icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow14 Oct 2024, 06:30 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: CEC के पुतले दहन के साथ वोट चोरी पर घेराबंदी

Saiki, Bihar:‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने जनपद पंचायत सारंगढ़ के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी जरिता लैतफ्लांग की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में पुलिस से झड़प भी देखने کو मिली।विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, कविता प्राण लहरे, जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, अरुण मालाकार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

जमुई सदर अस्पताल में प्रसूताओं की मौत, जांच टीम गठित, कार्रवाई का भरोसा

Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में चार-पांच घंटे के अंतराल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई है और लगातार मामले की पड़ताल की जा रही है। दोनों मृत प्रसूताओं के परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज और चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हुई। वहीं प्रशासन की ओर से मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दोनों प्रसूताओं की मौत का मामला संज्ञान में है। जिलाधिकारी ने भी मामले में कड़ा रुख अपनाया है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्रेयसी सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले चुकी हैं और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच के लिए एसडीओ सौरभ सुमन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जांच टीम में डीडीसी शिप्रा विजय चौधरी, पर यह उपसमाहर्ता सावन कुमार एसडीओ सौरभ सुमन और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया है। टीम दोनों घटनाओं से जुड़े चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और ड्यूटी से संबंधित तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। अस्पताल में किस समय कौन चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी पर थे, इलाज के दौरान क्या व्यवस्था थी और मरीजों को किस स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिली, इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है। इसी क्रम में देर रात उस समय ड्यूटी पर तैनात रहीं डॉ. शालिनी के निजी क्लीनिक पर भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जांच के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल के आसपास संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की व्यवस्था पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों की टीम लगातार आसपास के अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच कर रही है। उधर, मृत प्रसूताओं के परिजन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अनीता के पति सुजीत कुमार का कहना है कि इलाज में लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अनीता की सास ने भी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं आस्था की मां ज्ञानी देवी और उसकी बड़ी बहन अर्पणा देवी ने भी अपनी पीड़ा बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है और अंतिम रूप से जिम्मेदारी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही तय होगी। इधर, सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज और प्रसव की व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई। राखी कुमारी का सदर अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद उसकी ननद प्रियंका कुमारी और प्रीति सोनल ने बताया कि समय पर ऑपरेशन हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इसी तरह की सुविधा लगातार मिलती रहे तो मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रात में जांच को लेकर परेशानी हुई थी, लेकिन फिलहाल ऑपरेशन और इलाज की सुविधा से वे संतुष्ट हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं और मेडिसिन काउंटर खुला रहता है। हालांकि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नियमित रूप से नहीं मिलने की शिकायत भी सामने आई। दूसरी ओर सीटी स्कैन, एक्स-रे और अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को पहले की तुलना में राहत मिलने की बात कही जा रही है। बहरहाल, दो प्रसूताओं की मौत के बाद सदर अस्पताल की व्यवस्था प्रशासन के रडार पर है। लिहाजा अब जांच टीम की रिपोर्ट पर सबकी नजर है। दरअसल, मामला सिर्फ दो मौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका, इलाज की उपलब्धता और अस्पताल की पूरी व्यवस्था की भी जांच हो रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लगातार जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। बाइट..... डॉ अशोक कुमार सिंह, सिविल सर्जन जमुई बाइट......सुजीत कुमार प्रसूता अनीता के पति, बाइट...... प्रसूता अनीता की सासू मां बाइट...... ज्ञानी देवी, प्रसूता आस्था की मां बाइट....... अर्पणा देवी,प्रसूता आस्था की बड़ी बहन बाइट...... राखी कुमारी जिसका ऑपरेशन आज हुआ है उसकी ननद प्रियंका कुमारी ,प्रीति सोनल
0
0
Report
Advertisement

