284001
DIG झांसी द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक, माफिया पर कार्रवाई के निर्देश
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के DIG कलानिधि नैथानी ने रेंज के SSP झांसी, जालौन, ललितपुर/SP के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और साइबर/AHT/अपराध शाखा के अपराधों की समीक्षा की गई। माफिया चिन्हित कर उन पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचना के लिए माह भर का अभियान चलेगा और दर्जन भर फरार अपराधियों पर इनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामसनेहीघाट मुठभेड़: दो शातिर गिरफ्तार, 40 हजार इनाम घोषित
Noida, Uttar Pradesh:Barabanki (Uttar Pradesh): Police Arrest Two Wanted Criminals Carrying Combined Reward of ₹40,000 Following Encounter in Ramsanehighat Ram snehighat निर्माण में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया; इन पर कुल ₹40,000 का इनाम था राम स्नेही घाट थाना पुलिस द्वारा पुलिस मूठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मूठभेड़ में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए हैं तथा पुलिस का एक जवान अभिषेक भी घायल हुआ है जिन्हें उपचार हेतु सीएससी राम स्नेही घाट में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार घायल अभियुक्त क्रमशः राहुल दीक्षित निवासी सिदौली जनपद सीतापुर के विरुद्ध जनपद लखनऊ सीतापुर और बाराबंकी में दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के अभियोग पंजीकृत हैं; दूसरा अभियुक्त सौरभ वर्मा थाना रामस्नेही घाट जनपद बाराबंकी का निवासी है, जिसके विरुद्ध बाराबंकी के विभिन्न थानों में लगभग 1 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद अवैध तमंचा कारतूस तथा 1 स्कूटी बरामद हुई है; दोनों अभियुक्तों में सौरभ वर्मा के विरुद्ध ₹15,000 का तथा राहुल दीक्षित के विरुद्ध ₹25,000 का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। यह दोनों अभियुक्त दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को थाना राम सनेहीघाट में दो सर्राफा कारोबारी भाइयों पर फायरिंग करते हुए आभूषण लूटने के प्रयास की घटना में वांछित अभियुक्त थे। इस घटना में 2 अभियुक्त पूर्व में थाना राम स्नेहीघाट पुलिस द्वारा जेल भेजे जा चुके हैं; प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मड़ावरा बाजार की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के बीच बाजार में स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गईं , चंद ही मिनटों में आग कुछ इस तरह भड़की कि पूरी दुकान को चपेट में लेकर आग ने विकराल रूप ले लिया । त्यौहार की वजह से बाजार में लोगों की काफी भीड़ थी जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया । साथ ही आग को बढ़ता हुआ देख अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा रहा , आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । आग की सूचना पाकर मौके पर मड़ावरा थाना सहित आस पास के थानों की पुलिस टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी , वहीं मौके पर फायर बिग्रेड की दो टीमों ने पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका , जब तक आग बुझती तब तक दुकान और दुकान के अंदर रखा हुआ लाखों रूपये का समान जलकर पूरी तरह से खाक हो चुका था । फिलहाल आग की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई ।0
0
Report
पूल किनारे सील्स की बिल्ली-सी भिड़ंत, लोग हंसे
Noida, Uttar Pradesh:पूल किनारे इन दो समुद्री जीव की लड़ाई देखकर लगेगा, जैसे मोहल्ले में दो बिल्लियां भिड़ गई हों! कभी एक दूसरे पर फ्लिपर से वार करता है, तो कभी दोनों आमने-सामने आ जाते हैं। आखिर में एक सील पेट के बल फिसलते हुए सीधे पानी में जा गिरती है। पूल किनारे दो समुद्री जीव में भिड़ंत! फ्लिपर से एक-दूसरे पर वार! सील्स की लड़ाई देख लोग हंसे! लड़ते-लड़ते पानी में फिसली सील! बिल्लियों जैसी लड़ाई करते सील्स!0
