284001
मुखर्जी का बुंदेलखंडवासियों को विजयदशमी पर आव्हान
Jhansi, Uttar Pradesh:प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने विजयदशमी के अवसर पर बुंदेलखंड और देश की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए आज से शुरू हो रही पद यात्रा को सफल बनाने का आव्हान करते हुए बुंदेलखंड की जनता से एकजुटता की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई, आज दूसरा सेमीफाइनल
Patna, Bihar:पटना स्पेन फ्रांस को हराकर फाइनल में पहुंच गई है, दूसरा सेमीफाइनल आज खेला जाएगा..... वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमी और खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है, पटना में खिलाड़ियों का उत्साह गया जी。0
0
Report
दंतेवाड़ा में 40 टन लौह अयस्क जब्त, तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा; 16 चक्का ट्रक पकड़े गए
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग- धुरली के जंगल से 40 टन लौह अयस्क जब्त, तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा बचेली वन विभाग की बड़ी कार्रवाई. 16 चक्का ट्रक पकड़ाया, चालक फरार स्कॉर्पियो और स्कूटी से हो रही थी ट्रक की रेकी..संदिग्ध मौके से फरार लौह अयस्क चोरी में स्थानीय दलालों की भूमिका जांच के घेरे में बैलाडीला से रायपुर तक फैला तस्करी सिंडिकेट?. बचेली रेंजर प्रीतेश पांडे ने पुष्टि करते बताया कि हर एंगल से तस्करी नेटवर्क के खुलासे के लिए जांच हो रही है0
0
Report
बड़े लखापाल सर्कपंच दिनेश मरकाम को पदीय दुरुपयोग के आरोप पर हटाया गया — वायरल निर्णय
Dantewada, Chhattisgarh:पदीय शक्तियों के दुरुपयोग पर बड़े लखापाल के सरपंच दिनेश मरकाम पद से बर्खास्त। ग्राम पंचायत बड़े लखापाल के सरपंच दिनेश मरकाम को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दंतेवाड़ा ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 40(1) के तहत की कार्रवाई। पदीय शक्तियों के दुरुपयोग और सरपंच पद के दायित्वों के विपरीत कार्य करने का आरोप。 कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार में शांति भंग और प्रशासन से विवाद सहित कई मामलों को माना गया आधार。 कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाए जाने के बाद लिया गया निर्णय。 अब ग्राम पंचायत बड़े लखापाल के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार उपसरपंच संभालेंगे。0
0
Report
Advertisement
भितरवार में अवैध रेत खनन के खिलाफ कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई जिला प्रशासन की टीम द्वारा ग्राम लोडी स्थित पार्वती नदी में अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम भितरवार श्री राजीव समाधिया एवं नायब तहसीलदार श्री हरनाम सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम लोडी पहुंचकर मौके पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए लगाई गई पनडुब्बी (मशीन) को प्रशासनिक टीम ने नष्ट कराया। साथ ही डंपर एवं अन्य वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए नदी तक जाने वाले रास्ते को जेसीबी मशीन से काटकर बंद करा दिया गया। जिले प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध रेत उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
सिंगरौली के छात्रावास में पेयजल–भोजन संकट, प्रशासन ने जांच की घोषणा
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... छात्रावास की बदहाल व्यवस्था की खुली पोल .. गंदा पानी और खराब भोजन को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे छात्र... अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-2 गनियारी का मामला ... छात्रों ने वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप .. छात्रों ने कहा गंदा पानी, मीनू के अनुसार नहीं मिलता भोजन फिर भी नहीं हो रही कार्रवाई.. कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश... सहायक आयुक्त को मौके पर भेजा गया.. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जांच के बाद छात्रों को साफ पानी, बेहतर भोजन और जरूरी सुविधाएं मिल पाएंगी, या फिर सरकारी छात्रावासों की बदहाली की यह कहानी यूं ही चलती रहेगी। छात्रावास व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच कराई जाएगी और यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आगरा में सरेराह दबंगई: युवक रस्सियों से बंधकर बेरहमी से पिटे, वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग. महिला और दो युवकों की सरेराह दबंगई. युवक को रस्सियों से बांधकर बांस से बेरहमी से पीटा. पत्थर से हमला करने का भी आरोप. मारपीट का वीडियो सामने आने से हड़कंप. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. थाना डौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला.0
