झांसी में स्मार्ट सिटी मिशन की प्रगति के चलते शुरू होगी मल्टीलेवल कार पार्किंग
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी स्मार्ट सिटी मिशन की 31वीं बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सूचना के अनुसार मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने पूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की और जनता को इनके बारे में सूचित करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग की निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है और अगस्त से निर्माण कार्य आरंभ होगा और यह परियोजना शहर की यातायात समस्या को कम करने में सहायक होगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ धाम से PINEWZ की खास रिपोर्ट, श्रद्धालुओं की भीड़ और दिव्य आरती का नज़ारा
Kedarnath, Uttarakhand:श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के बाद 22 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं। तभी से बाबा केदार के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कपाट खुलने के बाद पहले सोमवार के दिन PINEWZ की टीम केदारनाथ मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन के लिए मौजूद थे. PINEWZ की टीम ने मंदिर से बाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनके यात्रा और दर्शन के अनुभव साझा किए। मंदिर के आसपास के सुंदर और मनमोहक नज़ारों के साथ बाबा केदारनाथ की संध्या आरती का दृश्य भी दर्शकों तक पहुंचाया गया।
PINEWZ संवाददाता शक्ति ठाकुर की केदारनाथ धाम मंदिर से यह एक खास रिपोर्ट है।
