284002
देशभर में 24 राज्यों में 180 से अधिक भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेनों का किया जा चुका है संचालन
Jhansi, Uttar Pradesh:भारतीय रेल के अधीन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा "गर्वी गुजरात" भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 1 अक्टूबर को दिल्ली से रवाना होगी और पर्यटकों को गुजरात के प्रमुख आध्यात्मिक एवं विरासत स्थलों पर ले जाएगी। इस बार ट्रेन के रूट में गुजरात के वडनगर को भी शामिल किया गया है। "गर्वी गुजरात" ट्रेन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है, जिसका उद्देश्य देशवासियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कराना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड हिमालय में 6106 मीटर टिंफू कोल का पहला आरोहण
Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के हिमालय में पर्वतारोहियों ने एक और नया इतिहास रचा है... बागेश्वर के पर्वतारोही जीतेंद्र सिंह दानू ने अपनी टीम के साथ 6106 मीटर ऊंचे अज्ञात कोल का प्रथम आरोहण किया है....इस नई उपलब्धि के बाद इस कोल को नाम मिला है... ‘टिंफू कोल’.... 6106 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर किया गया ये प्रथम आरोहण... सिर्फ एक पर्वतारोहण उपलब्धि नहीं, बल्कि मल्ला दानपुर के युवाओं के लिए हिमालय की ऊंचाइयों को छूने की नई प्रेरणा भी बन गया है0
0
Report
गंगा कटाव से मालदा रेल मण्डल की ट्रैक सुरक्षा के लिए युद्ध-स्तर के कदम
Sahibganj, Jharkhand:मालदा रेल मण्डल के सकरीगली महाराजपुर में गंगा कटाव के जद में आने से रेलवे ट्रैक की स्थिति और कटाव रोधी कार्यों का निरिक्षण करने पहुंचे पूर्व रेलवे मालदा मण्डल के DRM मनीष गुप्ता ने कहा की कटाव रोकने के लिए रेलवे युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैँ. इसमें हावड़ा जोन के साथ साथ डिवीज़न के भी सभी वरीय पदाधिकारी लगाए हुए हैं. लेकिन कटाव की स्थिति गंभीर है इसलिए इसमें थोड़ी समय लग रहा हैँ. रेलवे इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हैँ. इसके बावजूद हम अभी ये नहीं बता सकते की कब तक यह उरन हो पायेगा. तब तक यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को डाइवर्ट किया हैँ जबकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया. इसके लिए रेलवे ने साहिबगंज से भागलपुर के लिए दो स्पेशल ट्रैन और तीनपहाड़ से हावड़ा के लिए भी स्पेशल ट्रैन शुरू किया हैँ. इसके साथ ही हम और समीक्षा कर रहे हैं यात्रियों की हक़ में जो जरुरी होगा वह कदम उठाया जायेगा. फिलहाल हमें कार्य करने में सभी का सहयोग मिल रहा हैँ. फिलहाल जो गंगा जो बह रही हैँ उसकी रेलवे ट्रैक से दूरी महज 8-9 मीटर रहा गई हैँ.0
0
Report
फरीदाबाद: प्रवासी मजदूरों के समर्थन महापंचायत में अधिकारी निलंबन की मांग
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: प्रवासी मजदूरों के समर्थन में पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने बुलाई महापंचायत, अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सतीश फागना पर भी साधा निशाना, बोले—प्रवासी मजदूर आने वाले समय में देंगे जवाब फरीदाबाद। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने प्रवासी मजदूरों के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे। मामला प्रवासी मजदूरों के साथ एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर की गई अभद्रता से जुड़ा है। इसी को लेकर महापंचायत में नाराजगी जाहिर की गई और संबंधित अधिकारी को तत्काल सस्पेंड करने के साथ-साथ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। महापंचायत के दौरान पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सतीश फागना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर उनकी आवाज जनप्रतिनिधियों के कानों तक नहीं पहुंच रही है। नीरज शर्मा ने कहा कि एक तरफ प्रवासी मजदूरों को अपने कलेजे का टुकड़ा बताया जाता है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के माध्यम से उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की जाती है। उन्होंने इस मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूर आने वाले समय में इसका जवाब देंगे। महापंचायत के जरिए नीरज शर्मा ने प्रवासी मजदूरों के सम्मान और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को उठाते हुए प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
इमलोटा के सुजीत कलकल ने एशियाई खेलों कुश्ती में गोल्ड जीतकर ओलंपिक gold का लक्ष्य तय किया
