284003
झांसी पहुंचीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पहुंचीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) रजनी तिवारी का जिलाधिकारी अविनाश कुमार और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के अतिथि गृह में शिष्टाचार भेंट की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीरा पलिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला; दो नर्सिंग छात्राएं मौत
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के भीरा पलिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चपेट में आये बाइक सवार युवक और दो नर्सिंग की छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। मृतक छात्राएं क्रांति और पूर्वा पैरामेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। आपको बता दें की अवकाश होने के चलते छात्राएं अपने रिश्तेदार के साथ घर जा रही थी और भीरा पलिया मार्ग पर ट्रक की चपेट में आ गई। भीषण हादसे में बाइक चला रहे रिश्तेदार दोनों छात्राओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। फरार ड्राइवर की तलाश में पुलिस द्वारा की जा रही है।0
0
Report
दमोह की बड़ी देवी मंदिर में अष्टमी पर भक्तों का सैलाब, तीन से चार लाख जुटे
Damoh, Madhya Pradesh:नवरात्र की अष्टमी पर दमोह की बड़ी देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, चढ़ाई जा रही अठवाई. महा अष्टमी के मौके पर न सिर्फ दमोह बल्कि आसपास के कई जिलों के लोग यहां पहुंच रहे हैं और सुबह तीन बजे से शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा और यहां तीन से चार लाख के आस-पास श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर परिसर में व्रत रखने वालों के लिए इस दिन का खास महत्व है। बड़ी देवी जी मंदिर की आज की स्थिति दिन का महत्व और भक्तों की श्रद्धा देखिए महेंद्र दुबे के साथ.0
0
Report
हुड्डा ने हरियाणा में बेरोजगारी-धनकर्ज-घोटालों पर बीजेपी का रिपोर्ट कार्ड पेश किया
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़, 17 अक्टूबर: झूठे वादे, बढ़ता अपराध, सर्वाधिक बेरोजगारी, सर्वाधिक कर्जा, ताबड़तोड़ घोटाले, किसानों समेत हर वर्ग पर लाठीचार्ज, यही है बीजेपी का रिपोर्ट कार्ड। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुंडा का। हुड्डा बीजेपी के तीसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने आंकड़ों, तथ्यों और सरकारी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि 12 साल से सत्ता में होने के बावजूद आज भी बीजेपी के पास गिनवाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में किसान मंडियों में रो रहे हैं। सरकारी खरीद नहीं होने की वजह से किसानों को अपना धान एमएसपी से 400 रुपये प्रति क्विंटल और बाजरा एमएसपी से 800-900 रुपये प्रति क्विंटल कम दाम पर बेचना पड़ रहा है। जबकि बीजेपी 2024 चुनाव में धान का किसानों को 3100 रुपये रेट देने का वादा करके सत्ता में आई है। लेकिन आज किसानों को 3100 रुपये तो दूर, MSP पर फसल बेचने के लिए भी आंदोलन और आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, बीजेपी ने वादा किया था कि स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेंगे, सी2 फार्मूले पर MSP देंगे, लेकिन उसका यह वादा भी धरा का धरा रह गया। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन लागत को ही कई गुना बढ़ा दिया। बीजेपी ने कौशल कर्मियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन पिछले ही विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं होगा, क्योंकि ये तो कच्ची व्यवस्था है। सत्ता में बैठे लोगों ने 2 लाख भर्तियां करने का वादा किया था, लेकिन आज तक 2 साल में HSSC की एक भी भर्ती नहीं निकाली। ये सरकार भर्ती करना तो दूर, CET तक नहीं करवा रही है। आज भी सरकारी विभागों में 2 लाख पद खाली पड़े हुए हैं। बेरोजगार युवा प्रदेश और देश छोड़कर पलायन कर रहे हैं। महिलाओं को 2100 रुपये देने के वादे से तो खुद बीजेपी मुकर ही चुकी है। उसके ऊपर 50 तरह की शर्तें थोपकर सरकार ने ज्यादातर महिलाओं को इस योजना के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी को जनता से कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि उसने झूठे वादे और वोट चोरी के दम पर सरकार