SIR पर विपक्ष के आरोपों पर CM शर्मा का करारा जवाब, 13 करोड़ वोट भ्रामक दावा

Jaipur, Rajasthan:SIR पर सियासी घमासान विपक्ष के हमलों पर सीएम भजनलाल शर्मा का करारा प्रहार सोशल मीडिया पर सीएम ने विपक्ष के आरोपों की उड़ाई धज्जियाँ कहा,SIR में 13 करोड़ वोट कटने का दावा पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य है! विपक्ष द्वारा राजनीतिक स्वार्थ के लिए SIR को लेकर जनता के बीच भ्रम और अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि वास्तविकता यह है कि ड्राफ्ट सूची में मृत, अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा दोहरी प्रविष्टियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चिह्नित किया गया है। इन प्रविष्टियों का ड्राफ्ट सूची में चिह्नित होना यह कतई नहीं दर्शाता कि संबंधित नाम अंतिम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इसके लिए सभी पात्र मतदाताओं को दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा अवसर दिया गया है, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रहें और प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। इसी पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाना, फर्जी मतदान पर अंकुश लगाना और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करना है। इसलिए राजनीतिक स्वार्थ से फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों से सावधान रहें तथा तथ्यों पर विश्वास करें। मतदाता सूची से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूचना तंत्र पर ही भरोसा करें।
0
0
Report

Panna, Madhya Pradesh:
0
0
Report

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 बच्चों की मौत, आरोपी जमानत पर बाहर

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में पिछले साल 2025 में सितंबर माह के अंत में शुरू हुए इस कफ़ सिरप कांड ने 26 बच्चों को अपना शिकार बनाया था. कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की किडनी फेल हुई और बच्चों ने दम तोड़ दिया था. कोल्ड्रिफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) ki मात्रा 48.6% थीं जबकि होनी 0.1% चाहिए थी. इस पूरे मामले में SIT की टीम गठित की गई और 11 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी हुई वही 2 ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया. एक साल बीत जाने के बाद मुख्य आरोपी श्री सन फार्मा सूटिकल कंपनी के मालिक और डॉ प्रवीण सोनी जिन्होंने बच्चों को ये दवा लिखी थी और केमिकल एनालिस्ट जेल में है वही प्रवीण सोनी की पत्नी जो ज्योति सोनी अपना मेडिकल संचालक जमानत पर बाहर आ चुकी है तो वही एम आर सतीश वर्मा, 2 मेडिकल के संचालक और केमिकल सप्लायर शैलेश पंड्या जमानत पर बाहर आ चुके है. वही 2 ड्रग इंस्पेक्टर गौरव शर्मा और शरद जैन को गुना और जबलपुर बहाल किया गया फिर रविवार को कार्यालय खोल कर उन्हें भोपाल अटैच कर दिया गया. जिन बच्चों ने अपनी जान गंवा दी उनके परिजनों का कहना है कि समय जैसे जैसे बीत रहा है धीरे धीरे सभी आरोपी बाहर आ जाएंगे और उनके बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा वहीं उन्होंने सरकार से भी दरकार लगाई है कि उन्हें जल्दी न्याय मिलना चाहिए उन्होंने अपनी जीवन की पूरी कमाई बच्चों के इलाज में खर्च करदी अब लोगों से जो पैसे इलाज के लिए उधार उन्होंने उधार लिया था वो लौटाने में कड़ी मसक्कत करनी पड़ रही है.
0
0
Report
Advertisement

Raipur, Chhattisgarh:
0
0
Report

प्रतापगढ़ में 116 बच्चों को नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर में दवा पिलाई गई

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में संचालित आंचल प्रसूता केंद्र पर सोमवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 0 से 5 वर्ष तक के 116 बच्चों को स्वर्ण प्राशन की औषधि पिलाई गई। आयोजकों के अनुसार स्वर्ण प्राशन संस्कार का उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायता करना है। इसके अलावा पाचन क्रिया बेहतर होने, भूख बढ़ने तथा सर्दी-जुकाम और एलर्जी से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलने की बात बताई गई। शिविर में बच्चों को निशुल्क औषधि प्रदान कर अभिभावकों को इसके महत्व की जानकारी भी दी गई।
0
0
Report