0
Report
Advertisement
खिटकारी के बादल बाबू की सेहत पाकिस्तान में खराब, भारत वापस लाने की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग सना रानी के प्यार में पागल पाकिस्तान पहुंचे बादल बाबू की हुई तबीयत खराब, पाकिस्तान में बादल बाबू की किडनी और आंतों में आई सूजन, बादल बाबू ने अपने मां-बाप को तबीयत खराब होने की फोन पर दी जानकारी, बादल बाबू के मां-बाप ने रोकर देश के प्रधानमंत्री गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से लगाई बेटे को भारत वापस लाने की गुहार, बादल बाबू के पिता ने कहा पाकिस्तान सरकार की तरफ से दो महीने पहले भेजा गया था एक पत्र, पाकिस्तान द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया था अगर आपके देश की सरकार चाहेगी तो वह आपके बेटे को भारत वापस बुला सकती है, 2 साल से अधिक समय से पाकिस्तान में है अलीगढ़ के खिटकारी का बदला बाबू, बेटे को वापस भारत लाने के लिए मां-बाप ने सांसद विधायक डीएम,एसएसपी और देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को कई बार भेजे हैं पत्र, बेटे की एक झलक पाने के लिए मां-बाप पिछले 2 वर्षों से कर रहे हैं इंतजार, खिटकारी में मां-बाप को जब से बेटे की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है तब से दोनों का रो-रोकर है बुरा हाल, बूढ़े मां बाप ने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से हाथ जोड़कर बेटी को भारत वापस लाने की लगाइए गुहार, अलीगढ़ के थाना बरला इलाके के खिटकारी गांव का रहने वाला है बादल बाबू,0
0
Report
अंबाला में किसानों की मोटरसाइकिल रैली, ट्रेड डील के खिलाफ आवाज़ तेज
Ambala, Haryana:अंबाला शहर में आज किसानों ने एक बड़ी मोटरसाइकिल रैली निकाली। इस रैली का आयोजन देश बचाओ मोर्चे के आह्वान पर किया गया है। किसान लखनोर साहिब गुरुद्वारे से अपनी रैली लेकर निकले और विभिन्न गांवों से होते हुए अंबाला के डीसी कार्यालय पहुंचे। किसानों का मुख्य मुद्दा अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील है। किसानों का कहना है कि यह समझौता देश के किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए बेहद हानिकारक है और इसके लागू होने पर उनकी रोजी-रोटी खतरे में पड़ जाएगी। किसानों का कहना है अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील हो रही है, जिसमें अमेरिका का अनाज और अन्य खाद्य पदार्थ बिना टैक्स के भारत में आएंगे, जबकि भारत से अमेरिका जाने वाले निर्यात पर 18% टैक्स देना होगा। यह किसानों के साथ सीधा धोखा है। डेरी पालक, पशुपालक, पोल्ट्री फार्म और किसानी, सब खतरे की कगार पर हैं। किसान नेताओं ने मांग की है कि सरकार इस ट्रेड डील के समझौते को पूरी तरह खारिज करे और इस पर किसी भी तरह के हस्ताक्षर न करे। उनका तर्क है कि यदि यह डील होती है तो देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा जाएगी। अपनी मांगों को लेकर आज उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम डीसी अंबाला को ज्ञापन सौंपा है。0
0
Report
दिल्ली के रघुवीर नगर में अवैध जुआ अड्डे पर स्पेशल स्टाफ का छापा—11 गिरफ्तार
Delhi, Delhi:दिल्ली के रघुवीर नगर में जुए के अड्डे पर स्पेशल स्टाफ की टीम का छापा. अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ. ग्यारह जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए. दांव पर लगी 45 हजार की नगदी की रकम और जुए का सामान बरामद. पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने रघुवीर नगर एल ब्लॉक के एक मकान में अचानक से छापेमारी की और ग्यारह जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए तथा दांव पर लगी 45 हजार की नगदी और जुए का सामान भी बरामद कर लिया गया. पश्चिमी जिला डीसीपी ने जानकारी दी कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रघुवीर नगर एल ब्लॉक के एक मकान में जुआ चल रहा है. इसी सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की ताकि कोई भाग ना पाए. छापेमारी के दौरान 11 लोग मौजूद थे जो अवैध जुए की गतिविधियों में शामिल थे. मौके से ₹45 हजार नगदी के साथ ताश के पत्ते और जुए/सट्टे का अन्य सामान बरामद किया गया. पूछताछ से पता चला कि यह जगह जॉनी उर्फ जॉनी नागिया की है, जो छापेमारी के समय मौजूद नहीं था. वह पहले भी झगड़ों के मामलों में शामिल रहा है. आगे की पूछताछ में पता चला कि जुए की गतिविधियाँ जॉनी کی ओर से शिवम निवासी थे. पुलिस अब पूछताछ कर रही है कि दिल्ली में और कहाँ इनके जुए के अड्डे चल रहे हैं और कौन ऑपरेट कर रहा है.