बनाई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट लूट का खुलासा पूरे देश के सामने कर चुके हैं और पूरा देश इस चोरी के खिलाफ आंदोलित है। हुड्डा ने याद दिलाया कि कैसे सरकार ने चुनावों से ठीक पहले लाखों लोगों को रातोंरात बीपीएल बनाकर राशन कार्ड दिए गए और मुफ्त अनाज का लालच देकर उनके वोट हासिल किए गए। हजारों युवाओं की भर्ती प्रक्रिया को भी जानबूझकर लटकाया गया और उन्हें वोट के लिए ब्लैकमेल किया गया। कौशल कर्मियों को पक्का करने का झूठा वादा करके उनका भी वोट लूट लिया गया। हुड्डा ने आगे कहा कि 2014 में जब कांग्रेस ने सरकार छोड़ी थी, तो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने, खिलाड़ियों और बुजुर्गों को सम्मान देने, किसानों को एमएसपी देने, खुशहाली और कानून-व्यवस्था के मामले में देश का नंबर वन राज्य था। लेकिन आज हरियाणा बेरोजगारी, नशे, अपराध और कर्ज के मामले में देश का नंबर वन राज्य बन गया है। आज प्रदेश में अपराध चरम पर है, और केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया है। यहां 60 से ज्यादा आपराधिक गैंग सक्रिय हैं और लूट, डकैती, फिरौती, फायरिंग व मर्डर रूटीन के अपराध हो गए हैं। जिस पुलिस विभाग को अपराध पर काबू करना चाहिए, वह खुद सरकार और व्यवस्था से विश्वास खो चुका है। नतीजतन, ADGP जैसे पद पर बैठे वरिष्ठ अधिकारी को आत्महत्या करनी पड़ रही है। भाजपा ने हरियाणा की आर्थिक हालत इतनी खराब कर दी है कि 18 बड़े राज्यों में हरियाणा 14वें स्थान पर फिसल गया है। हरियाणा बनने से लेकर 2014 तक प्रदेश के ऊपर करीब 70 हजार करोड़ का कर्ज था। लेकिन BJP सरकार में यह बढ़कर साढ़े पांच लाख करोड़ का हो गया है। BJP सरकार ने स्कूली शिक्षा से लेकर उच्चतर शिक्षा का बंटाधार कर दिया है। यही कारण है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग में हरियाणा की किसी यूनिवर्सिटी ने टॉप 100 में भी जगह नहीं पाई। इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 साल में हरियाणा पुलिस की रैंकिंग 8वें स्थान से खिसककर 14वें स्थान पर पहुँच गई है। 18 बड़े राज्यों में हरियाणा पुलिस 14वें नंबर पर है। State on Performance based Indicator में हरियाणा 11वें स्थान पर है। (2025-26 MINISTRY OF RURAL DEVELOPMENT रिपोर्ट) नीति आयोग की SDG (Sustainable Development Goals ) रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार हरियाणा पूरे देश मे 14वें नंबर पर है। NCRB की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 साल में भ्रष्टाचार के 187% मामले बढ़े हैं। हरियाणा भ्रष्टाचार में 6 नंबर पर पहुंच गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार किसानों पर कर्ज के मामले में हरियाणा देश में चौथे स्थान पर है। औसतन हर परिवार पर 1 लाख 82 हजार 922 रुपए का कर्ज है। नीति आयोग की Export Preparedness Index (EPI) 2024 रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा समग्र रैंकिंग में गिरकर 10वें स्थान पर पहुँच गया है। जबकि EPI 2021 की रिपोर्ट में यह 5वें स्थान पर था। राज्य का स्कोर भी 63.55 से गिरकर 55.01 हो गया है, जो सीधे-सीधे सरकार की नीतिगत विफलता का प्रमाण है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते हरियाणा से लगातार उद्योग पलायन कर रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 से अब तक हरियाणा में 1446 फैक्ट्रियां या तो बंद हो गई या पलायन कर गई। पिछले 5 सालों में हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में 12.2% की गिरावट आई है। CMIE के 2024 आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में युवा बेरोजगारी दर करीब 37% है (देश में सबसे ज्यादा)। नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी सरकार के 11 साल के कार्यकाल की तुलना कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से की और तथ्यों के साथ दोनों सरकारों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि, बिजली, दलित, पिछड़ा वर्ग, और महिलाओं के कल्याण जैसे क्षेत्रों में कांग्रेस के कामों का ब्यौरा साझा किया, साथ ही बीजेपी सरकार की विफलताओं पर सवाल उठाए। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार हरियाणा में पूरी तरह नाकाम रही, क्योंकि न तो केंद्र ने प्रदेश को कोई बड़ी परियोजना दी, ना ही राज्य सरकार केंद्र से कोई बड़ा प्रोजेक्ट ला सकी। स्वास्थ्य क्षेत्र हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए। एक नया स्वास्थ्य विश्वविद्यालय, 6 नए मेडिकल कॉलेज (करनाल, मेवात, खानपुर, महेंद्रगढ़, भिवानी, फरीदाबाद), एम्स-2, और नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट बाढ़सा स्थापित किए गए। एम्स-2 के साथ 10 राष्ट्रीय सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों को मंजूरी दी गई थी। इसके अतिरिक्त, 641 नए ग्रामीण अस्पताल (सीएचसी-पीएचसी) बनाए गए। मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एमबीबीएस की फीस मात्र 40,000 रुपये रखी गई थी। वहीं, बीजेपी सरकार ने 12 वर्षों में एक भी मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय नहीं बनवाया। एम्स मनेठी का काम आगे नहीं बढ़ाया गया है, और कांग्रेस द्वारा मंजूर सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों को रद्द कर दिया गया। एमबीबीएस की फीस को 40,000 से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दिया गया, जिससे मेडिकल शिक्षा जनसाधारण की पहुंच से दूर हो गई। शिक्षा क्षेत्र कांग्रेस सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय, 12 नए सरकारी विश्वविद्यालय, 154 पॉलिटेक्निक कॉलेज, 56 आईटीआई, और 4 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किए। राजीव गांधी एजुकेशन सोसाइटी (सोनीपत), भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (गुड़गांव में शिलान्यास), 2,623 नए स्कूल, रेवाड़ी में सैनिक स्कूल, और 6 केंद्रीय विद्यालय बनाए गए। शिक्षा विभाग में 1 लाख से अधिक नौकरियां दी गईं, जिनमें 25,000 जेबीटी, 25,000 टीजीटी-पीजीटी, और 50,000 यूनिवर्सिटी व संस्थान कर्मचारी शामिल थे। हर जिले में डीआईईटी स्थापित किए गए, और डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना लागू की गई।दूसरी ओर, बीजेपी सरकार ने एक भी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बड़ा सरकारी विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, या इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खोला। भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया। जेबीटी की एक भी भर्ती नहीं की गई, और शिक्षा विभाग में 38,000 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। डीआईईटी और अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना को बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा देश का पहला राज्य बना, जहां IIIT, IIM, IIHM, AIIMS (बाढ़सा), IIT एक्सटेंशन (सोनीपत, बाढ़सा), NID (कुरुक्षेत्र), NIFT (पंचकुला), FDDI (रोहतक), NIFTEM (सोनीपत), IICA (गुरुग्राम), NCI (बाढ़सा), टूल रूम (अंबाला, रोहतक), GCNEP (बहादुरगढ़), और CIPET (मुरथल) जैसे राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान स्थापित हुए। लेकिन बीजेपी के 12 साल में एक भी राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान नहीं खुला। रोजगार कांग्रेस के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं। निजी क्षेत्र में सर्वाधिक निवेश और रोजगार सृजन का रिकॉर्ड बनाया गया। ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की नीति लागू की गई, जिससे विदेशी कंपनियों ने हरियाणा में निवेश किया और लाखों रोजगार पैदा हुए। हर साल 5,500 युवा सेना में स्थायी भर्ती होते थे। वहीं, बीजेपी सरकार के दौरान 30 से अधिक भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) में घोटाले सामने आए, और हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के दफ्तर में करोड़ों रुपये पकड़े गए। गैर-हरियाणवियों को भर्तियों में प्राथमिकता दी गई। पक्के रोजगार खत्म कर कौशल निगम के जरिए ठेकेदारी प्रथा शुरू की गई। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा कई वर्षों से बेरोजगारी में देश में पहले स्थान पर है, जिसके चलते युवा विदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। अग्निवीर योजना के कारण सेना में 5,500 स्थायी भर्तियों के बजाय अब केवल 900 अग्निवीर भर्ती हो रहे हैं। उद्योग कांग्रेस कार्यकाल में 6 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित की गईं। मारुति, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, रिलायंस, होंडा, आईओसी, पैनासोनिक, योकोहामा, और डेंसो जैसे बड़े उद्योग स्थापित हुए। रेल कोच फैक्ट्री और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंजूर करवाया गया। प्रति व्यक्ति आय, निवेश, और रोजगार में हरियाणा को नंबर वन बनाया गया। लेकिन बीजेपी के कार्यकाल में एक भी IMT स्थापित नहीं हुई। कोई बड़ा निवेश नहीं आया। बढ़ते अपराध के कारण उद्योगों में भय का माहौल बना, और छोटे-बड़े उद्योगों ने हरियाणा से पलायन किया। रेल कोच फैक्ट्री और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जैसे मंजूर प्रोजेक्ट्स को अन्य राज्यों में स्थानांतरित कर दिया गया। नतीजतन, हरियाणा बेरोजगारी, अपराध, नशा, पलायन, और भ्रष्टाचार में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया। बिजली क्षेत्र कांग्रेस सरकार ने 5 नए पावर प्लांट और एक परमाणु संयंत्र मंजूर करवाया। देश में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराई गई। घरेलू और कृषि बिजली के लिए अलग-अलग लाइनें, ट्रांसफार्मर, और फीडर बनाए गए। लेकिन बीजेपी ने एक भी पावर प्लांट या परमाणु संयंत्र स्थापित नहीं किया। अडाणी के साथ संशोधित समझौते के बाद हरियाणा में सबसे महंगी बिजली दी जा रही है। परिवहन कांग्रेस सरकार ने 81 किमी मेट्रो लाइन बनाकर 4 शहरों को जोड़ा। 250 किमी नई रेल लाइन बनी और मंजूर हुई। दिल्ली-सोनीपत-पानीपत और दिल्ली-गुड़गांव-अलवर के लिए RRTS मंजूर करवाया गया। लेकिन बीजेपी ने 11 साल में मेट्रो का एक भी खंभा नहीं लगाया, एक इंच रेल लाइन नहीं बढ़ाई, और RRTS पर कोई प्रगति नहीं हुई। अनुसूचित जाति और गरीब कल्याण कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) और 4 लाख गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट दिए। 3.5 लाख परिवारों को मुफ्त मकान, 15,000 ग्रामीण चौकीदार, 11,000 ग्रामीण सफाईकर्मी, और 13,000 शहरी सफाईकर्मी भर्ती किए। सफाईकर्मियों को स्थायी कराने की नीति बनाई गई। 20 लाख गरीब स्कूली बच्चों को वजीफा दिया गया। मनरेगा योजना शुरू की गई, जिसमें देश में सबसे अधिक मजदूरी दी गई। 10,16,532 गरीब परिवारों को मुफ्त पानी का कनेक्शन, टंकी, और टोंटी दी गई। राशन कार्ड पर 5 किलो अनाज, दाल, चीनी, तेल, मिट्टी का तेल, और नमक दिया जाता था। SC के लिए बैकलॉग भरा गया और रिकॉर्ड नौकरियां दी गई। SC निगम के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ किए गए। SC के खिलाफ अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की गई। सोनीपत में डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित की गई।वहीं, बीजेपी ने SC और गरीब परिवारों को एक इंच जमीन नहीं दी। मुफ्त मकान योजना बंद कर दी। ग्रामीण/शहरी सफाईकर्मी या चौकीदार की भर्ती नहीं की। सफाईकर्मियों को स्थायी करने की नीति खत्म की गई। छात्रवृत्ति घोटाला हुआ, और वजीफा बंद कर दिया गया। मनरेगा का बजट आधा किया और मजदूरों से रोजगार छीना। गरीब परिवारों को पानी की टंकी और टोंटी का बिल भेजा गया। राशन को 5 किलो अनाज तक सीमित कर दिया। नौकरियों का निजीकरण कर आरक्षण खत्म करने की कोशिश की गई। SC निगम के कर्ज माफ नहीं किए गए। SC के खिलाफ अपराध दोगुने हो गए, और कोई बड़ा शिक्षण संस्थान SC के नाम पर नहीं बनाया गया। पिछड़ा वर्ग कल्याण कांग्रेस सरकार ने पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए क्लास 1 और 2 में आरक्षण 10% से बढ़ाकर 15% किया। BC-A को 10% अलग आरक्षण दिया गया। 100-100 गज के प्लॉट, वजीफा, और मकान योजनाओं में BC-A को शामिल किया गया। BC निगम के कर्ज माफ किए गए। केश कला और माटी कला बोर्ड बनाए गए। शिक्षा और रोजगार में BC-A के लिए आरक्षण लागू किया गया। लेकिन बीजेपी ने BC के लिए आरक्षण में कोई वृद्धि नहीं की। क्रीमी लेयर की आय सीमा घटाकर आरक्षण छीना। BC की सभी योजनाएं बंद कर दीं। BC निगम के कर्ज माफ नहीं किए। केश कला और माटी कला बोर्ड बंद कर दिए गए। डोमिसाइल की शर्त को 15 साल से घटाकर 5 साल कर SC-BC के आरक्षण पर असर डाला। कृषि क्षेत्र कांग्रेस सरकार ने किसानों के 1,600 करोड़ रुपये के बिजली बिल और 2,200 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए। शून्य ब्याज पर फसली ऋण दिए। गेहूं की MSP 126% और धान की MSP 143% बढ़ाई गई। गन्ने का मूल्य 117 रुपये से बढ़ाकर 310 रुपये किया गया। किसानों को समय पर सस्ती खाद, टैक्स-मुक्त