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी जिले के गांव इमलोटा के बेटे सुजीत कलकल ने एशियाई खेल रेसलिंग में गोल्ड जीता। गांव में खुशी की लहर दौड़ी और विश्व में तिरंगा लहराया। सुजीत के पिता दयानंद कलकल बोले बेटे ने विश्व में नाम रोशन कर दिया है; उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड है और उन्हें पूरा विश्वास है कि ओलंपिक में गोल्ड आएगा। सुजीत की मां मनजीत देवी ने कहा कि बेटे ने देश में नाम ऊँचा किया है; बचपन से ही कुश्ती में रुचि थी। ग्रामीण माता-पिता ने मैच देखते हुए खुशी जताई।0
0
Report
संभल में अवैध पंप: डीजल में पानी मिलावट से किसान परेशान
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में एक अवैध पेट्रोल पंप पर डीजल में पानी की भारी मिलावट का मामला सामने आया है... किसान के ट्रैक्टर में 35 लीटर डीजल डाला गया, लेकिन उसमें करीब 25 लीटर पानी निकलने का दावा है... हंगामे के बाद पंप सील हो चुका है, कार्रवाई शुरू हो गई है... लेकिन सवाल ये है कि आखिर किसानों को मिलावट के इस खेल से कब निजात मिलेगी?0
0
Report
ग्रेटर नोएडा बिसरख पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के 3 बदमाश गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख पुलिस ने मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग व लूट करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से स्नैच किये हुए 05 मोबाइल फोन (01 आईफोन-18 प्रो), 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस, 2500 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। ये लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंद सेकंड में मोबाइल छीनकर फरार हो जाए करते थे। अभी कुछ दिन पहले ही इन लोगों ने एक महिला से आईफोन 18 प्रो छीन लिया था。 दरअसल थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग व लूट करने वाले 3 बदमाशों सलमान उर्फ सुहैल व अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू निवासी बुलंदशहर और नईम निवासी हापुड़ को 6% एरिया पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। बिसरख थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि यह बड़े ही शातिर किस्म के बदमाश हैं, इनके थाना बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।इनके द्वारा 21.09.2026 को चैरीकاؤن्टी सोसाइटी के पास से एक महिला से आईफोन-18 प्रो मोबाइल फोन को देखने के बहाने लिया गया था और फिर मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये थे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह शাতिर किस्म के अपराधी है। आरोपी सलमान उर्फ सुहेल मोटरसाइकिल चलाता है तथा अजाज पीछे बैठता है। यह लोग सुनसान रास्ते पर मौका पाकर घूमते हुए या ई-रिक्शा में बैठे हुए लोगो का मोबाइल देखने के बहाने या मौका पाकर स्नैच करके फरार हो जाते है। आरोपी सलमान उर्फ सुहेल पिछले 3 वर्ष से नोएडा में ऑटो चलाता था,जिससे उसे रास्तो का ज्ञान है। यह लोग लूटे/छीने हुए मोबाइल फोन को नईम को बेच देते थे। नईम फोन खरीदने के बाद दूसरे राज्य (पश्चिम बंगाल, बिहार) में सप्लाई करता है। नईम पूर्व में बडे पैमाने पर छिनैती/लूट करता था। नईम के विरूद्ध जनपद गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। फिलहाल पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी; दिन में सात भवनों को सील
Noida, Uttar Pradesh:आगरा में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी; दिन में सात भवनों को सील0
0
Report
देवलीमांझी में ट्रांसफार्मर चोरी: आरोपी ललित बागड़ी–अरविंद मोग्या बागड़ी पुलिस रिमांड पर
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर कोटा ग्रामीण के देवलीमांझी में विद्युत ट्रांसफार्मर उपकरणों की चोरी करने वाले आरोपियों को आज पैदल ही सड़कों पर घुमाया गया. आरोपी ललित बागड़ी और अरविंद मोग्या बागדי को मौका तस्दीक करवाया और कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया है. इस दौरान मुलाजिमान की निशांदेही से घटना स्थल की तस्दीक की गई. मुलजिमान से अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है.0
0
Report
साइना नेहवाल रणथंभौर भ्रमण पर, JW Marriott होटल में परिवार संग गानों पर नृत्य
Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल रणथंबPlaceholderौर में, रणथंभौर नेशनल पार्क का किया भ्रमण, पार्क का भ्रमण कर देखी वन्यजीवों की अठखेलियां, रणथंभौर रोड स्थित होटल JW मैरियट में ठहरी हुई साइना नेहवाल, परिवार सहित पार्क भ्रमण पर आई हैं साइना नेहवाल, होटल में ही परिजनों के साथ गानों पर नृत्य करती हुई आई नजर, “चुनरी चुनरी” गाने पर नृत्य हुआ खुद के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया डांस करते हुए वीडियो, गौरतलब है कि पूर्व में भी बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल रणथंभौर नेशनल पार्क का कर चुकी भ्रमण।0
0
Report
Advertisement