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में उमस से वायरल-जुकाम मरीज बढ़े, अस्पताल ओपीडी में भी उछला आंकड़ा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं मौसम का असर अब स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा बारिश के बाद बढ़ी उमस, वायरल और जुकाम के मरीज बढ़े बीडीके अस्पताल की ओपीडी में 10 से 15% की बढ़ोतरी रोजाना 2500 से 2700 मरीज पहुंच रहे अस्पताल बच्चों और बुजुर्गों पर उमस का सबसे ज्यादा असर झुंझुनूं जिले में बारिश का दौर थमने के बाद बढ़ी उमस और गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले पांच दिनों से लगातार बनी उमस के कारण वायरल संक्रमण, जुकाम, खांसी और गले के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर जिला प्रमुखालय स्थित बीडीके अस्पताल की ओपीडी पर देखने को मिल रहा है, जहां प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि बारिश के बाद इन दिनों जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। अधिकांश मरीजों का इलाज ओपीडी में ही किया जा रहा है और उपचार के बाद वे स्वस्थ हो रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ही मरीजों को भर्ती किया जाता है।डॉ. भाम्बू ने बताया कि पहले अस्पताल की दैनिक ओपीडी करीब 1800 से 2000 मरीजों के बीच रहती थी, जो अब बढ़कर 2500 से 2700 मरीज प्रतिदिन तक पहुंच गई है। यह करीब 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि उमस और गर्मी के दौरान लोग पसीने से तर होने के बाद तुरंत ठंडा पानी पी लेते हैं या सीधे एसी और कूलर की ठंडी हवा में बैठ जाते हैं। शरीर के तापमान में अचानक होने वाला यह बदलाव वायरल संक्रमण, गले की खराश और जुकाम का कारण बन रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। डॉ. भाम्बू ने लोगों से अपील की कि बारिश में भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लेकर ही उपचार कराएं。0
0
Report
बांसवाड़ा: प्रसूताओं की मौत पर सरकार गंभीर, मंत्री मेडिकल टीम के साथ मौके पर
Jaipur, Rajasthan:बांसवाड़ा प्रसूताओं की मौत पर सरकार गंभीर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री खुद जा रहे जिले में आज मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पहुंचें बांसवाड़ा शहर के एमजी हॉस्पिटल में पहुंचे मंत्री चिकित्सा अधिकारियों की ले रहे बैठक जिले में चार प्रसूताओं की मौत के मामले में ले रहे जानकारी एमजी हॉस्पिटल का भी किया निरिक्षण सीएमएचओ सहित सभी अधिकारी मौजूद0
0
Report
हरिद्वार में देर रात बवाल: महिला से छेड़छाड़ के आरोप पर यात्रियों की पिटाई
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार में देर रात बवाल, महिला से छेड़छाड़ के आरोप के बाद हरियाणा से आए यात्रियों की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी。 घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया。 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला के साथ कथित अभद्रता को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया。 पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है。 अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
देवरिया: चेकिंग के दौरान पिकअप से 08 गोवंश, हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:जनपद के लार थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोकने पर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पीछा करने पर चनुकी मोड़ के पास पिकअप बैरियर तोड़कर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने पिकअप से 08 गोवंशीय पशु, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
एमसीडी वार्ड समिति चुनाव: साउथ जोन में बीजेपी की जीत, क्रॉस वोटिंग दिखी
New Delhi, Delhi:एमसीडी वार्ड समिति चुनाव में बीजेपी ने साउथ जोन में भी दर्ज की जीत . साउथ जोन से धर्मवीर सिंह चेयरमैन डिप्टी चेयरमैन ममता यादव ने जीत दर्ज की लेकिन इस जोन में क्रॉस वोटिंग हुई दरअसल बीजेपी के पास दस पार्षद आप के पास दस पार्षद और कांग्रेस के पास दो पार्षद है लेकिन साउथ जोन में बीजेपी को 12 वोट मिले जिससे स्पष्ट हो गया कि क्रॉस वोटिंग हुई जिसको लेकर आप प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया के एक्स पर लिखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव से पूछा ये क्या है?0
0
Report
साउथ ज़ोन MCD चुनाव: BJP 12, AAP 10; कांग्रेस प्रभावशाली स्थिति?
Noida, Uttar Pradesh:साउथ ज़ोन में MCD चुनाव BJP के 10 पार्षद थे AAP के 10 पार्षद हैं कांग्रेस के 2 पार्षद हैं नतीजा BJP को 12 वोट मिले AAP को 10 वोट मिले Rahul Gandhi ji को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ji के साथ इस पर चर्चा करनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