0
Report
Advertisement
तार पर उल्टा लटककर करतब दिखाने वाला पक्षी बना लोगों का ध्यान
Noida, Uttar Pradesh:ये छोटा सा पक्षी किसी जासूस से कम नहीं! देखिए, कैसे पतले तार पर उल्टा लटककर आगे बढ़ रहा है। कभी झूलता है, तो कभी अपने पंजों से तार को पकड़कर करतब दिखाता है। आखिर में बिना किसी परेशानी के हैंगर पर जाकर बैठ भी जाता है। इसकी फुर्ती देखकर तो टॉम क्रूज भी हैरान रह जाएं! तार पर उल्टा लटककर पक्षी ने दिखाए करतब! नन्हे पक्षी का मिशन इम्पॉसिबल अंदाज! बिना गिरे तार पर करता रहा कमाल! फुर्ती ऐसी कि जासूस भी रह जाएं पीछे! तार से हैंगर तक पक्षी का अनोखा सफर!0
0
Report
लकड़ी की रेलिंग पर किंगफिशर के नन्हे कदम बने दिलकश आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:नन्हे कदमों से चलता ये किंगफिशर अपनी खूबसूरती से ध्यान खींच रहा है! लकड़ी की रेलिंग पर कभी धीरे-धीरे कदम बढ़ाता है, तो कभी गर्दन घुमाकर आसपास का जायजा लेता है। नीली पीठ, नारंगी सीना और लंबी चोंच वाला ये खूबसूरत पक्षी कुछ ही सेकेंड में अपनी अदाओं से दिल जीत लेता है। किंगफिशर की नन्ही चाल ने खींचा ध्यान! लकड़ी की रेलिंग पर किंगफिशर की अठखेलियां! रंग-बिरंगे पंखों वाला पक्षी दिखा बेहद खूबसूरत! किंगफिशर के छोटे-छोटे कदमों का नजारा! अपनी चाल से सबका ध्यान खींच रहा किंगफिशर!0
0
Report
इथियोपिया के शांत ज्वालामुखी का अचानक फटना विमान के कैमरे में कैद
Noida, Uttar Pradesh:हजारों फीट की ऊंचाई से कैमरे में कैद हुआ कुदरत का बेहद दुर्लभ नजारा! इथियोपिया में लंबे समय से शांत पड़ा ज्वालामुखी अचानक फट पड़ा। आसमान में राख और धुएं का विशाल गुबार उठने लगा। इसके निचले हिस्से में बिजली जैसी चमक भी दिखाई दे रही है। एक कमर्शियल विमान से कैद हुआ ये नजारा ज्वालामुखी की ताकत दिखाता है। इथियोपिया में लंबे समय से शांत ज्वालामुखी फटा! ज्वालामुखी के फटने का दुर्लभ नजारा! विमान से दिखा विस्फोट का नजारा! आसमान में उठा राख और धुएं का विशाल गुबार! ज्वालामुखी से निकली राख, आसमान में चमकी बिजली!0
0
Report
Advertisement
नन्हा बज़ लाइटईयर स्नैक्स के लिए आंसुओं के बीच फनमस्ती दिखाता है
Noida, Uttar Pradesh:ये नन्हा BUZZ LIGHTYEAR बना बच्चा SNACKS के लिए कुछ भी करने को तैयार है! जैसे ही इसे खाने के लिए राइस केक दिया जाता है, पहले रोना शुरू करता है और फिर आंसुओं के बीच ही उसे चट करने लगता है। खाना मिल गया, लेकिन नखरे अभी भी जारी हैं। लगता है जनाब के लिए SNACKS ही सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं! स्नैक्स के लिए बच्चे ने मचाया धमाल! रोते-रोते भी स्नैक्स खाना नहीं भूला! नन्हे बज़ लाइटइयर के अनोखे नखरे! खाने के लिए आंसू और फिर चटकारे! स्नैक्स मिले, फिर भी रोना जारी!0
0
Report
पुलिस डॉग बनने की तैयारी शुरू, पपी ने बड़े साथी को चौंकाया
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस डॉग बनने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है! देखिए, कैसे जर्मन शेफर्ड का ये नन्हा पपी अपने बड़े साथी को देखकर ट्रेनिंग कर रहा है। कभी बाधा पार करता है, तो कभी टायर और दूसरे रास्तों से गुजरने की कोशिश करता है। छोटा जरूर है, लेकिन जोश पूरा है। आखिर में थककर वहीं आराम करने लगता है ट्रेनिंग कर रहा छोटा डॉगी! जोश देखकर रह जाएंगे हैरान!0
0
Report
पियानो पर बच्चे के साथ बिल्ली की मस्ती: संगीत बना मोहित