बालाजी फॉर्मूला से ग्लास की पारदर्शिता और स्थायित्व बढ़ने का नया वैज्ञानिक दावा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। कमला नेहरू महिला महाविधालय के भौतिक शास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ.एस.एल. मीणा ने रिसर्च के क्षेत्र में बालाजी फॉर्मूला एण्ड बालाजी-शंकर रिलेशन निकाले हैं। डॉ. मीणा ने इनर्जी बैण्ड गैप से रिफरेक्टीव इंडेक्स का मान निकाला है जिसका नाम बालाजी फॉर्मूला दिया गया है, जिसका मान लगभग 1.625 प्राप्त हुआ जो कि ग्लास की अधिकतम पारदर्शिता को दर्शाता है। डॉ मीणा ने डी टी ए थर्मोग्राम से ग्लास ट्रॉजिशन टेंपरेचर क्रिस्टलाइजेशन टेंपरेचर, ऑन सेट क्रिस्टलाइजेशन टेपरेचर और मेल्टिंग टेंपरेचर के मध्य रिलेशन स्थापित किया जिसका नाम बालाजी-शंकर रिलेशन दिया है जिसका मान 100° डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक प्राप्त हुआ जो कि ग्लास के अधिकतम स्थायित्व को दर्शाता है। डॉ. मीणा को अभी हाल ही में शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अकादमिक एण्ड रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।0
0
Report
सीतापुर के फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान, दमकल मौके पर
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग। आग में फंसे लोगों ने दूसरी छत पर कूद कर बचाई जान। गोदाम में उठी जोरदार लपटे। लाखों का फर्नीचर जलकर हुआ राख। आग के कारणों का नहीं लग सका पता। दमकल की गाड़ी मौके पर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
गल्ला व्यापारी लूट मामले में विधायक प्रतिनिधि के बेटे समेत 3 गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर भगंवा थाना क्षेत्र के ग्राम नदीखेड़ा के पास गल्ला व्यापारी से हुई लूट और मारपीट की घटना का खुलासा करते हुए पिकअप चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बडामलहरा कांग्रेस विधायक रामसिया भारती प्रतिनिधि का बेटा और एक बडामलहरा बीजेपी नगर परिषद अध्यक्ष निशा राजे आनंद सिंह का भतीजा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ललितपुर से मटर बेचकर पिकअप से बड़ा मलहरा लौट रहा था, तभी उसके साथ लूट और मारपीट की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने ललितपुर से बड़ा मलहरा मार्ग के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इंद्रपाल उर्फ सत्येंद्र यादव (विधायक प्रतिनिधि का बेटा), प्रिंस राजा बुंदेला (नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि का भतीजा) और विश्वजीत सिंह उर्फ बड़े राजा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पिकअप चालक के भी वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी तरुण पटेल कुशवाहा की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक विश्वजीत सिंह के खिलाफ पूर्व से चोरी और मारपीट के दो अपराध दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
दतिया पुलिस की रात्री कॉम्बिंग से अपराधियों पर शिकंजा; 6 वारंट गिरफ्तार
Datia, Madhya Pradesh:दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई दतिया में पुलिस ने रात्रि कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 40 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए, जबकि 166 हिस्ट्रीशीटर और गुंडा बदमाशों की सरप्राइज चेकिंग की गई। वहीं, कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अलग-अलग मामलों में लापता दो बालिकाओं को दस्तयाब किया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ और निगरानी बदमाशों की चेकिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
मैनपुरी-करहल पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी,नगला खुशाल में हुआ कार्यक्रम ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत रिफॉर्म उत्सव एवं विकसित ग्राम पंचायत प्लान कार्यक्रम का आयोजन करहल क्षेत्र के नगला खुशाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं,रोजगार एवं आजीविका के अवसरों और ग्राम पंचायत के विकास की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने और ग्राम पंचायत के विकास में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि,अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
संभल । गांधी जयंती पर योगी सरकार का दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल/ टोल फ्री सुविधा का तोहफा ..
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । गांधी जयंती पर योगी सरकार का दिव्यांग जनों को तोहफा । योगी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने गांधी जयंती पर 35 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने 80 फीसदी दिव्यांगो को 6 साल के लिए टोल फ्री .. 60 फीसदी दिव्यांगो को 3 साल के लिए टोल फ्री किए जाने की घोषणा की सराहना की । चन्दौसी तहसील क्षेत्र के बनियाखेड़ा विकास खंड में आयोजित किया गया था दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल वितरण कार्यकम0
0
Report
Advertisement
