284001
झांसी में मदरसा अल जामियातुल राज्जाकिया में मुहर्रम कांफ्रेंस का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:मदरसा अल जामियातुल राज्जाकिया सोसायटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक मुहर्रम से ग्यारह मुहर्रम तक शहादत-ए-इमाम हुसैन, पैगाम-ए-कर्बला कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। सूफी मुहम्मद अफराज हुसैन सिद्दीकी कादरी रज्जाकी नियाजी की सदारत में हुए इस कार्यक्रम में उलेमाओं ने इमाम हुसैन की जिंदगी और इस्लाम को बचाने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन की जंग मुल्क या हुकूमत के लिए नहीं थी, बल्कि इंसानों के सोये हुए जेहन को जगाने के लिए थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया के नरकटियागंज में शेरहवा पिपरा गांव कटाव से बचाने के लिए बांध
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज के शेरहवा पिपरा गांव पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है पहाड़ी हड़बोड़ा नदी का भीषण कटाव जारी है गांव जाने वाला मुख्य कच्ची सड़क कभी भी कट सकता है पहाड़ी नदी कई एकड़ खेती योग्य जमीन काट चुकी है नदी की धारा गांव की तरफ होने की आशंका है हड़बोड़ा नदी के विकराल रूप देख ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है ग्रामीण नदी किनारे पक्का बांध की मांग कर रहे है ताकि सड़क और गांव को बचाया जा सके0
0
Report
बागमती नदी का कहर जारी: मुज़फ्फरपुर में लोग जल कैद, खाने को तरस
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर मे बागमती नदी का कहर जारी है। नेपाल से आने वाली बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बढ़ते हुए तीन प्रखंडों के दर्जनों पंचायत में पानी घुस गया है। कटरा प्रखंड क्षेत्र की बर्री पंचायत, बसघट्टा पंचायत, कटरा पंचायत और गंगिया के निचले इलाकों में पानी से बाढ़ का संकट गहरा गया है। अब वहां के लोग पानी के कारण जल कैदी बन गए हैं और नवादा गांव में रहने वाली महिलाएं बच्चों को लेकर पानी के बीच चौकी रख कर शरण लिए हुए हैं तो कही लोग घरों में पानी घुसने के कारण घरों के ऊपर रखे गए सीमेंट से बने अस्थावस्ट्स (करकट) के ऊपर चढ़ कर रात गुजार रहे हैं। यहाँ तक कि एक घर ऐसा मिला कि पानी के कारण एक महिला अस्पताल तक नहीं पहुँच सकी और महिला ने घर पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। लोग खाने के लिए तरस रहे हैं। हालांकि वहां के कुछ स्थानीय युवा चंदा इकठा कर बच्चों और बुजुर्गों के खाने के लिए एक किचेन की व्यवस्था कर रखा है, जहाँ बुजुर्ग और बच्चे अपना पेट भर रहे हैं। घरों में बागमती नदी के पानी घुसने के चार दिनों से लोग जल कैदी बने हुए हैं फिर भी प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। लोग सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रति काफ़ी आक्रोश दिखा रहे हैं। इलाके के विधायक भी सरकार के मंत्री हैं, फिर भी बाढ़ पीड़ितों को कोई सहायता नहीं मिल रही है। लोगों का कहना है कि अंचलाधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं और आते भी हैं तो सीधे सड़क से ही घूम कर निकल जाते हैं। सरकार एक तरफ़ बाढ़ पीड़ितों को हर तरह की सहायता पहुँचाने का दावा कर रही है, धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा। बाढ़ पीड़ित खुद खाने के लिए जुगाड़ निकाल रहे हैं और खेतों में पानी भरने के कारण मवेशियों के चारे की समस्या बन गई है।0
0
Report
Muzaffarpur के गंडक बांध पर रात भर कटाव, जिलाधिकारी ने मोर्चा संभाला
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में गंडक नदी के बांध में कटाव के बाद देर रात जिलाधिकारी ने मोर्चा संभाला। सैंकड़ों मजदूरों को कटाव रोधी कार्य पर लगाया गया, अधिकारियों को किया गया अलर्ट। NDRF और SDRF की टीम को भी किया गया अलर्ट। नारायणी गंडक नदी में जल वृद्धि हो रही है और बांध के समीप पानी के दबाव के कारण कटाव की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, सीटीएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के साथ अधिकारी देर रात मौके पर पहुँचे और बांध में हो रहे कटाव को रोकने के लिए मजदूरों को लगाया गया। जिलाधिकारी ने मोर्चा संभाला और निगरानी में कटाव रोधी कार्य करवाते रहे। अधिकारी आस-पास के लोगों से ऊँचे स्थान पर जाने की अपील कर रहे थे। रेवा घाट के संवेदनशील स्थलों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। नेपाल के गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही वारिस के कारण गंडक नदी में जल स्तर बढ़ रहा है। अत्यधिक जलस्राव को देखते हुए तटबंधों के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा राहत एवं बचाव के लिए SOP के अनुरूप कार्रवाई के निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
