284001
झांसी में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर नगर निगम की उदासीनता, कांग्रेसियों ने किया विरोध
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नगर निगम की उदासीनता सामने आई, जब इलाईट चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर चढ़ी धूल मिट्टी साफ नहीं की गई। इस पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बिसलेरी की बोतलों से प्रतिमा की सफाई की और फिर श्रद्धांजलि अर्पित की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP NEWS : PM मोदी के जन्म दिन पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मरीजों को फल और आयुष्मान कार्ड बांटे
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बिलसंडा में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया जिस पर बीसलपुर विधान सभा से भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा सहित भाजपा के नेताओं ने तमाम जगहों पर सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों को फल और आयुष्मान भारत कार्ड वितरण किए ताकि घर का मुखिया अपने परिवार का पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज करा सके। वहीं विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि इस मौके पर आशीर्वाद दिया कार्यक्रम में नई जगहों जैसे सरकारी नई बिल्डिंग,तालाब,नदी के किनारे सहित तमाम जगहों पर दीपक जलाने का काम किया जाएगा। वहीं विधायक विवेक वर्मा का कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा संकल्प के रूप में सभी ने मनाने का संकल्प लिया है उन्होंने यह भी बताया कि यह सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ छत्रपाल सिंह,आयुष्मान कार्ड प्रभारी जयेश मिश्रा,चीफ फार्मासिस्ट अवधेश गुप्ता,मुशाहिद रजा भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और बीजेपी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
चाकू-लाठी से मारपीट और धमकी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के कतकौली गांव में चाकू और लाठी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात करीब नौ बजे कतकौली निवासी विक्रम कोरी ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि गोकुल प्रसाद ने उसके पिता रामसेवक को गाली-गलौज करते हुए चाकू से वार किया। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के पुत्र रवि और आरोपी की पुत्री नेहा के साथ भी गाली-गलौज की गई। इस दौरान चाकू और लाठी से मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर धम्मौर थाने में मु0अ0सं0 0175/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) और 118(2) बीएनएस में गोकुल प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नामजद आरोपी गोकुल प्रसाद पुत्र रामसेवक निवासी कतकौली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 48 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लाठी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ धम्मौर थाने में आबकारी अधिनियम तथा पीपरपुर थाने में मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी, कांस्टेबल रितेश कटियार और कांस्टेबल अनुज तिवारी शामिल रहे।0
0
Report
श्रावस्ती के प्रभारी मंत्री का एक दिवसीय दौरा: रक्तदान, फल वितरण और टूल किट वितरण
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। जहां प्रभारी मंत्री ने बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल पहुंचकर बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय और कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को फल वितरित किए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिकों को टूल किट वितरित की गई।0
0
Report
Advertisement
नितिन नबीन: मोदी की 25 साल सेवा पर शिप्रा आरती और दीया जलाने कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:उज्जैन, मध्य प्रदेश: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन PM नरेंद्र मोदी की सेवा के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शिप्रा आरती करेंगे और “आशीर्वाद का दीया” जलाएंगे。0
0
Report
कोटा में सांप के डसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार सदमे में
Kota, Rajasthan:कोटा जिले में सांप के डसने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार हलावणी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। मृतक की पत्नी ने बताया कि पति को 16 सितंबर को काम के दौरान सांप ने डस लिया, जिसे बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई。0
0
Report
जोधपुर पहुंचे मुख्य सचिव, एम्स स्थापना दिवस समारोह में शामिल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास गुरुवार को जोधपुर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने एम्स जोधपुर के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में एम्स निदेशक गोवर्धन दत्त पुरी, मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ. एम.के. आसेरी सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थापत्य दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्य सचिव सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्य सचिव रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 18 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे सर्किट हाउस से रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 5:30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।0
0
Report
Advertisement
कुकर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, अस्पताल में भर्ती