अयोध्या मौत मामले में शिवहरे समाज का जोरदार प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में अयोध्या में कार्यरत इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत को लेकर शिवहरे समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। मौत के एक सप्ताह बाद भी पुलिस जांच नहीं पहुंच सकी है और परिवार का आरोप है कि इंजीनियर आशीष तिवारी की हत्या की गई है, और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। आज आक्रोशित लोग न्याय और कार्रवाई की मांग को लेकर शिवहरे समाज के सैकड़ों लोगों ने अशोक लाट से कलेक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन किया। ज्ञापन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक को सौंपा गया। ज्ञापन में सीबीआई जांच, फरार हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। साथ ही माना गया कि अयोध्या की यश पेपर मिल में इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग ने जायसवाल और राय समाज सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकर्ताओं ने नई दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल मुख्यमंत्री समेत बड़े अधिकारियों के नाम का ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द मामले की जांच कर जिम्मेदार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही अयोध्या जिला प्रशासन और अयोध्या पुलिस की शिथिलता के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। ज्ञापन के जरिए सीबीआई जांच, आश्रित परिवार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई।
0
0
Report
Advertisement

जालोर में डीपी भवन की आरसीसी छत गिरने से बड़ा हादसा टला; कमरा 12 सील

Jaipur, Rajasthan:जालोर में जिला परिषद के भवन की छत गिरी: मलबे में दबे चुनाव के बॉक्स; 7 सितम्बर से सील था कमरा; जांच शुरू। जिला परिषद (डीआरडीए) भवन के कमरा नंबर 12 की आरसीसी छत भरभराकर गिर गई. हादसे के समय कमरे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. कमरे में चुनाव के खाली बॉक्स रखे हुए थे और कमरा 7 सितम्बर से सील था. इसके अनुसार, सोमवार सुबह घटना का पता चला, जब जिला परिषद के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे. इस दौरान कमरे नंबर 12 की छत गिरने की जानकारी मिली. छत गिरने से कमरे में रखा सामान मलबे के नीचे दब गया, जिसे मलबा हटाकर बाहर निकाला गया. कमरे को चुनाव संबंधी सामग्री रखे जाने के बाद 7 सितम्बर से सील किया गया था. इसके कारण पिछले करीब एक महीने से अधिक समय से कमरे में रेगुलर आवाजाही नहीं हो रही थी. हालांकि घटना के समय कमरे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से टल गई. फिलहाल परिषद कर्मचारियों ने अन्य कमरों की जांच भी शुरू कर दी है, जिससे इस तरह की घटना से बचा सके.
0
0
Report

प्रतापगढ़ पंचायत चुनाव तैयारी बैठक: प्रशासन ने व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों और सह प्रभारियों से चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और स्वतंत्र मतदान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़ ने कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों और पुलिस कार्मिकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके। अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने विभिन्न प्रकोष्ठों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की। बैठक में मतदान एवं मतगणना दलों के प्रशिक्षण, कार्मिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, मीडिया, आदर्श आचार संहिता, शिकायत निवारण, निर्वाचन कार्य और सामान्य व्यवस्थाओं सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और चुनाव से जुड़े सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए.
0
0
Report

वैशाली में SSP शुभांक मिश्रा की सड़क पर गश्त तेज, NH-22 पर चेकिंग

Hajipur, Bihar:वैशाली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन और तेज हो गया है... अपराध नियंत्रण को लेकर SSP शुभांक मिश्रा खुद सड़क पर उतर गए... भगवानपुर थाना क्षेत्र में NH-22 पर SSP ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया... संदिग्ध वाहनों से लेकर संदिग्ध लोगों तक... पुलिस ने बारीकी से जांच और सत्यापन किया.जहां अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सड़क पर मोर्चा संभाल लिया है...भगवानपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान की सीधे निगरानी SSP शुभांक मिश्रा ने की...SSP के सड़क पर उतरते ही पुलिस टीम भी पूरी तरह अलर्ट नजर आई... NH-22 से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की गई... संदिग्ध लोगों से पूछताछ और आवश्यक सत्यापन कराया गया...दरअसल, अपराधियों पर लगाम कसने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है... इसी कड़ी में SSP ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को गश्ती बढ़ाने और संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए...SSP ने साफ संदेश दिया है कि सड़क से लेकर इलाके तक... पुलिस की निगाह अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर बनी रहेगी... किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं...यानी वैशाली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन अब सिर्फ थानों तक सीमित नहीं... SSP खुद सड़क पर उतरकर पुलिसिंग की कमान संभाल रहे हैं... NH-22 पर हुई इस सघन चेकिंग से साफ है कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वैशाली पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है।
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद हत्या केस: पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर पति को रॉड से मार डाला