मधु कोड़ा का आरोप—इंडिया गठबंधन भारतीय वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठिया चाहते हैं
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - एसआईआर पर बोले मधु कोड़ा - बांग्लादेशियों को भारत का मतदाता बनाना चाहती है कांग्रेस झामुमो। एंकर - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करनेवाले कांग्रूव झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के लोग विदेशी बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत का मतदाता बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार इसलिए एसआईआर करा रही है क्योंकि कोई योग्य मतदाताओं का नाम छूटे नहीं और किसी अयोग्य लोगों का नाम जुटे नहीं । उन्होंने बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों से बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हुई और उन लोगों को भारत देश को छोड़कर भागना पड़ा। ऐसे लोगों को कांग्रेस वोट बैंक बनाना चाहती है। इसलिए चुनाव आयोग का विरोध कर रही है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि वोट बैंक बनाने के लिए इंडिया गठबंधन ऐसे घुसपैठियों को यहीं इसी देश में रखना चाहती है।0
0
Report
महराजगंज में सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापा, दवाओं के सैंपल और दस्तावेज जब्त
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग- अलग थाना क्षेत्र के सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में नशीली दवाओं के कथित भंडारण और बिक्री,संदिग्ध दवाओं के साथ-साथ बिलिंग से जुड़ी शिकायतों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। वी/ओ- ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साथ कई जगहों पर मेडिकल स्टोर की जांच की। टीम ने मेडिकल स्टोर में मौजूद दवाओं के स्टॉक का मिलान खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड से किया। जांच के दौरान अलग-अलग दवाओं के सैंपल लिए गए जबकि बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी दस्तावेज भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए।। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र के होलसेल और फुटकर मेडिकल की दुकानों पर आकस्मिक जांच की गई चेकिंग के दौरान उनके भंडारण लाइसेंस और कोल्ड चैन की व्यवस्था फार्मासिस्ट की व्यवस्था तथा खरीद और विक्री के रिकॉर्ड चेक किए गए । कुछ औषधि के सैंपल संदिग्ध पाए जाने के बाद चार सैंपल लिए गए हैं जिन्हें सील कर गवर्नमेंट लैबोरेट्री के लिए भेजा गया है । बाइट- सिद्धार्थ,अपर पुलिस अधीक्षक0
0
Report
हिंदू संगठन के हंगामे के बाद जूही थाने में दो गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:हिंदू संगठन के लोगों ने थाने में किया हंगामा प्रतिबंधित मांस के शक में 2 युवकों को पीटा सरगना की गिरफ्तारी के लिए जूही थाने में हंगामा गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ी एंकर-कानपुर के नौबस्तामछरिया से बाइक पर दो लोगों के प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना पर हिंदू संगठन ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। फिर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गैंग के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जूही थाने में प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया。 आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया。 शिव शक्ति अखाड़ा के सह संयोजक विशाल बजरंगी ने पुलिस को बताया देर रात बाइक से दो लोग बोरे में ले कुछ ले जा रहे थे। शक होने पर जूही थाना क्षेत्र के पास जब संगठन के लोगों ने पूछताछ की तो आरोप है कि बाइक सवार लोगों ने प्रतिबंधित मांस होने की बात कबूल की। इस पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया。 इधर, प्रतिबंधित मांस की सप्लाई की सूचना पर जूही थाने में सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। साथ ही गैंग के सरगना की गिरफ्तारी की मांग की। बवाल की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया。 एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि, विशाल की ओर से दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है। वहीं हिरासत में लिए गए युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी。 बाइट-वीरेन्द्र विक्रम-ACP बाबूपुरवा बाइट-रवि सोनकर-महामंत्री शिव शक्ति अखाड़ा0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ सिधारी में निजी आवास से संदिग्ध देहव्यापार: 4 महिलाएं हिरासत में