दवाइयां, और उपकरण दिए गए, जिससे उन्हें कभी आंदोलन नहीं करना पड़ा। वहीं, बीजेपी के कार्यकाल में सबसे बड़ा किसान आंदोलन हुआ। एक भी बिजली बिल या कर्ज माफ नहीं किया गया। पहली बार किसानों पर जीएसटी लगाया गया। "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" में उलझाकर किसानों को परेशान किया गया। MSP में कांग्रेस की तुलना में बहुत कम वृद्धि हुई। आंदोलन में 750 किसान शहीद हुए, लेकिन न MSP की गारंटी मिली, न दोगुनी आय का वादा पूरा हुआ। खाद के कट्टे का वजन घटाया गया, रेट बढ़ाए गए, और समय पर खाद नहीं दी गई। थानों में खाद बांटी गई, और फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को कंपनियों के हवाले कर दिया गया। महिला कल्याण कांग्रेस सरकार में हरियाणा महिला सुरक्षा और सम्मान में अग्रणी था। तिरंगे का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों और खिलाड़ियों को देश में सबसे अधिक पुरस्कार और सम्मान दिए गए। शिक्षक भर्तियों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया। रजिस्ट्री फीस और स्टांप ड्यूटी में 2% छूट दी गई, और खून के रिश्तों में प्रॉपर्टी ट्रांसफर को स्टांप ड्यूटी से मुक्त किया गया। लेकिन बीजेपी के कार्यकाल में हरियाणा महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया। महिला खिलाड़ियों का अपमान हुआ, और खेल मंत्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खेल कांग्रेस ने 481 खेल स्टेडियम बनाए और "पदक लाओ, पद पाओ" नीति लागू की। स्कूल स्तर पर SPAT नीति शुरू की गई, और 750 पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की गई। लेकिन बीजेपी ने एक भी खेल स्टेडियम नहीं बनाया, SPAT नीति और 3% खेल कोटा खत्म कर दिया, और खिलाड़ियों की नियुक्ति व पदोन्नति बंद कर दी। महंगाई कांग्रेस सरकार में हरियाणा में पड़ोसी राज्यों की तुलना में पेट्रोल-डीजल (8.9% VAT) सस्ता था, और गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था। लेकिन बीजेपी ने VAT बढ़ाकर पेट्रोल-डीजल को पड़ोसी राज्यों से महंगा कर दिया, और गैस सिलेंडर का दाम 1,200 रुपये तक पहुंच गया।0
0
Report
Advertisement
प्रशांत किशोर पर FIR: पटना साइबर थाने में मामला क्या है?
Patna, Bihar:जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कि मुश्किलें बढ़ सकती हैं... प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पूरा मामला बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जुड़ा हुआ है. पीके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है... हाल में प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित रूप से गोली मारने जैसी बातों का जिक्र किया गया है....0
0
Report
पंजाब में दवाओं की दुकानों पर बड़ी छापेमारी, नशे के खात्मे का अभियान जारी
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸਮੀਖਿਆ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਸਰਚ ਆਪਰੇਸ਼ਨ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਐਸਪੀ ਹਰਸਿਮਰਨ sਿੰਘ ਬੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅੱਗੇ ਵੀ ਅਜਿਹੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਤਾਂ ਜੋ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਜੜੋ ਪੁੱਟਿਆ ਜਾ ਸਕੇ。0
0
Report
यूपी में नारीशक्ति का सशक्तिकरण: महागौरी आराधना से महिला-उन्नति
Noida, Uttar Pradesh:शांति, पवित्रता और करुणा की प्रतीक माँ महागौरी की आराधना हमें स्मरण कराती है कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हर माँ स्वस्थ और सुरक्षित हो, हर बेटी को पोषण एवं बेहतर भविष्य मिले तथा प्रत्येक नारी सम्मान के साथ आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सके। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने नारीशक्ति को प्रदेश की प्रगति का सक्रिय भागीदार बनाते हुए सुरक्षा, सम्मान, पोषण, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के अवसरों का विस्तार किया है। बर्ष 2017 से पहले जहां प्रदेश में बच्चों के पोषण से जुड़ी व्यवस्था माफिया के शिकंजे में दम तोड़ रही थी, वहीं प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद हमने टेक होम राशन के उत्पादन और वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपकर व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए नारीशक्ति के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया। इस पहल ने प्रदेश में पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई को अधिक प्रभावी बनाया। इसी के साथ हमने बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की आधारशिला रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर इसे ₹3,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह किया है। साथ ही, स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को भी संबल प्रदान किया गया है। आज प्रदेश में बलिनी, सामर्थ्य, काशी, बाबा गोरखनाथ और सृजनी जैसी दुग्ध उत्पादक कंपनियों से जुड़कर 31 जनपदों की 4 लाख से अधिक महिलाएं दुग्ध उत्पादन को आय, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीसी सखी पहल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज प्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रही हैं। लखपति दीदी पहल के माध्यम से महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर को नियमित आय एवं आर्थिक समृद्धि में बदलकर अपने परिवार की खुशहाली सुनिश्चित कर रही हैं। माँ महागौरी की कृपा से प्रदेश में आज नारीशक्ति का जीवन सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है। सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश! जय माँ महागौरी!0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला: 85 फीट रावण और राम मंदिर आकर्षण
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हो रही है रामलीला आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राम मंदिर के तर्ज़ पे राम मंदिर बनाया गया है, उसके राम लला को भी विराजमान किया गया है। जो इस रामलीला में सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र बना हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोटेक एक मूर्ति गोल चक्कर के पास 50 बीघा में जिले की सभी बड़ी रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसकी तैयारी अगस्त से शुरू हुई थी। इस रामलीला मंचन के दौरान सबसे आकर्षण का केंद्र यहाँ अयोध्या मंदिर के दर्ज पर स्थापित किए जाने वाले राममंदिर है जिसे बाँस और थर्माकोल की मदद से अंतिम रूप दिया है और राम मंदिर के तर्ज़ पर बनाई है जिसे लोग देखने दूर दूर से आ रहे है। इस मंदिर में विराजमान रामलाल की प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की लंबी कतारे लग रही है। इस रामलीला में 85 फिट का रावण की प्रतिमा का दहन किया जाएगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखे उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही बड़ा Shyam को कीर्तन होगा और राम मंचन के दौरान 8000 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इस रामलीला में हर रोज लाखों की संख्या में लोग देखने आ रहे हैं। इस रामलीला में प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं जिसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, रामलीला कमेटी के सदस्य और रामलीला की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे अमित बंसल ने कहा कि यहां पर डेढ़ सौ से ज्यादा प्राइवेट कार्ड और कमांडो तैनात किए गए हैं सीसीटीवी कैमरे से पूरी रामलीला परिसर पर नजर रखी जा रही है, वहीं पुलिस के पुख्ता इंतजाम यहां पर किए गए।0
0
Report
जहानाबाद महाष्टमी पर भक्तों की भीड़, मंदिरों में आस्था का अद्भुत संगम
Jehanabad, Bihar:शारदीय नवरात्र के महाष्टमी के मौके पर जहानाबाद में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। रविवार को अह्ले सुबह से ही शहर के विभिन्न शक्तिपीठों, प्राचीन मंदिरों और भव्य पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पूरे शहर में उत्सव का माहौल है और प्रमुख पूजा स्थलों के आसपास मेले जैसा दृश्य बना हुआ है। शहर के काको मोड़, ऐतिहासिक प्राचीन देवी मंदिर सहित तमाम प्रमुख पूजा पंडालों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। पर्व को लेकर विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूजा पंडालों में गूंजते भक्ति गीतों और जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। वही भीड़ को नियंत्रित करने और विधि-व्यवस्था बनाए رکھنے के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील चौराहों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। वही दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु ने बताया कि महाष्टमी के दिन मां गौरी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर मां हर संकट दूर करती हैं। उन्होंने कहा, शहर के प्राचीन देवी मंदिर की काफी मान्यता है। यहां दूर दूर से लोग पूजा अर्चना करने आते है और जो भी मन्नत मांगते है वो जरूर पूरा होती है।0
