिरफ्तार, पिता ने किया किराएदार का दावा एएसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांजा मिलने के बाद दुकान के स्वामी, फरह निवासी संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर, इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। संजय के पिता अशोक ने पुलिस को बताया कि यह दुकान उनकी है, लेकिन उन्होंने इसे महज तीन दिन पहले ही फरह के ही निवासी बंटी नाम के युवक को किराए पर दी थी। फिलहाल पुलिस ने पिता के इस दावे को भी जांच के दायरे में शामिल कर लिया है। पुलिस बंटी की तलाश के साथ-साथ इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाने के लिए मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है。0
0
Report
रिगा में सीएसपी केंद्र लूट: तीन बदमाश पिस्टल दिखाकर 1.70 लाख लूटकर फरार
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के रिगा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक से करीब 1 लाख 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना रिगा के अनहाड़ी स्थित सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की है। जानकारी के مطابق, सीएसपी संचालक राजेश्वर ठाकुर अपनी दुकान में मौजूद थे, तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। तीनों अपराधी दुकान के अंदर घुसे, शटर गिराकर संचालक को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया और सेंटर में रखे हुए रुपये लूट लिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही रिगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
घर बैठे क्रॉचेट Chrysanthemum keychain बनाकर ट्रेंड बनाएं
Noida, Uttar Pradesh:Crochet keychain Crochet chrysanthemum keychain0
0
Report
Advertisement
बाढ़ जलगोविंद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, युवक घायल; गोली मारने की धमकी भी
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में जलगोविंद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। घायल युवक का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल परिसर में घायल युवक के परिजनों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। सौरभ कुमार रात में अपने मित्र का बर्थडे मनाने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की। सौरभ ने भी गुस्से में उनमें से एक लड़के से हाथापाई कर ली। पहले पक्ष से दस बारह लोग मौके पर जमा हो गए। सौरभ की मां ने बताया कि उनमें से एक ने बंदूक के बट से उसके चेहरे पर वार कर दिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे पर पुरानी्रंजिश में घात लगाकर हमला किया गया है। कुछ महीनों पहले जलगोविंद में उनके चाचा की हत्या कर दी गई थी, जिसमें बाढ़ थाने में केस कराने को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है.0
0
Report
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने रात के डीजल चोर सद्दाम को गिरफ्तार किया; 14 मुकदमे दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने रात के समय ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश सद्दाम को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, लूट, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी की। हैड कांस्टेबल लायक सिंह और थाना लखुवाली की टीम की भूमिका रही। वह 15,000 रुपये के इनामी बदमाश है और 14 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।0
0
Report
77 वर्षीय विधवा के जर्जर मकान से जुड़ा बड़ा खतरा, प्रशासन से मदद मांग
Ansar Nagar, Jharkhand:हर पल मौत के साये में गुजर रही 77 वर्षीय विधवा की जिंदगी कभी भी ध्वस्त हो सकता है जर्जर कच्चा मकान चतरा : जिले के हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत के ढेबो गांव में एक 77 वर्षीय विधवा महिला की जिंदगी हर पल मौत के साये में गुजर रही है। दूरेश देवी जिस मिट्टी के कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं, वह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं, जबकि छप्पर भी टूट टूटकर गिर रहा है। बारिश होने पर छत का पानी सीधे कमरे में गिरती है। स्थिति ऐसी है कि कभी भी मकान ध्वस्त हो सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जाता है कि दूरेश देवी के पति का निधन हो चुका है और उनकी कोई संतान भी नहीं है। वृद्धावस्था में भी वह मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन गुजार रही हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपने जर्जर मकान की मरम्मत तक नहीं करा पा रही हैं। दूरेश देवी ने बताया कि सरकारी आवास योजना का लाभ पाने के लिए उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई। कई बार उनका सर्वे हुआ, आवास के लिए फोटो खिंचवाया गया और नाम भी लिखकर ले जाया गया, लेकिन आज तक उन्हें पक्का मकान नहीं मिल सका। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं बेघर परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, बावजूद इसके यह बुजुर्ग महिला आज भी जर्जर मकान में रहने को विवश है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस हालत में दूरेश देवी का मकान है, उसमें बरसात के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अगर समय रहते प्रशासन ने पहल नहीं की तो एक बुजुर्ग महिला की जान खतरे में पड़ सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर पात्रता के आधार पर दूरेश देवी को प्राथमिकता से आवास योजना का लाभ देने की मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित छत मिल सके। इस बाबत पूछे जाने पर हंटरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