Alwar, Rajasthan:खाना बनाते समय फटा कुकर, गर्म सब्जी और भाप की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलसी अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र के रूपबास में बुधवार रात खाना बनाते समय कुकर फटने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया。 जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सोरुजी निवासी 30 वर्षीय पूनम पत्नी गोविंद प्रजापत अपने पति के साथ रूपबास में किराये के मकान में रहती है। बुधवार रात पूनम रसोई में खाना बना रही थी। वह कुकर में सब्जी पका रही थी। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ कुकर फट गया। कुकर में मौजूद गर्म सब्जी और भाप की चपेट में आने से पूनम गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में पूनम को राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई है。0
0
Report
जोधपुर में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल सुरेश मुंडेल की सड़क हादसे में मौत
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल सुरेश मुंडेल की मौत हो गई। हादसा तिलवाड़िया फांटा के पास हुआ, जहां सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुरेश मुंडेल को एक कैंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांस्टेबल सुरेश मुंडेल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए एम्स जोधपुर ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कैंपर गाड़ी और उसके चालक को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नागौर जिले के जालोड़ा निवासी कांस्टेबल सुरेश मुंडेल पुलिस कमिश्नरेट में ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। उनके निधन की सूचना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन परिसर में लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने घटना को पूरे पुलिस परिवार के लिए बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सुरेश मुंडेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है और विभाग की ओर से उनके परिवार को सरकार तथा पुलिस मुख्यालय से मिलने वाले सभी लाभ समय पर दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, परिवार को अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य प्रावधानों के तहत मिलने वाले लाभों की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की बात कही। कमिश्नर ने कहा कि कांस्टेबल सुरेश मुंडेल का निधन पूरे पुलिस विभाग के लिए बड़ा नुकसान है।0
0
Report
मीरा विहार में हुड़दंग: घर में घुसकर धमकी, ईंट फेंकने के आरोप पर प्रदर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:मीरा विहार में रात को हुड़दंग का आरोप, मोहल्लेवासियों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन,घर में घुसकर धमकाने व ईंटें फेंकने का आरोप, अवैध निर्माण बंद कराने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को भी सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ टाउन की मीरा विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 36 में रात्रि को कुछ लोगों द्वारा हुड़दंग करने और एक घर में घुसकर धमकी देने और ईंटें फेंकने के आरोप से मोहल्लेवासियों में रोष है। घटना के विरोध में आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील चाहर के नेतृत्व में टाउन पुलिस थाने के समक्ष नारेबाजी कर विरोध जताया और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने जिला कलक्टर को भी शिकायत दी। मीरा विहार कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि कॉलोनी में एक स्थान पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए करीब एक वर्ष पहले भी मोहल्लावासियों ने विरोध किया था। उस समय निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था, लेकिन अब बंद दरवाजे के पीछे से दोबारा काम चलने का आरोप है। अमित कुमार के अनुसार बुधवार रात निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने छत पर चढ़कर उनकी ओर ईंटें फेंकी। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि उस समय छत पर बच्चे या अन्य लोग मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।0
0
Report
Advertisement
अनिल विज ने जनता दरबार में शिकायत निपटाने के निर्देश दिए, बकाया बिलों पर कड़ी कार्रवाई announced
Ambala, Haryana:अंबाला में आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जनता दरबार अंबाला छावनी के PWD विश्राम गृह मे लगा। अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर जनता दरबार में पहुंचे। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अनिल विज ने अपने चिर परिचित अंदाज में अधिकारियों को तुरंत सभी समस्याओं का निपटान करने के आदेश दिए। इससे पूर्व एक मामले मे अनिल विज ने पुलिस कमिश्नर को एक 48 लाख की धोखाधड़ी के मामले मे मात्र 14 लाख की रिकवरी को लेकर कार्यवाई के लिए कहा तो उन्होंने मामले साइबर क्राइम का बताया जिसके बाद विज भड़क गए और उन्होंने CP पंचकुला को फोन पर कहा कि मैं इसी प्रदेश का रहने वाला हूँ बाहर से नहीं आया, क्राइम आपके इलाके में हुआ है जिसने भी कार्यवाई करनी है आप उससे कार्यवाई करवाओ। मीडिया से बात करते हुए विज ने साफ कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि किसी के साथ कोई घटना हो जाए और 10-15 दिन उसकी FIR भी दर्ज न हो। बाइट 01 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री वीओ : अनिल विज के जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे उन्होंने स्पष्ट शब्दों में सभी