Azamgarh, Uttar Pradesh:संदिग्ध देह व्यापार के मामले में 4 महिलाएं हिरासत में, कॉलोनीवासियों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, मामले की जांच में जुटी पुलिस। स्थानीय लोगों के अनुसार एक महिला द्वारा अपने निजी आवास पर बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाए जाने तथा संदिग्ध गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत कई बार सिधारी थाने में की गई थी। बताया गया कि पूर्व में पुलिस स्तर पर समझौता कराकर महिला को समझाया बुझाया गया था, लेकिन इसके बाद भी गतिविधियां बंद नहीं होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया। स्थानीय के अनुसार क्षेत्र में अध्यापक, लेखपाल, अधिवक्ता और सेना से सेवानिवृत्त लोगों के परिवार रहते हैं। उनका आरोप है कि ऐसी गतिविधियों का आसपास के परिवारों और बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसपी सिटी और सदर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं को हिरासत में लेकर सिधारी थाने लाया, जहां मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है。0
0
Report
आमेर मावठा झील में युवक ने कूदा, डूबकर मौत; गोताखोरों ने शव निकाला
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर आमेर मावठा झील में कूदा युवक डूबने से युवक की हुई मौत बोटिंग टीम के गोताखोरो ने शव को निकाला बाहर सूचना पर पहुंची आमेर थाना पुलिस आमेर का रहने वाला बताया जा रहा है युवक शराब के नशे में छलां लगाने की आशंका पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल0
0
Report
करहल-मकान के गेट पर कचरा रखने और ईंटें फेंकने का आरोप, निगरानी कैमरा भी तोड़ा सीसीटीवी फुटेज वायरल ।
Firozabad, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। न्यू बस्ती गांधी नगर निवासी सीआरपीएफ जवान की पत्नी बबली देवी ने मंगलवार को करहल कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी महिला पर मकान के गेट के पास कचरा रखने,ईंटें और बोरी लगाकर रास्ता बाधित करने तथा निगरानी कैमरा तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में बबली देवी पत्नी जीवन कुमार ने बताया कि उनके मकान के पश्चिमी तरफ कच्ची गली है,जिसकी ओर उनके मकान का एक गेट खुलता है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली संजू देवी पत्नी सर्वेश कुमार द्वारा आए दिन गली की ओर स्थित गेट के पास कचरा रखा जाता है,इसके अलावा गली में ईंटें और बोरी लगाकर रास्ता बाधित किया गया है। बबली देवी के अनुसार,उक्त गली के संबंध में न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है और न्यायालय की ओर से स्टे ऑर्डर भी पारित किया जा चुका है। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उनके गेट के पास कचरा रखा गया। जब उन्होंने कचरा हटाया तो पड़ोसी पक्ष की ओर से ईंटें फेंकी जाने लगीं,इसी दौरान उनके मकान में लगा निगरानी कैमरा भी तोड़ दिया गया। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उनके पति सीआरपीएफ में तैनात हैं और ड्यूटी के कारण घर पर नहीं रहते हैं। ऐसे में घटना के बाद वह अपने घर में भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली: 24 फाइनेंस कंपनियों के कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर पुलिस छापेमारी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - 24 फाइनेंस कंपनियों के नाम पर कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप - सूचना के आधार पर मुगलसराय पुलिस ने जी टी रोड स्थित एक मकान में छापेमारी की - मौके से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है - पुलिस ने मकान से मिले दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच शुरू कर दी है - सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, फर्जी साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा हुआ है और मामले की गहन जांच की जा रही है - पुलिस संदिग्धों के सिस्टम चेक कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कथित साइबर फ्रॉड में कितने लोग शामिल हैं - पुलिस के अनुसार, अभी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है, जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी मोड़ की घटना. बाइट: अरुण कुमार सिंह, सीओ पीडीडीयू नगर, चंदौली.0
0
Report
करनैलगंज में छत ढलाई के दौरान मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