0
Report
पाकुड़ में नवरात्रि डांडिया: महिलाओं ने दिखाया शानदार डांस, देवी दुर्गा की महिमा
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में नवरात्रि के अवसर पर सरस्वती पुस्तकालय सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से शहर के आरजे स्टेडियम में भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया...कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर और मां दुर्गा की पूजा - अर्चना और आरती के साथ हुई...इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, युवक, युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया...इसके बाद सभी ने मिलकर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया...कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए और जमकर मस्ती की...नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली...वही कोलकाता से आए कलाकारों ने भी डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया...कार्यक्रम में जबरजस्त भीड़ देखने को मिली...मौके पर महिलाओं ने कहा कि नवरात्रि में डांडिया आयोजन का विशेष धार्मिक महत्व है...धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह नृत्य देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है...डांडिया में इस्तेमाल की जाने वाली सजी हुई लकड़ियों को मां दुर्गा की तलवार का प्रतीक माना जाता है...इसी कारण इसे स्वॉर्ड डांस यानी तलवार नृत्य भी कहा जाता है...उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं...साथ ही महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने, अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है...0
0
Report
Advertisement
मराठवाड़ा के इसापुर डैम के कालवे की घटिया क्वालिटी पर सांसद वडकुते नाराज
Hingoli, Maharashtra:अँकर -मराठवाड्यामध्ये सध्या दुष्काळी परिस्थिती निर्माण झाली आहे हिंगोलीच्या इसापुर धरण परिसरात उजव्या कालव्याचं काम सुरू करण्यात आला आहे या कालव्यामुळे हजारो हेक्टर शेतकऱ्याची जमीन ओलिताखाली येणार आहे मात्र या कालव्याचे काम निकृष्ट दर्जाचं होत असल्याने राज्यसभा खासदार रामराव वडकुते यांनी कालव्याच्या पाहणी करत कालव्याच्या दुरुस्तीच्या कामाच्या दर्जावर प्रश्नचिन्ह उपस्थित केले आहे दोस्तीच्या कामात ठिकठिकाणी कडे गेल्याचा आरोप करत खासदार वडकुते यांनी कामाची पाहणी केली आहे यावेळी खासदार रामराव वडकुते अधिकाऱ्यावर चांगलेच भडकले आहेत कालव्याच्या दुरुस्तीचे काम रात्रीच्या वेळी केले जात असल्याने खासदार रामराव वडकुते यांनी अधिकाऱ्यावर नाराजी व्यक्त केली आहे कोट्यावधी रुपये खर्च करून कालव्याचं निकृष्ट दर्जाचा होत असल्याने खासदार रामराव वडकुते अधिकाऱ्यावर चांगलेच भडकले आहेत0
0
Report
भंडारा बैनर पर प्रफुल पटेल का फोटो नहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस में नाराजगी
Bhandara, Maharashtra:बॅनरवरून महायुतीतील मित्रपक्ष राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये नाराजीचा सूर उमटू लागला आहे. या बॅनरवर राष्ट्रवादी काँग्रेसचे ज्येष्ठ नेते प्रफुल पटेल यांचा फोटो नसल्याने राष्ट्रवादीच्या पदाधिकाऱ्यांमध्ये नाराजी असल्याची चर्चा आहे. एकीकडे महायुतीच्या उमेदवाराच्या विजयासाठी सर्व घटक पक्षांनी एकत्रित काम करण्याची अपेक्षा असताना, दुसरीकडे प्रचाराच्या बॅनरवर मित्रपक्षाच्या प्रमुख नेत्याचा फोटो नसल्याने राजकीय वर्तुळात चर्चांना उधाण आलं आहे.0
0
Report
रांची दुर्गापूजा: 150 से अधिक पंडाल, नगर निगम ने सफाई व्यवस्था मजबूत की
Ranchi, Jharkhand:दुर्गापूजा के दौरान राजधानी में लगभग 150 से ज्यादा पूजा पंडाल बनाए जाते हैं और पूजा पंडाल दर्शन के लिए पूरी रांची सड़कों पर होती है। पूजा के दौरान साफ सफ़ाई को लेकर रांची नगर निगम ने अपनी पूरी तैयारी की है, तीन शिफ्ट में सफाई की जा रही है। सभी लाइटों को दुरुस्त किया गया है।0
0