अधिकारियों को यह हिदायत दी है कि जिस भी शिकायतकर्ता की शिकायत उनके दरबार से किसी भी विभाग के पास जाएगी विभाग का दायित्व बनता है कि वह उसे शिकायत को तुरंत दूर करें या शिकायतकर्ता की संतुष्टि करें ताकि शिकायतकर्ता दोबारा इस समस्या को लेकर उनके दरबार में वापस ना आए। इस दौरान बिजली के बिलों के बकाया भुगतानों को लेकर आई कई समस्याओं को देखते हुए अनिल विज ने कहा यह बड़ी आश्रय की बात है कि लोगों ने दो-दो लाख बिल देने हैं और बावजूद उसके बिजली चल रही है, इसको लेकर वह जल्द चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ एक मीटिंग लेंगे और सख्ती से बकाया बिलों की रिकवरी का आदेश जारी करेंगे। बाइट 02 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री वीओ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मोदी ने हमेशा विकास की राजनीति की है यही कारण है कि आज तक कोई विपक्षी भी उन पर आरोप नहीं लगा सका। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 साल के अपने सेवा काल में उन्होंने हर वर्ग हर जगह के लोगों की चिंता की है इससे और नेताओं को भी सीख लेनी चाहिए। अनिल विज ने आह्वान किया कि देश में हर किसी ने कहीं ना कहीं मोदी जी से कोई ना कोई लाभ लिया है। विज ने उनकी उपलब्धियां गिनवाते हुए आम जनता से आह्वान किया की मोदी जी द्वारा देश के लोगों के लिए करवाए गए कार्यों को सम्मान देने के लिए आज के दिन घर-घर दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें आशीर्वाद दें। बाइट 03 : अनिल विज : केबिनेट मंत्री0
0
Report
अजमेर नगर निगम चुनाव: अनामिका शर्मा की आपत्ति निरस्त, कांग्रेस में खुशी
Jaipur, Rajasthan:अजमेरनगर निगम चुनाव अजमेर नामांकन आपत्ति मामला भाजपा मेयर प्रत्याशी अनामिका शर्मा की आपत्ति की गई निरस्त कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर प्रत्याशी पति दिनेश गढ़वाल ने निगम के गणेश मंदिर में लगाई धोक0
0
Report
साहिबगंज: तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बलुआ दियारा लूट योजना का पर्दाफाश
Sahibganj, Jharkhand:बीती रात मुफ्फसिल थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. सभी अपराधी हथियार के बल पर बलुआ दियारा में पिकअप वाहन से लूट की योजना बना रहा था. जिसकी सूचना समय रहते पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को मिली. जिनके निर्देश पर मुफ्फसिल थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर छापामर्शी गई. जिसमे एक बड़ी देशी बन्दुक के साथ तीन अपराधी मौका से गिरफ्तार हुआ है. जिनकी पहचान मो जुनैद पुत्र मो निसार महादेवगंज, मो फजल पुत्र मो खुर्शीद रेजानगर और मो अरबाज पुत्र शेख जलु कोदरजन्ना सभी थाना मुफ्फसिल साहिबगंज का रहने वाला हैँ. जिनके पास से पुलिस को एक 25 इंच लम्बा देशी कट्टा, और एक मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद किया. सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक बड़ी वारदात को ताला जा सका.0
0
Report
Advertisement
आगरा: बिजली विभाग के दो अफसरों पर रिश्वत लेने के आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर बिजली विभाग के अधिकारी हुए रिश्वत लेने में भी हाईटेक फोनपे के माध्यम से ऑनलाइन ले रहे रिश्वत फर्जी मुकदमे में फंसने के नाम पर लिए गए युवक से पैसे विद्युत विभाग के दो अधिकारियों पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप आंवलखेड़ा अवर अभियंता पर ₹20000 नगद और अधिशासी अभियंता पर ₹5000 QR कोड पर लेने का आरोप पीड़ित अश्वनी चौहान ने सबूत के आधार पर जिलाधिकारी से की शिकायत आगरा एत्मादपुर क्षेत्र का मामला0
0
Report
मेरठ एंटी करप्शन ने बाबू लोकेश को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय में गुरुवार को मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बाबू को कथित तौर पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान लोकेश के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम को लोकेश के खिलाफ रिश्वत मांगने से संबंधित शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मामले की जांच की और शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। निर्धारित योजना के तहत टीम ने शिकायतकर्ता को रुपये लेकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही लोकेश ने पांच हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की। इसके बाद एंटी करप्शन टीम लोकेश को लेकर कविनगर थाने पहुंची। यहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही राज्य कर विभाग के कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या: दो आरोपी गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव के झाड़ियों में नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर को सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद कांड में संलिप्त दो आरोपियों कमलेश भारती और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों कुंदा थाना क्षेत्र के बानासाम टोला पाठकडीह के रहने वाले हैं। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर ली है। आरोपियों ने बताया कि 14 सितंबर को तीज के त्योहार के दिन गांव में डीजे बज रहा था। नाबालिग लड़की डीजे देखने आई थी। इसी दौरान दोनों आरोपी उसे बहला-फुसलाकर झाड़ी की ओर ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर पीड़िता का लाल रंग का टॉप, हेयर पिन, घटना के दिन पहना गया कपड़ा बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी कमलेश भारती के पास से लावा कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है。0
0
Report
Advertisement