Gonda, Uttar Pradesh:जहां करनैलगंज के चचरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बिबियापुर गोसाईं गांव में आज मंगलवार शाम छत की ढलाई के दौरान एक मजदूर की गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान वासुदेव (35) पुत्र त्रिलोकी, निवासी राजस्व ग्राम दिनकरिया झलियनपुरवा, मौजा नकार के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बिबियापुर गोसाईं के मजरा गोसाईं पुरवा में एक मकान की छत की ढलाई में शटरिंग लगा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया है, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को सीएचसी कर्नलगंज लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
आग में घर जल गया; विधायक ने परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया
Barrackpore, West Bengal:“আগুনে ভস্মীভূত গোটা বাড়ি! হালিশহর পৌরসভার ১৭ নম্বর ওয়ার্ডে দক্ষিণ প্রসাদনগরে চাঞ্চল্য, পরিবারের পাশে থাকার আশ্বাস বিধায়কের”0
0
Report
Advertisement
JK विधानसभा में भारी हंगामा: विपक्ष-भाजपा के बीच तकरार, 2 बिल वापस, एक पास
Chaka, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा; BJP के अप्रत्याशित विरोध के बाद 2 बिल वापस लिए गए, 1 पास हुआ; विपक्ष के नेता शर्मा ने स्पीकर को हटाने की मांग की। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर से हंगामा हुआ, जब विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने स्पीकर अब्दुल रहीम राथर को हटाने की अपनी मांग दोहराई। शर्मा ने स्पीकर पर सदन में एक "गैर-कानूनी और असंवैधानिक" प्रस्ताव पारित होने देने का आरोप लगाया। शुरुआत में ही यह मुद्दा उठाते हुए शर्मा ने तर्क दिया कि राज्य का दर्जा बहाल करने वाले प्रस्ताव और कानून विभाग की राय पर आपत्तियों के कारण स्पीकर को पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के अपने रुख, जिसमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की टिप्पणियां भी शामिल हैं, ने सदन के सामने प्रस्ताव लाने की वैधता और प्रक्रिया पर संदेह पैदा किया है, और स्पीकर को इसे आगे बढ़ने देने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच टकराव बढ़ गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के सदस्यों ने "वोट चोर" के नारे लगाए, जबकि BJP विधायकों ने जोर-शोर से विरोध किया और सदन से वॉकआउट किया, साथ ही मांग की कि राथर कुर्सी छोड़ दें। स्पीकर राथर ने सख्ती से जवाब देते हुए BJP विधायकों से कहा: "एक स्पीकर के तौर पर, मैं अपने नियम जानता हूं। मैं सदन में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करूंगा." उन्होंने पद छोड़ने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने अभी तक हटाने के नोटिस की विस्तार से जांच नहीं की है और विधानसभा की प्रक्रिया के तहत ऐसा कोई भी प्रस्ताव 14 दिनों के बाद ही सूचीबद्ध किया जाएगा। बाद में स्पीकर ने बार-बार व्यवधान पैदा करने और सदन का समय बर्बाद करने के लिए BJP की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पार्टी जम्मू और कश्मीर के लोगों को सशक्त बनाने के खिलाफ है और उसे जनहित के मुद्दों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सदन सर्वोच्च है और चुने हुए प्रतिनिधियों के तौर पर विधायकों पर नौकरशाह हावी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि जो लोग चुने हुए सदन के बजाय नौकरशाही को प्राथमिकता देते हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। यह विवाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश किए गए उस प्रस्ताव पर केंद्रित है जिसमें "जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा तुरंत और तत्काल बहाल करने" की मांग की गई थी। इस प्रस्ताव में 26 जून, 2000 और 6 नवंबर, 2024 के विधानसभा के पुराने प्रस्तावों का भी ज़िक्र है। 2000 का प्रस्ताव, जो फारूक अब्दुल्ला सरकार के समय पास हुआ था, उसमें 9 अगस्त, 1953 से पहले जैसी ज़्यादा स्वायत्तता (autonomy) बहाल करने की मांग की गई थी, जिसे बाद में तत्कालीन बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया था। शर्मा समेत बीजेपी नेताओं ने बार-बार कहा है कि वे पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का समर्थन करते हैं, लेकिन इसे स्वायत्तता या 2019 से पहले की संवैधानिक स्थिति से जोड़ने का विरोध करते हैं। उनका कहना है कि प्रस्ताव की भाषा "अस्वीकार्य" और "संविधान के खिलाफ" है। बीजेपी ने फिर दोहराया कि राज्य का दर्जा उसका एजेंडा है और इसे जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए, लेकिन वह 1953 से पहले की स्वायत्तता, दो संविधान, दो राष्ट्राध्यक्ष, दो झंडे या परमिट सिस्टम को फिर से लागू करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से खारिज करती है। पार्टी ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक संविधान, एक तिरंगे और एक नेतृत्व के तहत एक रहना चाहिए। उसने यह भी तर्क दिया कि स्वायत्तता का मुद्दा बार-बार उठाने से लोगों की