Report
Advertisement
रanchi me 70 फीट रावण पुतला के साथ भव्य रावण दहन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Ranchi, Jharkhand:रांची में रावण दहन की परंपरा वर्ष 1948 से चली आ रही है। इस बार भी मोरहाबादी मैदान में भव्य तरीके से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1948 से रावण कुंभकरण और मेघनाथ मुस्लिम समुदाय के द्वारा बनाया जाता है जो भाईचारे का प्रतीक माना जाता है, इस बार रावण का पुतला 70 फीट, कुंभकरण का 65 फीट और मेघनाथ का 60 फीट ऊंचा बनाया गया है। इसके अलावा सोने की लंका का किला भी तैयार किया गया है, जो 30 बाय 30 फीट का है। रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह समेत कई अन्य नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। रावण दहन के साथ कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें 30 मिनट का रामलाला ,आकर्षक लाइटिंग, भजन-कीर्तन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।0
0
Report
रतलाम के महाअष्टमी पर गरबा की श्रद्धा और परंपरा का अनोखा संगम
Ratlam, Madhya Pradesh:महाअष्टमी के इस पावन दिन रतलाम में आस्था की ऐसी तस्वीर देखने को मिलती है, जिसे देखकर माता की भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम नजर आता है। रतलाम की प्राचीन कालिका माता मंदिर में सुबह 4 बजे से 6 बजे तक होने वाला पारंपरिक गरबा इस आस्था का सबसे खास हिस्सा है। इसके लिए श्रद्धालुओं को रात से ही तैयारियां शुरू करनी पड़ती हैं। रातभर मंदिरों में जागरण और माता की आराधना के बाद सुबह होते ही श्रद्धालु दोगुने उत्साह के साथ मंदिर पहुंचते हैं। सुबह 4 बजे से मंदिर परिसर में गरबे के दौरान भक्ति, संगीत और आस्था का ऐसा संगम दिखाई देता है, मानो पूरा शहर माता की भक्ति में लीन हो गया हो। खास बात यह है कि इस परंपरा में शामिल होने के लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु रतलाम पहुंचते हैं। देर रात से जागरण के बाद भी चेहरों पर थकान नहीं, बल्कि माता के आशीर्वाद की उम्मीद और भक्ति की रौनक नजर आती है।0
0
Report
जलपाईगुड़ी में सप्तमी की रात बारिश के बावजूद पुझा मंडप खाली, सुरक्षा पर चिंता
Jalpaiguri, West Bengal:সপ্তমীর গভীর রাতে বৃষ্টির দাপট! জলপাইগুড়িতে ফাঁকা হতে শুরু করল পুজোমণ্ডপ। রাত ২টো ১৫ মিনিটেও গ্রাউন্ড জিরোতে জি ২৪ ঘণ্টা। কলকাতার ঘটনায় উদ্বেগ দর্শনার্থী থেকে পুজো উদ্যোক্তাদের。 সপ্তমীর রাতে পুজোর আনন্দে বাধা বৃষ্টি। জলপাইগুড়ি, ময়নাগুড়ি সহ জেলার বিস্তীর্ণ এলাকায় বৃষ্টির জেরে কার্যত মাটি পুজোর আনন্দ। সন্ধ্যার পর থেকেই দফায় দফায় বৃষ্টি। গভীর রাতে বৃষ্টির দাপট বাড়তেই ফাঁকা হতে শুরু করে একের পর এক পুজোমণ্ডপ。 রাত তখন ২টো পেরিয়ে গিয়েছে। বৃষ্টিকে উপেক্ষা করেই জলপাইগুড়ির বিভিন্ন পুজোমণ্ডপ ঘুরে দেখল জি ২৪ ঘণ্টার গ্রাউন্ড জিরো টিম। কথা বলল পুজো দেখতে আসা দর্শনার্থী থেকে শুরু করে পুজো কমিটির উদ্যোক্তাদের সঙ্গে। সপ্তমীর সন্ধ্যা থেকেই জেলার বিভিন্ন এলাকায় বিক্ষিপ্ত বৃষ্টি শুরু হয়। কোথাও কোথাও পুজোমণ্ডপের সামনে জমে যায় জল। বৃষ্টির কারণে অনেকেই মাঝপথে পুজো দেখা বন্ধ করে বাড়ির পথ ধরেন। ফলে রাত বাড়তেই দর্শনার্থীদের ভিড় কমতে থাকে। বেশিরভাগ পুজোমণ্ডপেই চোখে পড়ে ফাঁকা চিত্র। তবে বৃষ্টিকে উপেক্ষা করেও কিছু দর্শনার্থীকে গভীর রাতে মণ্ডপে মণ্ডপে ঘুরতে দেখা যায়। অন্যদিকে, কলকাতার সাম্প্রতিক ঘটনাকে ঘিরেও উদ্বেগ প্রকাশ করেছেন পুজো উদ্যোক্তা ও দর্শনার্থীরা। গভীর রাত ২টো ১৫ মিনিটে জি ২৪ ঘণ্টার ক্যামেরার মুখোমুখি হয়ে দর্শনার্থীরা কলকাতার ঘটনায় দুঃখ প্রকাশ করেন। তাঁদের বক্তব্য, পুজোর আনন্দের পাশাপাশি সকলের নিরাপত্তার বিষয়টিও অত্যন্ত গুরুত্বপূর্ণ। পুজো উদ্যোক্তা থেকে ডেকোরেটর, প্রত্যেককেই সতর্ক থাকতে হবে। দর্শনার্থীদের সুরক্ষার কথা মাথায় রেখে পুজোমণ্ডপ ও সংলগ্ন এলাকায় যথাযথ নিরাপত্তার ব্যবস্থা রাখা জরুরি。 একদিকে বৃষ্টির দাপট, অন্যদিকে নিরাপত্তা নিয়ে উদ্বেগ। সব মিলিয়ে সপ্তমীর গভীর রাতে জলপাইগুড়ির পুজোমণ্ডপগুলিতে দেখা গেল অন্য ছবি। তবে বৃষ্টির মধ্যেও পুজোর আনন্দে শামিল হতে রাস্তায় বেরিয়েছেন কিছু মানুষ। উৎসবের আনন্দের পাশাপাশি সকলের একটাই প্রত্যাশা, নিরাপদে এবং নির্বিঘ্নে কাটুক বাকি পুজোর দিনগুলি। জলপাইগুড়ি থেকে জি ২৪ ঘণ্টার গ্রাউন্ড জিরো রিপোর্ট।0
0
Report
Advertisement