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के चर्चित वार्ड सदस्य पति हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंधों और घरेलू कलह के चलते खुद पत्नी ने ही अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके भाई समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव का है, जहां शनिवार की देर रात कमलेश कुमार की घर के अंदर ही लोहे की रॉड से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ, मखदुमपुर थानाध्यक्ष और डीआईयू की एक संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। ​सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस सबसे पहले मृतक के साले चंदन कुमार तक पहुंची। गया से हिरासत में लिए गए चंदन ने कड़ाई से पूछताछ में सारा राज उगल दिया। सोमवार को मखदुमपुर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी कोटा किरण कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सबसे पहले मुख्य आरोपी चंदन को पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि कमलेश कुमार का किसी अन्य महिला के साथ कथित अवैध संबंध था। इसको लेकर वह अक्सर अपनी पत्नी कंचन के साथ मारपीट व प्रताड़ना करता था। रोज-रोज के विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। शनिवार की देर रात घर में ही लोहे की रॉड से हमला कर कमलेश की हत्या कर दी गई थी। घटना में प्रयुक्त रॉड, दो बाइक और 8 मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी सह वार्ड सदस्य कंचन सिंह, चंदन कुमार, रवि कुमार, पिंटू, श्रवण और रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो सड़क जाम कर मृतक के कथित प्रेमिका की पिटाई कर दी थी। वही सड़क जाम कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अलग से एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। इसके साथ ही 24 घंटे में केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा。
0
0
Report

आकाश आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर बहुजन समाज पार्टी में नई सत्ता-यात्रा शुरू

Noida, Uttar Pradesh:Mayawati Mayawati 1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है। 2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है। 3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है। * जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है। 4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे। 5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा। 6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ.
0
0
Report

मुख्यमंत्री यादव ने हरसूद विधानसभा और खंडवा जिले के लिए अरबों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की

Khandwa, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज हरसूद विधानसभा सहित खंडवा जिले के लिए अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आदिवासी हरसूद विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई, शिक्षा, छात्रावास और जनजाति बहुल क्षेत्र में बिजली पहुंचाने संबंधी करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। रानी दुर्गावती जन्मोत्सव में पधारे मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों आए गोंड राजवंश के वंशजों का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनजाति ब्लॉक खालवा के सुदूर आदिवासी अंचल के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए 500 करोड रुपए की करवानी सिंचाई परियोजना की घोषणा की। आदिवासी समुदाय के पास सिंचाई के कोई साधन नहीं थे। आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह के बेटे और खंडवा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्य दित्य शाह ने जनजाति विधानसभा में आदिवासी समुदाय की शिक्षा स्वास्थ्य और बिजली आपूर्ति जैसी मांग की थी। मुख्यमंत्री ने हरसूद विधानसभा क्षेत्र के 154 छात्रावास में ई लाइब्रेरी खोलने, 6 सांदीपनी विद्यालय बनाने आदिवासी बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 100 सीटर कन्या छात्रावास और खंडवा जिले की सभी विधानसभाओं में खेल परिसर बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सुदूर ग्रामीण जनजाति क्षेत्र में जनजाति शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए आश्रम स्कूल बनाने को भी मंजूरी दी। क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश शासन में जनजाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने कहा कि आदिवासी समुदाय के पास इतना पैसा नहीं है कि वह सिंचाई परियोजना में बिजली की लागत वहन कर सके इसलिए रियायत देते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। बाइट, विजय शाह जनजाति कल्याण मंत्री मध्य प्रदेश शासन इस कार्यक्रम में केंद्रीय आदिम जाति कल्याण राज्य मंत्री दुर्गादास वीपी मौजूद थे साथी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ Maharashtra राज्यों में बसे प्राचीन गोंड राजवंश के वंशजों को भी आमंत्रित किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों को स्कूटी, तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले मजदूरों को बोनस और क्षेत्र के संत सिंगाजी समाधि स्थल पर पहुंचने के लिए ई रिक्शा भी उपलब्ध कराया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top