ज़रूरी चिंताओं से ध्यान भटकता है, जैसे कि दिहाड़ी मज़दूरों, कैज़ुअल वर्करों, NHM कर्मचारियों, JKAS उम्मीदवारों, चौकीदारों, NYC और रहबर-ए-खेल वर्करों को नियमित करना और उनकी सैलरी बढ़ाना—ऐसे मुद्दे जिन पर सरकार पिछले दो सालों में कुछ नहीं कर पाई है। इसके अलावा, विधानसभा ने जम्मू-कश्मीर राज्य विधानमंडल सदस्य पेंशन अधिनियम, 1984 में संशोधन करने वाला एक बिल पास किया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (जो कानून, न्याय और संसदीय मामलों के प्रभारी मंत्री भी हैं) द्वारा L.A. बिल नंबर 15 (2026) के तौर पर पेश किए गए इस कानून में इससे जुड़े और सहायक मामलों का प्रावधान है। उन्होंने कहा: "मैं मुस्कुराते हुए घर जा रहा हूँ, क्योंकि मुझ पर घर से भी दबाव था, क्योंकि वहाँ भी एक पेंशनभोगी है." उन्होंने अपने पिता, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारुक अब्दुल्ला की ओर इशारा किया, जो विज़िटर गैलरी से कार्यवाही देख रहे थे। बीजेपी ने उन पूर्व विधायकों के सम्मान में पेंशन बिल का समर्थन किया जो अब सक्रिय सेवा में नहीं हैं और अक्सर आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। बीजेपी विधायकों की आपत्तियों के बाद, विधानसभा ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधानसभा सदस्यों के वेतन और भत्ते बढ़ाने वाले तीन बिल भी वापस ले लिए। आपत्तियों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वेतन बढ़ाने की सिफारिश करने वाली हाउस कमेटी में किसी ने भी असहमति नहीं जताई थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सदस्य ज़्यादा वेतन की मांग कर रहे थे, लेकिन साथ ही दिहाड़ी मज़दूरों की समस्याओं का हवाला देकर इस मुद्दे का राजनीतिकरण भी कर रहे थे। अब्दुल्ला ने कहा, "मैं कभी भी इसके पक्ष में नहीं था। अगर एक भी सदस्य विरोध करता है, तो यह कभी पास नहीं होगा। मैं बिल वापस लेता हूं।" इसके बाद सदन ने बहुमत से बिल वापस लेने के पक्ष में वोट किया। बीजेपी ने वेतन वाले बिलों को जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने और विधायकों को "लॉलीपॉप" देने की कोशिश बताया और कहा कि इसीलिए उसने इनके खिलाफ वोट किया。0
0
Report
सचिवालय में पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार पर कर्मचारियों का जमकर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर सच्चिवालय में पुलिस कर्मियों का कर्मचारी से दुर्व्यवहार का मामला आक्रोशित कर्मचारियों ने किया सचिवालय में जमकर प्रदर्शन मॉबाइल की टॉर्च जलाकर की नारेबाजी, पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग दुर्व्यवहार करने वाले एक पुलिसकर्मी किशन को किया गया सस्पेंड वहीं दूसरे पुलिसकर्मी राजेश को लाइन हाजिर करने के दिए आदेश इसके बाद कर्मचारियों के आक्रोश हुआ शांत, उन्होंने अपना प्रदर्शन किया खत्म0
0
Report
बांदा में फर्जी बैनामे से जुड़ी आत्महत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में जमीन का जबरन फर्जी तरीके से बैनामा कराने तथा व्यक्ति आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। शहर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जमीन का जबरन बैनामा/फर्जी तरीके से बैनामा कराने तथा व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खाईपार की रहने वाली आशमा ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी थी कि उनके पति निसार अहमद के नाम पर जमीन थी जिसे कुछ लोगों द्वारा जबरन/फर्जी तरीके से पैसे का बिना-लेन किए दबाव बनाकर अपने नाम कर लिया है तथा उनके साथ गाली गलौज कर धमकी भी देते थे जिसके चलते उसके पति निसार अहमद ने दिनांक 06/07.04.2025 की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था तथा एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ था । सूचना पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए । घटनाक्रम का गहनता से अवलोकन किया गया करते हुए साक्ष्यों का संकलन किया गया तथा सुसाइड नोट को परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था । संकलित साक्ष्यों एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर अभियुक्त फारूख अली पुत्र अहमद अली निवासी खूंटी चौराहा अलीगंज की संलिप्तता पाई गई । जिसे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आज दिनांक 28.09.2026 को मा0 न्यायालय भेजा गया । साथ ही, प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के संबंध में भी गहनता से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं । विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल प्रत्येक अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।0
0
Report
Advertisement