Noida, Uttar Pradesh:पियानो बजाने बैठा ये बच्चा अकेला नहीं है, इसका नन्हा साथी भी साथ देने पहुंच गया! बच्चा अपनी धुन में पियानो बजा रहा है, तभी छोटा सा बिल्ली का बच्चा की-बोर्ड पर ही टहलने लगता है। बच्चा भी मुस्कुराते हुए उसे प्यार से सहलाता है। अब पियानो की धुन के साथ बिल्ली की शरारत भी जुड़ गई है। पियानो बजाते बच्चे का साथी बना बिल्ली का बच्चा! पियानो की धुन पर बिल्ली की मस्ती! बच्चे के साथ पियानो बजाने पहुंचा नन्हा मेहमान! पियानो की चाबियों पर बिल्ली की अठखेलियां! संगीत की महफिल में बिल्ली ने भी दी दस्तक!0
0
Report
Advertisement
खीरे पर खरगोशों की दावत, डॉक्सहंड डॉग का निराश भाव
Noida, Uttar Pradesh:शाकाहारी दोस्तों के साथ डिनर पर जाने का नजारा कुछ ऐसा ही होता है! देखिए, दो खरगोश बड़े मजे से खीरे पर टूट पड़े हैं और जमकर दावत उड़ा रहे हैं। वहीं पास बैठा डॉक्सहंड डॉग दोनों को खाते हुए बस एकटक देख रहा है। खरगोशों की दावत जारी है, लेकिन कुत्ते के चेहरे के भाव देखकर लगता है कि उसे मेन्यू से कुछ खास शिकायत है! खीरे की दावत उड़ा रहे दो खरगोश! खरगोशों की दावत देखता रह गया कुत्ता! शाकाहारी दोस्तों के साथ फंसा डॉगी! खरगोशों का खाना, कुत्ते की बेरुखी! खीरे पर टूट पड़े दोनों खरगोश!0
0
Report
दिवाली से पहले लक्ष्मीनगर मार्केट में भारी भीड़, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया क्षेत्र
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली दिवाली से पहले लक्ष्मीनगर मार्केट में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लक्ष्मीनगर मार्केट रंग-बिरंगी लाइटों से सज गया है।0
0
Report
दिवाली से पहले सरोजिनी नगर मार्केट में भीड़, सुरक्षा कर्मी तैनात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | दिवाली से पहले सरोजिनी नगर मार्केट में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा और लोगों की आवाजाही सुचारू रूप से बनी रहे, इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में दिवाली खरीदारी के चलते लाजपत नगर मार्केट में सुरक्षा बल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में दिवाली खरीदारी के चलते लाजपत नगर मार्केट में सुरक्षा बल तैनात0
0
Report
चंदला के मिठाई दुकानों पर एक्सपायर्ड मिल्क केक मिलने से दुकान सील, प्रशासन सख्त कार्रवाई
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के चंदला में खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मिठाई की दुकान पर एक्सपायरी मिल्क केक मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया। कार्रवाई कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर की गई। एसडीएम लवकुशनगर आयुष जैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने चंदला में मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जय कामतानाथ स्वीट्स की दुकान पर एक्सपायरी मिल्क केक के पैकेट मिले। टीम ने मिल्क केक को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कराया और दुकान को सील करने की कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। दीपावली के सीजन में मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को लेकर प्रशासन सख्त है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए गौर चौक का अंडरपास ट्रायल के लिए खुला
Noida, Uttar Pradesh:Greater Noida (Uttar Pradesh): Newly Constructed Underpass at Gaur Chowk to Open for Trial Runs from November 5/ Expected to Ease Traffic Congestion for Greater Noida West Residents ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: आज यानी 5 नवंबर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा गौर चौक (चार मूर्ति गोलचक्कर) पर बनाए गए नए अंडरपास को प्रशिक्षण(ट्रायल रन) के लिए खोला जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है0
0
Report
Advertisement
